झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 जिलेवार लाभार्थी सूची, ऑनलाइन देखें

मित्रों आप सभी को नमस्कार , तो आज हम जिस योजना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसके तहत झारखंड राज्य सरकार राज्य के गरीब किसानों को बहुत बड़ी राहत देने जा रही है। दोस्तों उस योजना का नाम है “झारखंड कृषि ऋण माफ़ी योजना (JKRMY)” राज्य सरकार ने योजना के अंतर्गत किसानों के बकाये कर्ज को समाप्त करने और ऋण माफ़ी की घोषणा की है । योजना के अंतर्गत सरकार 9 लाख किसानों के ऋण माफ़ करेगी।

यदि आप किसान हैं और Jharkhand Kisan Karj Mafi का लाभ लेना चाहते हैं तो योजना से सम्बंधित वेबसाइट jkrmy.jharkhand.gov.in पर जाकर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यहां हम बताएंगे की झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट कैसे चेक करना है।

आपने भी यह देखा होगा की पिछले कुछ सालों से मानसून सीजन के बारिश पैटर्न में बहुत अनियमितता देखी गयी है जिसके कारण बारिश के असमय होने से कभी – कभी बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं तो कभी सूखा पड़ने लगता है जिससे किसानों को अपने फसलों की पैदावार में भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट - Jharkhand Kisan Karj Mafi List
झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट – Jharkhand Kisan Karj Mafi List

झारखंड राज्य में कृषि की खराब स्थिति खेतीबाड़ी करने वालों किसानों के सामने एक बहुत बड़ी समस्या बनकर आयी है। वर्तमान में कृषि की खराब स्थिति ने कृषि उत्पादन और किसानों के जीवन के साथ – साथ किसानों की कृषि से होने वाली आय को प्रभावित किया है। जिस कारण किसान अपनी बकाया फसल के ऋण का पैसा नहीं चुका पा रहे हैं । यदि आप भी एक किसान हैं तो आगे आर्टिकल में आप जानेंगे की आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं

Table of Contents

झारखंड कृषि ऋण माफ़ी (JKRMY) योजना क्या है ?

जैसा कि हमने अभी आपको ऊपर बताया की झारखंड राज्य सरकार ने किसानों की ऋण माफ़ी के लिए इस योजना की शुरुआत की है। हम सभी जानते हैं की किसान अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर करते हैं यही उनकी आय का एकमात्र स्त्रोत व साधन होता है। हाल ही के वर्षों में झारखंड राज्य में बाढ़ आने , सूखा पड़ने और मानसून के बिगड़ने से कृषि उत्पादन प्रभावित हुआ है। जिस कारण किसान को मजबूरन अपने जीवनयापन और आर्थिक सुधार के लिए कभी कभी ऋण लेने की आवश्यकता पड़ जाती है।

पिछले कुछ समय से सरकार ने यह देखा की किसान अपना बकाया ऋण नहीं चुका पा रहे हैं । जिसके कारण किसानों को दिया जाने वाला ऋण बैंकों द्वारा NPA (Non Performing Asset) में परिवर्तित कर दिया जाता है। यही कारण है की राज्य के किसानों को दोहरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है पहले कर्ज की कमी दूसरा कर्ज ना चुकाने पाने के कारण मानसिक दवाब में आकर कभी कभी किसान आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखकर झारखण्ड राज्य सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा हेतु “झारखंड किसान कर्ज माफी योजना ” की शुरुआत की।

क्रम संख्या योजना योजना से सम्बंधित जानकारी
1 योजना का नाम झारखंड कृषि ऋण माफ़ी योजना (JKRMY)
2 योजना की शुरुआत कब हुई 1 जनवरी 2020
3 योजना का उद्देश्य झारखंड राज्य के गरीब किसानों के बकाया ऋण माफ़ करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
किसानों के पलायन को रोकना
कृषि अर्थवयवस्था को मजबूत करना
किसानों के ऋण धारक और ऋण पात्रता में सुधारकर उनके हितों की रक्षा करना
4 योजना के लाभार्थी झारखंड के गरीब वर्ग के किसान
5 झारखंड के किसानों की संख्या लगभग(Approx.) 38 लाख किसान
6 झारखंड की कृषि योग्य भूमि लगभग(Approx.) 38 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि
7 योजना का कुल बजट लगभग ₹2,000/- करोड़
8 योजना में किसानों से लिया जाने वाला शुल्क ₹1/- (एक रूपये)
9 योजना की ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें
10 आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
11 हेल्पलाइन फ़ोन नंबर 0651-2233549
12 ऑफिसियल E-Mail ID directoragriculturejh@gmail.com
13 ऑफिस का पता Department of Agriculture,
Jharkhand Krishi Rin Maafi Yojana (JKRMY),
1st floor, Krishi Bhawan, Kanke Road
Ranchi- 834008

Jharkhand Ration Card List

JKRMY की कुछ विशेषताएं :

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना सम्बंधित विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं –

  • राज्य सरकार का कहना है की हम राज्य में लगभग 9,00,000 गरीब किसानों को झारखंड किसान कर्ज माफी का लाभ देंगे।
  • किसान राज्य में 31 मार्च 2020 से लागू इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
  • किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार 31 मार्च 2020 तक के बकाया फसल ऋण खातों में ₹50,000/- तक की धनराशि को माफ़ करेगी।
  • झारखंड किसान कर्ज माफी का लाभ देने के लिए राज्य सरकार ऑनलाइन वेबपोर्टल की शुरुआत करेगी।
  • आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी और ऑनलाइन किया जाएगा।
  • किसानों की शिकायतों का समाधान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
  • किसानों के बकाया ऋण को सरकार किसान के बैंक खाते में DBT (DIRECT BENEFIT TRANSFER) के माध्यम से भुगतान करेगी जिससे योजना को पारदर्शी बनाया जा सके।
  • किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेण्टर(CSC) या बैंक(Bank) जाकर भी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • कोरोना को देखते हुए योजना सम्बंधित कागजी काम के लिए जितना संभव हो आवेदक किसान और योजना से सम्बंधित पदाधिकारी के बीच कम से कम संपर्क हो।
  • सरकार चाहती है की योजना में आधार कार्ड के प्रयोग से सिर्फ जरूरतमंद को ही झारखंड किसान कर्ज माफी का लाभ मिले और योजना में भ्रष्टाचार की कोई संभावना नया रहे।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लिए आवेदक किसान की पात्रता

उपरोक्त योजना के लाभ के लिए वही किसान योग्य समझे जाएंगे जो इस योजना से सम्बंधित पात्रता को पूरा करेंगे आईये जान लेते हैं की योजना से जुड़ी पात्रताएं क्या हैं –

  • जो किसान स्वयं की भूमि पर कृषि करते हों या किसी अन्य किसान की भूमि पर कृषि करते हों वो योजना के लिए पात्र हैं
  • किसान की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक किसान के पास वैध (valid) आधार कार्ड होना चाहिए।
  • यदि ऋणधारक किसान की मृत्यु हो गयी है तो किसान का परिवार योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
  • आवेदक किसान ऋण माफ़ी के लिए तभी मान्य होगा जब उसने झारखंड स्थित किसी भी सरकारी/प्राइवेट बैंक से ऋण (Loan) लिया हो।
  • आवेदक किसान के पास किसान क्रेडिट कार्ड होना चाहिए।
  • किसान के पास अपना राशन कार्ड होना चाहिए।
  • योजना के अंतर्गत एक परिवार से केवल एक ही फसल ऋण धारक सदस्य आवेदन कर सकता है।
  • आवेदक ऋण धारक के लिए यह योजना सरकार ने स्वैच्छिक रखी है योजना का लाभ लेना आवेदक की इच्छा पर निर्भर करता है।
  • आवेदक का फसल ऋण कम समय के लिए लिया हुआ होना चाहिए।
  • आवेदक किसान झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लिए निम्नलिखित आवेदक पात्र नहीं माने जाएंगे

उपरोक्त योजना के लाभ के लिए जो लोग योग्य नहीं समझे जाएंगे वह सभी योजना में शामिल होने के लिए पात्र नहीं हैं आईये जान लेते हैं की ऐसे लोगों से सम्बंधित नियम क्या हैं –

क्रम संख्या योजना के लिए पात्र नहीं होंगे
1 राज्य विधानसभा के पूर्व/वर्तमान/मंत्री सदस्य (MLA)
2 संसदीय लोकसभा के पूर्व/वर्तमान/मंत्री सदस्य (MP)
3 नगरीय क्षेत्रों के नगर निकायों/नगर निगम के पूर्व/वर्तमान अध्यक्ष
4 जिला परिषद् के पूर्व/वर्तमान अध्यक्ष
5 केंद्र सरकार का कोई कर्मचारी
6 राज्य सरकार का कोई कर्मचारी
7 सेवानिवृत वह पेंशन धारी जिनकी प्रतिमाह पेंशन न्यूनतम ₹10,000/- या इससे अधिक है।
8 हाल ही में सरकार को आयकर देने वाले व्यक्ति।
9 प्रोफ़ेशनल सम्बंधित नौकरी से जुड़ा कोई व्यक्ति (जैसे :- डॉक्टर , वकील , इंजीनयर इत्यादि)

झारखंड जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन ऐसे बनवायें

उपरोक्त श्रेणी में जो राज्य एवं केंद्र कर्मचारी मल्टीटास्किंग स्टाफ/ग्रुप 4/ग्रुप -D के अंतर्गत आते हैं वह सभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Jharkhand Karj Mafi Yojana (JKRMY) से सम्बंधित महत्वपूर्ण Documents

उपरोक्त योजना के लिए यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए दस्तावेजों की आपको जरूरत पड़ सकती है हमने नीचे योजना से जुड़े सभी आवशयक दस्तावेजों की लिस्ट दी है जो निम्न प्रकार से हैं –

क्रम
संख्या
योजना से सम्बंधित आवशयक दस्तावेज
1 आवेदक किसान का आधार कार्ड
2 किसान का किसान क्रेडिट कार्ड
3 राशन कार्ड
4 किसान का झारखंड राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
5 एक वैध पहचान पत्र (जैसे वोटर ID कार्ड )
6 पासपोर्ट साइज फोटो
7 आवेदक किसान का बैंक की पासबुक
8 एक्टिव मोबाइल नंबर
9 आयु का प्रमाण पत्र
10 किसान की आय का प्रमाण पत्र

झारखंड कर्ज माफ़ी योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया (Beneficiary Registration)

Jharkhand Karj Mafi Yojana (JKRMY) का लाभ लेने के लिए पहले लाभार्थी को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। नीचे हमने रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताया है-

  • Step 1:- सबसे पहले आप झारखण्ड राज्य की किसान कर्ज माफ़ी योजना (JKRMY) की ऑफिसियल वेबसाइट jkrmy.jharkhand.gov.in पर जाना है। jhaarkhand krishi rin maafi yojnaa official website
  • Step 2:- website के होम पेज पर आपको “Beneficiary Registration” का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें। jhaarkhand krishi rin maafi benificiary registration
  • Step 3:- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे आपका आधार कार्ड नंबर पूछा जाएगा। किसान भाई अपना आधार नंबर डालकर “Search” के बटन पर क्लिक करें। jhaarkhand krishi rin maafi fill aadhar number
  • Step 4:- बटन पर क्लिक करने के बाद एक नया फॉर्म ओपन होगा। फॉर्म को भरें तथा इसके फॉर्म को सबमिट करें। इस तरह से आपके योजना से जुड़े लाभार्थी रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी ।

झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना के कर्ज माफ़ी की स्टेटस सूची :

JKRMY योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जून 2021 तक 2,46,012 किसानों के कर्ज माफ किए जा चुके हैं जिसमें कर्जमाफ़ी की कुल धनराशि ₹980.06 करोड़ थी। नीचे हमने राज्य की कर्जमाफ़ी की जिलेवार सूची दी है –

क्रम संख्या राज्य के जिले लाभार्थियों की संख्या माफ की गई धनराशि (करोड़ों में)
1 बोकारो 10,292 ₹38.26/- करोड़
2 चतरा 10,996 ₹45.42/- करोड़
3 देवघर 21,015 ₹81.31/- करोड़
4 धनबाद 5,617 ₹19.43/- करोड़
5 दुमका 14,049₹47.73/- करोड़
6पूर्व सिंहभूम 14,845₹56.28/- करोड़
7गढ़वा 12,420₹59.33/- करोड़
8गिरीडीह 16,655₹64.13/- करोड़
9गोड्डा 10,880₹40.31/- करोड़
10गुमला 6,820₹26.06/- करोड़
11हजारीबाग 12,267₹49.34/- करोड़
12जामतारा 10,981₹44.51/- करोड़
13खूंटी 3,559₹12.51/- करोड़
14कोडरमा 4,036₹16.77/- करोड़
15लातेहार 5,301₹22.75/- करोड़
16लोहरदग्गा 4,337₹18.24/- करोड़
17पाकुड़ 2,777₹11.64/- करोड़
18पलामू 20,579₹96.11/- करोड़
19रामगढ़ 4,829₹17.62/- करोड़
20रांची 16,085₹16.15/- करोड़
21साहिबगंज 3,415₹14.61/- करोड़
22सराईकेला खरसावाँ 12,641₹48.02/- करोड़
23सिमडेगा 3,714₹13.99/- करोड़
24पश्चिम सिंहभूम17,902₹69.53/- करोड़
कुल टोटल 2,46,012 ₹980.06/- करोड़

झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन

JKRMY से जुड़े FAQs

JKRMY की ऑफिसियल वेबसाईट क्या है ?

JKRMY की ऑफिसियल वेबसाइट jkrmy.jharkhand.gov.in है।

झारखंड कर्जमाफ़ी योजना में राज्य सरकार कितनी डेट तक का कर्ज माफ करेगी ?

झारखंड राज्य सरकार 31 मार्च 2020 तक के बकाया किसानों के ऋण माफ करेगी ।

किसान कर्ज माफी के लिए आवेदन कैसे करें ?

उपरोक्त योजना के लिए आप योजना से संबंधित वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं वेबसाईट के बारे में हमने इस आर्टिकल में बताया है आप पढ़ सकते हैं ।

किसान कर्ज माफी योजना में बेनीफिसरी(लाभार्थी)का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

JKRMY योजना में बेनीफिसरी(लाभार्थी) का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस ऊपर आर्टिकल में बताया है जिसको पढ़कर आप इस पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे ।

JKRMY 2023 की ऑनलाइन लिस्ट कैसे देखें ?

लिस्ट हमने ऊपर आर्टिकल में दे रखी है जहाँ से आप कर्ज माफ़ी स्टेटस्ट लिस्ट देख सकते है।

योजना के अंतर्गत सरकार कितने किसानों का कर्ज माफ करेगी ?

झारखंड कर्जमाफ़ी योजना में सरकार ने 9 लाख किसानों का बकाया कर्ज माफ करने का लक्ष्य बनाया है ।

झारखंड कर्जमाफ़ी योजना के लिए कौन पात्र नहीं है ?

उपरोक्त योजना में राज्यसभा/लोकसभा/मंत्री के पूर्व/वर्तमान सदस्य/अध्यक्ष , जिला परिषदों के पूर्व/वर्तमान सदस्य/अध्यक्ष , नगर निगमों के पूर्व/वर्तमान सदस्य/अध्यक्ष , केंद्र/राज्य के पूर्व/वर्तमान कर्मचारी (मल्टीटास्किंग ग्रुप-4/ग्रुप -D कर्मचारियों को छोड़कर ) तथा professional नौकरियों में (जैसे – डॉक्टर , इंजीनियर , वकील इत्यादि ) ये सभी झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लिए पात्र नहीं हैं ।

Leave a Comment

Join Telegram