UDISE Plus Portal-शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छे परिवर्तन को लाने के लिए केंद्र सरकार ने एक ऑनलाइन वेबपोर्टल को लॉन्च किया है। साल 2012-13 में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा को एकीकृत केने के लिए UDISE Plus Portal को शुरू किया गया था। ये विद्यालयी शिक्षा प्रणाली की सबसे बड़ी प्रबंधन सूचना प्रणाली के रूप में कार्य कर रहा है। इस वेबपोर्टल में देश के करीबन 15 लाख से अधिक विद्यालय, 96 लाख से ज्यादा अध्यापक एवं 264 लाख से ज्यादा विद्यार्थी सम्मिलित है। इस पोर्टल की कार्यप्रणाली में ओब्जेक्टिकव मार्किंग हेतु स्ट्रॉन्ग रियल टाइमिंग एवं Reliable Information Colletion System का होना आवश्यक है।
यूडीस में डाटा अपलोड करना एक विशेष प्रक्रिया है। आपको यूडीस वेबपोर्टल के द्वारा अपने विद्यालय की सभी जरुरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज़ करनी होगी। साल 2022 में यूडीस वेबपोर्टल पर मौजूद डेटा को अपडेट करने का भी काम शुरू किया गया है। इस लेख के अंतर्गत आपको UDISE Plus Portal से जुडी हुई सभी प्रकार की जानकारी जैसे – पंजीकरण, लॉगिन एवं पंजीकरण स्थिति देखना इत्यादि मिलेगी।
UDISE Plus Portal
लेख का विषय | UDISE Plus Portal 2023 |
सम्बंधित विभाग | स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) |
लाभार्थी | भारत के सभी विद्यालयी शिक्षक एवं विद्यार्थी |
उद्देश्य | देश के विद्यालयों की ऑनलाइन जानकारी देना |
UDISE का पूरा नाम | Unified District Information System for Education |
माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://udiseplus.gov.in/ |
UDISE Plus Portal के मुख्य उद्देश्य
- शिक्षण की रणनीति
- शिक्षा की निपुणता प्राप्त करना
- अलग-अलग विद्यालय के शिक्षकों की पहुँच बनाना
- भारतीय विद्यालयो में सुविधा की मौजूदा स्थिति को जानना
- प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की भविष्यवाणी करने के लिए डेटा इकट्ठा करना
- विद्यार्थी के पेयजल एवं स्वछता की रिपोर्ट को संक्षिप्त रूप में देना
- कुशलता एवं प्राथमिक शिक्षण की प्रगति को दर्शाना
- विद्यालय के संचालन में वृद्धि करना
UIDSE प्लस पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएँ
- यह पोर्टल स्कूल डायरेक्टरी मैनेजमेंट सिस्टम ने लॉन्च किया है।
- विद्यालय की सभी जानकारी इस पोर्टल से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।
- पुरे देश के सभी विद्यालयों की जानकरियों को व्यवस्थित एवं विभाजित करने के लिए और विद्यालयी डेटा के विश्वसनीय डेटाबेस को तैयार करने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार होगा।
- सभी विद्यालयों को उनकी विशिष्ट पहचान देने के लिए एक यूनिक यूडीस कोड दिया जायेगा।
- विद्यालय के प्रदर्शन को प्रभावित करने वाले तत्वों की पहचान करके स्कूल डेटा के आधार पर विश्लेषण का लाभ लेने में सक्षम किया जायेगा।
- प्रदेशों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में विद्यालयी शिक्षा की स्थिति पर बारीक दृष्टि प्रदान करता है। इसमें प्रमुख प्रदर्शन लीवर एवं सुधार हेतु क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।
यूडीस में सम्मिलित विद्यालय
देश के वे सभी विद्यालय जो प्राथमिक शिक्षा प्रदान कर रहे है उनको यूडीस में सम्मिलित किया जायेगा। इस सूची में निम्न कक्षाओं को चलाने वाले विद्यालय सम्मिलित होंगे –
- प्री – प्राइमरी विद्यालय
- कक्षा 1 से 5 तक वाले प्राथमिक विद्यालय
- कक्षा 1 से 8 तक के उच्च प्राथमिक विद्यालय
- उच्च प्राथमिक विद्यालय के साथ ग्रेड 1 to 8 तक
- उच्च प्राथमिक विद्यालय के साथ ग्रेड 6 to 8 तक
- उच्च माध्यमिक विद्यालय के ग्रेड 1 to 12 तक
- उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्रेड 6 to 12 के साथ
- माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्रेड 1 to 10 के साथ
- माध्यमिक / उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्रेड 6 से 10 के साथ
- माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालय सिर्फ ग्रेड 9 and 10 के साथ
- उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्रेड 9 to 12 के साथ
- उच्च माध्यमिक विद्यालय/ जूनियर कॉलेज सिर्फ ग्रेड 11 और 12
- शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले विद्यालय, प्राइवेट विद्यालय
- आदिवासी या समाज कल्याण के अंतर्गत आने वाले विद्यालय
UIDSE प्लस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया
- सबसे पहले आपने यूडीस की आधिकारिक वेबसाइट http://udiseplus.gov.in को ओपन करना है।
- वेबपोर्टल के होम पेज पर “लॉगिन करें” विकल्प पर जाए।
- यह पर आपने “स्कूल निर्देशिका/ उपयोगकर्ता प्रबंधन के लिए लॉगिन करें” विकल्प को चुनना है।
- इसके बाद आपने “School User Registration” विकल्प को चुनना है।
- अगले वेबपेज में आपको रजिस्ट्रेशन के लिए दिशा-निर्देशों को पढ़ने के बड़ा “Continue” बटन को दबाना है।
- आपको ऑनलाइन स्कूल यूजर रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा।
- इस फॉर्म में मांगी जा रही सभी जानकारी दर्ज़ करके “Next” बटन को दबा दें।
- इसके बाद आपने अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज़ करके “Next” बटन दबा देना है।
- अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- इस ओटीपी को निर्धारित बॉक्स में दर्ज़ करके “Submit” बटन को दबा देना है।
- इस प्रकार से आपके विद्यालय की पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
यह भी पढ़ें :- चिरंजीवी योजना में जन आधार कार्ड कैसे चेक करें
UDISE प्लस पोर्टल पर विद्यालय का पंजीकरण देखना
- सबसे पहले आपको यूडीस के आधिकारिक वेबपोर्टक udiseplus.gov.in/ को ओपन करना है।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर “Registration Status” विकल्प को चुनना है।
- आपके सामने अगले वेब पेज में एक मेनू मिलेगी।
- आपने फॉर्म में राज्य का नाम, जिला, ब्लॉक, यूडीस कोड एवं प्रदर्शित होने वाले कॅप्टचा कोड को दर्ज़ करने “Get Details” बटन को दबाना है।
- अब आपको विद्यालय का विवरण प्राप्त होगा।
- इसके बाद यूजर को अपने मोबाइल नंबर से सभी प्रकार की डिटेल को अपडेट करना है।
- अब आप पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए रजिस्टर विकल्प को चुन कर सकते है।
स्कूल युडाइस कोड को पाना UDISE Plus Portal
शिक्षा मंत्रालय इस वेबपोर्टल के माध्यम से अपनी पहचान को वेरिफाई करने के लिए सभी विद्यालयों को एक UDISE कोड देता है। यदि कोई स्कूल अभी नया बना है तो वह नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके अपना विशिष्ट पहचान कोड प्राप्त कर सकता है।
- सबसे पहले आपने अपने विद्यालय के कुछ जरुरी प्रमाण-पत्र जैसे विद्यालय की मान्यता का प्रमाण-पत्र को लेकर जिला MIS अधिकारी के कार्यालय में जाना है।
- ये नियम मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर मान्य होंगे।
- जिला MIS यूजर में यूडीस तंत्र में “स्कूल डायरेक्टरी मैनेजमेंट” के द्वारा UDISE कोड को पाने के लिए आवेदन करना है।
- आवेदन की स्वीकृति के लिए राज्य MIS यूजर्स के लिए प्रवाह होगा।
- राज्य MIS यूजर आवेदन को वेरिफाई करेंगे एवं जिला स्तर पर किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सिफारिश करेगा।
- राज्य स्तर के विद्यालय के लिए UDISE कोड के लिए अकेला प्राधिकरण है।
- सत्यापन की प्रक्रिया को राज्य MIS स्तर पर पूर्ण करने के बाद आवेदन को UDISE कोड के बनने के लिए शिक्षा मंत्रालय में भेजा जायेगा।
- UDISE कोड के बनने की प्रक्रिया करीबन एक हफ्ते में पूरी हो जाती है।
UDISE प्लस पोर्टल पर विद्यालय की जानकारी देखना
- सबसे पहले आपको UDISE Plus Portal के आधिकारिक वेबपोर्टल udiseplus.gov.in/ को ओपन करना है।
- वेबपोर्टल के होम पेज पर “Know Your School” विकल्प को चुन लें।
- अगले वेब पेज के बॉक्स में आपको “Know Your School” मेनू के अंतर्गत 3 विकल्प मिलेंगे।
- आपको अपने अनुसार इन तीनों विकल्पों सर्च बाय यूडीस कोड, सर्च बाय नेम अथवा सर्च बाय पिन कोड में से किसी एक को चुन लेना है।
- इसके बाद एक विकल्प की डिटेल लो दर्ज़ करने के बाद अपने “Submit” बटन को दबाना है।
- डिटेल्स सही होने पर आपके स्क्रीन पर विद्यालय के विवरण प्रदर्शित होंगे।
- आप विद्यालय जानकारी की पीडीएफ, रिपोर्ट कार्ड एवं ट्रैक स्कूल से जुडी जानकारी को पा सकते है।
- इस तरह से आपको UDISE + वेबपोर्टल में विद्यालय से जुडी जानकारी मिलती है।
UIDSE प्लस पोर्टल में विद्यालय के डिटेल्स अपडेट करना
जिन भी विद्यालयों का यूडीस पर पंजीकरण सफलतापूर्वक हो गया है उनको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके अपने विद्यालय के डिटेल्स को अपडेट करना है –
- सबसे पहले आपने UDISE Plus Portal की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
- वेबसाइट के होम पेज के दाए भाग में “Login” विकल्प को चुनना है।
- इसके बाद मिलने वाली मेनू में आपने “Login to school directory /user management” विकल्प को चुनना है।
- अब आपने नयी विंडो मेनू में अपना यूजर नेम, पासवर्ड एवं कॅप्टचा कोड दर्ज़ करके “Login” बटन को दबाना है।
- आपके वेबसाइट पर लॉगिन होने के बाद वेब पेज पर “School Update Module” विकल्प को चुनना है।
- आपको स्क्रीन पर update school details का वेबपेज मिलेगा।
- अब आप नए वेब पेज पर स्कूल प्रोफाइल, स्कूल लोकेशन एवं कांटेक्ट डिटेल्स में से जिसको भी अपडेट करना है, इसके सामने के Generate बटन को दबा देना है।
- आपको नए वेब पेज पर स्कूल के 11 अंकों के यूडीस कोड को दर्ज़ करके “GO” बटन को दबाना है।
- आपको नए वेब पेज पर यूडीस कोड, विद्यालय का नाम, विद्यालय स्थिति, केटेगरी, स्कूल मैनेजमेंट एवं प्रकार इत्यादि की डिटेल्स दिखेगी।
- इसके बाद आपने प्रमाण-पत्रों को अपलोड करने के लिए डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर A10 form को अपलोड करना है।
- अब आपने डिटेल्स को बदलने के कारण को दर्ज़ करना है एवं इसके बाद कॅप्टचा कोड को दर्ज़ करके “Proceed” बटन को दबा देना है।
- बटन दबाने के बाद आपकी पोर्टल पर स्कूल की प्राथमिक जानकारी को अपडेट करने अनुरोध दर्ज़ हो जायेगा।
- इस तरह आप विद्यालय की लोकेशन जानकारी, अन्य जरुरी जानकारी, संपर्क एवं हेड स्कूल विवरण इत्यादि को बतायी गयी प्रक्रिया से दर्ज़ करना है।
UIDSE प्लस पोर्टल की लॉगिंग प्रक्रिया
- सबसे पहले आप UIDSE प्लस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें।
- वेबपोर्टल के होम पेज के दाई ओर “Login” विकल्प को चुन लें।
- आपको लॉगिन करने के लिए दो विकल्प मिलेंगे।
- शैक्षिक वर्ष के लिए UDISE + डाटा एंट्री लॉगिन
- स्कूल निर्देशिका/ उपयोगकर्ता प्रबंधन के लिए लॉगिन करें
- आपने अपनी इच्छा एवं सुविधा के हिसाब से कोई भी एक विकल्प चुनकर लॉगिन करना है।
- इस प्रकार से आपकी पोर्टल पर लॉगिन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
UIDSE प्लस पोर्टल में दर्ज़ विद्यालय, विद्यार्थी एवं अध्यापको की संख्या
विद्यालय की कुल संख्या | 15.1 लाख |
सरकारी विद्यालयो की कुल संख्या | 10.32 लाख |
कुल विद्यार्थी | 26.44 करोड़ |
कुल अध्यापक | 96.96 लाख |
GIS मैपिंग का तरीका
- सबसे पहल आप यूडीस की आधिकारिक udiseplus.gov.in को ओपन कर लें।
- वेबसाइट के होम पेज में सबसे नीचे की ओर आपने “Click here to veiw r GIS mapping” विकल्प को चुनना है।
- आपको स्क्रीन पर एक ग्लोबल मैप प्राप्त होगा।
- इस मैप में आपने अपने स्कूल के राज्य का चुनाव करना है।
- राज्य के क्षेत्र में आपने जीआईएस मैपिंग करनी है।
UIDSE प्लस पोर्टल से सम्बंधित प्रश्न
UIDSE प्लस पोर्टल क्या है?
यह एक यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन से जुड़ा ऑनलाइन पोर्टल है। इस पोर्टल के अंतर्गत देशभर के विद्यालयों का डेटा संगृहीत रहता है। इसके डेटा में विद्यालय, अध्यापक एवं विद्यार्थियों के विवरण सम्मिलित रहते है।
UIDSE कोड कितने अंकों का होता है?
ये ग्यारह अंकों का एक विशिष्ट कोड होता है जोकि सभी विद्यालय को उनकी पहचान को वेरीफाई करने के लिए दिया जाता है। हर एक विद्यालय को भिन्न-भिन्न कोड प्रदान करते है।
यूडीस में कौन-कौन से विद्यालय शामिल होते है?
देश में प्राइमरी शिक्षा देने वाले सभी विद्यालय यूडीस पोर्टल के अंतर्गत सम्मिलित किये जाते है। इस पोर्टल में प्री प्राइमरी, हायर प्राइमरी, माध्यमिक एवं हायर माध्यमिक सभी प्राइवेट एवं राजकीय विद्यालय सम्मिलित होते है।
UIDSE से जुडी तकनीति जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
इस पोर्टल से सम्बंधित किस भी प्रकार की तकनीकी जानकारी को पाने के लिए आप सोमवार से शुक्रवार में प्रातः 9:30 बजे से साय 6:30 बजे तक सम्पर्क नंबर (011) 24305000/ 493 पर कॉल कर सकते है। आप चाहे तो ईमेल आईडी udiseplus-mhrd.gov.in पर भी अपना मेल भेज सकते है।