देश में केंद्र एवं प्रदेश सरकारे सभी आधिकारिक कामो को ऑनलाइन माध्यम से करने पर जोर दे रही है। इसी कडी में AePDS MP ऑनलाइन पोर्टल भी है जिसे माध्यम से रिहायती कीमतों पर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को खाद्य पदार्थ मिलता है। इस प्रकार से जरूरतमंद निर्धन व्यक्तियों को भी राशन मिल जाता है। मध्य प्रदेश सरकार अपने नागरिको को रिहायती कीमतों पर राशन दे रही है। इस योजना की सुविधा लेने के लिए नागरिको का नाम MP PDS राशन कार्ड लिस्ट में होना चाहिए। इस सूची में आने वाले नागरिको को राज्य सरकार राशन प्रदान करने वाली है।

AePDS Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड की सभी जानकारियों को देने के लिए एक वेबपोर्टल को शुरू किया है। इस वेबपोर्टल से माध्यम से राज्य के नागरिक घर से ही राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी ले सकेंगे। यहसभी कुछ हो सकता है आपके स्मार्टफोन अथवा कंप्यूटर की मदद से। साथ ही नागरिको को वेबपोर्टल पर ही राशन कार्ड लाभार्थियों के नामों की सूची देखने को मिलेगी। वेबपोर्टल पर ही राशन कार्ड लाभार्थी अच्छे दामों की दुकान की जानकारी भी जुटा सकते है। अब प्रदेश के नागरिको को राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारियों को पाने के लिए सरकारी कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। यह काम लाभार्थी अपने घर से ही ऑनलाइन पीडीएस मध्य प्रदेश वेबपोर्टल से करेंगे।
लेख का विषय | AePDS मध्य प्रदेश पोर्टल |
संबधित विभाग | खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, एमपी |
उद्देश्य | राशन कार्ड से जुडी जानकरी देना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के नागरिक |
माध्यम | ऑनलाइन |
श्रेणी | एमपी सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | http://epos.mp.gov.in/ |
पीडीएस मध्य प्रदेश के उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के नागरिकों को स्मार्टफ़ोन के माध्यम से ही घर में उनके राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी देना चाहती है। राज्य सरकार द्वारा तैयार किये इस वेबपोर्टल के बाद प्रदेश के किसी भी राशन कार्ड धारक को अपने राशन कार्ड से जुडी जानकारी को प्राप्त करने के लिए सरकारी ऑफिसो के चक्कर नहीं लगाने होंगे। ये सभी जानकारी नागरिको को ये वेबपोर्टल घर पर ही दिलवा देगा। सरकार यह भी चाहती है कि इन सभी कामों के लिए व्यय होने वाले समय, श्रम एवं धन को बचाकर लोगों की मदद की जाए। विभिन्न आधिकारिक कार्यों को ऑनलाइन वेबपोर्टल से करने पर अधिक पारदर्शिता आएगी और सरकारी कामों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी।
AePDS पोर्टल की लॉगिंग प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के सभी राशन कार्ड लाभार्थियों को AePDS पोर्टल की विभिन्न सेवाओं के लाभ लेने के लिए पोर्टल लॉगिन प्रक्रिया को जानना जरुरी है। पोर्टल पर यूजर लॉगिन प्रक्रिया निम्न प्रकार से है –
- सबसे पहले आप AePDS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें।
- आपको वेबसाइट के होम पेज पर “Login” विकल्प को चुनना है।
- आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन फॉर्म प्राप्त होगा।
- इस लॉगिन फॉर्म में अपना यूजर नेम एवं पॉसवर्ड दर्ज़ कर दें।
- इसके बाद अपने दिख रहे कॅप्टचा कोड को टाइप करना है।
- अब आपको “Login” बटन को दबाना है।
- इस प्रकार से आप वेबपोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जायेगें।
AePDS मध्य प्रदेश पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
एफपीएस स्टेटस | डिटेल ट्रांजैक्शन |
स्टॉक रजिस्टर | नॉमिनी कार्ड अब्स्ट्रेक्ट |
RC डिटेल | बेनिफिशयरी वेरिफिकेशन |
यूआईडी सीडिंग अब्स्ट्रेक्ट | FPS Transaction |
प्रतिशत डिस्ट्रीब्यूशन स्टेटस | एनएसीओ |
AePDS mp RC details की चेकिंग प्रक्रिया
