कंप्यूटर विज्ञान का एक अद्वितीय अविष्कार है। Computer एक प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जोकि विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर पर कार्य करती है और परिणाम को हार्ड डिस्क पर स्टोर भी करती है। कंप्यूटर में डाटा को इनपुट डिवाइस जैसे – की-बार्ड एवं अन्य के द्वारा डाला जाता है। इसके बाद कंप्यूटर का सीपीयू इस डाटा पर दी गयी कमांड के अनुसार प्रक्रिया करके परिणाम दे देता है। आज के समय में कंप्यूटर एक विश्वसनीय उपकरण सिद्ध हो रहा है। सभी पेशेवर लोग कंप्यूटर की सहायता से काम करना पसंद करते है।

कंप्यूटर पर निबंध – 1
प्रस्तावना
कंप्यूटर नवीनतम एवं आधुनिक तकनीक के अनुसार बना इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है। यह कम समय में अधिक काम बहुत ही शुद्धता के साथ पूर्ण कर देता है। इससे काम करने वाले व्यक्ति को कम परिश्रम करना पड़ता है। कम समय एवं ताकत खर्च करके अच्छे परिणाम प्राप्त किये जाते है। आज के युग में कंप्यूटर के बिना काम करने के बारे में सोचना भी असंभव सा दिखता है। कंप्यूटर पर इंटरनेट के माध्यम से कार्य करने पर बहुत कम समय में तेज़ी से काम होता है। साथ ही कंप्यूटर को लगभग हर क्षेत्र में इस्तेमाल कर सकते है और यह एक अच्छा सहायक बनकर हमारे काम कर देता है।
आज के दौर में निजी एवं सरकारी कार्यस्थल में कंप्यूटर का इस्तेमाल देखा जा सकता है। अब लोग बहुत दशकों से कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे है। कंप्यूटर लगभग हर क्षेत्र जैसे खेती, डिजाइनिंग, विनिर्माण, रक्षा एवं दूसरे सेक्टर में इस्तेमाल हो रहा है। वर्तमान जीवन में तो कंप्यूटर सभी के जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। साथ ही पिछले कुछ दशकों में तो कंप्यूटर बहुत ज्यादा इस्तेमाल में आ रहा है। एक प्रकार से कंप्यूटर ने विश्व में तकनीकी क्रांति कर दी है।
कंप्यूटर का इतिहास
कंप्यूटर के निर्माण को लेकर एकदम सही समय बताना तो थोड़ा मुश्किल है। बहुत से विद्वान दावा करते है कि दूसरे विश्व युद्ध में भी कंप्यूटर का इस्तेमाल हुआ था किन्तु ऐसे कोई प्रमाण नहीं है। शुरू से ही कंप्यूटर का प्रयोग डाटा रखने में होता रहा है किंतु यह सिर्फ सरकारी कामो में इस्तेमाल होता था ना कि निजी क्षेत्र में। साथ ही शुरू में तो यह एक बड़ी एवं भारी मशीन हुआ करती है।
जीवन को सरल किया
कंप्यूटर ने इस पीढ़ी के सभी लोगो की कार्य क्षमता को बढ़ा दिया है और उनका जीवन काफी सुविधापूर्ण भी हुआ है। कंप्यूटर की मदद से वे अपनी प्रतिभा में और भी विकास कर सकते है। कुछ ही क्षणों में अन्य सेवा, वस्तु एवं जानकारी को बड़ी तेज़ी से प्राप्त कर सकते है। कंप्यूटर के इंटरनेट की मदद से अपनी जरुरत का समान घर पर ही मंगवा सकते है। आजकल कम्पनियाँ निःशुल्क होम डिलीवरी देती है।
कम्प्यूटर का काम
कंप्यूटर तीन भागो में अपने काम को निष्पादित करता है जोकि इस प्रकार से है – इनपुट, प्रोसेसर एवं आउटपुट। कंप्यूटर इसी कार्य विधि को अपने सभी कामो में इस्तेमाल करता है। आसान भाषा में कहे तो एक यूजर जो भी डाटा कंप्यूटर में डालकर कमाण्ड देगा इसी प्रक्रिया से सीपीयू उस पर कार्य करके परिणाम प्रदान कर देगा।
कंप्यूटर के घटक एवं प्रकार
एक सामान्य कंप्यूटर में सीपीयू, मॉनिटर, माउस एवं की-बोर्ड इत्यादि होते है। इनके साथ में दूसरे उपकरण भी जोड़कर विशेष कार्य लिया जा सकता है। इसके दूसरे सहायक तंत्र प्रिंटर, लेजर पेन एवं स्कैनर है। कंप्यूटर को सुपर कंप्यूटर, मेन फ्रेम कंप्यूटर, पर्सनल कंप्यूटर (डेस्कटॉप), पीडीएस एवं लैपटॉप इत्यादि में विभाजित किया गया है। एक स्मार्टफोन मोबाइल भी कंप्यूटर ही है चूँकि यह कंप्यूटर होने के सभी मापदण्ड पूर्ण करता है।
अलग-अलग क्षेत्रों में कंप्यूटर का इस्तेमाल
समय के साथ कंप्यूटर के उपयोग के क्षेत्रों में विस्तार होता जा रहा है। देखा जाए तो इस समय करीबन प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है। इसके अतिरिक्त इनसे कार्य करना एवं चीजों की छटनी करना भी सरल हो जाता है। हमारे जीवन में प्रतिदिन निम्न प्रकार के कामो में कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है –
चिकित्सा
मरीज की बीमारी जानने, विभिन्न परिक्षण एवं घातक रोगो का पता लगाकर उपचार करने में कंप्यूटर बहुत उपयोगी सिद्ध होता है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर की मदद से बहुत से रोगो का निदान भी ढूँढा जाता है।
शोध कार्य में
विभिन्न वैज्ञानिक अनुसन्धान में, अंतरिक्ष एवं नाभिकीय खोज अथवा सामाजिक शोध में कंप्यूटर की मदद होती है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण, अंतरिक्ष एवं समाज पर भी नजर रखने में मदद मिलेगी। उच्च कोटि के कंप्यूटर आकाश की विभिन्न आकाशगंगाओ को खोजने में मदद करेंगे। अन्य वैज्ञानिक शोध के अंतर्गत धरती में स्थित संसाधनों और दूसरी जरुरी चीजों की खोज करने में सहायता मिलेगी।
रक्षा क्षेत्र
आज के युग में देश के सभी लोगो की सुरक्षा एक गंभीर मामला है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर की सहायता से सुरक्षा एजेंसी आने वाले खतरों का पता लगाने में सफल होगी जोकि देश को विभिन्न प्रकार से हानि दे सकते है। साथ ही अपनदुश्मन देश पर हमेशा नजर रखने का काम भी हो सकेगा।
कंप्यूटर के नुकसान
कंप्यूटर मानव जीवन की जरूरत बनता है साथ में एक खतरा भी। कुछ हैकर्स एवं जालसाज कंपनी किस भी व्यक्ति की जानकारी के बिना उसका डाटा चोरी करके नुकसान भी पहुँचा सकते है। इसके अतिरिक्त किसी व्यक्ति के डेटा को अन्य व्यक्ति भी इस्तेमाल कर सकते है। कंप्यूटर की कुछ मुख समस्याएँ वायरस, स्पैम, बगिंग एवं दूसरी परेशानी है।
कंप्यूटर एक बहुत जरुरी उपकरण है जोकि मानव जाति का एक जरुरी भाग बनता जा रहा है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर के दो रूप है – वरदान एवं अभिशाप। कंप्यूटर का उपयोग विभिन्न लाभप्रद कामो में होता है और आने वाले समय में ऐसा भी समय आएगा जब मानव जाति कंप्यूटर के बिना अपना कोई भी काम नहीं कर पायेगी। कंप्यूटर पर मानव की निर्भरता काफी बढ़ती जा रही है। फिर भी कंप्यूटर एक महान खोज है जोकि करोडो इंसानो की प्रत्यक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहा है।
उपसंहार
मानव जीवन में कंप्यूटर के कई लाभ है किन्तु इसके कुछ नुकसान भी है जैसे ऑनलाइन जालसाजी, अश्लील कंटेंट एवं कंप्यूटर वायरस इत्यादि। आम कंप्यूटर उपयोगकर्ता एवं बच्चे बड़ी आसानी से इनसे प्रभावित हो जाते है। किन्तु सही जानकारी एवं सावधानी रखकर इन परेशानियों से बचकर अपने सभी काम में कंप्यूटर की मदद ले सकते है।

यह भी पढ़ें :- कोविड-19 पर निबंध
कंप्यूटर पर निबंध – 2
परिचय
वर्तमान समय में मानव जाति बिना कंप्यूटर के अपने होने की कल्पना भी नहीं कर सकता है। कंप्यूटर मॉडर्न दुनिया की आत्मा तक बन चुका। आज के दौर में कंप्यूटर से किसी भी कार्य को बहुत ही कम समय में पलक झपकते ही कर सकते है। शायद यही वजह है कि दुनिया में कंप्यूटर का खास स्थान बनता जा रहा है। अन्य शब्दों में कह सकते है कि कंप्यूटर ने मनुष्य के जीवन पर ऐसा असर छोड़ दिया है कि अब तो इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल सा लगता है। कंप्यूटर तो दुनिया के लगभग हर क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है।
कप्यूटर का महत्व
कंप्यूटर हमारी जिंदगी में खास महत्व रखता है चूँकि इसकी मदद से ही कोई भी काम क्षण भर में किया जा सकता है। दुनिया के हर क्षेत्र में लोग कंप्यूटर को अपने काम में प्रयोग कर रहे है जैसे कि बैंकिंग, शिक्षा एवं रेलवे इत्यादि। सरकारी कार्यालयों में भी विभिन्न कार्य अधिकतर कंप्यूट की मदद से होते है। शेयर मार्किट में भी ट्रेडिंग का काम कंप्यूटर की मदद से होता है। यह सब देखते हुए कंप्यूटर के बिना सभी कार्यो के बंद होने का खतरा सा लग रहा है।
कंप्यूटर के फायदे
- विभिन्न अखबार एवं मैगजीन को कंप्यूटर की मदद से बनाने एवं छापने का काम होता है।
- रेल टिकट की बुकिंग कंप्यूटर पर होती है।
- बड़े शहरो में ट्रैफिक का संचालन भी कम्प्यूटर की मदद से होता है।
- सीबीआई एवं सरकारी विभाग सबंधित डाटा को संरक्षित करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है।
- बैंकिंग तंत्र में तो कंप्यूटर एक प्रकार से रीढ़ की हड्डी बनता जा रहा है।
- विभिन्न परीक्षाओं को कंप्यूटर के माध्यम से निष्पादित किया जा रहा है।
- बहुत सी यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन पढ़ाई को भी छात्र बड़ी सुविधा से कर सकते है।
- दुनिया के किसी भी भाग में थोड़े ही समय में पैसे को कंप्यूटर से भेज एवं ले सकते है।
- अस्पतालों में रोगियों के उपचार एवं बीमारी से जुड़ा डेटा भी कंप्यूटर पर ही संरक्षित होता है।
उपसंहार
कंप्यूटर मानव जीवन का अभिन्न भाग बन चुका है चूँकि इसके ना होने पर दुनिया में किसी भी काम को करने के बारे में सोचना भी मुश्किल है। अब तो लगभग हर सेक्टर में कंप्यूटर का प्रयोग हो रहा है तो अब कंप्यूटर दुनिया की मुख्य जरुरत बनता जा रहा है। कंप्यूटर के द्वारा लोग दुनिया के किसी भी भाग में अपने परिजन अथवा व्यवसायिक मित्र से बातचीत करसकते है। इस प्रकार से कंप्यूटर दुनिया का एक प्रमुख उपकरण बन चुका है।

कंप्यूटर पर निबंध – 3
परिचय
कंप्यूटर के अविष्कार होने से बहुत लोगो के सपनो को साकार रूप मिला है। अब तो अपने जीवन में कंप्यूटर के बिना जीने की कल्पना करना भी मुश्किल होता जा रहा है। ये ऐसा उपकरण है जिसका प्रयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए होता है जैसे – जानकारी को सुरक्षित रखना, ईमेल करना, मैसेंजिंग, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम बनाना, कैलकुलेशन करना, डाटा प्रोसेस करना इत्यादि। एक एक परम्परागत डेस्कटॉप कप्यूटर पर कार्य करने के लिए मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड एवं माउस होता है। किन्तु लैपटॉप में यह सभी भीतर ही इंस्टाल रहता है। ये उपकरण अधिक मात्रा की मेमोरी के साथ आते है जोकि बहुत सा डेटा स्टोर करने में सक्षम रहते है। हम कह सकते है कि 21वीं शताब्दी में हम एक प्रकार इस कंप्यूटर युग में ही जी रहे है।
पहला मैकेनिकल कंप्यूटर
पहली पीढ़ी के कंप्यूटर बहुत ही सीमित मात्रा में काम कर पाते थे किन्तु वर्तमान समय के कंप्यूटर बहुत सारे काम कम समय में करने की क्षमता रखते है। दुनिया का पहला मैकेनिकल कंप्यूटर चार्ल्स बेबेज नामक वैज्ञानिक ने निर्मित किया था। किन्तु पहला कंप्यूटर आज के समय के कंप्यूटर से एकदम भिन्न था। ये एक ऐसा उपकरण था जोकि सिर्फ बहुत तेज़ी से गणितीय गणनाएँ करता था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौर में ऐसी मशीनों की जरूरत पड़ने लगी थी जोकि दुश्मन देश की सेना की गति एवं दिशा का सही अनुमान बता सके। यही जरुरत कंप्यूटर के निर्माण में एक मुख्य तत्व बना था। किन्तु वर्तमान समय में कृत्रिम समझ रखने वाले कंप्यूटर बहुत से क्षेत्रो में क्रांति रखते है।
नए दौर के कंप्यूटर
नए दौर के कंप्यूटर काफी उन्नत तकनीक से युक्त होते जा रहे है यानी कि वे काफी छोटे, कम वजनी एवं तीव्रता से कार्य करने वाले होते है। आज के दौर में करीबन हर सेक्टर कंप्यूटर से काम करवा रहा है जैसे -परीक्षा, मौसम की जानकारी, शिक्षण कार्य, खरीद-बेच का काम, ट्रैफिक कण्ट्रोल, हाई लेवल प्रोग्रामिंग, बस एवं रेल टिकट बुकिंग, चिकित्सा एवं व्यापार इत्यादि। इंटरनेट के माध्यम इस ये सभी कार्य बड़ी तेज़ी से किये जा सकते है। किन्तु कंप्यूटर के कुछ मुख्य नुकसान भी है जैसे – ऑनलाइन जालसाजी, अश्लील वेबसाइट एवं कंप्यूटर वायरस इत्यादि। कोई भी बच्चा एवं छात्रबडी आसानी से इनसे नुकसान ले सकता है। किन्तु उचित जानकारी एवं उपाय करके इस प्रकार की समस्या से बच सकते है।
कंप्यूटर से फायदे
- बैंकिंग सेक्टर के सभी छोटे बड़े कार्य कंप्यूटर की मदद से होते है।
- समाचार पत्र, प्रिंटिंग बुक एवं पत्रिकाओं का निर्माण एवं प्रकाशन भी कंप्यूटर की मदद से ही होता है।
- यह बहुत तीव्र गति इस बहुत ज्यादा मात्रा में डेटा की प्रोसेसिंग एवं लॉजिकल कार्य करने में सक्षम है।
- कंप्यूटर धकान और उदासी के बगैर एक ही काम को सामान गति एवं शुद्धता के साथ करता रहता है।
- यह एक स्वचालिक मशीन है जोकि किसी भी दिए गए काम को अपने आप करने की क्षमता रखता है।
- कंप्यूटर के अधिक प्रयोग से कागजी काम से मुक्ति मिलती है जिससे पर्यावरण एवं ईंधन की काफी बचत हो रही है।
- कंप्यूटर का उपयोगकर्ता दुनियाभर की वेब सामग्री और इंटरनेट सेवाओं को इंटरनेट की मदद से प्राप्त कर सकता है।
- तीव्र गति से काम करने साथ ही कंप्यूटर प्रत्येक गणना को सटीक रूप से सही करने में सक्षम होता जबकि दिया गया इनपुट सही हो।
उपसंहार
वर्तमान दौर में मानव जाति की कम्यूटर पर निर्भरता बहुत ज्यादा बढ़ रही है। कोई भी सामान्य व्यक्ति कंप्यूटर के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता है। अब तो कंप्यूटर ने लगभग हर क्षेत्र में अपना फैलाव कर लिया है। कंप्यूटर सभी पढ़ाई करने वाले बच्चों के जीवन का भाग बनता जा रहा है। छात्र कंप्यूटर की मदद से लेक्चर सुनने, प्रोजेक्ट तैयार करने, पुराने प्रश्न पत्र देखने एवं नोट्स को डाउनलोड करने में कर रहे है। साथ ही कुछ लोग ऑनलाइन माध्यम से नौकरी भी ढूँढ़ते है।
कंप्यूटर पर कुछ पक्तियाँ
- कंप्यूटर एक इलक्ट्रोनिक उपकरण है जोकि उपयोगकर्ता की दी गयी कमांड पर प्रतिक्रिया करके परिणाम देता है।
- कंप्यूटर के लिए तैयार किये गए निर्देशो के ग्रुप को कंप्यूटर प्रोग्राम कहते है।
- सबसे पहला मैकेनिकल कंप्यूटर ‘चार्ल्स बेबेज’ नामक गणितज्ञ एवं वैज्ञानिक ने तैयार किया था।
- एक कंप्यूटर में मुख्य रूप से दो घटक होते है – सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर।
- सर्वाधिक क्षमता रखने वाले कंप्यूटर को ‘सुपर कंप्यूटर’ कहते है।
- सभी स्मार्टफ़ोन में एक छोटा एवं किफायती कंप्यूटर होता है।
- कंप्यूटर में गर्मी से बचाव के लिए पंखे भी लगे रहते है।
- कंप्यूटर का व्यापक उपयोग बैंकिंग, मौसम का अनुमान एवं मेडिकल कार्यों में किया जाता है।
कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न
कंप्यूटर के जनक कौन है?
चार्ल्स बेबेज।
कंप्यूटर क्या है?
यह एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जोकि डिजिटल इनपुट डाटा पर प्रक्रिया करके परिणाम देता है।
कंप्यूटर के दो भाग है?
कंप्यूटर के दो भाग है – सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर।