दोस्तों नमस्कार , आज हम आपको बताने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश पुलिस की ऑनलाइन सेवा e-FIR के बारे में। उत्तर प्रदेश राज्य के पुलिस विभाग ने नागरिकों की पुलिस स्टेशन में दर्ज होने वाली शिकायत संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए यह ऑनलाइन पोर्टल ई-एफआईआर को लॉन्च किया है । उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक अब बिना पुलिस स्टेशन जाए भी ऑनलाइन माध्यम से अपनी FIR पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा सकते हैं। FIR दर्ज करने के लिए आपको यूपी पुलिस के ऑनलाइन वेबसाईट uppolice.gov.in पर जाकर “Citizen Services” के तहत लॉगिन करना होगा। आगे इस आलेख में आप FIR दर्ज की ऑनलाइन प्रक्रिया, login प्रक्रिया, एफआईआर स्टेटस (UP FIR Status) आदि सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। अतः आपसे अनुरोध है की संबंधित जानकारियों के लिए हमारे इस आलेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Table of Contents
क्या होती है FIR ?
दोस्तों जब आप किसी के खिलाफ अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाने जाते हैं तो आपके मौखिक रूप से शिकायत बताए जाने पर पुलिस अधिकारी के द्वारा दर्ज प्राथमिक शिकायत को FIR कहा जाता है। FIR की फुल फॉर्म होती है “First Investigation Report” जो की किसी अपराध के विरुद्ध की जाने वाली पुलिस कार्यवाही का प्रथम स्टेप होता है। अपराध के रिकार्ड को दर्ज करने हेतु FIR एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज होता है। पुलिस के पास यह अधिकार होता है की वह (CRPC -Criminal Procedure Code) की धारा 154 के तहत शिकायतकर्ता के बताए जाने पर FIR दर्ज कर सकती है। रिपोर्ट दर्ज हो जाने पर पुलिस विभाग थाने और पुलिस अधिकारी की मुहर सहित रिपोर्ट की एक कॉपी शिकायतकर्ता को देता है और एक कॉपी स्वयं के पास रखता है। ताकि भविष्य में आपराधी के विरुद्ध कार्यवाही करने में आसानी हो।
Zero FIR क्या होती है ?
दोस्तों आपने अक्सर यह देखा होगा शिकायतकर्ता के रिपोर्ट को दर्ज करवाने को लेकर पुलिस अधिकारी रिपोर्ट लिखने से इसलिए मना कर देता है की यह अपराध उसके थाने के अधिकार क्षेत्र में नहीं हुआ है आपको उस पुलिस थाने जाना होगा जहां के अधिकार क्षेत्र में यह अपराध हुआ है । हम आपको बता दें की किसी पुलिस अधिकारी के द्वारा रिपोर्ट ना लिखे जाने पर आप पुलिस अधिकारी को Zero FIR कानून के तहत रिपोर्ट दर्ज करने को कह सकते हैं । इस तरह की रिपोर्ट Zero FIR कानून के तहत दर्ज की जाती है । बाद में शिकायतकर्ता की FIR रिपोर्ट को अपराध के संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाने में Transfer कर दिया जाता है।
उत्तर प्रदेश का CCTNS सिटीजन पोर्टल :
दोस्तों जैसा की हम ऊपर अपने इस आलेख में आपको बता चुके हैं की CCTNS सिटीजेन पोर्टल उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के द्वारा राज्य के नागरिकों की शिकायतों को दर्ज करने हेतु और पुलिस विभाग की अन्य सेवाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने के लिए विकसित किया गया है । CCTNS का फुल फॉर्म है (Crime & Criminal Tracking Network System) राज्य के नागरिक CCTNS सिटीजेन के ऑफिसियल पोर्टल cctnsup.gov.in/citizenportal/login.aspx पर या e-FIR के ऑनलाइन आधिकारीक पोर्टल cctnsup.gov.in/eFIR/login.aspx पर अपना एक लॉगिन अकाउंट बनाकर ऑनलाइन FIR दर्ज करवा सकते हैं। आपको बता दें की eFIR पोर्टल के कार्य का संचालन राज्य के (SCRB- State Crime Record Beauroe) के पास है।
CCTNS सिटीजेन पोर्टल पर नागरिकों को मिलने वाली अन्य सेवाएँ :
उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों CCTNS सिटीजेन के ऑनलाइन पोर्टल पर FIR दर्ज करने के अलावा पुलिस विभाग की तरफ से और भी कई अन्य सेवायेँ दी जाती हैं। इन सेवाओं की सूची हम आपको नीचे दे रहे हैं।
- चरित्र प्रमाण पत्र अनुरोध
- किरायेदार / पीजी सत्यापन अनुरोध
- घरेलू सहायता सत्यापन
- विरोध / हड़ताल अनुरोध
- कार्यक्रम / प्रदर्शन अनुरोध
- कर्मचारी सत्यापन
- पोस्टमॉर्टम
- नागरिक प्रतिक्रिया
- साइबर क्राइम
- इमरजेंसी हेल्पलाइन
क्रम संख्या | आलेख से संबंधित | आलेख की महत्वपूर्ण जानकारियाँ |
1 | आर्टिकल का नाम | उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग का ऑनलाइन FIR रिपोर्ट पोर्टल |
2 | पोर्टलस के नाम | CCTNS सिटीजेन पोर्टल और उत्तर प्रदेश पुलिस e-FIR पोर्टल |
3 | CCTNS पोर्टल की शुरुआत कब हुई | फरवरी 2014 |
4 | CCTNS पोर्टल के लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक |
5 | CCTNS पोर्टल का उद्देश्य | उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की सभी सेवाएँ नागरिकों तक पारदर्शी माध्यम से पहुंचना |
6 | CCTNS सिटीजेन पोर्टल की आधिकारीक वेबसाईट | Click here |
7 | उत्तर प्रदेश पुलिस e-FIR पोर्टल की आधिकारीक वेबसाईट | Click here |
8 | CCTNS सिटीजेन पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर | 0522 – 2390248 / 2390261 / 2390290 |
9 | CCTNS सिटीजेन पोर्टल का आधिकारीक ईमेल आईडी | complaint.cctns-up@nic.in dcp-polcenteral.lu@up.gov.in |
10 | उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के हेड्कॉर्टर का पता : | Technical Services HQ , 8th floor, 4th Tower, Police Headquarters Building, Gomti Nagar Extension, Lucknow. |
11 | उत्तरप्रदेश पुलिस विभाग के अन्य हेल्प लाइन नंबरस | आपात सवाओं के लिए : 112 फायर ब्रिगेड के लिए : 101 एम्बुलेंस के लिए : 108 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर : 1090 बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर : 1028 |
यूपी पुलिस में ऑनलाइन FIR दर्ज कैसे करें :
यदि आप उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग के ऑनलाइन पोर्टल CCTNS की सहायता से FIR रिपोर्ट दर्ज करवाना चाहते हैं तो आप CCTNS के आधिकारीक वेबसाईट पर जाकर कर सकते हैं । यहाँ हम आपको FIR दर्ज करने की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताएंगे ।
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट uppolice.gov.in पर जाना है ।
- वेबसाईट पर आने के बाद आपको इसके होम पर “Citizen Services “ के तहत “Complaint Registration” का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें ।
- लिंक पर क्लिक करें के बाद आप CCTNS citizen के ऑफिसियल पोर्टल पर पहुँच जाएंगे ।
- इसके बाद यदि आप पहले से पोर्टल पर रजिस्टर हैं तो अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन कीजिए । और रजिस्टर नहीं है तो “Create citizen login ” पर क्लिक कर अपने आप को पोर्टल पर रजिस्टर कीजिए ।
- एक बार लॉगिन होने के बाद आपके सामने ई एफआईआर पंजीकरण कुछ इस प्रकार से ओपन हो जाएगा ।
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें । और इसके बाद “जमा करें” के बटन पर क्लिक करें।
- एफ आई आर जमा होने के आप रिपोर्ट को पीडीएफ़ फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं और आप चाहें तो रिपोर्ट को प्रिन्ट भी कर सकते हैं ।
इस बात का जरूर ध्यान रखें की यदि आप किसी के खिलाफ FIR रिपोर्ट में गलत व झूठी सूचना देने के दोषी पाए जाते हैं तो पुलिस आपके खिलाफ कानून के तहत दंडात्मक कार्यवाही कर सकती है ।
FIR रिपोर्ट का स्टैटस चेक करने की प्रक्रिया :
अपने FIR रिपोर्ट की स्थिति को जानने के लिए आपको CCTNS citizen पोर्टल पर लॉगिन करना होगा पूरी प्रक्रिया को हुमने नीचे बताया है –
- सबसे पहले यूपी पुलिस की आधिकारीक वेबसाईट पर जाकर citizen services के तहत CCTNS पोर्टल पर login कीजिए ।
- लॉगिन होने के बाद आपको पेज पर “प्राथमिकी देखें “ का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें ।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद “FIR नंबर , जिला , पुलिस स्टेशन ” आदि की जानकारी भरकर खोजें के बटन पर क्लिक करें ।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एफआईआर का पीडीएफ़ का लिंक आ जाएगा । लिंक पर क्लिक कर एफआईआर को डाउनलोड/प्रिन्ट कर लें ।
FIR के लिए फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया :
यदि आप एफ आई आर दर्ज करने के लिए ई – फॉर्म को डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया हमने नीचे बताई है-
- सबसे पहले यूपी पुलिस की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाईए और वेबसाईट पर जाकर complaint Register के लिंक पर क्लिक करें इसके बाद आपको CCTNS सिटिज़न के पोर्टल पर आने के बाद “ऑफलाइन ई-फॉर्म डाउनलोड करें “ का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें ।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज ओपन होकर आ जाएगा । यहाँ अपने अनुसार फॉर्म का विकल्प चुनकर कैपचा कोड भरकर “Download” के बटन पर क्लिक करें ।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आपका फॉर्म पीडीएफ़ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा जिसे आप प्रिन्ट भी कर सकते हैं ।
UP Police की UPCOP Mobile App क्या है ?
UPCOP Citizen Services App :- उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग ने राज्य के नागरिकों के लिए UPCOP के नाम से केंद्रित मोबाईल Application प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। एप के माध्यम से नागरिक उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकते हैं ।UPCOP एप पर आप लोक कल्याण से समबंधित जानकारी और अपने अनुरोध की स्थिति आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । एप को आप उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट और गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं ।
क्रम संख्या | UPCOP मोबाईल एप से संबंधित | डाउनलोड लिंक्स |
1 | UP पुलिस की वेबसाईट UPCOP मोबाईल App डाउनलोड करने का लिंक | Click here |
2 | UPCOP मोबाईल App का गूगल प्ले स्टोर डाउनलोड लिंक | Click here |
3 | UPCOP मोबाईल App का फेसबुक पेज लिंक | Click here |
आशा करते हैं की आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। यदि आर्टिकल से रिलेटेड कुछ प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकते हैं। धन्यवाद
UP पुलिस विभाग से संबंधित प्रश्न व उत्तर :
उत्तर प्रदेश राज्य की पुलिस का आधिकारीक वेबसाईट uppolice.gov.in है।
UP पुलिस का आपातकाल सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 है
FIR की फुल फॉर्म “First Investigation Report” होती है जिसे हिन्दी में “प्रथम सूचना रिपोर्ट” कहा जाता है । अधिक जानकारी आप ऊपर आलेख से प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन FIR करने के लिए आपको यूपी पुलिस के CCTNS पोर्टल पर अपने यूजर नेम और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा । पूरी प्रक्रिया उपरोक्त आलेख में आप पढ़ सकते हैं ।
CCTNS पोर्टल एक ऑनलाइन यूपी पुलिस के द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए चलाई जा रही ई -सेवा है । पोर्टल पर राज्य पुलिस विभाग की विभिन्न सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
FIR स्टैटस चेक करने की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया हमने आर्टिकल में दे रखी हैं आप पढ़ सकते हैं।
CCTNS सिटिज़न की आधिकारीक वेबसाईट cctnsup.gov.in है
उत्तर प्रदेश पुलिस का बच्चों की सुरक्षा हेतु उपयोग किया जाने वाला चाइल्ड हेल्पलाइन Number 1028 है।