विश्व के प्रमुख घास के मैदान | Major Grasslands of The World

दुनियाभर में पाए जाने वाले घास के मैदान जरूरी भूभाग होते है और ये जंगली वन्य जीवों को आश्रय भी देते है। साथ ही ये उस क्षेत्र को मरुस्थल बनने से रोककर वहाँ हरियाली बनाकर रखते है। घास का मैदान एक ऐसे घास की भूमि है जहाँ पर सुदूर क्षेत्र तक घास एवं झाड़ फैली रहती है।

दुनिया के विभिन्न भागों में विभिन्न घास के मैदान पाए जाते है और घास एक व्यापक अर्थ रखने वाला शब्द होता है। इसलिए हाथी घास, दूब आदि के साथ ही धान, गेंहू, बाजरा, बॉस भी घास की श्रेणी में आते है। घास में मुख्यतया वो वनस्पति आती है जो बकरी, गाय, भैस, भेड़ पशुओं के चारे के लिए उपयोग में आती है।

इस लेख के अंतर्गत आपको दुनिया के प्रमुख घास के मैदानों के प्रकार एवं बारे में बताया जायेगा।

Major Grasslands of The World - विश्व के प्रमुख घास के मैदान
Major Grasslands of The World

विश्व के प्रमुख घास के मैदान

एक बड़े भूभाग के क्षेत्र में फैले हुए घास और झाड़ को ‘घास के मैदान’ की श्रेणी में रखते है। इस प्रकार के भूभाग में कुछ मात्रा में पेड़ इत्यादि भी होते है परन्तु ज्यादा भाग में घास ही होती है। विश्व में सिर्फ अंटार्टिका को छोड़कर बाकि बचे सभी महाद्वीपों में घास देखी जाती है। विश्व के 7 महाद्वीपों की जानकारी भी काफी रोचक है। इन घास के मैदानों के क्षेत्रीय नाम में भी भिन्नता देखने को मिलती है। दुनिया में करीबन 40 प्रतिशत भाग में घास के मैदान पाए जाते है।

घास के मैदान

  • उष्णकटिबंधीय घास के मैदान
  • शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान

सवाना (अफ्रीका)

सवाना एक उष्णकटिबंधीय घास का मैदान है। यहाँ के क्षेत्र की जलवायु बहुत ज्यादा गर्म और शुष्क रहती है। यहाँ सिर्फ कटीली झाड़ियाँ ही उगती है और मरुद्यानों में खजूर के पेड भी पाए जाते है। ये घास एवं पेड, सवाना बिखरे हुए पेड़ों एवं झाड़ियों के साथ एक रोलिंग घास के मैदान है।

यहाँ पाई जाने वाली घास को ‘हाँथी घास’ कहते है जिसकी ऊँचाई 5 मीटर से भी ज्यादा हो सकती है। इस क्षेत्र में गर्मी एवं सर्दी के मौसम साफ तौर पर देखे जाते है।

savana desert
आसवना रेगिस्तान

लैनॉस (दक्षिण अमेरिका)

दक्षिण अमेरिका के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र में मौजूद कोलंबिया एवं वेनेजुएला देशों में पाई जाने वाली घास ‘लैनॉस’ है जोकि एक उष्णकटिबंधीय घास है। इसको लानोस घास के मैदान भी कहते है जो सवाना घास भूखण्ड का ही एक हिस्सा है। ये घास के मैदान पश्चिम एवं उत्तर-पश्चिम में एंडीज एवं उत्तर में वेनेजुएला के तटवर्ती सीमा से घिरा हुआ है।

इस क्षेत्र में मुख्यरूप से ओरीनिको नदी बहती है। ये नदी पश्चिम से पूर्व की तरफ बढ़कर कोलम्बिया एवं वेनेजुएला के मध्य सीमा को बनाती है। यहाँ पर मई से नवंबर महीने में बारिश होती है और दिसंबर से अप्रैल के मध्य में शुष्क मौसम बना रहता है।

lonas gras land
लोनस घास का मैदान

कैम्पास (दक्षिण अमेरिका)

ये घास के मैदान दुनिया के महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्र में है। ये मैदान दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में ब्राजील का दक्षिणी क्षेत्र का बड़ा हिस्सा घेरे हुए है। यहाँ पर वन्य जीवन में विभिन्नता देखने को मिलती है। इस प्रकार के मैदान पारिस्थितिक तंत्र का अच्छा उदाहरण है।

ये घास के मैदान पशुपालन के लिए भी उपर्युक्त समझे जाते है। और इस इलाके की अधिकतर गतिविधियाँ पशुपालन के ऊपर ही निर्भर करती है। ये कैम्पास घास के मैदान भी सवाना घास के मैदान का ही एक हिस्सा है।

SerraGeralI
फाम्पस घास का मैदान

उत्तरी प्रदेश एवं क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया)

ये उत्तर-पूर्व ऑस्ट्रेलिया के घास के मैदान है जोकि पशुपालन के लिए काफी उपर्युक्त है। ये घास के मैदान का क्षेत्र भी सवाना घास के मैदान का ही हिस्सा है।

queensland grasland
क्वींसलैंड घास का मैदान

स्टेपी (यूरेशिया)

स्टेपी भी दुनिया के विस्तृत घास के मैदान में से एक है। इस इलाके में घास ज्यादा और कही-कही छिटपुट वृक्षों के रूप में मिलते है। ये घास के मैदान पूर्व में यूरोप से मध्य एशिया तक फैले हुए है। ये स्टेपी क्षेत्र दुनिया में गेंहू के लिए काफी लोकप्रिय है। यहाँ पर आंतरिक स्थिति की वजह से बारिश का कुछ भाव ही बना रहता है।

इसी वजह से यहाँ पर पेड़ों के बिना घास के मैदान पाए जाते है। इस क्षेत्र में गर्मी में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस एवं सर्दियों में – 40 डिग्री सेल्सियस हो जाता है।

stepee grasland
स्टेपी घास का मैदान

प्रेयरी (उत्तरी अमेरिका)

उत्तरी अमेरिका में यूनिटेड स्टेट, कनाडा एवं मेक्सिको में फैले बड़े शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदानों को ‘प्रेयरी’ कहते है। ये बड़े घास के मैदान खाद्यान्न के भंडार है। इस क्षेत्र को गेंहू के उत्पादन के लिए विश्व में काफी मान्यता मिली हुई है। इसी वजह से इसको ‘रोटी का टोकरा’ भी कहते है।

इसके अतरिक्त ये क्षेत्र मक्के के उत्पादन के लिए भी विश्वभर में काफी लोकप्रिय है। यहाँ पर गर्मी के मौषम में मध्यम गर्मी एवं शीत के मौषम में ज्यादा ठण्ड रहती है। परन्तु यहाँ पर कम ही मात्रा में पेड़ पाए जाते है।

पम्पास (दक्षिण अमेरिका)

ये दुनिया के प्रसिद्धतम शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान का अच्छा नमूना है। इनका फैलाव दक्षिण अमेरिका में अर्जेंटीना, उरुग्वे एवं ब्राजील के दक्षिणी हिस्से में देखा जाता है। पम्पास के मैदान दक्षिण अमेरिका के निचले उपजाऊ जमीन के रूप में भी देखा जाता है। यहाँ पर हिरन, लोमड़ी, स्वेत कान के ओप्पोसम, बिल्ली इत्यादि प्रकार के वन्य जीव भी देखे जाते है।

pampas grasland
पम्पास घास का मैदान

वेल्ड (अफ्रीका)

इन घास के मैदानो का विस्तार दक्षिण अफ्रीका में देखा जाता है। इसके अतिरिक्त ये मैदान जिम्बाब्वे, बोत्सवाना, नामीबिया के विभिन्न हिस्सों में भी देखा जाता है। ये घास के मैदान शीतोष्ण कटिबंधीय होते है। इन क्षेत्रों में छोटी-छोटी झाड़ियाँ और पेड़ दिखाई देते है। अफ्रीका की भाषा में इन खुले क्षेत्र को ‘फल्ड’ ‘कहा जाता है।

विश्व के प्रमुख घास के मैदान

विश्व की सर्वाधिक बड़ी घास का नाम क्या है?

दुनिया में पायी जाने वाली सभी घासों में से सभी सबसे बड़ी घास ‘बांस’ है।

घास में कौन सा विटामिन होता है?

दूब घास में विटामिन A,C, E होते है। इसके अलावा भी अन्य पोषक तत्व होते है।

दुनिया के कितने भाग पर घास के मैदान है?

दुनिया के भूभाग पर 20 से 40 प्रतिशत हिस्से पर घास के मैदान है। ये सामान्यतया खुले हुए एवं समतल से दिखाई पड़ते है।

पम्पास कहाँ मिलता है?

पम्पास या पंम्पा को दक्षिण अमेरिका की जमीन पर एवं इनका विस्तार अर्जेंटीना के प्रान्त ब्यूनस आयर्स, ला पम्पा, सांता फे एवं कोरडोबा, उरुग्वे में, ब्राजील के दक्षिणी हिस्से रियो ग्रांदे दो सुल तक है।

Leave a Comment

Join Telegram