हरियाणा अटल बिहारी वाजपेयी : हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के सभी वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं लाती रहती है। ऐसे ही एक योजना है जिसे हरियाणा अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना के नाम से भी जाना जाता है। ये योजना राज्य में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण हेतु लायी गयी है। इस योजना के तहत सभी निर्माण श्रमिकों को अपने काम पर आने जाने हेतु सुविधा दी जाएगी। इस योजना को लागू करने की घोषणा हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के द्वारा की गयी है। आज हम इसी योजना के बारे में अपने लेख में विस्तार से बात करेंगे। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।

हरियाणा श्रमिक आवागमन योजना 2023
हरियाणा में “द हरियाणा बिल्डिंग एंड अदर्स कंस्ट्रक्शन वर्क्स ” की 19 वीं बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा की गयी थी। इसमें निर्माण श्रमिकों के सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया और इस से सम्बंधित कुछ निर्णय भी लिए गए। इसी बैठक में लिए गए निर्णयों में ये योजना भी शामिल की गई है। इसका नाम हरियाणा अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना होगा जिसमें में सभी निर्माण श्रमिकों को आवागमन के लिए हरियाणा परिवहन की बसों में आने जाने के लिए निशुल्क बस पास बनवाया जाएगा।
ताकि वो बिना किसी परेशानी के अपने कार्य स्थल पर आ जा सकें। आप को बता दें की पास बनवाने और आने जाने पर होने वाला खरचा राज्य सरकार इस योजना के तहत उठाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य घोषणाएं भी की गयी हैं जो निर्माण श्रमिक मजदूरों के कल्याण हेतु हैं। आइये एक नज़र इन पर भी डाल लेते हैं।
Atal Bihari Vajpayee Shramik Avagaman Yojana highlights
योजना का नाम | हरियाणा अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना |
राज्य का नाम | हरियाणा |
सम्बंधित विभाग | श्रम विभाग , हरियाणा |
घोषणा की गयी | उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला |
उद्देश्य | निर्माण श्रमिकों के लिए आवागमन हेतु निशुल्क सुविधा देना |
लाभार्थी | सभी निर्माण श्रमिक |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | अभी जारी नहीं |
हरियाणा अंतर्जातीय विवाह योजना आवेदन
हरियाणा अटल बिहारी वाजपेयी श्रमिक आवागमन योजना 2023 की विशेषतायें
- सबसे पहले तो सभी निर्माण श्रमिक जो भवन निर्माण में लगे होते हैं उन सभी महिला पुरुषों को अपने कार्यस्थल पर आने जाने के लिए निशुल्क बस पास बनवाया जाएगा और वो बिना किसी शुल्क भुगतान के अपने कार्यस्थल पर आना जाना कर सकेंगे।
- जो भी महिलाएं निर्माण श्रमिकों की सूची में आती हैं उन सभी महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को देखते हुए उनके बीच सैनिटरी पैड्स का वितरण किया जाएगा।
- निर्माण श्रमिकों के लिए चार धाम यात्रा का भी योजना बनायी गयी है।
- कंस्ट्रक्शन साइटों पर निर्माण श्रमिकों के लिए न्यूनतम दर पर खाना उपलब्ध कराना।
- श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए कन्यादान हेतु धनराशि देने के बारे में योजना से सम्बंधित विचार किया गया है।
हरियाणा श्रमिक आवागमन योजना के अंतर्गत की गयी घोषणाएं
- निर्माण श्रमिक चार धाम यात्रा योजना : हरियाणा के निर्माण कार्य में लगे सभी श्रमिकों के लिए हरियाणा के राज्य परिवहन विभाग के सहयोग के माध्यम से चार धाम यात्रा को एक प्रायोगिक परियोजना के तरह शुरू किया जाएगा। इसके लिए किसी भी एक धाम के लिए श्रमिकों की बस भेजी जाएगी। इस यात्रा को श्रमिकों के लिए निशुल्क रखा जाएगा। इस यात्रा की सफलता पर ही इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
- निर्माण श्रमिकों के लिए निशुल्क आवागमन सुविधा : इस के अंतर्गत सभी निर्माण श्रमिकों को घर से अपने कार्यस्थल और वहां से वापस अपने घर आने हेतु बस में निशुल्क आने जाने की सुविधा होगी। ये सुविधा उन्हें प्रदेश की रोडवेज बस सेवा के माध्यम से ही प्राप्त होगी। इस बस पास का खर्चा राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा।
- महिला श्रमिकों को सेनेटरी पैड्स वितरण : महिला श्रमिकों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हुए उन्हें स्वछता के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें सेनेटरी नैपकिन्स का वितरण किया जाएगा।
- बेटियों की शादी हेतु कन्यादान राशि : “द हरियाणा बिल्डिंग एंड अदर्स कंस्ट्रक्शन वर्क्स “द्वारा श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए एक लाख एक हज़ार रूपए की कन्यादान राशि दी जाएगी। इ राशि उन्हें 2 किश्तों में प्रदान की जाएगी। पहली राशि शादी से पहले मिलेगी। जिसके लिए बेटी की शादी का कार्ड आवेदन पत्र के साथ लाना होगा। ये राशि 50,000 रूपए की होगी जबकि दूसरी किश्त 51,000 रूपए की होगी जोकि शादी के बाद प्राप्त होगी।
- इसके अलावा इस योजना के तहत भवन एवं अन्य निर्माण कार्य से जुड़े विधवा श्रमिकों की विधवा पेंशन राशि को 500 रूपए तक और बढ़ाया जाएगा।
- श्रमिकों को निर्माण कार्यस्थल पर सस्ते दामों पर भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
हरियाणा श्रमिक आवागमन योजना में आवेदन
आप की जानकारी हेतु बता दें की अभी हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने की सुविधा शुरू नहीं की है। अभी जल्द ही इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है। जैसे ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए वेबसाइट या आवेदन पत्र जारी होते हैं , हम आप को इस लेख के माध्यम से अवश्य ही सूचित करेंगे। कृपया तब तक हमसे जुड़े रहे और हमारी वेबसाइट में अन्य ऐसी ही योजनाओं के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहे।
अटल बिहारी बाजपेयी श्रमिक योजना से सम्बंधित प्रश्न उत्तर
हरियाणा श्रमिक आवागमन योजना क्या है ?
इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी निर्माण कार्यों से जुड़े सभी श्रमिकों के लिए निशुल्क आवागमन के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इस के तहत सभी श्रमिकों को राज्य परिवहन की रोडवेज बसों में निशुल्क आने जाने की सुविधा प्रदान की है।
इस योजना के तहत अन्य क्या लाभ हैं ?
इस योजना के तहत सभी निर्माण श्रमिकों को निशुल्क आने जाने की सुविधा प्रदान की है। इसके लिए उन्हें रोडवेज बसों में निशुल्क आने जाने की व्यवस्था होगी और पास बनाये जाएंगे। इसके अतिरिक्त श्रमिकों के लिए चारधाम की यात्रा की योजना भी है। साथं ही कार्यस्थल पर न्यूनतम दाम पर भोजन उपलब्ध कराने की सुविधा भी है।
निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए कितनी सहयता राशि मिलेगी?
श्रमिकों के बेटियों की शादी में कन्यादान के रूप में 1 लाख 1 हज़ार रूपए की सहयता राशि दी जाएगी। इसे 2 किश्तों में दिया जाएगा। पहली शादी से पूर्व 50000 रूपय और दूसरी 51 000 रूपए शादी के बाद प्रदान की जाएगी।
निर्माण श्रमिक चार धाम योजना में क्या है ?
इस योजना के तहत सभी निर्माण श्रमिकों के लिए चार धाम योजना को एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। इस के लिए उन्हें किसी एक धाम के लिए यात्रा कराई जाएगी जो की बिलकुल निशुल्क होगी। इस यात्रा की सफलता के बाद आगे इसे जारी रखने के लिए निर्णय किया जाएगा।