प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना भारत सरकार द्वारा देश के सुरक्षा बल के सैनिकों के आश्रितों (बच्चों और पत्नी) लिए शुरू की गयी है। इसकी शुरुआत वर्ष 2006 में केंद्र सरकार के द्वारा की गयी है। Pradhan Mantri Shiksha Protsahan Yojana के माध्यम से सरकार सैनिकों के बच्चों और विधवाओं के लिए तकनीकी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायता करेगी। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत उन सुरक्षा बल के सैनिकों के परिवारों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी जो ऑन ड्यूटी शहीद हो चुके हैं।
आज इस लेख के माध्यम से हम आप को Pradhanmantri Scholarship Scheme 2023 के बारे में बताएंगे। इस में आवेदन की प्रकिया, आवेदन हेतु दस्तावेज़, इस से जुडी पात्रता शर्तों व अन्य सभी जानकारी प्रदान करेंगे। कृपया इस बारे में अधिक जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
![प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन - [Apply Online] PM Scholarship Yojana Registration Form 1 PM Scholarship Yojana Registration Form - प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2023](https://pmmodiyojanaonline.in/wp-content/uploads/2023/04/PM-Scholarship-Yojana-Registration-Form-1024x683.jpg)
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2023
Pradhan Mantri Shiksha Protsahan Yojana सुरक्षा बल के सैनिकों जैसे, एक्स-सर्विसमैन, एक्स-कोस्ट गार्ड और ऑन ड्यूटी शहीद हुए सैनिकों के परिवार के लिए हैं। इस योजना के माध्यम से सैनिकों के वार्ड और उनकी विधवाओं को तकनीकी उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना के तहत सभी को प्रोफ़ेशनल कोर्स करने की सहूलियत होगी। इस में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का इस्तेमाल वो अपनी शिक्षा हेतु कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत हर वर्ष लगभग 4000 छात्र / छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना में चुने हुए बालकों को प्रति माह 2500 रुपये मिलते हैं वहीँ बालिकाओं को 3000 रूपए प्रति माह प्रदान किये जाते हैं। आप को इस योजना का प्रतिभागी बनने के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। साथ ही सभी डाक्यूमेंट्स भी ऑनलाइन माध्यम से ही अपलोड करने होंगे। अगर आप भी प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्रता रखते हैं और इस के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस लेख में आगे पात्रता शर्तें और योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची देख सकते हैं। साथ ही हम आप को आवेदन की पूरी प्रक्रिया भी विस्तार से बताएंगे।
Pradhan Mantri Shiksha Protsahan Yojana
योजना / आर्टिकल का नाम | प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना |
मंत्रालय | रक्षा मंत्रालय |
उद्देश्य | भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को उच्च तकनीकी शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना। |
लाभार्थी | भूतपूर्व सैनिकों के वार्ड , बच्चे |
सम्बंधित विभाग | भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग |
छात्र को मिलने वाली मासिक धनराशि | 2500 रूपए प्रति माह |
छात्र को मिलने वाली मासिक धनराशि | 3000 रूपए प्रति माह |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://164.100.158.73/index.htm |
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप में मिलने वाली छात्रवृत्ति
- WARB, मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स को योजना के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि – लाभार्थी छात्राओं के लिए 3,000 रूपये प्रतिमाह जो उन्हें प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है।
- लाभार्थी छात्रों के लिए 2,500 रूपये प्रतिमाह जो उन्हें प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है।
- RPF/RPSF, मिनिस्ट्री ऑफ़ रेलवे को योजना के तहत दी जाने वाली राशि – लाभार्थी छात्राओं के लिए 2,250 रूपयेप्रतिमाह जो उन्हें प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है।
- लाभार्थी छात्रों के लिए 2,000 रूपये प्रतिमाह जो उन्हें प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है।
