राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2023 (jansoochna.rajasthan.gov.in), Jan Soochna

राजस्थान जन सूचना पोर्टल प्रदेश के नागरिकों के हित के लिए लाया गया है। इसकी शुरुआत 13 सितम्बर 2019 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गयी है। इस पोर्टल का काम राज्य के सभी नागरिकों को राज्य सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाएं और विभिन्न सेवाओं के बारे में जागरूक करना अथवा उन्हें इस बारे में जानकारी देना है।(jansoochna.rajasthan.gov.in) की देख-रेख और इसको क्रियान्वित करने की ज़िम्मेदारी राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की है। राजस्थान जन सूचना पोर्टल द्वारा सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा प्रदेश के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। इसके अलावा उन सभी योजनाओं का लाभ ले सकें जिनके वो पात्र हैं।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल (jansoochna.rajasthan.gov.in), Jan Soochna
राजस्थान जन सूचना पोर्टल (jansoochna.rajasthan.gov.in), Jan Soochna

Table of Contents

राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2023

राजस्थान जन सूचना पोर्टल के लांच के वक्त जारी अधिसूचना के माध्यम से बताया गया है की आरटीआई एक्ट (right to information) सेक्शन 4(2) को प्रभावी करने के लिए ही Rajasthan Jan Soochna पोर्टल को लाया गया है। यहाँ राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से सम्बंधित सभी रिपोर्ट और जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा वो सभी जानकारी जो जन सूचना एडवाइजरी ग्रुप द्वारा तय की जाएंगी, वो जानकरियां भी इस पोर्टल पर डाली जाएंगी। कुल मिलाकर सभी जरुरी जानकारियां जो प्रदेश के नागरिकों के हित में होंगी वो सब आपको इस पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएंगी।

jansoochna.rajasthan.gov.in Portal 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हमने आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2023 से जुडी जानकारी प्रदान की है। आप नीचे दी गयी सारणी में उपलब्ध सूचनाओं को पढ़कर इन जानकारियों को प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम जन सूचना पोर्टल
राज्य का नाम राजस्थान
सम्बंधित विभाग सूचना प्रद्योगिकी एवं संचार विभाग
शुरुआत हुई 13 सितम्बर 2019
शुभारम्भ किया मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत द्वारा
उद्देश्य सभी प्रदेशवासियों को महत्वपूर्ण जानकारी
(जैसे विभिन्न योजनाएं ,सेवाएं और अन्य जानकारी)
उपलब्ध कराना।
योजना का प्रकारराज्य सरकार द्वारा प्रायोजित
वर्तमान वर्ष 2023
आधिकारिक वेबसाइट क्लि करें

राजस्थान जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

Jan Soochna Portal का उद्देश्य

Jan Soochna portal राजस्थान का उद्देश्य प्रदेश के सभी नागरिकों को वर्तमान में चल रही सभी राज्य द्वारा प्रायोजित योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार ने ये प्रयास किया है की सभी राज्य के निवासियों से सीधे तौर पर जुड़ सकें और जितना ज्यादा हो सके उन तक सूचना प्रसारित कर सकें। इसका मकसद अधिक से अधिक नागरिकों को योजना की लाभार्थी सूचि में शामिल कर उन्हें विभिन्न योजनाओं और सेवाओं में भगीदार बनाने का है।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल से जितने ज्यादा लोग जुड़ सकेंगे उतने ही वो लाभान्वित होंगे। इस पोर्टल में सिर्फ योजनाओं और सेवाओं के बारे में ही नहीं अपितु विभिन्न अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी होंगी। जिसके माध्यम से सरकार के काम काज के बारे में भी सभी नागरिक अवगत हो सकेंगे। इस से सरकार के और आमजन के बीच सहभागिता तो बढ़ेगी ही साथ ही पारदर्शिता भी बनी रहेगी।

लोगों के बीच राज काज के प्रति समझ बढ़ेगी और जिस जानकारी की वजह से वो बहुत सी सेवाओं और योजना का लाभ नहीं ले पाते थे अब वो भी उसमे भाग ले सकेंगे। इसके अलावा जो भी जानकारी उन्हें पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाएगी वो सभी आधिकारिक होगी, जिस से किसी भी प्रकार की गलत या भ्रामक सूचना से होने वाली समस्याएं भी नहीं होगी।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल के लाभ

अब आपके फ़ोन में जन सूचना ऐप डाउनलोड हो चुकी है तो चलिए एक नज़र इस ऐप से होने वाले फायदों पर भी डाल लेते हैं : –

  • एंड्राइड एप्प के माध्यम से आप वो सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जो आप जन सूचना पोर्टल के जरिये प्राप्त करते थे।
  • इस पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा आप कभी भी और कहीं से भी इस से सम्बंधित जानकारी को एक्सेस कर सकते हैं।
  • राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर आपको राज्य सरकार द्वारा नागरिको के लिए चलायी जाने वाली सभी योजनाओं का विवरण मिल जाएगा। साथ ही उस से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे की उसकी पात्रता, आवेदन की स्थिति, उसमे लाभार्थियों की सूची इत्यादि जानकारी भी आसानी से मिल जाएगी।
  • यदि आपके मोबाइल पर जन सूचना एप्प है तो ये सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर ही होगी। इसको चलाना और भी आसान होगा और आप इस एप्प का उपयोग अपनी पसंद की भाषा में भी कर सकते हैं।
  • राजस्थान का कोई भी नागरिक इसे डाउनलोड करके विभिन्न योजनाओ, सेवाओं और अन्य आवश्यक जानकारियों का लाभ ले सकता है।

जन सूचना पोर्टल स्टैटिक्स

डिपार्टमेंट 73
स्कीम 179
इनफार्मेशन ऑफ़ स्कीम 432

राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर योजनाओं की सूची कैसे देखें ?

