Jharkhand E Uparjan 2023: Jharkhand kisan registration कैसे करे? Uparjan login कैसे करे? uparjan.jharkhand.gov.in

Jharkhand E Uparjan : झारखण्ड ई उपार्जन पोर्टल है जिसकी शुरुआत झारखण्ड सरकार द्वारा की गयी है। इस पोर्टल को राज्य सरकार ने मुख्य रूप से प्रदेश के सभी किसानों के लिए शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी किसान अपनी फसल को बेहतर दाम पर बेच सकेंगे। इसके लिए उन्हें इस पोर्टल की मदद से अपना पंजीकरण करवाना होगा। हम इस बारे में इस लेख के द्वारा आप को पूरी जानकारी देंगे। इस पोर्टल पर मिलने वाली सभी सम्बंधित सुविधाओं के बारे में भी बात करेंगे। सभी किसान इस पोर्टल के माध्यम से कैसे अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और इसमें प्रयोग होने वाले सभी दस्तावेज़ आदि की जानकारी भी देंगे। Jharkhand E Uparjan के बारे में अधिक जानने के इच्छुक हों तो आप इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।

Jharkhand E Uparjan 2023: Jharkhand kisan registration कैसे करे? Uparjan login कैसे करे? uparjan.jharkhand.gov.in
Jharkhand E Uparjan kisan registration

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट जिलेवार लाभार्थी सूची

Jharkhand E Uparjan 2023

झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू किये गए इस पोर्टल को राज्य के किसानों के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी किसान अपनी फसल को अच्छे दाम पर सरकार को बेच सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस अपना पंजीकरण इस योजना के अंतर्गत करवाना होगा। जिसके बाद वो अपनी फसल अच्छे दामों पर बेच सकेंगे। प्रदेश के सभी किसानों की फसल या धान को अलग अलग क्षेत्रों से ब्लॉक के LAMPUS के माध्यम से ख़रीदा जाएगा। सभी किसानों को इसके लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए उनके पास दो विकल्प मौजूद हैं।

या तो वो ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करवा लें या फिर वो अपने ब्लॉक के माध्यम से भी करवा सकते हैं। उसके बाद वो इस योजना के तहत लाभ ले सकेंगे। इस बारे में हम विस्तार से इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं। कृपया जानने के लिए साथ बने रहे।

E Uparjan Jharkhand 2023 highlights

आर्टिकल का नाम झारखण्ड ई उपार्जन
राज्य का नाम झारखण्ड
सम्बंधित विभाग खाद्य , सार्वजानिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
उद्देश्य प्रदेश के किसानों की फसल को अच्छे दाम पर बेचना
लाभार्थी राज्य के सभी किसान
योजना श्रेणी केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित
वर्तमान वर्ष 2023
आधिकारिक वेबसाइट e-uparjan (jharkhand.gov.in)

झारखण्ड ई उपार्जन का उद्देश्य

Jharkhand E Uparjan-जैसे की सब जानते ही हैं की आज भी हमारे देश में किसानों को अपनी फसल अच्छे दामों पर बेचने के लिए काफी मशक्कत करनी होती है। जिसकी वजह से काफी बार उनकी आय इतनी नहीं हो पाती कि वो पूरे साल परिवार का भरण पोषण आसानी से कर सके। इस वजह से राज्य सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है ताकि सभी किसानों को उनके फसल की सही कीमत मिल सके।

इस से उन्हें बिना किसी दबाव और परेशानी के कृषि के कार्य को जारी रखने में मदद मिल सकती है। साथ ही अच्छी कीमत मिलने से वोआसानी से अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे और कृषि के लिए उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। आय अच्छी होने से वो अपनी कृषि को और बेहतर कर सकेंगे जिस से उनके साथ साथ प्रदेश की भी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

Jharkhand E Uparjan 2023 में पंजीकरण की प्रक्रिया

अगर आप भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो आप यहाँ दी गयी प्रक्रिया को अपना सकते हैं। इसके बाद आप भी आसानी से अपना धान अच्छी कीमतों पर सरकार को बेच सकेंगे।

  • सबसे पहले आप को खाद्य, सार्वजानिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइटhttps://uparjan.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
  • आप की सुविधा के लिए हम यहाँ आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक प्रदान कर रहे हैं। कृपया यहाँ क्लिक करें।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आप होम पेज पर दिए गए विकल्पों में से किसान पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें। ई उपार्जन पोर्टल
  • आप के सामने अब अगला पेज खुलेगा जहाँ आप पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र देख सकेंगे।
  • यहाँ आप को इस प्रपत्र में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी है। e portal panjikaran
  • यहाँ आप को जिला, MSP center, नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि भरना होगा। इसके अतिरिक्त आप को यहाँ पासवर्ड भी बनाना होगा। इसके बाद आप घोषणा पर टिक मार्क करते हुए नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।

लॉगिन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आप को कुछ विकल्प दिखाई दे रहे होंगे जिनमे से आप को उपार्जन लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है। इ उपार्जन पोर्टल लॉगिन
  • इसके बाद आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को पूछी गयी जानकरी भरनी है।
  • आप सबसे पहले अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी भी भर सकते हैं। उसके बाद आप पासवर्ड डालें और दिए गए कैप्चा कोड को भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आप लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप लॉगिन कर चुके हैं। अब आगे आप को अगले पेज पर बांयी ओर दिए गए डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप को दो और विकल्प ड्राप डाउन मेनू में दिखेंगे। आप को इनमे से fill details के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। e uparjan portal login
  • अब आप को इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी। यहाँ आप को अपना आधार नंबर, जिला, मोबाइल नंबर, नाम, पंचायत, बैंक सम्बन्धी जानकारियां आदि भरनी होंगी।
  • इसके अतिरिक्त आप इस प्रपत्र में ही मांगे गए दस्तावेज़ों को भी नियत स्थान पर अपलोड कर दें।
  • जब सारी जानकारी भर चुके हों तो आप नीचे दिए गए सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आप के सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को “registration successfully done” का मैसेज दिखेगा। आप को इसी पेज पर farmers id भी प्राप्त हो जाएगी। जिसे आप नोट कर लें या सुरक्षित रख लें।
  • इस तरह से आप की पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होती है।

लैंड डिटेल्स

  • अब आप नीचे दिए गए विकल्प “fill land details” के विकल्प पर क्लिक करें। इ उपार्जन पोर्टल लैंड डिटेल्स
  • इस पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आप द्वारा भरी गयी अभी तक की सभी जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • अब आप को यहाँ लैंड टाइप, ब्लॉक, आप का गांव और फसल इत्यादि सभी सम्बन्धित जानकारी भरनी होगी।
  • अंत में ये सब जानकारी भरने के आप को पेज पर नीचे दिए हुए update के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आप की सभी जानकारी अपडेट हो जाएगी और आप अगले पेज पर इसे देख सकते हैं।

किसानों की सूची कैसे देखें ?

आप अब आधिकारिक पोर्टल पर किसानों की सूची भी आसानी से सकते हैं। इसके लिए हम आप को पूरी प्रक्रिया यहाँ बताने जा रहे हैं।

  • सबसे पहले आप खाद्य , सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके लिए आप यहाँ दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक पर क्लीक कर सकते हैं।
  • दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल के होम पेज पर पहुंच जाओगे।
  • यहाँ आप को सामने दिए गए विकल्पों में से ऑनलाइन सेवा का चयन करना है। ई उपार्जन ऑनलाइन सेवा
  • यहाँ क्लिक करने के बाद आप के सामने ड्राप डाउन मेनू खुलेगा। यहाँ आप को कुछ और विकल्प दिखाई देंगे।
  • आप को पहले विकल्प “किसानों की सूची” पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को पूछी गयी जानकारी भरनी होगी। e uparjan portal kisan soochi
  • यहाँ आप देख सकते हैं की आप को जिला, ब्लॉक, पंचायत, ग्राम आदि की जानकारी भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आप खोजें के विकल्प पर क्लिक कर दें। आपके सामने इच्छित जानकारी आ जाएगी।
किसान अपना विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर कैसे देखें ?
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आप के सामने होम पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप कुछ विकल्प देख सकते हैं जिनमे से आप को ऑनलाइन सेवा के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आप ड्राप डाउन मेनू में से दूसरे विकल्प किसान खोजें पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप किसान कोड (framers id) भरनी होगी।
  • इस के बाद खोजे पर क्लिक करें।
  • अब आप के स्क्रीन पर किसान की जानकारी आ जाएगी।

किसान अपना मोबाइल संख्या कैसे बदलें ?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  • आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर आप को ऑनलाइन सेवा का चयन करना है।
  • इसके बाद आप के क्लिक करते ही ड्राप डाउन मेनू खुलेगा। यहाँ आप को तीसरे विकल्प मोबाइल संख्या बदलें पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ किसान कोड यानि farmers id भरनी होगी। इसके बाद find / खोजें पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को किसान से सम्बन्धित जानकरी दिखेगी। यहाँ आप को edit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आप के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। अब आप इस OTP और नए मोबाइल नंबर को निर्धारित स्थान पर भरें और update पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

उपयोगकर्ता पुस्तिका कैसे देखें ?

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर ऑनलाइन सेवा पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आप के सामने ड्राप डाउन मेनू में कुछ और विकल्प खुलेंगे।
  • इनमे से आप को उपयोगकर्ता पुस्तिका पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को 3 विकल्प दिखाई देंगे। इनमे से आप को अपनी सुविधा के अनुसार चयन करना होगा।
  • क्लिक करते ही आप के सामने सम्बंधित उपयोगकर्ता पुस्तिका खुल जाएगी।

संपर्क हेतु प्रक्रिया :

अगर आप को किसी प्रकार की समस्या है या आप को कुछ जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक पोर्टल पर दी गयी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर अलग अलग जिलों के लिए अलग अलग हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराये गए हैं। हम आप को आगे इसी बारे में जानकरी देने जा रहे हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
  • होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन सेवाएं के बिकल्प पर क्लिक करें।
  • आप के सामने ड्राप डाउन मेनू खुल जाएगा।
  • यहाँ आप को संपर्क करें के विकल्प का चुनाव करना होगा।
  • इसका चुनाव करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को जिले का चयन ड्राप डाउन मेनू से करेंगे।
  • चुनाव करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ जिले में msp centres के नाम दिए होंगे और साथ में उन से संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराये गए हैं।
  • आप यहाँ से अपने क्षेत्र के अनुसार चुनाव कर के संपर्क कर सकते हैं।

Jharkhand E Uparjan सम्बधित प्रश्न उत्तर

Jharkhand E Uparjan क्या है ?

झारखण्ड ई उपार्जन खाद्य, सार्वजानिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अधिकारिक पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी किसान अपना धान अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार किसानों के धान को खरीदेगी।

झारखण्ड ई उपार्जन के माध्यम से किसान कैसे अपने धान को बेच सकते हैं ?

राज्य के किसानो को इसके लिए अपना पंजीकरण इस पोर्टल पर करवाना होगा। जिसके माध्यम से वो सरकार को अपना धान बेच सकेंगे।

Jharkhand E Uparjan से क्या लाभ हैं ?

अगर किसान अपना पंजीकरण इस पोर्टल पर करवाते हैं तो वो अपना धान अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं।
अच्छी कीमत मिलने से किसान अपने परिवार का भरण पोषण बिना किसी परेशानी के कर सकेगा। साथ ही उसकी आय बढ़ने से उसे अतिरिक्त आय के लिए कृषि से इतर किसी और स्रोत को नहीं ढूंढ़ना होगा।

झारखण्ड ई उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?

Jharkhand E Uparjan की आधिकारिक वेबसाइट का हम यहाँ डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं। कृपया यहाँ क्लिक करें।

Jharkhand E Uparjan पर किसान अपना पंजीकरण कैसे करें ?

इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने के लिए हमने अपने लेख में पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया दी है। आप हमारे लेख के माध्यम से पूरी प्रक्रिया विस्तार से जान सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram