आज के समय में सरकार देश में महिलाओं की स्थिति को बेहतर करने के प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को शुरू किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जी ने शनिवार को नर्मदा जयंती के मौके पर एमपी लाड़ली बहना योजना की घोषणा की है। इस स्कीम के अंतर्गत प्रदेश की निम्न मध्य वर्ग एवं वंचित समुदाय की महिलाओं को वित्तीय मदद दी जाती है। इस लेख के माध्यम से आपको एमपी लाड़ली बहना योजना के विषय में विस्तृत जानकरी दी जा रही है।

लाडली बहना योजना की जानकारी
योजना का नाम | लाडली बहना योजना |
सबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग (एमपी) |
उद्देश्य | प्रदेश की निम्न वर्गीय महिलाओं को पैसे देना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश की निर्धन महिलाऐं |
लाभ धनराशि | 1,000 रुपए प्रति माह |
श्रेणी | सरकारी योजना |
आधिकारिक पोर्टल | जल्द जारी होगा |
लाडली बहना योजना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नर्मदा जयंती के दिन सीहोर जिले के गौरव दिवस के कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना को लॉन्च किया था। यह स्कीम प्रदेश की निम्न वर्ग एवं निर्धन वर्ग से सम्बन्ध रखते वाली बहनो-माताओं को 1 हजार रूपये की धनराशि हर माह देती है। यह लाभ राशि इन लाभार्थी महिलाओं के बैंक खतों में डीबीटी माध्यम से सीधे जमा होगी। यह स्कीम लाभार्थी महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूती प्रदान करेगी और महिलाओ में आत्मनिभर्रता का विकास भी होगा। यह योजना एमपी लाड़ली लक्ष्मी स्कीम की भांति ही कार्यान्वित होकर राज्य की बहनो को लाभान्वित करेगी।
संबल योजना कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
पाँच सालो में 60 हजार करोड़ खर्च होंगे
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश में 5 वर्षों तक कार्यान्वित करने की योजना है और इन पाँच वषों में प्रदेश सरकार ने 60 हजार करोड़ रुपए का बजट खर्चने की तैयारी की है। साल 2023 के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) से योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए है। अब 2 माह के बाद चुनी गयी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1 हजार रुपए की लाभराशि मिलनी शुरू हो जाएगी। इस प्रकार से योजना की हर लाभार्थी महिला एक वर्ष में 12 हजार रुपए की अधिकारी होगी।
लाडली बहना योजना की पात्रताएँ
- उम्मीदवार महिला मध्य प्रदेश राज्य की नागरिक हो।
- योजना में लाभार्थी सिर्फ निम्न मध्यवर्गीय एवं गरीब महिलाएँ हो बनेगी।
- प्रदेश की सभी जाति, वर्ग एवं धर्म की महिलाएँ योजना की लाभार्थी होगी।
लाडली बहना योजना में जरुरी प्रमाण-पत्र
- आधार कार्ड
- फोटो (कंप्यूटर द्वारा खींचा जायेगा)
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते के विवरण
- आयु का प्रमाण-पत्र (जन्म प्रमाण-पत्र)
- मतदाता प्रमाण-पत्र/ पैनकार्ड/ राशन कार्ड ( इनमे से एक)
- मध्य प्रदेश का निवासी प्रमाण-पत्र
लाडली बहना योजना में शर्ते
- महिला शादीशुदा हो और छोड़ी गई, तलाकशुदा और विधवा महिला भी लाभार्थी होंगी।
- उम्मीदवार महिला की उम्र 1 जनवरी 2023 के दिन कम से कम 23 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष हो।
- महिला से सम्बंधित परिवार की सलाना आय 3 लाख रुपए से कम हो।
- परिवार का कोई सदस्य आयकर का भुगतान ना करता हो।
- महिला के परिवार में कोई सरकारी नौकरी में ना हो।
- प्रदेश के उपक्रम, मण्डल, स्थायी कर्मचारी, संविदा कर्मचारी एवं पेंशनर आदि के परिवार की महिला लाभार्थी नहीं होगी।
- भूतपूर्व सांसद और विधायक के परिवार की महिला लाभार्थी नहीं होगी।
- निर्वाचित जनप्रतिनिधि (पंच एवं उप सरपंच को छोड़कर) परिवार की महिला लाभार्थी नहीं होगी।
- शासकीय संस्थानों में किसी प्रकार से चुने गए सदस्य के परिवार की महिला लाभार्थी नहीं होगी।
- ट्रेक्टर एवं चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार की महिला भी अयोग्य होगी।
- केंद्र एवं प्रदेश सरकारी की किसी स्कीम से 1 हजार रुपए का लाभ लेने वाली महिला भी इस योजना में अयोग्य होगी।
लाडली बहना योजना की आवेदन प्रक्रिया
योजना की पात्रता पूर्ण करने वाली महिलाओं को किसी अन्य जगह अथवा कार्यालय जाने की जरुरत नहीं है। इस योजन में आवेदन के लिए सम्बंधित अधिकारी शिविर को लगाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर देंगे। यह आवेदन शिविर मध्य प्रदेश के प्रत्येक गाँव में लगाए जायेंगे। शिविर के अधिकारी महिलाओं की पात्रताएं जाँचकर आवदेन प्रक्रिया को पूर्ण कर देंगे। सभी आवेदक महिलाओं को शिविर में जरुरी प्रमाण पत्रों को लेकर आना अनिवार्य होगा। जिन भी महिलाओं का योजना में आवेदन सफलतापूर्वक हो जायेगा उनको अधिकारीयों से से एक स्लिप भी मिलेगी जिसको आवेदक महिला ने सुरक्षित अपने पास रखना है। आवेदनों के सत्यापन हो जाने के बाद जून 2023 से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1 हजार रुपए की लाभ राशि आने लगेगी।
योजना के लाभार्थियों की लिस्ट
प्रदेश की सीएम शिवराज चौहान ने जानकारी दी है कि लाड़ली आवेदन प्रक्रिया हो जाने के बाद लाभार्थी लिस्ट को नोडल अधिकारी तैयार करेंगे। जिला स्तर पर सी सूची को तैयार किया जायेगा। योजना के लाभार्थियों की लिस्ट को आधिकारिक पोर्टल पर भी डाला जायेगा। यहाँ से लाभार्थी अपना नाम लिस्ट में देख सकेगी।
योजना में विसंगतियों का निवारण
- छूटे हुए नाम एवं त्रुटिपूर्ण नामो के सुधार कार्य भी किये जा सकेंगे।
- महिलाएँ सभी प्रकार की विसंगतियों को ग्राम, वार्ड प्रभारी के पास लिखित एवं 181 नंबर पर ऑनलाइन दे सकती है।
- ग्रामीण क्षेत्र की आवेदक महिला किसी सुधार के लिए जनपद पंचायत के CEO, क्षेत्र के नायब तहसीलदार के पास दे सकते है। महिला बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी समिति भी गठित होगी।
- नगर परिषद क्षेत्र की आवेदक विसंगति का निवारण तहसीलदार, नगर परिषद CMO में कर सकेगी।
- नगर निगम क्षेत्र की आवदेक नगर निगम आयुक्त, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी एवं महिला बाल विकास विभाग के DPO की समिति में कर सकेगी।
मध्य प्रदेश की 1 महिलाऐं लाभार्थी होगी
मध्य प्रदेश सरकार की इस लाभार्थी योजना में 1 करोड़ महिला लाभार्थियो को लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार चुनी गयी लाभार्थी महिला को हर महीने 1 हजार रुपए की लाभ राशि बैंक खाते में डीबीटी मोड से मिलेंगे। इस प्रकार से प्रदेश सरकार 5 सालों में योजना पर 60 हजार करोड़ रुपए का बजट खर्च करेगी। प्रदेश की सभी गरीब एवं वंचित समुदाय की महिलाएँ हर महीने 1 हजार रुपए की धनराशि लेकर आर्थिक रूप से मजबूत एवं आत्मनिर्भर बन सकेगी। प्रदेश की निम्न मध्य्वर्गीय एवं निर्धन परिवार की महिला सीधे अपने बैंक खाते में लाभ राशि प्राप्त करेगी।
एमपी लाड़ली बहना योजना के लिए प्रशिक्षण
प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निगम के क्षेत्रीय एवं वार्ड प्रभारियों को इंदौर जिले में बहना स्कीम के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के विषय में प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही प्रदेश के दूसरे जिलों में भी स्कीम के सही कार्यान्वयन के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण मिलेगा। इनको प्रशिक्षण में ऑनलाइन फॉर्म भरने एवं बैंक खाते में आधार कार्ड के लिंकिंग की जानकारी मिलेगी। महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस प्रकार से नगर निगम AICTSL कार्यालय में नगर निगम के सभी जोनो एवं वार्ड के प्रभारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम किया। यहाँ पर योजना के ऑनलाइन फॉर्म भरने, समग्र आईडी को आधार से जोड़ने, बैंक खाते से आधार जोड़ने इत्यादि के विषय में जानकारी दी गयी।
लाड़ली बहना योजना एमपी के फायदे एवं विषेशताएँ
- लाड़ली बहना योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज चौहान ने शुरू किया है।
- प्रदेश की मध्य वर्गीय एवं निर्धन परिवार की महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
- बिटिया सहायता मिलने से लाभार्थी महिलाओं को समाज में बराबरी एवं उन्नति के अधिकार मिल सकेंगे।
- यह योजना प्रदेश की प्रत्येक जाति, वर्ग, समुदाय एवं धर्म की महिला को लाभार्थी बनाएगी।
- प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना के लिए 5 वर्षों का बजट 60 करोड़ रुपए निर्धारित किया है।
- नियमन वर्ग की सभी महिलाएँ इस योजना की लाभार्थी बन सकेगी।
- आवेदन के सत्यापन के बाद चुनी गयी महिला को 1000 रुपए प्रति महीने की धनराशि मिलेगी।
- योजना की लाभ राशि को महिला के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरण से भेजा जायेगा।
- इस योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही मिलेगा।
- प्रदेश सरकार का उद्देश्य कमजोर महिलाओं के सशक्तिकरण का है।
- योजना की लाभार्थी महिला की वित्तीय स्थिति में बदलाव होंगे।
#लाडली_बहना_योजना की संपूर्ण जानकारी..
— Ramkhelawan Patel (@Ramkhelawanbjp) March 2, 2023
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में
भाजपा सरकार का ऐतिहासिक कदम लाडली बहना योजना …@BJP4India @BJP4MP @ChouhanShivraj @vdsharmabjp @OfficeofSSC @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @minprdd @MinBMDDmp pic.twitter.com/XNYeBppYGe
लाडली बहना योजना से जुड़े प्रश्न
लाड़ली बहना योजना क्या है?
मध्य प्रदेश की मध्य वर्गीय एवं गरीब महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना शुरू की गयी है। इसके अंतर्गत महिला लाभार्थी को हर महीने 1,000 रूपये की धनराशि सीधे बैंक खाते में मिलेगी।
लाड़ली बहना योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?
प्रदेश में आयकर देने वाले परिवार की सदस्य महिला को छोड़कर अन्य सभी महिलाएँ योजना की लाभार्थी हो सकती है।
लाड़ली बहना योजना में लाभराशि कब मिलेगी?
आवेदन प्रक्रिया सही प्रकार से करने के बाद सत्यापित आवेदक महिलाओं को जून 2023 से बैंक खातों में पैसे मिलने लगेंगे।
क्या अविवाहित महिला योजना में आवेदन कर सकती है?
नहीं, योजना का लाभ विवाहित, परित्यज्य एवं तलाक ले चुकी महिलाओं को ही मिलेगा।