- सबसे पहले आपने AePDS मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट http://epos.mp.gov.in को ओपन करना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपने “RC detail” विकल्प को चुनना है।
- नए वेब पेज पर आपने माह एवं वर्ष को चुनना है।
- इसके बाद आपने अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज़ करने के बाद “Submit” बटन को दबाना है।
- आपको स्क्रीन पर अपने राशन कार्ड की आरसी डिटेल्स मिलेगी।
डिटेल ट्रांजैक्शन देखने का तरीका
- सबसे पहले आपको AePDS मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट epos.mp.gov.in/ को ओपन करना है।
- आपको वेबसाइट के होम पेज पर “डिटेल ट्रांजैक्शन” विकल्प को चुनना है।
- आपको नया वेब पेज मिलेगा, जिसमें आपने तारीख को चुनकर “सब्मिट” बटन दबाना है।
- इसके बाद आपको डिटेल ट्रांजैक्शन रिपोर्ट दिखाई देगी।
- इस प्रकार से आप डिटेल ट्रांजैक्शन को देख सकते है।
स्टॉक रजिस्टर देखने की विधि
- सबसे पहले आप AePDS मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट epos.mp.gov.in/ को ओपन कर लें।
- आपको वेबसाइट के होम पेज पर “स्टॉक रजिस्टर” विकल्प को चुनना है।
- इसके बाद मिलने वाले वेब पेज में आपने महीना, साल, एफपीएस को चुनकर “सब्मिट” बटन को दबा दें।
- आपके स्क्रीन पर स्टॉक रजिस्टर से सम्बंधित जानकारी दिखेगी।
एफपीएस स्थिति को देखना
- सबसे पहले आप अपने वेब ब्राउज़र पर AePDS मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट epos.mp.gov.in/ को ओपन कर लें।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर “FPS Status” विकल्प को चुनना है।
- अगले वेब पेज पर आपने अपनी FPS आईडी को दर्ज़ करके “Submit” बटन को दबाना है।
- सभी डिटेल्स सभी होने पर आपको स्क्रीन पर अपनी FPS डिटेल्स प्रदर्शित होगी।
यह भी पढ़ें :- मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
AePDS पोर्टल पर Distribution Status देखना
- सबसे पहले आप AePDS के आधिकारिक वेबपोर्टल epos.mp.gov.in/ को ओपन कर लें।
- वेबपोर्टल के होम पेज पर “Distribution Status” विकल्प को चुन लें।
- आपको स्क्रीन पर जिलेवार राशन डिस्ट्रीब्यूशन की डाटा शीट मिलेगी।
- इनमें से अपने जिले के नाम को चुनकर आप जरुरी डेटा देख सकते है।
AePDS मध्य प्रदेश के लाभ और विशेषताएँ
- मध्य प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड से जुडी जानकारियों को ऑनलाइन देने के लिए वेबपोर्टल को शुरू किया है।
- प्रदेश के सभी नागरिक अपने राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जरुरी जानकारी अपने स्मार्टफोन से घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।
- अगर प्रदेश की किसी भी नागरिक को अपना नाम राशन कार्ड लाभार्थी लिस्ट में देखना है तो वह इस वेबपोर्टल पर बड़ी आसानी से राशन कार्ड लिस्ट देख सकता है।
- प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारक अथवा राशन कार्ड के आवेदक वेबपोर्टल पर सही मूल्य की दुकान की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।
- अब से इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद प्रदेश के किसी भी नागरिक को राशन कार्ड संबंधित किसी भी काम के लिए सरकारी विभागों एवं कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
- ये सही जरुरी जानकारी राशन कार्ड लाभार्थी व्यक्ति घर से ही स्मार्टफ़ोन की मदद से प्राप्त कर सकता है।
- यह वेबपोर्टल प्रयोग करने वाले सभी नागरिक अपने धन, समय एवं श्रम की अच्छे से बचत कर सकेंगे।
- अब से इस वेबपोर्टल के प्रयोग से सरकारी राशन कार्ड के कामों में पारदर्शिता आएगी जिससे भ्रष्टाचार करने में असुविधा होगी।
AePDS पोर्टल पर उपलब्ध जिलेवार जून 2023 में चावल आवंटन के ऑंकड़ें
क्रमांक | जिला | AAY (किग्रा ) | PHH (किग्रा) |
1 | शाहडोल | 5,93,558.00 | 13,50,378.00 |
2 | झाबुआ | 2,21,569.00 | 11,33,559.00 |
3 | कतनी | 82,529.00 | 9,98,733.00 |
4 | बड़वानी | 2,25,348.00 | 12,08,562.00 |
5 | छिंदवाड़ा | 5,55,036.00 | 22,22,454.00 |
6 | सागर | 3,84,957.00 | 19,42,977.00 |
7 | सतना | 5,42,719.00 | 16,48,009.00 |
8 | धार | 3,54,580.00 | 16,68,877.00 |
9 | डिंडोरी | 3,23,610.00 | 11,60,754.00 |
10 | राजगढ़ | 1,69,020.00 | 10,97,385.00 |
11 | रेवा | 5,60,455.00 | 16,91,556.00 |
12 | आगर | 51,040.00 | 3,09,137.00 |
13 | अलीराजपुर | 54,037.00 | 5,20,267.00 |
14 | छत्तरपुर | 1,95,485.00 | 9,97,581.00 |
15 | गुना | 2,87,060.00 | 9,04,105.00 |
16 | इंदौर | 1,92,435.00 | 16,25,918.00 |
17 | मंदसौर | 93823 | 709118 |
18 | शाजापुर | 1,03,928.00 | 6,55,271.00 |
19 | सेनोई | 4,24,745.00 | 14,16,316.00 |
20 | निवारि | 1,00,856.00 | 6,29,985.00 |
21 | पन्ना | 1,39,552.00 | 5,64,413.00 |
22 | रायसेन | 2,28,379.00 | 10,14,513.00 |
23 | भिंड | 79,358.00 | 6,11,533.00 |
24 | देवास | 1,93,841.00 | 11,14,583.00 |
25 | बुरहानपुर | 56,519.00 | 4,74,021.00 |
26 | जबलपुर | 3,85,546.00 | 14,88,445.00 |
27 | ग्वालियर | 1,89,112.00 | 11,06,915.00 |
28 | खांडवा | 2,55,498.00 | 10,55,614.00 |
29 | नीमच | 59,084.00 | 4,10,305.00 |
30 | मोरेना | 1,01,635.00 | 13,93,638.00 |
31 | नर्मदापुरम | 1,43,036.00 | 8,40,632.00 |
32 | सिधि | 2,88,164.00 | 9,62,998.00 |
33 | टीकमगढ़ | 1,32,456.00 | 5,50,813.00 |
34 | विदिशा | 1,82,077.00 | 11,29,877.00 |
35 | बेतुल | 4,03,226.00 | 18,80,287.00 |
36 | अशोकनगर | 1,71,862.00 | 5,65,567.00 |
37 | भोपाल | 2,81,164.00 | 15,02,018.00 |
38 | सीहोर | 1,49,837.00 | 17,77,543.00 |
39 | रतलाम | 1,04,163.00 | 7,17,418.00 |
40 | उमरिआ | 4,31,340.00 | 8,28,196.00 |
41 | दामोह | 1,68,980.00 | 10,12,822.00 |
42 | दतिया | 46,403.00 | 5,33,562.00 |
43 | हरदा | 55,238.00 | 3,93,440.00 |
44 | नरसिंहपुर | 1,89,587.00 | 8,05,431.00 |
45 | खरगोन | 2,16,176.00 | 10,33,125.00 |
46 | मंडला | 8,47,476.00 | 13,67,160.00 |
47 | उज्जैन | 1,92,009.00 | 12,86,908.00 |
48 | शियोपुर | 1,76,996.00 | 2,48,158.00 |
49 | शिवपुरी | 4,41,688.00 | 10,38,829.00 |
Total | 1,30,99,583.00 | 5,49,37,484.00 |
AePDS मध्य प्रदेश पर UID सीडिंग की स्थिति देखना
- यदि कोई लाभार्थी वेबपोर्टल के माध्यम से UID सीडिंग की जानकारी चाहता है तो सबसे पहले खाद्य आपूर्ति विभाग के वेबपोर्टल को ओपन कर लेना है।
- वेबपोर्टल के होम पेज पर “UID Seeding Abstract” विकल्प को चुनना है।
- आपको नए वेब पेज पर यूआईडी सीडिंग से जुडी टेबल दिखेगी, इसमें आप आधार लिंक राशन कार्ड की जानकारी ऑनलाइन देखा सकते है।
AePDS मध्य प्रदेश वेबपोर्टल से सम्बंधित प्रश्न
AePDS का विस्तृत नाम क्या है और इसके लाभार्थी कौन है?
AePDS का पूरा नाम आधार एनेबल्ड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम है। प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारक नागरिक इस वेबपोर्टल के लाभार्थी बन सकते है।
AePDS मध्य प्रदेश का मूल उद्देश्य क्या है?
मध्य प्रदेश AePDS को प्रदेश सरकार ने राज्य के राशन कार्ड धारको को इस वेबपोर्टल की सहायता से राशन कार्ड से जुडी जरुरी जानकारी (जैसे लाभार्थी लिस्ट इत्यादि ) देने के लिए लॉन्च किया है।
पोर्टल पर नॉमिनी एब्स्ट्रैक्ट कैसे चेक करना है?
इसके लिए सबसे पहले आपको एमपी AePDS के आधिकारिक वेबपोर्टल पर जाना है और होम पेज पर “नॉमिनी कार्ड Abstract” बटन को दबाना है। इसके बाद आपको FPS स्टॉक्स की डिटेल्स मिलेगी।
ONORC क्या होता है?
इसका मतलब है – वन नेशन वन राशन कार्ड स्कीम। यह स्कीम भारत सरकार ने शुरू की थी जिसके अंतर्गत देश का कोई भी नागरिक डिजिटल राशन कार्ड के द्वारा राशन के खाद्य पदार्थ ले सकता है।