Top 10 Government Scheme for Girls: बेटियों के लिए हैं ये 10 सरकारी योजनाएं आज ही इनमें अप्लाई करें

भारत देश में बेटियों के हित के प्रति सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करती है। ताकि समाज में लड़कियों को भी बराबरी का दर्जा दिया जा सके। क्योंकि देश में आज भी कुछ लोग ऐसे रहते है। जो एक लड़का, लड़की में भेदभाव की भावना रखते हैं। इसलिए सरकार खास तौर पर लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य पर विशेष ध्यान देती है। और हर वर्ष समय-समय पर उनके लिए नई योजनाओं की शुरुआत करती रहती है।

लेकिन कुछ बालिकाएं सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में नहीं जानती है। इस जिस से वह इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाती है। इसलिए आज हम लड़कियों को टॉप 10 सरकारी योजनाएं के बारे में बताएंगे अगर लड़कियाँ इन योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहती है। तो उसके लिए हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को अंत पढ़े।

Top 10 Government Scheme For Girls: बेटियों के लिए हैं ये 10 सरकारी योजनाएं आज ही इनमें अप्लाई करें
Top 10 Government Scheme For Girls

Top 10 Government Scheme for Girls

लड़कियों के लिए सरकार द्वारा दस टॉप योजनाएं बनाई गई है। जिनके नाम आपको नीचे हमारे द्वारा बताए गए है_

  1. बालिका समृद्धि योजना
  2. मुख्यमंत्री राजश्री योजना
  3. सुकन्या समृद्धि योजना
  4. नंदा देवी कन्या योजना
  5. मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना
  6. माझी कन्या भाग्य श्री योजना
  7. माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना
  8. सीबीएसई उड़ान योजना 
  9. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  10. मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना

बालिका समृद्धि योजना

उद्देश्य: भारत सरकार द्वारा 1997 में शुरू की गई बालिका समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और उनकी शिक्षा को समर्थन देना है। इस योजना के तहत, जन्म के समय लड़कियों को आर्थिक सहायता और शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इस योजना के माध्यम से लड़कियों के लिए शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है और उनके जन्म को महत्व दिया जाता है।

इसके अलावा 10वीं तक की पढ़ाई करवाने के लिए स्कॉलरशिप की मदद भी दी जाती है। लेकिन इस योजना का लाभ सिर्फ उन ग्रामीण और शहरी की गरीब लड़कियों को मिलेगा। जिनका जन्म 15 अगस्त 1997 में हुआ हो या फिर इससे बाद का है।

आवेदन प्रक्रिया: ग्रामीण इलाकों में आंगनवाड़ी केंद्रों और शहरी इलाकों में स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना

मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान सरकार द्वारा 2016-17 में आरंभ की गई, इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के जन्म पर आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है। लड़कियों को जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक छह किस्तों में कुल 50,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता इस योजना के अंतर्गत दी जाती है।

  • पात्रता: राजस्थान राज्य की विवाहित महिलाएं जिन्होंने हाल ही में बेटी को जन्म दिया हो।
  • आवेदन प्रक्रिया: ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से या राज्य सरकार की वेबसाइट के जरिए आवेदन किया जा सकता है।
  • विशेषताएं: लड़कियों को शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करना और उनके स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करना।

सुकन्या समृद्धि योजना

केंद्र सरकार द्वारा 2015 में शुरू की गई, यह योजना लड़कियों के लिए एक बचत और निवेश योजना है, जो उनकी शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत एक बेटी के माता-पिता अपने लड़की का 9 साल की उम्र में ही एक अलग अकाउंट खुलवाकर उसमें कुछ पैसे जमा कर सकते हैं। लड़कियों के नाम पर खोले गए खाते की बचत में उच्च ब्याज मिलता है और 21 वर्ष की उम्र में मैच्योरिटी राशि प्राप्त होती है।

  • आवेदन प्रक्रिया: यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन करना चाहते है तो उसके लिए आपको सबसे पहले अपने किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवा देना है। इस अकाउंट में आप 1 लाख 50 हजार रुपए तक जमा कर सकते हैं।

नंदा देवी कन्या योजना

उत्तराखंड सरकार ने गौरा देवी कन्या धन योजना के जैसी ही एक योजना बनाई है। जिसका नाम नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना है। इस योजना के द्वारा राज्य सरकार 11 हजार रुपए गर्भवती को बेटी पैदा होनी पर देती है। और गौरा देवी कन्या धन योजना के माध्यम से 51 हजार रुपए इंटर पास करने पर सिर्फ लड़कियों को दिए जाते हैं।

  • आवेदन प्रक्रिया: योजना के अंतर्गत लाभार्थी ऑनलाइन ही आवेदन कर सकती हैं। इसलिए आप ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नंदा देवी कन्या स्कीम के जारी किये गए इस पोर्टल पर जाए।

माझी कन्या भाग्य श्री योजना

माझी कन्या भाग्य श्री योजना महाराष्ट्र सरकार के द्वारा चलाई गई है। इस योजना के दौरान सरकार एक बेटी की माँ को उसके जन्म होने के पांच साल बाद 5 हजार रुपए देती है। और साथ में जब एक बच्ची 5वीं कक्षा में है। तब तक उसे हर साल उसके माता पिता को 2,500 दिए जाएंगे तथा इंटर तक 3 हजार रुपए मिलेंगे। और इसके अलावा लड़की के 18 वर्ष उम्र में 1 लाख रुपए तक की राशि का लाभ प्राप्त होगा।

  • आवेदन प्रक्रिया: अगर लड़किया माझी कन्या भाग्य श्री योजना में आवेदन करना चाहते है। तो उसके लिए उन्हें सबसे पहले योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करना पड़ेगा।

माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना

केंद्र सरकार ने लड़कियों की उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए एक माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना बनाई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन बालिकाओं को 3 हजार रुपए की राशि लाभ 8वीं पर दी जाती है। लेकिन यह राशि लड़कियों को 10th पास करने बाद पूरे ब्याज के साथ मिलते हैं।

  • आवेदन प्रक्रिया: जो लड़कियाँ प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना के आवेदन के विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहती है। वह सरकार द्वारा जारी किए गए इस पोर्टल पर जाएं।

सीबीएसई उड़ान योजना 

सीबीएसई उड़ान योजना, भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य विज्ञान और गणित के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाना है। यह योजना विशेष रूप से 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए डिजाइन की गई है। इसके अंतर्गत, छात्राओं को गणित और विज्ञान के विषयों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं, सामग्री और ऑनलाइन संसाधन प्रदान किए जाते हैं। इसका मुख्य लक्ष्य लड़कियों को इन विषयों में सशक्त बनाना और उन्हें इंजीनियरिंग तथा अन्य तकनीकी शिक्षा के क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।

  • ऑनलाइन आवेदन: उड़ान योजना के लिए आमतौर पर ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। इसके लिए आपको सीबीएसई या उड़ान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को शुरू करने की घोषणा देश के मान्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हरियाणा के पानीपत में 2 जनवरी सन 2015 में की थी। इस योजना को चलाना का कार्य केंद्र सरकार ने तीन मंत्रालयों -महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में बाँट रखा है। सरकार योजना के माध्यम से लड़कियों के प्रति समाज में लिंग भेदभाव की भावना को ख़त्म करना चाहती है।

  • ऑनलाइन आवेदन: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में आवेदन के लिए अपने किसी राष्ट्रीय कृत बैंक या डाकघर में जाकर फॉर्म प्राप्त करना पड़ेगा। जिसके भरकर आप योजना में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए योजना की ऑफिसियल वेबसाइट जाएं।

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना

“मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना” भारतीय राज्यों में से कुछ द्वारा प्रारंभ की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के लिए सुरक्षा और सहायता प्रदान करना है। यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए है जहां बालिकाएं हैं और जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस योजना के अंतर्गत, बालिकाओं को वित्तीय सहायता, शिक्षा, और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

  1. वित्तीय सहायता: इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार 2 हजार रुपए तक की राशि लड़की के पैदा होने पर दे रही है।
  2. शिक्षा सहायता: बालिकाओं को उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता और स्कॉलरशिप्स दी जाती हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन: मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना में आवेदन करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर पता कर सकती हैं।

विभिन्न राज्यों में इस योजना का क्रियान्वयन और विशेषताएं अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए योजना की विस्तृत जानकारी के लिए अपने राज्य की सरकारी वेबसाइट पर जाना उचित होगा।

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना

मध्य प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना 01 अप्रैल 2007 को राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई थी, इस योजना के अंतर्गत कुल 1,43,000 रुपये का लाभ लाभार्थी बालिकाओं को किश्तों में दिया जाता है, इसमें अंतिम किस्त 1 लाख रुपये शादी करने पर लाभार्थियों को दिए जाते है बाकी के पैसे स्कूली शिक्षा के दौरान स्कॉलरशिप के माध्यम से दिए जाते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना में जिन लड़कियों ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। वह सभी इच्छुक लड़कियाँ सरकार द्वारा जारी की गई ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकती है।

Top 10 Government Scheme for Girls से जुड़े कुछ FAQ

लड़कियों के लिए कौन सी स्कीम सबसे अच्छी है?

लड़कियों के लिए हमने ऊपर आर्टिकल में 10 सबसे बेस्ट योजनाओं के बारे में बताया है।

सरकारी योजनाओं के माध्यम से बेटियों के लिए क्या सुविधा है?

सरकार लड़कियों के लिए हर तरह की सुविधा देने के लिए अलग-अलग योजनाओं की शुरुआत करती है। जैसे-बालिकाओं की शिक्षा को लेकर ,स्कूल में छात्रवृति, बेटियों की शादी के लिए मदद अन्य कई लाभ हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना में लड़कियों का अकाउंट कैसे खुले?

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए आप अपने किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवा सकते हैं।

पहली बेटी होने पर कितने पैसे मिलते हैं?

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के माध्यम से बेटी के पैदा होने पर उसके नाम पर ही राज्य सरकार 2 हजार रुपए तक की राशि जमा करती है। और जब वह लड़की 18 साल की हो जाती है। तो इस जमा राशि की पूरी क़िस्त का पैसा उस कन्या को दे दिया जाता है।

Leave a Comment

Join Telegram