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप – छात्रवृति का टाइमपीरियड़
स्कॉलरशिप | अवधि |
WARB, Ministry of Home Affairs | 5 साल |
RPF/RPSF, Ministry of Railways | 5 साल |
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में मिलने वाली छात्रवृत्ति संख्या
छात्रवृत्ति | संख्या |
CRPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस फाॅर्स) और असम राइफल्स हेतु दी जाने वाली पीएम छात्रवृत्ति योजना | 2000 |
आतंकवाद/ नक्सली हमलों में शहीद होने वाले राज्य/संघ क्षेत्र से संबंधित पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए दी जाने वाली पीएम छात्रवृत्ति योजना | 1,000 |
RPF/RPSF के जवानों को दी जाने वाली पीएम छात्रवृत्ति योजना | 150 |
Pradhan Mantri Uchchatar Shiksha Protsahan – योजना में जरुरी पात्रताएँ
Pradhan Mantri Shiksha Protsahan Yojana 2023 के लिए आवेदन करने हेतु सरकार द्वारा कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गयी हैं। इस योजना में आवदेन करने के लिए आप को इन शर्तों को पूरा करना होगा। तभी आप इस योजना के पात्र बन सकेंगे। इस योजना में आवेदन करने से पहले आप इन शर्तों को जान लें।
- प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना में आवेदन के लिए आवेदक को 12वीं पास होना चाहिए।
- आवेदक के 12 वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
- आवेदक योजना में आवेदन से पूर्व किसी स्नातक के किसी प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन ले चुके हों और प्रथम वर्ष के छात्र हों।
- आवेदक के पिता एक्स-सर्विसमैन, एक्स-कोस्ट गार्ड या सुरक्षाबल के वो सैनिक हों जो देश की रक्षा करते समय ऑन ड्यूटी शहीद हुए हों।
- Pradhan Mantri Shiksha Protsahan Yojana 2023 के तहत सिविलियन्स और पैरा मिलिट्री के वार्ड शामिल नहीं किये जाएंगे।
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप – योजना में जरुरी दस्तावेज़
Pradhan Mantri Shiksha Protsahan Yojana 2023 में आवेदन करने के लिए आप को कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों की जरुरत पड़ेगी। आप इन दस्तावेज़ों की सूची इस लेख में आगे देख सकते हैं। आप आवेदन से पूर्व इस सूची को अवश्य पढ़ लें।
- आवेदक का आधार कार्ड
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- 10 वीं की मार्कशीट
- बैंक खाता संख्या / पासबुक (प्रथम पृष्ठ जिसमे बैंक खाता नंबर और आईएफएससी नंबर हो ) आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- मूल निवास प्रमाण पत्र (बोनफाइड सर्टिफिकेट , प्रिंसिपल / हेड ऑफ़ इंस्टीटूशन द्वारा हस्ताक्षरित )
- छात्र / छात्रा की फोटोग्राफ
- एक्स-सर्विसमैन, एक्स-कोस्ट गार्ड सर्टिफिकेट, कोस्ट गार्ड द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए। (Annexure 1 के अनुसार)
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत निर्धारित शर्तों और सभी जरुरी दस्तावेज़ों की जानकारी आप को प्राप्त हो ही चुकी है। अगर आप इस योजना के तहत पात्रता रखते हैं तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस के लिए आप यहाँ दी गयी आवेदन की प्रक्रिया के माध्यम से अपना पंजीकरण इस योजना के तहत करा सकते हैं।
- सबसे पहले आप केंद्रीय सैनिक बोर्ड सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँhttps://164.100.158.73/registration.htm क्लिक करें।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आप को PMSS के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने ड्राप डाउन मेनू में 3 विकल्प खुलेंगे।
- यहाँ आप को पहले विकल्प पर क्लिक करना होगा। पहला विकल्प जनरल इनफार्मेशन के माध्यम से आप इस योजना से सम्बंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।
- इसके बाद आप वापस PMSS पर आकर दूसरे विकल्प न्यू एप्लीकेशन पर क्लिक कर करना है। क्लिक करते ही आप के सामने 3 विकल्प खुलेंगे यहाँ आप को apply पर क्लिक करना है।
- अप्लाई पर क्लिक करते ही आप के सामने अगले पेज पर पंजीकरण का फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आप को यहाँ पूछी गयी जानकारी को भरना होगा। यहाँ आप देख सकते हैं की फॉर्म को दो भागों में भरना है।
- पहले भाग में आप को अपनी केटेगरी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी। आप का आधार नंबर, ESM से सम्बंधित जानकारी आदि भरनी होगी।
- दूसरे भाग में आप को अपने घर का पता और अपने बैंक से सम्बंधित जानकारी भरनी होगी।
- इस के बाद आप को वेरिफिकेशन कोड डालना है और उस के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह आप प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में अपनी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप की लॉगिन प्रक्रिया
- सबसे पहले केंद्रीय सैनिक बोर्ड सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट https://164.100.158.73/index.htm पर जाएँ।
- इस के बाद आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आप को दाहिने तरफ लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को लॉगिन सेक्शन दिखेगा जहाँ आप को पूछी हुई जानकारी भरनी है।
- यहाँ आप पहले अपना यूजर नाम और पासवर्ड भरें। इस के बाद आप लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें
- इस तरह से आप की लॉगिन की प्रक्रिया पूर्ण होती है ।
पीएम छात्रवृत्ति योजना एप्लीकेशन फॉर्म स्टेटस जाँच की प्रक्रिया
एप्लीकेशन फॉर्म स्टेटस चेक करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले केंद्रीय सैनिक बोर्ड सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट https://164.100.158.73/registration.htm पर जाएँ।
- इस के बाद आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको स्टेटस एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको DAK ID और वेरिफिकेशन कोड भरकर “Search” बटन दबाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
- इस तरह आपके एप्लीकेशन फॉर्म का स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप में कोर्सेस लिस्ट देखना
- सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://164.100.158.73/registration.htm पर जाएँ।
- होम पेज पर आप “PMSS” के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आप को 3 विकल्प दिखेंगे। यहाँ आप को “general information” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप के सामने ड्राप डाउन मेनू में कुछ और विकल्प खुलेंगे।
- इनमे से आप को “eligible courses” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस के बाद आप के सामने अगले पेज पर संबंधित जानकारी खुल जाएगी।
- अगर आप चाहें तो पूरी सूची भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आप को “Click here” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। नीचे दी गयी इमेज को देखें।
पीएम स्कॉलरशिप रिन्यू करने की प्रक्रिया
पीएम स्कॉलरशिप रिन्यू करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर स्कॉलरशिप रिन्यू करने की प्रक्रिया जान सकेंगे, जिसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।
- स्कॉलरशिप रिन्यू के लिए आवेदक सबसे पहले सैनिक बोर्ड सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट https://164.100.158.73/registration.htm पर जाएँ।
- इस के बाद आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर PFMS के सेक्शन में Renwal Application में “Apply Online” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको फॉर्म में अपना यूज़र नेम और पासवर्ड भरना होगा।
- अब दिए गए कैप्चा कोड को भरकर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- लॉगिन के बाद आपकी स्क्रीन पर रिन्युअल फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से भर करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह आपकी स्कॉलरशिप रिन्यू करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप में शिकायत कैसे दर्ज़ करें ?
- शिकायत दर्ज़ करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://164.100.158.73/registration.htm पर जाएँ।
- होम पेज पर grievances के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही ड्राप डाउन मेनू में आप को 2 विकल्प दिखाई देंगे।
- यहाँ आप को post grievance पर क्लिक करना होगा।
- इस पर क्लिक करते ही आप के सामने अगले पेज पर शिकायत हेतु आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- अब आप यहाँ सभी जानकारी को भर दें और अपनी शिकायत को दर्ज़ करते हुए verification कोड डालकर submit के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से आप की शिकायत दर्ज़ करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
शिकायत की स्थिति कैसे चेक करें ?
- सबसे पहले आप प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर आप को “Grievance” के ऑप्शन पर जाना होगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करते है आप को 2 विकल्प दिखेंगे।
- इनमे से आप को दूसरे विकल्प track grievance का चयन करना है।
- क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को पूछी गयी जानकारी भरनी है।
- यहाँ आप को grievance number और वेरिफिकेशन कोड भर कर search के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
नेशनल स्कॉलरशिप (NSP) मोबाइल एप ऐसे करें डाउनलोड
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए आवेदक इसके मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके भी आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे, जिसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया वह यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।
- एनएसपी मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आवेदक अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
- अब प्ले स्टोर में सर्च बॉक्स में आपको National Scholarship (NSP) टाइप करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर मोबाइल एप खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको “Install” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इनस्टॉल पूरा हो जाने के बाद आपके फ़ोन में मोबाइल एप डाउनलोड हो जाएगा।
- जिसके बाद आप इसे उपयोग कर सकेंगे।
Pradhan Mantri Uchchatar Shiksha Protsahan – Contact us
योजना से संबंधित सम्पर्क विवरण जानने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदक सबसे पहले सैनिक बोर्ड सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट https://164.100.158.73/registration.htm पर जाएँ।
- इस के बाद आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Contact us का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर सभी कांटेक्ट की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- जिनमे आप दिए गए कांटेक्ट नंबर पर सम्पर्क कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप में कौन आवेदन कर सकते है ?
इस योजना के तहत आवेदन एक्स-सर्विसमैन, एक्स-कोस्ट गार्ड के वार्ड और विधवा पत्निया कर सकती हैं जो टेक्निकल और प्रोफेशनल कोर्सेस में पंजीकृत हों।
PMSS के तहत कितनी प्रोत्साहन राशि मिलती है ?
इस योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थी को 2500 -3000 रूपए तक की राशि मिलती है। आप की जानकारी के लिए बता दें की बालकों के लिए 2500 रूपए और बालिकाओं के लिए 3000 रूपए प्रतिमाह प्रदान की जाती हैं।
Pradhan Mantri Uchchatar Shiksha Protsahan के तहत कहाँ और कैसे आवेदन करें ?
इस के लिए आप को ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप को केंद्रीय सैनिक बोर्ड सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में आवेदन की प्रक्रिया बताएं ?
इस के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। इसके बाद PMSS के ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद न्यू एप्लीकेशन और फिर अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करें। अब अगले पेज पर पूछी गयी सभी जानकारी भर दें और सबमिट कर दें।
PMSS में आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता और प्रतिशत क्या है ?
इस योजना के लिए आवेदन करने का न्यूनतम योग्यता, 10+2 /स्नातक / डिप्लोमा में 60 प्रतिशत या उस से अधिक प्रतिशत वाले आवेदन कर सकते हैं।
क्या ऐसा कोई प्रावधान है जिसके तहत स्नातक के दूसरे वर्ष का विद्यार्थी भी इस योजना में लाभ ले सकता हो ?
जी नहीं। इस योजना में सिर्फ स्नातक के पहले वर्ष के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
क्या प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में डिप्लोमा के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं ?
जी नहीं। इस योजना में सिर्फ प्रोफ़ेशनल डिग्री कोर्सेस वाले ही आवेदन कर सकते हैं।
क्या इस योजना में पीजी कोर्सेस वालों को भी लाभ मिलेगा ?
इसमें सिर्फ एमबीए / मैनेजमेंट और एमसीए वालों को ही लाभ मिलेगा। इनके अतिरिक्त और किसी भी पीजी कोर्स को लाभ नहीं मिल सकता।
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए कौन सी आधिकारिक वेबसाइट हैं ?
आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक हम यहाँ उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया यहाँ क्लिक करें।
आप इस लिंक के माध्यम से इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप के अंतर्गत कौन-कौन से कोर्सेज पढ़ाए जाते हैं ?
पीएम स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत मेडिकल कोर्स, इंजिनीयरिंग कोर्सेज, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, पैरामेडिकल, मैनेजमेंट कोर्सेज, इंटरग्रीटेड डिग्री कोर्सेज, आर्किटेकचर प्रोफेशनल और स्टैटिस्टिकल कोर्सेज पढ़ाए जाते हैं।
योजना से संबंधित जानकारी या समस्या होने पर इसका टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
Pradhan Mantri Uchchatar Shiksha Protsahan से संबंधित जानकारी या समस्या होने पर इसका टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 011-26715250 है।
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है। और इसकी आवेदन प्रक्रिया के आरम्भ होने की जानकारी भी जल्द ही आपको प्रदान करवा देंगे। इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या योजना से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।