नाम से समग्र आई डी कैसे पता करें : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा अपने प्रदेश के सभी निवासियों को समग्र आईडी प्रदान की जाती है। इस के माध्यम से नागरिक प्रदेश में चल रही सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। ये एक तरह से आवश्यक दस्तावेज़ है जिसका उपयोग उन्हें लगभग सभी आवश्यक कार्यों के लिए होगा। इस के लिए जरुरी है कि अगर आप मध्य प्रदेश में रह रहे हैं तो आप के पास समग्र आईडी होनी चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार ने इस के लिए एक पोर्टल जारी किया है। इसे समग्र पोर्टल के नाम से जाना जाता है। इस पोर्टल की मदद से आप समग्र आईडी व अन्य सम्बंधित सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। अगर आप ने भी समग्र आईडी के लिए आवेदन किया है तो आप भी इस पोर्टल की मदद से अपनी समग्र आई डी नाम से या नाम के माध्यम से देख सकते हैं।
आज इस लेख के माध्यम से हम आप को samagra id name se kaise nikale के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही आप इस लेख के माध्यम से अन्य सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। नाम से समग्र आई डी कैसे पता करें इसकी प्रक्रिया और इससे जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Table of Contents
नाम से समग्र आई डी कैसे पता करें ?
जैसा की हमने आप को अभी बताया की समग्र आईडी मध्य प्रदेश में विभिन्न सुविधाओं का लाभ लेने हेतु आवश्यक है। समग्र आईडी एक परिवार आईडी है जो आप के पहचान पत्र के रूप में भी उपयोगी है। सरकार ने इसलिए नागरिको की सुविधा के लिए व इस से सम्बंधित सभी कार्यों के लिए Samagra Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी नागरिक अपनी Samagra id हेतु आवेदन करने से लेकर नाम से समग्र आई डी कैसे पता करें व सम्बंधित जानकारियां प्राप्त करने तक की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। जिस किसी व्यक्ति ने भी इस पोर्टल पर समग्र आईडी के लिए पंजीकरण किया है वो लोग अपने नाम के माध्यम से समग्र आईडी निकाल सकते हैं। इस के लिए आप को पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवाना होगा।
आप Samagra id के माध्यम से राज्य में चल रही सभी योजनाओं का अपनी पात्रता के अनुसार लाभ उठा सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं लायी जाती हैं जिनका लाभ आप तभी उठा सकते हैं जब आप के पास Samagra id होगी। जैसा कि आप जानते होंगे की मध्य प्रदेश की समग्र परिवार आईडी 8 अंकों की और सभी सदस्यों को 9 अंकों की यूनिक समग्र आईडी दी गयी है।
MP Samagra ID List ऑनलाइन डाउनलोड
Samagra ID Naam Se Kaise Pta Karen 2022 highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको समग्र आईडी नाम से कैसे पता करें से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | नाम से समग्र आई डी कैसे पता करें |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
पोर्टल का नाम | समग्र पोर्टल |
सम्बंधित विभाग | समाज कल्याण विभाग |
लाभार्थी | प्रदेश के नागरिक |
लाभ | राज्य में चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ |
वर्तमान वर्ष | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | samagra.gov.in |
समग्र आई डी से मिलने वाले लाभ
मध्य प्रदेश में रहने वाले नागरिकों को MP Samagra id बनवाना आवश्यक है। ऐसा क्यों है और इस आईडी को बनाने का क्या लाभ है इसे जानने के लिए आप आगे पढ़ें।
- समग्र परिवार आईडी का सबसे बड़ा लाभ ये है की राज्य में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में सभी नागरिक अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं और उस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- आप समग्र आईडी का इस्तेमाल एक पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते हैं। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए आप को इसकी आवश्यकता एक दस्तावेज के तौर पर भी पड़ेगी ।
- बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाना हो या फिर उन्हें किसी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना या फिर उच्च शिक्षा लेनी हो तो इसके लिए आवश्यक है की उनके पास फैमिली आईडी (SSSM ID) होनी चाहिए।
- अगर आप को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना हो या अपने राशन कार्ड को बनवाना हो , पेंशन आदि सुविधाओं का लाभ लेना हो तो आप को समग्र आईडी की जरुरत होगी।
- इसी तरह उन्हें विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यों के लिए MP Samagra id की आवश्यकता होगी।
समग्र से संबंधित अन्य पोर्टल :-
- समग्र आईडी सर्च करें – http://samagra.gov.in/
- समग्र राशन कार्ड – http://bpl.samagra.gov.in/
- पंचायत की जानकारी – http://www.prd.mp.gov.in/
- नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट – https://nrega.nic.in/
नाम से समग्र आई डी कैसे पता करें ? Samagra id name se kaise nikale
अगर आप भी अपनी समग्र परिवार सदस्य आईडी देखना चाहते हैं तो आप को इसके लिए सरकार द्वारा जारी किये गए Samagra Portal पर जाना होगा। इस पोर्टल पर आप आसानी से अपनी फैमिली आईडी (SSSM ID) को देख सकते हैं। इस लेख में आगे हम आप को पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं। आप यहाँ दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी समग्र आईडी देख सकते हैं।
- समग्र आईडी निकालने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
- यहाँ आप को “समग्र आईडी जानें ” के अनुभाग पर आना होगा। यहाँ दिए गए कुछ विकल्पों में से आप को समग्र परिवार और सदस्य आईडी जानें पर क्लिक करना होगा।
- इस पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुल जाएगा। आप को यहाँ समग्र आईडी से सम्बंधित लाभ और और इस बारे में अन्य सम्बंधित जानकारी मिलेगी।
- अब आप को नीचे स्क्रॉल करना है यहाँ आप को अपनी 9 अंको की यूनिक समग्र आई डी देखने के कुछ विकल्प दिखेंगे। जिनमे से आप को परिवार के किसी सदस्य के नाम से समग्र आईडी सर्च करने के लिए यहाँ क्लिक करें के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप अगले पेज पर पहुंच जाएंगे। यहाँ आप को पूछी गयी जानकारी भरनी होगी।
- यहाँ आप को अनिवार्य जानकारी में , जिला , लिंग, स्थानीय निकाय और नाम भरना होगा। इस के बाद आप को अन्य जानकारी में सरनेम डालना होगा और साथ ही आप को ग्राम पंचायत / जोन और ग्राम / वार्ड का नाम का चुनाव करना होगा।
- ये सभी जानकारी भरने के बाद आप को दिखाए गए कैप्चा कोड को भरना होगा। अंत में नीचे दिए गए खोजें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इस के बाद अगले पेज में आप के सामने सम्बंधित जानकारी आ जाएगी और आप की नाम से समग्र आईडी देखने की प्रक्रिया यहाँ पर पूरी हो जाएगी।
पंजीकृत मोबाइल नंबर से समग्र आईडी कैसे चेक करें ?
आप अपनी समग्र आईडी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इस के लिए हम आप को आगे पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं जिसके माध्यम से आप भी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से अपनी समग्र आईडी चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आप को समग्र आईडी जानें के सेक्शन पर जाएँ।
- यहाँ आप को कुछ विकल्प दिखेंगे। इनमे से आप को मोबाइल नंबर के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को कुछ जानकारियां भरनी होंगी
- सबसे पहले आप अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर भरें , इस के अतिरिक्त सदस्य के आयु वर्ग और उसके नाम के प्रथम 2 अक्षर भरने होंगे।
- इसके बाद आप को दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा और उस के बाद खोजें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया :-
आवेदकों को समग्र पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है। ये प्रक्रिया निम्न प्रकार है –
- लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक समग्र पोर्टल samagra.gov.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- यहाँ आपको Login का ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा।
- फॉर्म में यूजरनाम और पासवर्ड दर्ज करें।
- उसके बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
नाम से समग्र आई डी कैसे पता करें 2022 से सम्बन्धित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर :-
समग्र आईडी चेक करने के लिए आप को samagra.gov.in पर जाना होगा। इस समग्र पोर्टल के माध्यम से आप को अपनी समग्र आईडी देखने के लिए विकल्प मिल जाएंगे। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
इस के लिए आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं। आप आसानी से लेख के माध्यम से इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
समग्र आईडी मध्य प्रदेश में रहने वाले सभी नागरिकों व उनके परिवारों को मिलने वाली एक यूनिक आईडी है। इस का इस्तेमाल आप विभिन्न योजना का लाभ लेने के लिए कर सकते हैं। साथ ही अन्य बहुत से कार्यों के लिए इस की आवश्यकता होती है।
इस के लिए आप को आधिकारिक वेबसइट पर जाना होगा और वहां से आप सम्बंधित विकल्प चुनकर अपनी समग्र आईडी देख सकते हैं।
इसके लिए आप को इन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी। आधार कार्ड,स्थायी निवास प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पैन कार्ड।
सबसे पहले समग्र पोर्टल पर जाएँ। वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा। होम पेज पर समग्र आईडी जाने के अनुभाग में जाकर सस्दय आईडी से जानकारी देखें पर क्लिक करें। आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा यहाँ आपको समग्र सदस्य आईडी दर्ज करके कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। उसके बाद आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे आप अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद आपके सामने समस्त विवरण खुल कर आ जायेगा।
Samagra ID से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 0755- 2558391 है।
हेल्पलाइन नंबर
इस आर्टिकल में हमने आपको समग्र आईडी नाम से कैसे पता करें इससे सम्बंधित समस्त जानकारी आपको प्रदान की है। यदि आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा इस लेख में दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी। यदि आपको समग्र आईडी से जुडी कोई भी समस्या या शिकायत है तो आप इस हेल्पलाइन नंबर 0755- 2558391 पर सम्पर्क करके पूछ सकते है।
समग्र पोर्टल से संपर्क हेतु कार्यालय का पता :-
समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन, तुलसी टावर, तुलसी नगर , भोपाल (मध्यप्रदेश)
समग्र पोर्टल ऑफिसियल ईमेल आईडी :-
mdcmsssm@gmail.com