महाराष्ट्र राज्य में विद्यालयी शिक्षा में महाराष्ट्र RTE एडमिशन से 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर आवेदन राज्य के नागरिको से मांगे जा रहे हैं। बच्चे के माता-पिता को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
केंद्र सरकार के अधिनियम, 2009 के बाद से राज्यों में निजी विद्यालयों को अपनी कक्षाओं की 25 प्रतिशत सीटों में निर्धन समुदाय के बच्चों को प्रवेश देना होगा। अनिवार्य शिक्षा अधिनियम में विद्यालय की पहली से आठवीं कक्षा तक फ्री और अनिवार्य शिक्षा के प्रावधान हैं।
इस लेख में महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन के द्वारा वंचित समुदाय के बच्चो को विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और उससे सम्बंधित विभिन्न जानकारियों दी जा रही है।

महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन
आरटीई प्रवेश 2023-24 में यह जान लेना चाहिए कि आरटीई का अर्थ ‘राइट टू एजुकेशन’ होता हैं। इसका अर्थ हैं – शिक्षा का मौलिक अधिकार। केंद्र सरकार के द्वारा भारत के सभी बच्चों को शिक्षा में अनिवार्य रूप से मौलिक अधिकार प्रदान किया गया हैं।
इस नियमानुसार राज्य के निजी विद्यालयों में 6 से 14 वर्ष आयु के बच्चो को आरक्षण के तहत एडमिशन मिलेगा। महाराष्ट्र में विभिन्न दस्तावेज़ों के लिए ऑफिसो में ना जाने के लिए सरकार ने महाराष्ट्र आपले पोर्टल लॉन्च किया है।
महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश हाईलाइट
योजना का नाम | महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश |
विभाग का नाम | स्कूल शिक्षा एवं सहायता विभाग, महाराष्ट्र सरकार |
लाभार्थी | राज्य के निर्धन बच्चे |
कक्षाएँ | कक्षा पहली से बाहरवीं तक |
आवदेन माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://student.maharashtra.gov.in |
महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन की मुख्य जानकारियाँ
- भारत की संसद ने वर्ष 2002 में संविधान के 86वे संसोधन के अंतर्गत आर्टिकल-21ए को सम्मिलित किया हैं।
- इस आर्टिकल के अनुसार 6 से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चे को नजदीकी के स्कूल में निःशुल्क शिक्षा का अनिवार्य अधिकार मिलेगा।
- बच्चे की शिक्षा के लिए उसके अभिभावकों से विद्यालय का शुल्क, वर्दी, पाठ्य सामग्री के पैसे नहीं लिए जायेंगे।
- निजी विद्यालओं की 25 प्रतिशत सीटें इन बच्चो के लिए आरक्षित होने के कारण विद्यालय इनसे कोई पैसे नहीं लें सकेगा।
- यदि कोई विद्यालय इन आरक्षित बच्चो से शुल्क लेगा तो दस गुना जुर्माना वसूला जायेगा।
- निर्धन समुदाय के बच्चे, बेघर-अनाथ बच्चे, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चे आदि को सहायता मिलेगी।
- दिव्यांश बच्चो के लिए आयुसीमा बढ़ाकर 18 वर्ष हो गयी हैं।
- विद्यालयों द्वारा इन बच्चो की स्क्रीनिंग और अभिभावकों की परीक्षा करवाने में 25 हज़ार रुपए जुर्माने का प्रावधान हैं।
महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन के लाभ एवं विशेषता
- राज्य के प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों में शिक्षा अधिनियम, 2009 से 25 प्रतिशत सीट आरक्षित होती हैं।
- इस सीटों पर समाज के वित्तीय रूप से पिछड़े परिवारों के बच्चो को प्रवेश मिलता हैं।
- लाभार्थी बनने के लिए परिवार की वार्षिक आय 3.5 लाख तक ही होनी चाहिए।
- योग्य माता-पिता को किसी भी विद्यालय अथवा सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं हैं।
- आरटीई प्रवेश 2023-24 में आवदेन के लिए सम्बंधित सरकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करना है।
- इस सभी प्रक्रिया में कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।
- ऑनलाइन आवेदन से व्यक्ति के धन और समय की व्यर्थ हानि नहीं होती हैं।
- पात्रता रखने वाले आवेदकों को अपनी पसंद के विद्यालयों का चयन करना होगा।
- आवदेन के समय चुने गए सभी पांच या कम विद्यालयों का आवंटन मिल सकता हैं।
- विद्यालय से 1 किमी के दायरे में निवास करने वाले आवेदकों को वरीयता दी जायगी। उसके बाद 2-3 किमी के दायरे के निवासी पर विचार होगा।
- महाराष्ट्र में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के लिए स्कूली शिक्षा और खेल विभाग, महाराष्ट्र विभाग आधिकारिक रूप से जिम्मेवार हैं।
- महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन से कक्षा एक से बाहरवीं में 25 प्रतिशत सीटों पर बच्चों को प्रवेश मिलेगा।
- महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन से समाज में शैक्षिक असमानता दूर करके अच्छी शिक्षा देकर राज्य की साक्षरता दर सुधरेगी।
- योजना के द्वारा राज्य के प्रत्येक बच्चे तक अच्छी शिक्षा का मूल अधिकार सुनिश्चित होगा।
योजना के आवदेकों के लिए दिशा-निर्देश
- माता-पिता को ऑनलाइन आवदेन में अपना सक्रिय मोबाइल नंबर देना है जिस पर एडमिशन की सूचना मिलेगी।
- आवदेक सिर्फ एसएमएस की प्रतीक्षा ही ना करते रहे अपितु लॉटरी के शुरू होने की सूचना के लिए आरटीई पोर्टल “आवेदन की स्थिति” देखें।
- प्रतीक्षा सूची में आने वाले लॉटरी के माता-पिता आरटीई वेबसाइट से आवदेन टैब विकल्प से आवेदन फॉर्म प्रिंट करें।
- वेबसाइट की लॉगिन मेनू में अपना उपयोगकर्ता आवदेन संख्या एवं पासवर्ड डालकर लॉगिन हो।
- सफलतापूर्वक लॉगिन होने के बाद “प्रवेश पत्र” विकल्प को चुनकर अपना आवंटन पत्र प्रिंट कर लें।
- आवेदक को अपना आवंटन पत्र (Allotment letter) और आवश्यक प्रमाण पत्रों को लेकर समीप के सत्यापन केंद्र में जाकर एडमिशन को सत्यापित करना हैं। यहाँ प्रवेश पुष्टि की रशीद लेकर विद्यालय जाना होगा।
- आवंटन पत्र के सभी दिशा-निर्देशों को सही प्रकार से पढ़कर समझ लेने के बाद ही प्रवेश के लिए जाए।
- यदि आवंटन प्रत्र प्राप्त करने में कोई परेशानी आ रही हो तो नजदीकी सत्यापन केंद्र में जाए।
- वेबसाइट पर उपयोगकर्ता लॉगिन पासवर्ड भूलने की स्थिति ने “पासवर्ड हेल्प” विकल्प चुने।
महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन में 25% के लिए प्रवेश प्रक्रिया
पहला चरण (विद्यालय) –
योग्य विद्यालय के निम्नलिखित विवरण भरें और इसके बाद चयन के लिए विद्यालय को प्राप्त करने के लिए क्लस्टर अथवा URC प्रमुख से चुनाव के लिए उपलब्ध विद्यालय की अनुमति प्राप्त करें
- विद्यालय से संपर्क
- प्रवेश की वैध आयुसीमा
- कुल क्षमता (आरटीई 25 प्रतिशत आरक्षण के लिए)
- GOOGLE मानचित्र के अनुसार सही विद्यालय स्थान
दूसरा भाग (बच्चा) –
- आवदेन संख्या को सिस्टम में पंजीकृत करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड आपको अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।
- बच्चे और माता-पिता के डिटेल्स डालें।
- अपने घर से 1 किमी और 1 से 3 किमी दूरी की सीमा के अंतर्गत विद्यालयों की सूची सही गणना से तैयार करें।
- आवश्यक मानकों का चुनाव करें।
- मांगे जा रहे प्रमाण पत्रों को अपलोड करें।
- आवदेन को सुनिश्चित कर दें।
- इसके बाद मुद्रित आवेदन पत्र को जरुरी प्रमाण पत्रों के साथ दिए गए हेल्प डेस्क पर लेकर जाए।
तीसरा भाग (लॉटरी) –
- जिस विद्यालयों की रिक्ति सीट अधिक होंगी और आवेदकों की संख्या कम, वे सभी आवेदकों को सीटें आवंटित करेंगे।
- लॉटरी प्रणाली का इस्तेमाल कम रिक्त सीटों वाले विद्यालय करेंगे।
- जिला प्रसाशन (शिक्षा अधिकारी), ज़िले के बेसिक द्वारा निकली और तैयार की जायगी।
- चयन सूची को वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जायगा।
- माता-पिता लॉगिन करके सूची देख सकेंगे और प्रवेश पत्र को प्रिंट करेंगे।
- विद्यालय आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करके माता-पिता के बच्चो को प्रवेश देंगे।
महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन आवदेन में जरुरी पात्रताएँ
- छात्र एक निर्धन परिवार से सम्बंधित हो।
- छात्र की आयु 6 से 14 वर्ष के मध्य हो।
- परिवार महाराष्ट्र में निवास करता हो।
- बेघर, अनाथ, प्रवासी परिवार के बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
- परिवार की वार्षिक आय 3.5 लाख से अधिक न हो।
महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन में जरुरी प्रमाण-पत्र
- माता-पिता और बच्चे का आधार कार्ड।
- बच्चे की जन्म तिथि का प्रमाण।
- नवीनतम पासपोर्ट फोटो।
- जाति प्रमाण पत्र।
- भारतीय राजस्व विभाग से आय प्रमाण पत्र।
- दिव्यांश प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
- यदि बच्चे को कोई विशेष चिकित्सा सुविधा हो तो प्रमाण पत्र।
- बेघर प्रवासी श्रमिक के बच्चो के लिए एक हलफनामा।
- अनाथ बच्चा होने पर माता और पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र।
- महाराष्ट्र आरटीई में आवदेन की अंतिम तिथि प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के दूसरे और अंतिम सप्ताह के मध्य रहती हैं।
महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन में ऑनलाइन आवदेन करना
- सबसे पहले महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश की आधिकारिक वेबसाइट http://rte25admission.maharashtra.gov.in/adm_portal पर जाए।
- होम पेज में “Online Application” विकल्प को चुनें।
- वेबसाइट पर नए उपयोगकर्ता को “New Registration” विकल्प चुनना होगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जानकारियाँ देकर “Register” बटन दबाएं।
- विद्यालय प्रवेश आवेदन प्रक्रिया संख्या और पासवर्ड फ़ोन पर एसएमएस से मिलेगा।
- लॉगिन मेनू में जाकर अपना पासवर्ड बदल ले।
- आवेदक अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करके आरटीई 25 प्रवेश लॉगिन कर सकेंगे।
- लॉगिन होने के बाद ऑनलाइन फॉर्म को भरकर अपनी विस्तृत जाकारियाँ फॉर्म में भरे।
- ऑनलाइन फॉर्म में बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, आवसीय पता, जन्म तिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर इत्यादि भरें।
- आवेदन को जाँचकर मांगे जा रहे प्रमाण पत्रों को अपलोड करके फॉर्म “सब्मिट” कर दें।
- सफलतापूर्वक भरें गए आवेदनफॉर्म का प्रिंट आउट ले कर सुरक्षित रखे।
महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन में चयनित बच्चों की सूची देखना
- सर्वप्रथम महाराष्ट्र आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट http://student.maharashtra.gov.in पर जाए।
- होम पेज में दायी तरफ नीचे “Selected” विकल्प को चुने।
- नए पेज में प्रवेश वर्ष और ज़िले को चुनकर “Go” बटन दबाए।
- स्क्रीन पर आवेदन संख्या, आवेदक के नाम इत्यादि डिटेल्स के साथ एक सूची मिलेगी, इसमें अपना नाम चेक करें।
ऑनलाइन गैर-चयनित आवेदको की सूची देखना
- सबसे पहले महाराष्ट्र आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट http://student.maharashtra.gov.in पर जाए।
- होम पेज में दायी ओर नीचे की तरफ “Not Selected” विकल्प चुने।
- विकल्प के नीचे ही एक सब-मेनू में शैक्षिक वर्ष, ज़िले का नाम, आवेदन संख्या इत्यादि को भरकर “Go” बटन दबा दें
- स्क्रीन पर न चुने गए आवेदकों की सूची आएगी, इसमें अपना नाम चेक कर लें।
आरटीई प्रवेश की तिथि को देखना
- सर्वप्रथम आरटीई महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट http://student.maharashtra.gov.in पर जाए।
- वेबसाइट के होम पेज प् “एंट्रेंस डेट” विकल्प को चुने
- इसके बाद प्राप्त मेनू में अपना प्रपत्र संख्या डालें
- इसके बाद “View” विकल्प को चुनने के बाद प्रवेश की तिथि आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी
प्रवेशित छात्रों की सूची देखना
- सबसे पहले आरटीई महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट http://student.maharashtra.gov.in पर जाए।
- होम पेज में नीचे की ओर “Admitted” विकल्प चुने।
- मिली सबमेनु में माँगी जा रही जानकारियाँ जैसे ज़िले का नाम, आवेदन राउंड संख्या, लॉटरी राउंड संख्या, टाइप इत्यादि को टाइप करके ब्लॉक या विद्यालय वाइज सूची के लिए “GO” बटन दबा दें।
- आपको इसके नीचे आवेदन संख्या, आवेदकों के नाम आदि जानकारी के साथ सूची दिखेगी।
- इसमें अपना आवदेन नंबर और नाम मिलान करके सर्च पूर्ण कर लें।
आरटीई एडमिशन के लिएस्कूल लिस्ट देखना
- सबसे पहले आरटीई महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट http://student.maharashtra.gov.in पर जाए।
- होम पेज में नीचे की ओर “List of School” विकल्प को चुने।
- सबमेनु में अपना जिला, ब्लॉक/ तालुका का नाम, आरटीई विकल्प को क्लिक करके “सर्च” बटन दबाएं।
- अपने ज़िले के ब्लॉक में आरटीई आरक्षण के लिए उपलब्ध स्कूलो की लिस्ट दिखेगी।
आरटीई प्रवेश की प्रतीक्षा सूची देखना
आरटीई के अंतर्गत जिन आवेदकों का चयन अभी निश्चित नहीं हुआ हैं वे अपना नाम एक बार प्रतीक्षा सूची में अवश्य देख लें-
- सर्वप्रथम स्कूली और शिक्षा और सहायता विभाग, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट http://student.maharashtra.gov.in पर जाए।
- होम पेज में नीचे की ओर “Waiting list” विकल्प को चुने।
- मिली सब-मेनू में शैक्षिक वर्ष और ज़िले को चुनकर “Go” बटन दबा दें।
- मेनू के नीचे की ओर आवेदन संख्या के साथ आवेदकों के नाम की सूची प्राप्त होगी।
- इस सूची में अपना आवेदन नंबर और नाम को ढूंढें।
महाराष्ट्र आरटीई में आवेदन के अनुसार विवरण देखना
- सबसे पहले महाराष्ट्र आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट http://student.maharashtra.gov.in पर जाए।
- होम पेज में नीचे की ओर “Application wise details” विकल्प चुने।
- अगले पेज में आवेदन संख्या दर्ज़ करके “Go” बटन दबा दें।
महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश के लिए स्वघोषणा पत्र डाउनलोड करना
- सबसे पहले महाराष्ट्र आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट http://student.maharashtra.gov.in पर जाए।
- होम पेज में नीचे की ओर “सेल्फ डिक्लेरेशन” विकल्प चुने
- इस विकल्प के नीचे की ओर पीडीऍफ़ फॉर्म का “DownloadSelf Declaration” विकल्प चुन लें
- नए पेज में स्वघोषणा पत्र का प्रारूप प्रदर्शित होगा।
- इस स्वघोषणा प्रारूप को प्रिंट करके भर लें।
हेल्प डेस्क में विवरण देखना
- सर्वप्रथम आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट http://student.maharashtra.gov.in पर जाए।
- होम पेज में नीचे की और “हेल्प डेस्क डिटेल्स” विकल्प चुने।
- आपको एक सबमेनु में दो विकल्प प्राप्त होंगे
- पहला – हेल्प डेस्क विवरण
- दूसरा – सहायता केंद्र
- अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प चुने।
- स्क्रीन में अपनी आवश्यक से सम्बंधित विवरण मिलेंगे।
महाराष्ट्र आरटीई से जुड़े प्रश्न
महाराष्ट्र आरटीई के लिए किस समय पर आवेदन होते हैं?
महाराष्ट्र राज्य में आरटीई के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया को मार्च से अप्रैल के अंत तक किया जाता हैं।
क्या आरटीई में किसी बच्चे को निष्काषित या अनुत्तीर्ण करेंगे?
आरटीई के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा पूर्ण न कर पाने वाले बच्चो को प्रवेश मिलता हैं। प्राथमिक शिक्षा पूर्ण न होने तक बच्चे को नहीं रोका जायगा। न ही निकालेंगे और न ही निष्कासित करेंगे।
महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के समय कितना शुल्क देना होगा?
आरटीई 25 प्रतिशत की ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई शुल्क का प्रावधान नहीं हैं। चूँकि ये निर्धन बच्चो के प्रवेश की सरकारी प्रक्रिया हैं।
महाराष्ट्र आरटीई में आवेदन करने के बाद प्रवेश की क्या गारंटी हैं?
विद्यालय की कुल क्षमता की 25 प्रतिशत सीटों पर ही प्रवेश मिल सकता हैं। प्रवेश के लिए लॉटरी की व्यवस्था होती हैं अतः शत प्रतिशत प्रवेश को सुनिश्चित नहीं किया जा सकता हैं।
महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन में हेल्पलाइन नंबर क्या हैं?
वेबसाइट के होम पेज में नीचे “Helpdesk detail” विकल्प के अंदर “HelpCentre” विकल्प चुने और अपने ज़िले के अधिकारी का नंबर प्राप्त करें। ईमेल से समस्या को भेजने के लिए ईमेल पते rtemah2020@gmail.com पर ईमेल करें।