  • योजनाओं की सूची देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको Click Here का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको schemes का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने विभिन्न प्रकार की स्कीम आ जाएगी।

जन सूचना पोर्टल पर योजना की पात्रता कैसे जाने ?

  • योजना की पात्रता जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसी पेज पर आपको योजनाओं को पात्रता का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ पर आप योजनाओ के लिए पात्रता चेक कर सकते है।

पोर्टल पर विभाग की सूची कैसे देखें ?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज पर आपको Departments का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ पर आप विभाग की सूची चेक कर सकते है।

राजस्थान में कितने जिले हैं

जन सूचना मोबाइल एप्प डाउनलोड करना

Rajasthan Jan Soochna Mobile App आमजन से जुड़े रहने का एक और विकल्प है। ये एक एंड्राइड एप्लीकेशन है जिसे आप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्प के माध्यम से आप सभी सम्बंधित जानकारी अपने फ़ोन पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। सिर्फ एप्लीकेशन ही नहीं बल्कि इसमें अगर आप किसी और माध्यम से भी पोर्टल की जानकारी चाहते हैं तो आपको कहीं भी कोई शुल्क नहीं देना होगा। आइये आगे हम जानते हैं की कैसे आप इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं ?

  • सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर का होम पेज खुलेगा।
  • अब यहाँ आपको सर्च ऑप्शन पर जाकर जन सूचना एप्प टाइप करना होगा और सर्च के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने सर्च के रिजल्ट खुलेंगे जिनमे से आपको पहला चुनाव करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एप्प इंस्टॉल करने का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक करें।
  • जब एप्प इनस्टॉल हो जाये तो open पर क्लिक करके एप्प को खोलें।
  • इस तरह से आपके फ़ोन में अब जन सूचना एप्प डाउनलोड हो चुकी है।

Scheme Wise Nodal Officer List कैसे देखें ?

  • स्कीम वाइज नोडल ऑफिसर लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको क्लिक हेयर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा यहाँ आपको ऊपर Helpdesk का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे अगले पेज में आपके सामने Scheme Wise Nodal Officer List खुल कर आ जाएगी।
  • इस लिस्ट में अब आप योजनावार नोडल ऑफिसर लिस्ट चेक कर सकते है।

शिकायत दर्ज कैसे करें ?

  • शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको File a complaint का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Lodge Your Grievance (शिकायत दर्ज करें) का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने अगले पेज में Register Grievance के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने शिकायत पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Send OTP to Verify के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, ओटीपी दर्ज करें और Verify के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको शिकायतकर्ता का नाम और शिकायत का विवरण दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद यदि आपको कोई दस्तावेज अपलोड करना हो तो दस्तावेज अपलोड करें। (पीडीएफ/ जेपीजी/जेपीईजी/ विनरार / विनज़िप / एमपी3 / एमपी4 प्रारूप, अधिकतम सीमा 25 एमबी)
  • यदि शिकायत पंजीकरण में मदद की जरूरत है ? तो हाँ या ना का चयन करें।
  • उसके बाद Submit के बटन पर क्लिक कर दें।

राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र

शिकायत की स्थिति कैसे देखें ?

  • उम्मीदवार शिकायत की स्थिति चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर ही आपको File a complaint के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद अगले पेज में View Grievance Status (शिकायत की स्थिति देखें) के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने ग्रीवांस स्टेटस चेक करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको फॉर्म में शिकायत की स्थिति चेक करने के दो विकल्प मिलेंगे जैसे –
    • मोबाइल नंबर
    • ग्रीवांस आईडी
  • आप दोनों में से किसी भी एक के माध्यम से शिकायत की स्थिति चेक कर सकते है। माना आपने मोबाइल नंबर का चयन किया है।
  • आपको फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Send OTP to Verify के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, ओटीपी दर्ज करें और verify के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको कैप्चा कोड भरकर View के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही शिकायत की स्थिति आपकी स्क्रीन पर खुल कर आ जाएगी।

Rajasthan Jan Soochna Portal 2023 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

Jan Soochna Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jansoochna.rajasthan.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

जन सूचना पोर्टल क्या है ?

यह पोर्टल, सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4 (2) के तहत आम जनता तक लाभ के लिए समस्त सूचना पहुंचाना व उन्हें समस्त जानकारी उपलब्ध कराना है।

जन सूचना पोर्टल पर मनरेगा से सम्बंधित कौन-कौन सी जानकारी प्राप्त कर सकते है ?

आप जन सूचना पोर्टल पर मनरेगा से जुडी जानकारी भी प्राप्त कर सकते है जैसे – कार्य की रिपोर्ट, कार्य प्रगति की रिपोर्ट, मस्टरोल रिपोर्ट और सक्रिय जॉब कार्ड धारक रिपोर्ट, आदि।

Jan Soochna Mobile App Download कैसे कर सकते है ?

आप जन सूचना मोबाइल एप्प अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते है। जन सूचना मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की प्रोसेस हमने अपने लेख में आपको पूर्ण विस्तार से बतायी है।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

जन सूचना पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 18001806127 है। इस हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करके आप समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि हमने इस लेख में आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल से जुडी समस्त जानकारी प्रदान की है, अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके चेक कर सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram