प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल 2023 : Shramik Setu App ऑनलाइन डाउनलोड

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के सभी श्रमिक नागरिक जो कोरोना महामारी के दौर में अपने राज्य वापस लौट आये है वह पोर्टल में पंजीकरण कर रोजगार जैसी सुविधाओं को प्राप्त कर सकते है। असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले वह सभी मजदूर नागरिक पोर्टल में अपने आधार कार्ड संख्या एवं बैंक खाते नंबर से ऑनलाइन अपना पंजीकरण कर सकते है।

नागरिकों तक रोजगार की सेवाओं को और आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा Shramik Setu App को भी लॉन्च किया गया है। इस ऍप की मदद से भी नागरिक आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। अतः पोर्टल से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Pradhanmantri Shramik Setu Portal

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल 2023

श्रमिक सेतु मोबाइल ऍप-नागरिकों तक रोजगार जैसी सुविधाएँ उपलब्ध करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा मोबाइल ऍप को भी लॉन्च किया गया है। यह ऍप श्रमिक नागरिकों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने में मदद करेगा। जिससे नागरिक आसानी से बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपने परिवार के भरण-पोषण की व्यवस्था सही समय पर उपलब्ध करने में सक्षम हो पाएंगे। पोर्टल और ऍप की मदद से नागरिक केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित सभी श्रमिक श्रेणी योजनाओं का सम्पूर्ण विवरण प्राप्त कर सकते है। प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल मजदूर श्रेणी के नागरिकों की रोजगार जैसी समस्याओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही यह बेरोजगारी जैसी समस्याओं को कम करने में भी सहायता करेगा।

आर्टिकल प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल 2023
पोर्टल श्रमिक सेतु पोर्टल
लॉन्च किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
ऍप Shramik Setu App
उद्देश्य पोर्टल के माध्यम से श्रमिक नागरिकों
को रोजगार उपलब्ध करवाना
लाभार्थी प्रवासी श्रमिक नागरिक
सत्र 2023
पंजीकरण ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च की जाएगी

पीएम श्रमिक सेतु पोर्टल उद्देश्य

PM Shramik Setu Portal का मुख्य उद्देश्य है कोरोना संक्रमण के दौरान बेरोजगार हुए सभी मजदूरों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना। कुशल और अकुशल दोनों तरह के मजदूर नागरिक श्रमिक सेतु पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते है। मजदूरों को पंजीकरण की सुविधा और आसान बनाने हेतु केंद्र सरकार के द्वारा इसके लिए मोबाइल ऍप को भी लॉन्च किया गया है। इस ऍप की मदद से नागरिक अपना पंजीकरण कर इस संकट के समय में रोजगार को प्राप्त कर सकते है।

कोरोना महामारी का सबसे अधिक प्रभाव श्रमिक श्रेणी के नागरिकों पर पड़ा है। जिसके चलते परिवार के लिए नागरिक दो वक्त का भोजन उपलब्ध करने में भी असमर्थ है। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा मजदूर वर्ग के नागरिकों के लिए यह निर्णय लिया गया है की पीएम श्रमिक सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा।

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल 2023 विशेषताएं

  • श्रमिक सेतु में सभी प्रवासी मजदूरों जो की असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले नागरिक है उन सभी श्रमिकों का डेटा पोर्टल में उपलब्ध किया जायेगा।
  • असंगठित क्षेत्र के श्रमिक सरकार की बीमा और पेंशन योजनाओं जैसे कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम श्रम योगी मान-घर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 
  • नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से रोजगार की सुविधा पोर्टल के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु योजना के माध्यम से प्रवासी श्रमिक किसी अलग शहर या राज्य में जाते हैं तो वे स्थान को अपडेट कर दूसरे राज्य में रोजगार प्राप्त कर सकते है।
  • श्रमिक अपने मोबाइल फोन पर या तो ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या पंजीकरण के लिए पंचायत स्तर पर स्थापित सामान्य सेवा केंद्रों / ई-सुविधा केंद्रों पर जा सकते हैं।

श्रमिक सेतु एप्प के लाभ

  • मजदूर वर्ग के सभी नागरिक इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • यह पोर्टल नागरिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करने में मदद करेगा।
  • विभिन्न राज्यों से श्रमिकों के प्रवास को रोककर उसी राज्य में नागरिकों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाएं जायेंगे।
  • यह पोर्टल श्रमिक नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगा।
  • असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले मजदूर अपने सभी विवरण की जानकारी के आधार पर रोजगार प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
  • PM Shramik Setu Portal के माध्यम से श्रमिक श्रेणी के नागरिकों की आर्थिक स्थिति में बदलाव किया जायेगा।
  • रोजगार प्राप्त होने से बिना किसी आर्थिक समस्या के नागरिक अपने परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कर सकते है।
  • पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात नागरिक राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित सभी श्रमिक योजनाओं का विवरण Shramik Setu App के माध्यम से देख सकते है।
  • बेरोजगारी की दर को कम करने के लिए एवं पलायन जैसी विशेष समस्याओं को रोकने के लिए यह श्रमिक सेतु पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • पोर्टल के माध्यम से श्रमिक वर्ग के नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा।
  • अब रोजगार की तलाश में मजदूर व्यक्तियों को यहाँ वहां नहीं भटकना पड़ेगा। ऑनलाइन रूप में अपना पंजीकरण कर वह काम से संबंधी जानकारी को पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

पात्रता एवं मानदंड

  • पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए।
  • पंजीकरण कराने वाले व्यक्ति के पास अपना मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • यदि पंजीकरण करने वाले व्यक्ति के पास बैंक खाता नहीं है, तो वह आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है।

पंजीकरण हेतु दस्तावेज

  • Aadhar Card
  • मतदाता पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • राशन कार्ड

Shramik Setu App Online Download

जो इच्छुक उम्मीदवार श्रमिक नागरिक Shramik Setu App को डाउनलोड करना चाहते है वह नीचे बताई गयी प्रक्रिया के अनुसार सरलता से मोबाइल ऍप को डाउनलोड कर सकते है।

  • श्रमिक सेतु मोबाइल ऍप डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल फ़ोन में मौजूद प्ले स्टोर ऍप को ओपन करें।
  • ऍप ओपन करने के बाद सर्च के ऑप्शन Shramik Setu App लिखकर सर्च करें।
  • अब आपकी मोबाइल स्क्रीन में ऍप खुलकर आएगा प्रधानमंत्री-श्रमिक-सेतु-मोबाइल-ऍप
  • ऍप खुलने के बाद Install के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इसके पश्चात आवेदक के मोबाइल में यह ऍप डाउनलोड हो जायेगा।
  • इस प्रकार ऍप की मदद से उम्मीदवार पंजीकरण करके रोजगार से संबंधी सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

श्रमिक सेतु पोर्टल में पंजीकरण कैसे करें ?

केंद्र सरकार के द्वारा श्रमिक श्रेणी के लोगो को लाभान्वित करने के लिए एवं रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु बहुत जल्द पोर्टल लॉन्च किया जायेगा। पोर्टल में पंजीकरण हेतु मजदूर वर्ग के नागरिकों को अभी कुछ समय का इन्तजार करना होगा। जैसे ही केंद्र सरकार के द्वारा पंजीकरण हेतु पोर्टल लॉन्च किया जायेगा आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित किया जायेगा। नागरिक श्रमिक सेतु मोबाइल ऍप के माध्यम अपना पंजीकरण कर सकते है।

यह भी देखें
अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना फॉर्म

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल से संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल शुरू करने का क्या लक्ष्य है ?

कोरोना संक्रमण के समय में जिन नागरिकों के पास रोजगार उपलब्ध नहीं है वह श्रमिक सेतु पोर्टल में पंजीकरण कर सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजनाओं के तहत रोजगार प्राप्त कर सकते है।

क्या इस पोर्टल के तहत सभी श्रमिक नागरिक पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्र है ?

हाँ संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले सभी श्रमिक नागरिक श्रमिक सेतु पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र है।

कितने वर्ष के मजदूर नागरिक श्रमिक सेतु पोर्टल में पंजीकरण कर सकते है ?

18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले सभी श्रमिक नागरिक श्रमिक सेतु पोर्टल में पंजीकरण कर सकते है।

पीएम श्रमिक पोर्टल के क्या फायदे है ?

श्रमिक नागरिक पोर्टल में पंजीकरण करके आसानी से अपने लिए रोजगार के साधन को प्राप्त करने में सहायक होंगे ,इसके साथ ही किसी भी राज्य में मजदूर नागरिक अपने लिए श्रम की प्राप्ति कर सकते है।

Shramik Setu पोर्टल के अंतर्गत किसके द्वारा यह पैकेज श्रम श्रमिकों के लिए शुरू किया गया है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मजदूर श्रेणी के नागरिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु यह पोर्टल शुरू किया गया है।

नागरिक अपना पंजीकरण कैसे कर सकते है ?

केंद्र सरकार के द्वारा इसके लिए श्रमिक नागरिकों के पंजीकरण हेतु श्रमिक मोबाइल ऍप को लॉन्च किया गया है। इस ऍप को डाउनलोड कर नागरिक पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर अपने लिए रोजगार प्राप्त कर सकते है।

क्या यह पोर्टल नागरिकों तक सभी योजनाओं के विवरण की जानकारी को उपलब्ध करने में मदद करेगा?

हाँ श्रमिक श्रेणी से संबंधित सभी योजनाओं के विवरण की जानकारी को यह पोर्टल मजदूर नागरिकों तक उपलब्ध करने में मदद करेगा। जिसके तहत राज्य एवं केंद्र सरकार से जुड़ी योजना का लाभ नागरिक आसानी से प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram