हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2023: लाभ, उद्देश्य व कार्यान्वयन प्रक्रिया

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश की महिलाओं के लिए महिला एवं किशोरी सम्मान योजना को शुरू किया है जिसके माध्यम से 10 से 45 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को हर महीने 6 सेनेटरी नेपकिन की सुविधा फ्री मिलेगी। प्रदेश सरकार ने राज्य के वंचित समुदाय की महिलाओं को सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। इस प्रकार से प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाली करीबन 22.50 लाख महिलाओं एवं कन्याओं को सीधे ही इस योजना का फायदा मिलेगा।

Haryana Mahila Kishori Samman Yojana के आने के बाद प्रदेश के वंचित समुदाय की महिलाओं में इससे संबंधित रोगो में कमी आएगी। इस लेख के अंतर्गत आपको योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रताएँ, जरुरी प्रमाणपत्र एवं आवेदन सम्बंधित जानकारी मिलेगी।

Haryana Women and Kishori Samman Yojana हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना
Haryana Women and Kishori Samman Yojana

Table of Contents

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना

5 अगस्त 2020 के दिन हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस योजना को शुरू करने की घोषणा की थी। प्रदेश सरकार ने महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के लिए करीबन 30.80 करोड़ रुपए के बजट का आवण्टन भी किया है। इस स्कीम से महिलाओं में उनके मासिक धर्म में साफ-सफाई को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इस योजना के तहत बीपीएल वर्ग से सम्बंधित महिला को 1 साल में हर महीना 6 सेनेटरी पैड मिलेंगे। सरकार ने योजना में 10 से 45 साल की महिलाओं एवं किशोरियों को लाभार्थी बनाने का निर्णय लिया है।

Mahila and Kishori Samman Yojana

योजना का नामहरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना
सम्बंधित विभागहरियाणा सरकार
उद्देश्यमहिलाओं को मासिक धर्म के रोगो से बचाना
लाभार्थीप्रदेश की वंचित समुदाय की महिलाएँ एवं किशोरी
लाभहर महीने 6 सेनेटरी पैड
आवेदन माध्यमऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://haryanacmoffice.gov.in/index.php/hi/01-agasata-2020

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना

हरियाणा सरकार ने महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के द्वारा प्रदेश की वंचित समुदाय की महिलाओं एवं किशोरियों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से घर में ही निःशुल्क सैनिटरी नेपकिन बाँटने की शुरुआत की है। सभी महिलाओं एवं किशोरियों को फ्री नेपकिन योजना में पात्रताएँ एवं अन्य अनिवार्य लाभों की जाँच का फायदा भी मिलेगा। हरियाणा में वर्तमान समय तक 11,24,871 परिवार BPL परिवारों के रूप में पंजीकृत है। प्रदेश के अधिकार क्षेत्र में रहने वाले इन सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को इस मुफ्त सैनेटरी नेपकिन सेवा का लाभ देने के लिए 39.80 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है।

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के उद्देश्य

Haryana Mahila Kishori Samman Yojana राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले परिवार की महिलाओं एवं किशोरियों को निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन की सुविधा देगी। इस प्रकार से इन आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को भी स्त्रियों के मासिक धर्म से सम्बंधित बीमारियों से निजात मिलेगी। लाभार्थी महिला को एक साल के हर महीने में 6 नेपकिन देकर पूरी तरह से मासिक धर्म के रोगो से सुरक्षा कवच मिल जाएगा। इस योजना के शुरू होने बाद वंचित वर्ग की महिलाओं में स्त्री स्वास्थ्य से जुड़े रोगो में कमी आएगी साथ ही ये महिलाएँ अपने स्वास्थ को लेकर काफी जागरूक भी बनेगी।

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना में योग्यताएँ

सरकार ने Haryana Mahila Kishori Samman Yojana का लाभ लेने वाली उम्मीदवार महिलाओं के लिए निम्न पात्रताएँ निर्धारित की है जिनको पूर्ण करने वाली सभी महिलाएँ लाभार्थी बनेगी –

  • वह महिला हरियाणा राज्य की स्थाई निवासी हो।
  • महिला का सम्बन्ध प्रदेश के BPL (गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले) वर्ग से हो।
  • आवेदक की उम्र 10 से 45 साल के बीच हो।
  • उम्मीदवार प्रदेश सरकार के अधिकार क्षेत्र में ही निवास करती हो।

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना में जरुरी प्रमाणपत्र

  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाणपत्र
  • BPL कार्ड
  • उम्मीदवार का जन्म प्रमाणपत्र
  • आयु प्रमाणपत्र

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना में आवेदन प्रक्रिया

सरकार ने योजना की अधिक जानकारी के लिए ऑनलाइन वेबसाइट https://haryanacmoffice.gov.in/index.php/hi/01-agasata-2020 पर विवरण दिए है। हालांकि योजना की पात्रताएँ रखने वाली सभी महिलाएँ अपने क्षेत्र के किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में अपना पंजीकरण कर सकती है।

लाभार्थी महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन कहाँ मिलेंगे?

Haryana Mahila Kishori Samman Yojana में स्कूल जाने वाली किशोरियों को स्कूल में ही सेनेटरी नेपकिन वितरित होंगे। इसके अलावा बची रह रही महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन को आंगनवाड़ी केंद्र से मुहैया करवाया जायेगा। लाभार्थी महिला को याद रखना है कि उन्हें एक साल में प्रति महीना 6 नेपकिन पैड की सुविधा मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें :- Haryana Ration Card List APL – BPL 2023

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के लाभ

हरियाणा सरकार की इस विशेष पहल की योजना में प्रदेश के वंचित तबके की महिलाओं को विशेष लाभ होंगे, जोकि निम्न प्रकार से है –

  • Haryana Mahila Kishori Samman Yojana को प्रदेश के सीएम श्री मनोहर लाल खट्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से 5 अगस्त 2020 के दिन शुरू किया था।
  • स्कीम की लाभार्थी महिला को एक वर्ष में प्रति महीना 6 नेपकिन पैड का लाभ फ्री मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ प्रदेश के बीपीएल परिवार की स्त्रियों एवं किशोरियों को ही मिलेगा।
  • प्रदेश का महिला एवं बाल विकास विभाग ही इस योजना का संचालन करेगा।
  • प्रदेश सरकार ने योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से 30.80 करोड़ रुपए की राशि को आवंटित किया है।
  • Haryana Mahila Kishori Samman Yojana महिलाओं को महिला-स्वस्थ के प्रति सुविधा देने के साथ ही जागरूक भी बनाएगी।
  • प्रदेश में आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार की महिलाओं में महिला स्वस्थ से जुडी बीमारी में कमी होगी।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे – 4 रिपोर्ट

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे – 4 की साल 2015-16 की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 से 24 साल आयु की करीबन 58 प्रतिशत महिलाएँ ऐसे है जोकि अपने मासिक धर्म के समय में सुरक्षा के लिए कपड़ो का इस्तेमाल कर रही है। यह रिपोर्ट बताती है कि करीबन 42 प्रतिशत स्त्रियाँ ही सैनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल कर रही है। इनमे से भी करीबन 16 प्रतिशत स्त्रियाँ ऐसी है जोकि क्षेत्रीय स्तर पर बने पैड का इस्तेमाल कर रही है।

इसके अतिरिक्त करीबन 78 प्रतिशत शहरी स्थानों की महिलाएँ सैनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल कर रही है। इसी प्रकार से ग्रामीण इलाको की सिर्फ 48 प्रतिशत महिलाएँ ही सैनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार यह निर्धारित करने की जरुरत है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएँ भी इन रोगो से बचने के लिए सैनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल करें।

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना से जुड़े प्रश्न

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना को किसने शुरू किया है?

हरियाणा सरकार के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बीपीएल परिवार की महिलाओं एवं किशोरियों के लिए इस निःशुल्क योजना की घोषणा की है।

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के क्या उद्देश्य है?

यह योजना राज्य में बीपीएल परिवार की महिलाओं को माहवारी से जुडी बीमारियों से बचाएगी और इसके अतिरिक्त महिलाओं में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता भी आएगी।

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना की पात्रताएँ क्या है?

यह योजना प्रदेश में बीपीएल परिवार (आर्थिक रूप से कमजोर) से सम्बंधित महिलाओं एवं किशोरियों को लाभान्वित करेगी। उम्मीदवार महिलाएँ एवं किशोरियाँ 10 से 45 वर्ष आयुवर्ग में आती हो।

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना में क्या लाभ मिलता है?

इस स्कीम की लाभार्थी एवं किशोरी को प्रदेश सरकार हर साल के 1 महीने में 6 सैनेटरी नेपकिन की सुविधा प्रदान करती है।

Leave a Comment

Join Telegram