प्रिय पाठकों नमस्कार, आज हम बात करने जा रहे हैं गन्ना समर्थन मूल्य, यूपी गन्ना पर्ची कैसे देखें के बारे में। आप सभी जानते हैं की भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। क्योंकि आज भी भारत की आधे से ज्यादा लगभग 68 % जनसंख्या कृषि क्षेत्र के कार्यों पर निर्भर करती है।और भारत में सबसे ज्यादा चीनी का उत्पादन तथा गन्ने की खेती उत्तर प्रदेश में ही की जाती है। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पेराई वर्ष 2021-22 के लिए गन्ना मूल्य में ₹25/- प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की है।
भारत की पहली चीनी मिल की स्थापना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के प्रतापपुर में 1903 में हुई, पर गन्ने की खरीद-बिक्री के लिए कोई संस्थागत प्रक्रिया नहीं होने के कारण गन्ना किसानों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी के चलते उत्तर प्रदेश में सन 1935 में गन्ना विकास विभाग की स्थापना हुई। जिसका मुख्य कार्य किसान भाईयों उनकी फसल का उचित दाम मिल सके। अभी वर्तमान में 150 गन्ना विकास परिषदें उत्तर प्रदेश राज्य के अंदर कार्यरत हैं। इस लेख को ध्यान से पढ़ने पर आपको यूपी गन्ना पर्ची को देखने से समबन्धित जानकारियाँ मिलेगी।

Table of Contents
यूपी गन्ना पर्ची कैसे देखें | e ganna, E-Ganna App
पेराई वर्ष 2021-22 के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने समस्त चीनी मिलों के द्वारा गन्ने की खरीद के लिए गन्ने की अलग अलग प्रजातियों का “राज्य परामर्शित मूल्य “(S.A.P) निर्धारित किया है जो इस प्रकार है।
1 | अगैती गन्ना प्रजातियों के लिए | ₹350/- प्रति कुंतल |
2 | सामान्य गन्ना प्रजातियों के लिए | ₹340/- प्रति कुंतल |
3 | अनुपयुक्त गन्ना प्रजातियों के लिए | ₹335/- प्रति कुंतल |
- पेराई वर्ष 2021-22 के लिए सरकार द्वारा निर्धारित राज्य परामर्शित मूल्य “(S.A.P)” के अनुसार गन्ने का मूल्य भुगतान किसानों को चीनी मिलों के द्वारा एकमुश्त राशि में दिया जाएगा।
- पेराई वर्ष 2021-22 में चीनी मीलों तक गन्ने की ढुलाई लागत प्रति किलोमीटर के हिसाब से न्यूनतम 42 पैसे प्रति कुंतल और अधिकतम ₹8.35/- प्रति कुंतल होगी। जिसका भुगतान किसानों को चीनी मिल के द्वारा किया जाएगा।
गन्ना विकास विभाग में मुख्य रूप से वर्तमान में दो योजनायें संचालित हैं
- जिला योजना
- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
लेख का विषय | यूपी गन्ना पर्ची कैसे देखें |
सम्बंधित विभाग | उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान |
मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग | श्री सुरेश राणा |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर | 1800-121-3203 |
ई.आर.पी (enquiry caneup) की वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
गन्ना पर्ची कैलेंडर क्या है ?
यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर गन्ने की खरीद और बेचने की एक प्रक्रिया है जब कोई गन्ना किसान अपनी फसल किसी चीनी मिल फैक्ट्री को बेचने जाता है चीनी मिल सारे गन्ना किसानों के खेत और उनकी फसलों का सर्वे करती हैं। इसके बाद मिल अपनी क्षमता के अनुसार किसानों से उनका गन्ना खरीदती हैं। फसल की गुणवत्ता के अनुसार ही चीनी मिल किसानों को मूल्य का भुगतान करती है
सरकार का कहना है की इससे गन्ना माफिया बाहर होंगे, पर्चियों की कालाबाजारी नहीं होगी। गन्ने के घोटाले पर अंकुश लगेगा। राज्य सरकार का कहना है की प्रदेश के करीब 50 लाख किसानों को फायदा होगा। वर्तमान में राज्य में 28 लाख हेक्टेयर के आसपास गन्ने की खेती हो रही है.
तो अब आगे हम जानेंगे गन्ना पर्ची और गन्ना समर्थन मूल्य को ऑनलाइन कैसे चेक किया जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के सभी किसान नागरिक गन्ने के उत्पादन या बिक्री से जुड़ी जानकारी अब घर बैठे ऑनलाइन एक वेब पोर्टल पर पा सकते हैं जो है https://upcane.gov.in/
उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के उद्देश्य
गन्ना एवं चीनी उद्योग उत्तर प्रदेश राज्य का एक बहुत ही महत्वपूर्ण उद्योग है। राज्य में पेराई वर्ष 2020-21 में कुल 120 चीनी मिलों का संचालन हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य का कुल गन्ना क्षेत्रफल 27.40 लाख हेक्टेयर है तथा गन्ने की उत्पादकता 815 कुन्टल प्रति हेक्टेयर है।
- सरकार द्वारा पुरे प्रदेश में गन्ने की फसल से औसत उत्पादन का आंकलन एवं दिशा – निर्देश जारी करना।
- शासकीय विभाग एवं अंतर्विभागीय समीक्षा बैठकों का आयोजन करना।
- राज्य में गन्ना की फसल के खेतों के क्षेत्रफल का सैटेलाइट सर्वेक्षण करना।
- किसानों को राज्य की चीनी मीलों के द्वारा गन्ना फसल का उचित मूल्य का भुगतान करना।
- गन्ने की फसल का प्रजातिवार, जिलेवार और चीनी-मिलवार आकड़ों को इक्क्ठे करना।
- गन्ने से बनने वाले चीनी, गुड़ और बहुत से पदार्थों की सूचनाओं को इक्क्ठे करना।
UP गन्ना Parchi Online Calendar 2022 के लाभ
- ऑनलाइन वेब पोर्टल गन्ना समर्थन मूल्य भुगतान प्रक्रिया को किसानों के लिये पारदर्शी बनाएगी।
- समय-समय पर किसानों को sms के द्वारा सूचित किया जाएगा।
- ऑनलाइन पोर्टल पर 50 लाख ज्यादा किसान रजिस्टर्ड।
- किसानों को सुगमता से लाभ पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा ई – गन्ना ऍप लांच।
- किसानों को बार- बार चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने से छुटकारा।
यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर को ऑनलाइन कैसे चेक करें
गन्ना पर्ची कैलेंडर को ऑनलाइन चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप हमने नीचे बताया है –
- सबसे पहले आपको यूपी गन्ना विभाग के अंतर्गत वेबसाइट http://upcane.gov.in/ पर जाना है।
- इसके बाद आपको वेरफिकेशन कोड डालकर “VIEW” के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपने जिला , गाँव और फैक्ट्री का चयन करें।
- सब डिटेल्स भरने के बाद इसके बाद आपको “गन्ना कैलेंडर” के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपको अपने फसल की डिटेल्स कुछ इस तरह दिखाई देगी जैसा की पिक्चर में देखा जा सकता है।
गन्ना पर्ची कैलेंडर के लिए E – Ganna App कैसे डाउनलोड करें :-
गन्ना आपूर्ति से संबंधित सभी जानकारी किसान इस मोबाईल एप्लिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। सभी जानकारी गन्ना विभाग के आधिकारिक डेटाबेस से प्रदान की जाती है और इसलिए 100% वास्तविक है। गन्ना किसानों की शिकायतों को दूर करने के लिए यूपी सरकार ने वेब पोर्टल (caneup.in) के अलावा मोबाइल एप लांच की है जिसका नाम “E – Ganna” ऐप्प है। एंड्राइड स्मार्टफोन यूजर्स ऐप्प को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप को अब तक दस लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है । एप को इंस्टाल करने के लिए यूजर के पास एंड्रॉयड 4.0 वर्ज़न के ऊपर के वर्ज़न को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन होना चाहिए तभी आप एप को सहीं तरीके से इंस्टॉल कर उपयोग कर पाएंगे । गन्ना एप हिन्दी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं के यूजर के लिए उपलब्ध है ।
ई गन्ना App को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर लिंक : यहाँ क्लिक करें
ई-गन्ना ऐप्प पर कैलेंडर देखने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऊपर दिए गए लिंक से ऐप्प डाउनलोड करें और ऐप्प को अपने स्मार्टफ़ोन में इनस्टॉल करें। ऐप्प इन्टॉल होने के बाद कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस दिखाई देगा।
- ऐप्प इनस्टॉल होने के बाद “Register Farmar या नया किसान जोड़ें” के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने जिले को चुनें।
- जिले को चुनने के बाद अपनी गन्ना फैक्ट्री को चुनें।
- factory को चुनने के बाद गाँव और किसान को नाम से सर्च कर ऐड करें।
- इसके बाद आपके गन्ना कैलेंडर के डिटेल्स कुछ इस तरह से दिखेगी जैसा पिक्चर में दिखाया गया है।
CHC Farm Machinery App क्या है ?
किसानों के हितों को देखते हुए केंद्र सरकार के कृषि मंत्री “श्री नरेंद्र तोमर जी” के द्वारा सीएचसी फार्म मशीनरी एप को लॉन्च किया गया है। एप के माध्यम से किसान खेती करने वाले कृषि यंत्रों, मशीनों और उपकरणों को किराये पर ले सकते या खरीद सकते हैं। App पर आपको DAC & FW, MoA & FW आदि की सुविधाएँ मिलती हैं। फार्म मशीनरी ऐप किसानों को पुरानी कृषि मशीनरी और उपकरणों को बेचने और खरीदने के लिए एक मंच प्रदान करता है। एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। CHC Farm Machinery एप को देश की 12 भाषाओं में लॉन्च किया गया है।
सी एच सी फार्म मशीनरी App को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर लिंक : यहाँ क्लिक करें
एप पर उपलब्ध कृषि यंत्र और उपकरण की लिस्ट :-
- ट्रैक्टर
- कंबाइन हार्वेस्टर
- मल्टी क्रॉप थ्रेशर
- रोटावेयर
- लेजर लैंड लेवलर
- जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल
- पैड़ी राइस ट्रांसप्लांटर
- फर्टिलाइजर ड्रिल
तो इस तरह से आप ऑनलाइन वेब पोर्टल और ऐप्प पर गन्ना कैलंडर को चैक कर सकते हैं। अपने सुझाव और प्रश्न को हमें भेजते रहें जिससे हमें आपके लिए नयी – नयी जानकारियां आप तक लाने में मदद मिलती रहती है। धन्यवाद
यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर से जुड़े प्रश्न उत्तर
गन्ना पर्ची कैलेंडर के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?
यह है ऑफिसियल वेबसाइट http://upcane.gov.in/
ऑनलाइन प्रोसेस क्या है गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने का ?
इस आर्टिकल में हमने पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप पूरा बताया है।
गन्ना पर्ची कैलेंडर के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
गन्ना पर्ची कैलेंडर के लिए किसान भाई इन हेल्पलाइन नंबर (1800-121-3203) पर मदद ले सकते हैं।
उत्तरप्रदेश में गन्ने का समर्थन मूल्य कितना है?
यूपी में गन्ने का समर्थन मूल्य 350/- रूपये प्रति क्वुन्तल है।
चीनी मील में गन्ना बेचने के लिए क्या करना होगा ?
चीनी मील में गन्ना बेचने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।