Bihar Apna Khata | बिहार भूमि,भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या Land Records

देश में करीबन सभी राज्य सरकारों ने अपने प्रदेश के नागरिकों को सुविधा देने के लिए अपना खाता पोर्टल बनाया है। ऐसे ही बिहार में भी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य की भूमि सम्बन्धी समस्त जानकारी एकत्रित रूप से एक ही पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है। इस पोर्टल का की वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in है।

राज्य के नागरिक अपनी ज़मीन से जुडी जानकारी जैसे – अपना खाता, भूलेख नक्शा, बिहार जमाबंदी नंबर, खसरा संख्या, भूमि लैंड रिकार्ड्स को घर बैठे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है। इस लेख के माध्यम से हम आपको Bihar Apna Khata से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करवाने वाले है। उसके लिए हमारे साथ अंत तक बने रहें।

Bihar Apna Khata | बिहार भूमि,भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या Land Records
Bihar Apna Khata | बिहार भूमि,भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या Land Records

बिहार अपना खाता क्या है?

बिहार राज्य के सभी नागरिक अब अपना खाता, बिहार भूमि/ भूलेख नक्शा/ बिहार जमाबंदी नंबर/ खसरा संख्या आदि से ज़मीन की सभी जानकारी घर बैठे पा सकते है। अब नागरिकों को पटवारी कार्यालय या किसी अन्य सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं रह गई है। भूलेख, भू-नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन मिलती है। राज्य का कोई भी नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी ज़मीन से जुडी किसी भी प्रकार की सूचना किसी भी समय प्राप्त कर सकते है। सरकार ने नागरिको के लिए जमीन लगान को ऑनलाइन निकालने वाले पोर्टल को भी शुरू किया है।

बिहार अपना खाता और लैंड रिकार्ड्स हाईलाइट

लेख का विषयबिहार अपना खाता/ लैंड रिकार्ड्स/ भू-नक्शा
पोर्टल का नाम Bihar Apna Khata Portal
उद्देश्य नागरिकों को ज़मीन संबंधी जानकारी
ऑनलाइन उपलब्ध कराना
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
लैंड रिकार्ड्स/भू-नक्शा देखने का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in
bhunaksha.bih.nic.in

बिहार अपना खाता/ बिहार भूलेख के उद्देश्य

पहले नागरिकों को अपनी जमीन की जानकारी पाने के लिए सरकारी कार्यालय या पटवारी के चक्कर लगाने पड़ते थे। उसके बावजूद भी समय पर जानकारी नहीं मिलती थी। साथ ही नागरिकों को बहुत सी परेशानियों का सामना भी करता पड़ता था। नागरिकों की इसी समस्या को दूर करने के लिए बिहार सरकार ने नागरिकों को ज़मीन से जुडी समस्त जानकारी जैसे कि – बिहार भूमि, जमाबंदी, खसरा संख्या ऑनलाइन चेक या ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान की है।

अपना खाता, जमाबंदी और बिहार भूलेख के लाभ

  • अब नागरिकों को भूमि संबंधी जानकारी जैसे – अपना खाता, जमाबंदी, बिहार भूलेख, भू-नक्शा बिहार भूमि, बिहार जमाबंदी नंबर, खसरा संख्या ऑनलाइन चेक करने आदि के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पोर्टल से नागरिक घर बैठे समस्त सूचना पा सकते है।
  • पोर्टल की ऑनलाइन सुविधा से नागरिकों के समय की भी काफी बचत होती है।
  • सभी नागरिकों को भूमि विवरण जैसे – बिहार भूमि, जमाबंदी, खसरा संख्या आदि चेक करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से छुटकारा मिला है।
  • सरकारी विभागों में काम का दबाव काफी कम हो गया है। साथ ही सरकार के कर्मचारियो को शरीफ खतौनी, खसरा आदि निकालने के कामों से राहत मिलेगी। इससे वे लोग दूसरे जरुरी काम कर सकेंगे।
  • किसान एवं आम नागरिक को अपनी ज़मीन से जुडी खसरा-खरौनी के लिए तहसील के चक्कर नहीं लगाने होंगे और उनके समय एवं धन की बचत होगी।
  • यदि कोई नागरिक अपनी ज़मीन पर ऋण लेना चाहते है ऐसे समय पर जमाबंदी की आवश्यकता होती है।
  • ज़मीन संबंधी सभी दस्तावेज और ज़मीन से जुडी प्रत्येक जानकारी पोर्टल पर एकत्र रूप से डिजिटल सुरक्षित रहती है।
  • कोई भी अन्य व्यक्ति दूसरे की ज़मीन पर अपना मालिकाना हक़ नहीं जमा सकता है।
  • ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग से देश में रोजगार बढ़ेंगे चूँकि बहुत से लोग अधिक साक्षर ना होने के कारण दूसरों से कार्य करवाना पसंद करते है। इस कारण से बहुत से लोगों को सीएससी केंद्र और जनसेवा केंद्र खोलने का अवसर मिलेगा।

बिहार अपना खाता में बिहार भूमि, जमाबंदी, खसरा संख्या ऑनलाइन देखना

बिहार अपना खाता में बिहार भूमि, जमाबंदी, खसरा संख्या ऑनलाइन देखना

  • बिहार राज्य के नक़्शे में जिले का चयन करें।
    bihar apna khata khasra sankhya
  • इसके बाद नक़्शे में अपने “Zone” को चुने।

Bihar Apna Khata | बिहार भूमि,भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या Land Records

  • अगले पेज में खाता खोजने के लिए कई ऑप्शन जैसे-
    • मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखों
    • मौजा के समस्त खातों को खसरा संख्या के अनुसार देखें
    • खाता सख्या से देखें
    • खसरा संख्या से देखें
    • खाताधारी के नाम से देखें
  • इनमे से किसी भी एक विकल्प को चुने माना आप मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखने के लिए “मौजा का नाम” चुनते है।
    बिहार भूलेख जमाबंदी अपना खाता
  • फिर “खाता खोजें” बटन क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन में रैयतधारी का नाम, पति/ पिता का नाम, खाता संख्या, खसरा संख्या और आधिकारिक अधिकार अभिलेख आदिके डिटेल्स होंगे। खसरा संख्या बिहार भूलेख
  • अधिकार अभिलेख देखने के लिए “देखें” बटन क्लिक करें।
  • नए पेज में समस्त जानकारी और खसरा संख्या देख सकते है। बिहार लैंड रिकार्ड्स खसरा नंबर
  • इस तरह से यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

बिहार भू-नक्शा ऑनलाइन देखना

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bhunaksha.bih.nic.in पर क्लिक करें।
  • होम पेज में अपना जिला, डिवीजन, सर्किल और मौजा चुने। बिहार भू नक्शा
  • स्क्रीन पर मिले मैप में “अपना खसरा नंबर” चुने।
  • स्क्रीन पर “प्लाट इनफार्मेशन” आ जाएगी।
  • यहाँ मैप रिपोर्ट लेने के लिए प्लाट इन्फो के नीचे “Map Report” ऑप्शन क्लिक करें।
  • प्लाट का मैप पीडीएफ फॉर्मेट में खुल कर आ जाएगा।
  • ऊपर दिए गए “सेव” आइकॉन पर क्लिक करके इस मैप को सेव कर लेना है।

दाखिल खारिज/एल०पी०सी हेतु ऑनलाइन आवेदन करना

Bihar Apna Khata | बिहार भूमि,भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या Land Records

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म फॉर्म में पर्सनल इनफार्मेशन जैसे – उपयोगकर्ता/ यूजर का पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें।
    बिहार अपना खाता
  • पासवर्ड, पासवर्ड कन्फर्म करने के लिए दोबारा पासवर्ड भरें और फिर कैप्चा कोड भरें।
  • इसके बाद एड्रेस डिटेल्स उपयोगकर्ता/यूजर का पता, शहर/गांव, डिस्ट्रिक्ट, स्टेट और पिन कोड दर्ज करके कैप्चा कोड डालकर “Register Now” बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगिन डिटेल्स भरकर लॉगिन करें।
  • उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है और इस तरह यह प्रक्रिया पूर्ण होती है।

LPC की आवेदन स्थिति ऑनलाइन चेक करना

  1. LPC की आवेदन स्थिति चेक करने के लिए biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ।
  2. होम पेज पर “LPC आवेदन स्थिति देखें” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

LPC की आवेदन स्थिति ऑनलाइन चेक करना

  1. अगले पेज में आपको अपने जिले का चयन, अंचल,वित्तीय वर्ष आदि सभी जानकारी को दर्ज कर देना है।
  2. सभी जानकारी सही से भरने के बाद “Search” बटन पर क्लिक कर लें।
  3. ऐसे LPC की आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया पूर्ण होती है।

बिहार अपना खाता एवं लैंड रिकॉर्ड से जुड़े कुछ प्रश्न

बिहार अपना खाता से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

अपना खाता बिहार से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in है। इस वेबसाइट पर जाकर आप अपना खाता से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

जमाबंदी क्या है ?

जमाबंदी एक एक ऐसा दस्तावेज होता है जिसमें आपकी भूमि से जुडी समस्त जानकारी दर्ज होती है। आप अपनी ज़मीन से जुडी सभी जानकारी अपनी जमाबंदी में देख सकते है।

बिहार ज़मीन के पुराने रिकार्ड्स ऑनलाइन कैसे देखें ?

आप बिहार ज़मीन के पुराने रिकार्ड्स निकालने के लिए बिहार भूमि की ऑफिसियल वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकते है।

बिहार अपना खाता/ जमाबंदी/ भूलेख और भू-नक्शा की हेल्पलाइन क्या है ?

यदि आप बिहार अपना खाता/ जमाबंदी/ बिहार भूलेख और भू-नक्शा से जुडी जानकारी पाने या कोई समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6215 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram