(upbocw.in) यूपी श्रम विभाग योजना लिस्ट 2023- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ

यूपी श्रम विभाग योजना लिस्ट 2023 – उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के माध्यम से श्रमिक श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सभी परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु अनेक योजनाएं राज्य में संचालित की गयी है। आज हम आपको अपने इस लेख में श्रम विभाग उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन list से जुड़ी जानकारी को साझा करने जा रहे है। उत्तर प्रदेश राज्य के सभी श्रमिक श्रेणी के नागरिक हमारे इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी के आधार पर देख सकते है की राज्य में कौन-कौन सी योजनाएं श्रम विभाग की और से संचालित की गयी है। आप इस लेख में श्रम विभाग की सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी को प्राप्त कर सकते है।

UP Shram Vibhag Yojana List - यूपी श्रम विभाग योजना लिस्ट
UP Shram Vibhag Yojana List

Table of Contents

यूपी श्रम विभाग योजना लिस्ट

यूपी श्रम विभाग योजना– यूपी सरकार के माध्यम से श्रमिक श्रेणी के सभी परिवारों को लाभान्वित करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं राज्य भर में लागू की गयी है, जिसमे मुख्य रूप से है बच्चो की शिक्षा से संबंधी योजना, स्वास्थ्य योजना, बेटी के विवाह से संबंधी योजना एवं अन्य प्रकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाएं। समय-समय पर मजदूरों को लाभ प्रदान करने हेतु सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण योजना शुरू की जाती है।

श्रम विभाग की योजनाएं जानकार और लाभ प्राप्त करके श्रमिक परिवार अपने जीवन का गुजारा आराम से कर सकते है। यह योजनाएं लाभार्थी परिवारों को समय-समय पर आर्थिक सहायता राशि एवं स्वास्थ्य शिक्षा और आवासीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने में एक विशेष प्रकार का सहयोग प्रदान करती है।

श्रम विभाग उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन list – upbocw.in up

आर्टिकल यूपी श्रम विभाग योजना लिस्ट – upbocw.in up
संबंधित विभाग श्रम विभाग उत्तर प्रदेश
योजनाएं श्रमिक वर्ग की योजनाएं
लाभार्थी श्रमिक परिवार
उद्देश्य राज्य एक सभी श्रमिक नागरिकों को अनेक
प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित करना
वर्ष 2023
आर्टिकल श्रेणी श्रमिक श्रेणी लिस्ट
पंजीकरण ऑनलाइन
योजनाएं ऑनलाइन उपलब्ध
आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in

UP Shram Vibhag Yojana के उद्देश्य

यूपी श्रम विभाग योजना का मुख्य उद्देश्य है राज्य के गरीब परिवारों से संबंधित सभी श्रमिक नागरिकों को अनेक प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना। परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण श्रमिक नागरिक अपने परिवार के लिए जीवन में होने वाली सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ रहते है। जिसके कारण उनके लिए लिए उचित साधनों की व्यवस्था कर पाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। श्रम विभाग की सभी यूपी श्रम विभाग योजना श्रमिक नागरिकों को अनेक प्रकार के लाभ पहुंचाने में अपनी एक विशेष प्रकार की भूमिका निभाने में सहयोग प्रदान करेगा।

श्रमिकों परिवारों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए श्रम विभाग की योजनाएं (Sram Vibhag Yojna) के द्वारा शुरू की गयी है। upbocw.in पोर्टल में मौजूद सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करके श्रमिक परिवारों की जीवन की राह आसान हो जाएगी। वह बिना किसी आर्थिक समस्या के अपने बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का लाभ मुफ्त में प्राप्त करने में सक्षम हो पाएंगे।

upbocw.in up श्रम विभाग उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन list

Sram Vibhag Yojna – उत्तर प्रदेश राज्य के लाभार्थी श्रमिक परिवार श्रम विभाग से संबंधित नीचे दी गयी सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी समस्या के प्राप्त कर सकते है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार आधिकारिक वेबसाइट में श्रमिक परिवारों के लिए विभिन्न योजनाएं उपलब्ध की गयी है। उन सभी स्कीमों की सूची इस प्रकार निम्नवत है।

यूपी श्रम विभाग योजना लिस्ट – upbocw.in up

  1. शिशु हितलाभ योजना
  2. प0 दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना
  3. मातृत्व हितलाभ योजना
  4. शौचालय सहायता योजना
  5. बालिका मदद योजना
  6. चिकित्सा सुविधा योजना
  7. अक्षमता पेंशन योजना
  8. सौर ऊर्जा सहायता योजना
  9. मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना
  10. पुत्री विवाह अनुदान योजना
  11. अन्त्येष्टि सहायता योजना
  12. कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना
  13. आवास सहायता योजना
  14. पेंशन योजनासौर ऊर्जा सहायता योजना
  15. साइकिल सहायता योजना
  16. गम्भीर बीमारी सहायता योजना
  17. मेधावी छात्र योजना
  18. मध्यान्ह भोजन सहायता योजना
  19. आवासीय विद्यालय योजना
  20. खाद्यान सहायता योजना
  21. संत रविदास शिक्षा सहायता योजना

श्रमिक पंजीयन कार्ड डाउनलोड उत्तर प्रदेश

यूपी श्रम विभाग योजना – योजनाओं के लाभ एवं विवरण

यूपी श्रम विभाग योजना – upbocw.in up

शिशु हित लाभ योजना (Sram Vibhag Yojna)

  • योजना के लाभ – इस स्कीम के माध्यम से लड़की के जन्म होने पर लाभार्थी को 12 हजार रूपए एवं 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता लड़के के जन्म के समय में प्रदान की जाएगी। यह राशि केवल लाभार्थियों को बच्चे के दो वर्ष की आयु तक प्रदान की जाएगी।
  • योजना की पात्रता– इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सभी श्रमिक नागरिकों को श्रम विभाग में पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • इस योजना का लाभ अधिकतम दो बच्चों के जन्म तक देय होगा।

मातृत्व हितलाभ योजना (Sram Vibhag Yojna)

  • योजना के लाभ– इस योजना के माध्यम से लाभार्थी कर्मकार महिला को प्रसव के उपरान्त निर्धारित किये गए 3 माह के रूप में वेतन के रूप में प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही 1 हजार रूपए की अतिरिक्त राशि चिकित्सा बोनस के रूप में देय होगी।
  • योजना की पात्रता– सभी पंजीकृत श्रमिक कामगारों को योजना का लाभ अधिकतम दो प्रसव तक ही देय होगा।

बालिका मदद योजना (Sram Vibhag Yojna)

  • योजना का लाभ– बालिका मदद योजना के माध्यम से 18 वर्ष की आयु लेने के पश्चात लाभार्थी कन्या को 20 हजार रूपए की एकमुश्त राशि अविवाहित होने पर प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थी कन्या के माता पिता को जन्म के 1 वर्ष के अंदर बालिका का पंजीकरण आँगनबाड़ी केंद्र में करवाना आवश्यक है।
  • पात्रता– परिवार में जन्मी पहली संतान के रूप में बालिका को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • दूसरी संतान भी इस योजना का लाभ लेने हेतु तभी पात्र है यदि परिवार में फिर से बालिका का जन्म हुआ है।
  • लाभार्थी परिवार के माध्यम से क़ानूनी रूप से गोद ली गयी बालिका को भी पहली संतान के रूप में इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात यदि बालिका की मृत्यु हो जाती है तो यह सावधि जमा की रकम बोर्ड को वापस हो जायेगी।
  • बालिका के जन्म का पंजीकरण जन्म–मृत्यु पंजिका पर होना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु बालिका को किसी अन्य प्रकार की योजना का लाभ प्राप्त न हो रहा हो तभी वह योजना हेतु पात्र मानी जाएगी।

अक्षमता पेंशन योजना (Sram Vibhag Yojna)

  • योजना का लाभ– अक्षमता पेंशन योजना का लाभ उन सभी नागरिकों को प्रदान किया जायेगा जो किसी बीमारी से पीड़ित है जैसे – लकवा‚ कुष्ठ रोग‚ कैंसर‚ तपेदिक एवं अन्य गम्भीर बीमारी‚ जिससे श्रमिक अक्षम हो गया हो.
  • प्रतिमाह ऐसे नागरिकों को योजना के तहत 1 हजार रूपए की राशि जीवनकाल तक प्रदान की जाएगी।
  • पात्रता-श्रम विभाग में पंजीकृत सभी कर्मकार श्रमिक नागरिक जो दुर्घटना या बीमारी के कारण पूर्ण एवं स्थायी रूप से 50% या उससे अधिक अक्षम है।
  • लाभार्थी कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत पेंशन का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र न हो।

मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना (Sram Vibhag Yojna)

  • योजना का लाभ – पंजीकृत सभी कामगार श्रमिकम नागरिकों किसी प्रकार की कोई दुर्घटना में मृत्यु होने पर तात्कालिक रूप में 1 लाख रूपए की सहायता राशि एवं सावधि जमा के रूप में 4 लाख रूपए की सहायता राशि मृतक व्यक्ति के परिवार को प्रदान की जाएगी। यानी की कुल मिलाकर 5 लाख रूपए की सहायता राशि पीड़ित परिवार को प्रदान की जाएगी।
  • पूर्ण रूप से विकलांग होने पर 3 लाख रूपए एवं 2 लाख रूपए स्थायी अपंगता के रूप में व्यक्ति को प्रदान की जाएगी।
  • एवं सामान्य रूप से मृत्यु होने पर परिवार को 1 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • पात्रता-इस योजना का लाभ लाभार्थी कर्मकार या फिर पति ⁄ पत्नी, अविवाहित पुत्रियां‚ अवयस्क पुत्रों तथा निर्भर माता–पिता देय होगा।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन

पुत्री विवाह अनुदान योजना

  • योजना का लाभ – इस योजना के अंतर्गत सभी पंजीकृत श्रमिक कामगारों की पुत्री के विवाह हेतु 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • अंतरजातीय विवाह हेतु योजना के तहत 55 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  • सामूहिक विवाह में 11 जोड़ो के विवाह एक ही स्थल में होने पर 5 हजार रूपए की राशि बोर्ड द्वारा भुगतान की जाएगी।
  • पात्रता- सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक
  • श्रमिक का योजना के तहत न्यूनतम 3 वर्ष तक नियमितसदस्य होना अनिवार्य है एवं नियमित अंशदान जमा होना आवश्यक है।

अन्त्येष्टि सहायता योजना

  • योजना का लाभ-इस योजना के तहत व्यक्ति के मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार हेतु 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • पात्रता-पंजीकृत श्रमिक मृतक के परिवार को यह राशि प्रदान की जाएगी।
  • आत्महत्या जैसी स्थिति में यह राशि परिवार को प्रदान नहीं की जाएगी।

कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना (श्रम विभाग उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन list)

  • लाभ – इस योजना के माध्यम से श्रमिक के बच्चों को प्रशिक्षण में भाग लेने पर सभी प्रकार की प्रतिपूर्ति बोर्ड द्वारा की जाएगी। यदि श्रमिक योजना के अंतर्गत स्वयं प्रशिक्षण में भाग लेता है तो उन्हें मजदूरी प्रदान की जाएगी।
  • पात्रता-पंजीकृत श्रमिक ,पत्नी एवं अविवाहित पुत्री व 21 वर्ष से कम आयु वाले पुत्रों को ही मिलेगा।
  • यदि प्रवेश के समय में लाभार्थी की आयु 21 वर्ष से कम है एवं प्रशिक्षण के दौरान उसकी आयु 21 वर्ष से अधिक है तो वह योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है।

आवास सहायता योजना

  • लाभ– आवास निर्माण के लिए श्रमिक परिवारों को योजना के तहत 1 लाख रूपए की राशि दो किस्तों में प्रदान की जाएगी।
  • यदि श्रमिक नागरिक का घर है तो उन्हें मरम्मत के लिए 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • पात्रता-लाभार्थी श्रमिक के पास योजना के तहत किसी प्रकार का कोई पक्का आवास नहीं होना चाहिए।
  • योजना के तहत लाभार्थी परिवार को दोनों राशि एक ही समय में प्रदान नहीं की जाएगी।

यूपी श्रम विभाग पेंशन योजना

  • लाभ-इस योजना के तहत सभी पंजीकृत कामगार श्रमिक नागरिकों को 1 हजार रूपए की पेंशन सहायता राशि उसके जीवित होने तक प्रदान की जाएगी।
  • पात्रता-योजना हेतु श्रमिक व्यक्ति को सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम–1996 के तहत पंजीकृत होना आवश्यक है।

सौर ऊर्जा सहायता योजना

  • लाभ-यह योजना पंजीकृत निर्माण श्रमिक के स्थायी आवास पर स्थापित की जायेगी।
  • योजना के तहत 2 LED बल्ब, 1 DC टेबल फैन, 1 सोजर पैनल, चार्जिंग कन्ट्रोलर, 1 मोबाइल चार्जर स्थापित किया जायेगा। इन सभी उपकरणों की गारंटी पांच वर्ष की होगी।
  • पात्रता- योजना हेतु उन लाभार्थियों को वरीयता दी जाएगी जिनके बच्चे 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा में अध्यनरत हो।

यूपी श्रम विभाग साइकिल सहायता योजना

  • लाभ – साईकिल क्रय हेतु लाभार्थी श्रमिक नागरिक को योजना के तहत 3 हजार रूपए की सब्सिडी राशि प्रदान की जाएगी।
  • पात्रता – इस योजना हेतु लाभार्थी श्रमिक व्यक्ति कम से कम 6 माह से श्रम विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।

गम्भीर बीमारी सहायता योजना

  • लाभ– किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित कामगार श्रमिक व्यक्ति को सरकारी स्वायत्तशासी चिकित्सालय कराये गए इलाज में होने वाले खर्च का भुगतान बोर्ड द्वारा किया जायेगा।
  • पात्रता- योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक एवं उसके परिवार के सभी सदस्य योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • हृदय आपरेशन‚ गुर्दा ट्रान्सप्लान्ट‚ लीवर ट्रान्सप्लान्ट‚ मस्तिष्क आपरेशन‚ रीढ़ की हड्डी ऑपरेशन‚ पैर के घुटने बदलना‚ कैंसर इलाज‚ एड्स बिमारी आदि हेतु सहायता प्रदान की जाएगी।

श्रमिक कार्ड वेरिफाई कैसे करवाएं

मेधावी छात्र पुरस्कार योजना

  • लाभ-योजना के तहत कक्षा 5वीं से लेकर एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्स में प्राप्त अच्छे अंको के लिए 4 हजार रूपए से 22 हजार रूपए तक की राशि प्रदान की जाएगी।
  • पात्रता- इस योजना के लिए वह सभी पंजीकृत कर्मकार पात्र होंगे जिनके पुत्र एवं पुत्रियों ने कक्षा 5 से 8 तक 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंको तथा कक्षा 9 से 12 एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्सों तक 60% अंक प्राप्त किये हो।

मध्यान्ह भोजन सहायता

  • लाभ- योजना के माध्यम से श्रमिक व्यक्ति दस रूपए मूल्य की दर से भोजन उपलब्ध करवाया जायेगा।
  • पात्रता- इस योजना से राज्य के वह श्रमिक पात्र होंगे जो अधिनियम‚ 1996 की धारा–12 के अंतर्गत पंजीकृत होंगे।

आवासीय विद्यालय योजना

  • लाभ – 6 से 14 वर्ष की आयु वाले सभी निर्माण श्रमिक के बच्चों को योजना के अंतर्गत आवासीय विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • पात्रता – अधिनियम 1996 की धारा 12 के अन्तर्गत लाभार्थियों को योजना के तहत पंजीकृत होना आवश्यक है।

खाद्यान सहायता योजना

  • लाभ – इस योजना के तहत सभी पंजीकृत कामगारों को 15 दिन का एकमुश्त राशन वितरित किया जायेगा। यह राशन प्रतिमाह लाभार्थी परिवार को दिया जायेगा।
  • पात्रता – केवल पंजीकृत श्रमिक कामगारों को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। लाभ प्राप्त करने हेतु सभी लाभार्थियों के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • योजना के अंतर्गत भोजन लेने हेतु लाभार्थियों को दस रूपए का भुगतान नकद करना होगा।

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना

  • लाभ – इस योजना के तहत श्रमिक के बच्चों को शिक्षा हेतु कक्षा एक से लेकर मेडिकल कोर्स के पाठ्यक्रमों हेतु 100 रूपए से लेकर 5000 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • पात्रता – कर्मकार श्रमिक नागरिक योजना हेतु पंजीकृत होना चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु शिक्षा सहायता योजना हेतु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • योजना हेतु लाभार्थी की उपस्थिति 60% से अधिक होनी अनिवार्य है।
  • मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर्स हेतु 8 हजार से लेकर 12 हजार रूपए की राशि देय होगी।
  • इन कोर्सों हेतु 25 वर्ष की सीमा भी शिथिल रहेगी तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होगी।

यूपी श्रम विभाग योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

उत्तर प्रदेश राज्य में यूपी श्रम विभाग योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • UP Labor Department Scheme 2023 Online Registration करने हेतु http://upbocw.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में श्रमिक सेक्शन में श्रमिक पंजीयन के विकल्प में क्लिक करें।
  • Next Page में श्रमिक पंजीयन का आवेदन हेतु दी गयी जानकारी को दर्ज करें।
  • जैसे आधार कार्ड, आवेदन/पंजीयन संख्या ,अपना मंडल चुने,अपना जनपद चुने,अपना मोबाईल न0 आदि। सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद आवेदन संसोधन करें के विकल्प में क्लिक करें। यूपी श्रम विभाग योजना
  • इसके पश्चात नए पेज में आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा। इस फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करके एवं अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करें और सबमिट बटन में क्लिक करें।
  • इस तरह से श्रम विभाग की योजना हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया व्यक्ति की पूर्ण हो जाएगी।

UPBOCW श्रमिक पंजीयन कार्ड उत्तर प्रदेश

यूपी श्रम विभाग योजना लिस्ट से संबंधित प्रश्न उत्तर

यूपी श्रम विभाग योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in है।

श्रम विभाग की योजनाएं किनको लाभान्वित करती है ?

यूपी राज्य के वह निवासी श्रम विभाग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है जो श्रमिक श्रेणी के अंतर्गत आते है एवं जो श्रम विभाग में पंजीकृत है।

उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से श्रम विभाग हेतु कितनी योजनाएं शुरू की गयी है ?

श्रम विभाग हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से पंजीकृत श्रमिक कामगारों के लिए 21 योजनाएँ राज्य भर में लागू की गयी है।

शिशु हित लाभ योजना के अंतर्गत श्रमिक परिवार को क्या लाभ प्रदान किये जायेंगे ?

श्रमिक परिवार को शिशु हित लाभ योजना के माध्यम से बालिका के जन्म पर 12 हजार की राशि एवं बालक के जन्म पर 10 हजार रूपए की राशि लाभार्थी परिवार को प्रदान किये जायेंगे।

Leave a Comment

Join Telegram