विश्व के सात महाद्वीप | Seven Continents of the World

विश्व के सात महाद्वीप – महाद्वीप इस विश्व ही वह संरचना है जोकि सागरीय तल से एक विशेष ऊँचाई पर उठी रहती है और इसका एक क्रम बद्ध भू-भाग भी होता है। इस समय विश्व में सात महाद्वीप है जो पृथ्वी पर सागर से भिन्न दिखाई देते है। सागर के भीतर करीबन 600 फुट तक के महाद्वीपीय मग्नतटों एवं मग्नढालो को भी महाद्वीप की श्रेणी में रखा जाता है। पृथ्वी के विस्तृत भू-भाग जिनकी सीमाओं को साफ तौर पर पहचाना जा सकता है, महाद्वीप कहलाते है।

seven continents of the world विश्व के सात महाद्वीप
विश्व के सात महाद्वीप | Seven Continents of the World

Table of Contents

विश्व के सात महाद्वीप Seven Continents of The World

एशिया महाद्वीप

विश्व के सात महाद्वीप– एशिया शब्द को प्राचीन भाषा हिब्रू के ‘आसु’ शब्द से हुई है जिसका मतलब उगते सूरज से है। धरती के सभी सात महाद्वीपों में एशिया महाद्वीप सबसे बड़ा है और अपने धर्मों के लिए काफी प्रसिद्ध है। दुनिया में सर्वाधिक जनसंख्या रखने वाले देशों में शुमार चीन एवं भारत भी इसी महाद्वीप में आते है।

यह महाद्वीप आकार एवं आबादी के अनुसार दुनिया में पहले स्थान पर है। विश्व की ज्यादातर प्राचीन सभ्यताएँ (सुमेर सभ्यता, चीन एवं भारतीय सभ्यताएँ) इसी महाद्वीप की नदियों के तटों पर विकसित हुई है। एशिया एवं यूरोप को मिलाकर कभी कभी यूरेशियाई भी कहते है। एशिया को ‘सभ्यता का पालना’ भी कहते है।

क्षेत्रीय सीमा एवं फैलाव (विश्व के सात महाद्वीप)

Seven Continents of The World एशिया का ज्यादातर भाग पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में ही स्थित है। पूर्व में प्रशांत महासागर, पश्चिम में यूराल पहाड़, कैस्पियन समुद्र एवं भूमध्यसागर स्थित है। इसके उत्तर में आर्कटिक महासागर एवं दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है। एशिया को स्वेज नहर एवं लाल सागर अफ्रीका महाद्वीप से अलग करते है। इसी प्रकार से बेरिंग जल संधि भी एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करते है।

इस प्रकार से दुनिया के कुल धरती का करीबन 3/10वां अथवा 30 प्रतिशत एशिया में आता है। एशिया की कुल आबादी दूसरे महाद्वीपों की कुल आबादी से भी ज्यादा है यानी 3/5वां भाग (60 प्रतिशत)। एशिया महाद्वीप का फैलाव 44,5,79,000 किमी के क्षेत्रफल में है जिसमे बड़े एवं खाली रेगिस्तान और धरती के विशाल पहाड़ एवं नदियाँ है।

एशिया महाद्वीप के खास तथ्य

  • दुनिया का तकरीबन 29.5 प्रतिशत हिस्सा एशिया में आता है।
  • महाद्वीप का विस्तार दुनिया के तकरीबन 1/3 हिस्से पर है।
  • एशिया का चावल, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के निर्माण में पहला स्थान है।
  • एशिया का सर्वाधिक बड़ा देश चीन है।
  • एशिया में सबसे छोटा देश मालदीप है।
  • यहाँ सर्वाधिक लम्बी नदी यांगटीसीक्यांग है।
  • यहाँ सबसे ऊँची पर्वत शिखर माउन्ट एवेरेस्ट है।
  • एशिया की सर्वाधिक बड़ी झील कैस्पियन सागर है।
asia

अफ्रीका महाद्वीप (विश्व के सात महाद्वीप)

(विश्व के सात महाद्वीप) यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है और यहाँ पर भी विभिन्न पुरानी एवं नयी मानव संस्कृति मिलती है। महाद्वीप के पूरब में हिन्द महासागर एवं पश्चिम में अटलान्टिक महासागर स्थित है। अफ्रीका को जिब्रॉल्टर की जनसंधि यूरोप से भिन्न करती है। धरती की पर अफ्रीका एकमात्र महाद्वीप है जिसमे से ग्लोब की तीनों प्रमुख रेखाएँ (कर्क, मकर एवं विषुवत) होकर जाती है। दुनिया में सर्वाधिक लम्बी नदी ‘नील नदी’ भी अफ्रीका में ही स्थित है जोकि विक्टोरिया झील से आकर भूमध्यसागर में मिलती है। ऐसे ही दुनिया का सर्वाधिक विशाल रेगिस्तान ‘सहारा’ भी इसी महाद्वीप में स्थित है।

अफ्रीका महाद्वीप के नाम से विभिन्न कहानियाँ एवं मान्यताएँ सम्बंधित है। साल 1981 में आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीका शब्द बरबर भाषा के इफ्री अथवा इफ्रान शब्द से से मानी जाती है। इसका मतलब गुफा में निवास करने वाली जातियाँ से होता है। एक अन्य मान्यता के मुताबिक अफ्री उन लोगो को कहते थे जो कि उत्तरी अफ्रीका के प्राचीन शहर कार्थेज के पास रहा करते थे। कार्थेज में बोले जाने वाली भाषा फोनेशियन के मुताबिक अफ्री शब्द का मतलब धूल है। बाद में कार्थेज रोमन शासन के अधीन आ गया और उन्होंने अपने प्रत्यय को जोड़कर अफ्रीका नाम दे डाला।

यह भी देखें :- भारत की जनसंख्या कितनी है?

मानव उत्पत्ति

अफ्रीका में 17 लाख 50 हजार वर्ष पूर्व में मिलने वाले आदि मानव का नाम होमो इरेक्टस यानी ऊर्ध मेरुदण्ड वाला मनुष्य है। पहले आधुनिक मनुष्य की उत्पत्ति करीबन 30 से 40 हजार साल पहले हुई थी। प्राप्त इतिहास के अनुसार मिस्त्र की सभ्यता अनुसार नील नदी के किनारे 4 हजार साल पहले शुरू हुई थी। यही से विभिन्न सभ्यताएँ चारों दिशाओं में प्रसारित हुई। शुरू से ही इन सभ्यताओं के लोगो ने यूरोपीय एवं एशियाई महाद्वीप के लोगो के साथ आपसी सम्बन्ध जोड़कर अन्य सभ्यताओं को भी जन्म दिया।

अफ्रीका महाद्वीप के खास तथ्य (विश्व के सात महाद्वीप)

  • दुनिया का 20.2 प्रतिशत क्षेत्रफल अफ्रीका में आता है।
  • यहाँ लीबिया देश में कोई भी नदी नहीं है।
  • अफ्रीका में 1/3 भूभाग मरुस्थल है।
  • यहाँ कि सिर्फ 100 प्रतिशत ज़मीन ही खेती के लायक है।
  • हीरे एवं सोने के उत्पादन में पहले स्थान पर है।
africa-political-map

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप (विश्व के सात महाद्वीप)

Seven Continents Of The World करीबन 2,42,55,000 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैला उत्तरी अमेरिका दुनिया का तीसरा बड़ा महाद्वीप है जोकि नयी दुनिया के नाम से भी जाना जाता है। इसकी खोज साल 1492 में कोलंबस नामक यात्री ने की थी जबकि उत्तरी अमेरिका को बहादुर यात्री अमेरिगो वेसपुस्सी के नाम पर अमरीका नाम मिला था।

इस महाद्वीप के दक्षिणी भाग में कुछ द्वीप समूह भी है जिनको पश्चिमी समूह अथवा वेस्टइंडीज कहते है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग 4 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 83 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 83 डिग्री देशांतर से 168 डिग्री देशांतर के मध्य स्थित है।

ज्यादातर यही समझा जाता है कि उत्तर एवं दक्षिणी अमेरिका को अपना नाम ‘मार्टिन वाल्डसिम्युलर एवं मात्यथियास रिंगमन’ नाम के दो जर्मन मानचित्रकारों से अमेरिगो वेस्पूची के नाम पर दिया गया था। वेस्पूची पहले यूरोपी थे जिन्होंने बताया था कि यह महाद्वीप महाअमरीका पूर्वी इंडीज ना होकर अज्ञात नयी दुनिया है।

अन्य धारणा के अनुसार एक इंग्लिश व्यापारी रिचर्ड अमेरिका के नाम पर दिया गया था चूँकि उसने साल 1497 जॉन कैबाट की इंग्लैंड से न्यूफ़ाउण्डलैंड तक की यात्रा के लिए पैसे दिए थे।

क्षेत्रीय भूगोल

उत्तरी एवं दक्षिणी अमरीका को पनामा नदी अलग कर देती है। यह नदी अन्ध्र एवं प्रशांत महा समुद्र के बीच में यात्रा का आसान मार्ग भी है। इस महाद्वीप के मूल निवासी रेड इंडियन, एस्किमो एवं इन्यूट है। इनमें से एस्किमो बर्फ के घर में रहते है जिनको ‘इग्लू’ कहते है। ये लोग अपनी गाड़ी को कुत्तों से खिचवाते है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के खास तथ्य

  • यहाँ का ‘प्रेयरी क्षेत्र’ दुनियाभर में गेंहू के लिए जाना जाता है।
  • उत्तरी अमरीका में दो देश – यूएसए एवं कनाडा है।
  • यूएसए एवं दक्षिणी अफ्रीका के बीच के देशों को ‘मध्य अमेरिका’ कहा जाता है।
  • मेक्सिको सिटी ओके आबादी एक अनुसार सबसे बड़ा शहर मानते है।
  • यहाँ के क्यूबा द्वीप को ‘चीनी का कटोरा’ भी कहते है।
  • महाद्वीप का सबसे बड़ा देश कनाडा एवं सबसे छोटा देश सेंट पीट है।
North-America-Map

दक्षिणी अमेरिका

Seven Continents Of The World यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है जोकि करीबन दो तिहाई विषुवत के दक्षिण में उष्ण कटिबंध तक फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 1,77,98,500 किमी है। दक्षिण अमेरिका की संस्कृति काफी पुरानी है। यह के पेरू की केंद्रीय पर्वमाला में लाखों सालों पहले मनुष्य जीवन का प्रारम्भ माना जाता है। विश्व प्रसिद्ध इंका सभ्यता भी यही पर मानी जाती है। प्रेरु की राजधानी लीमा के पास के क्षेत्रों में इंका सभ्यता की हजारों ममियां मिल चुकी है।

इंका सभ्यता का हमेशा सम्मान हुआ है और ये उत्तम यातायात, संचार एवं डाक संबंधी व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ दक्षिणी यूरोपियन का बसाव अठारहवीं सदी में हुआ था किन्तु यहाँ की सीमाओं एवं प्रदेशों का सही निर्माण उन्नीसवीं सदी में ही हुआ था। यूरोपियन असर के कारण ही इसको लैटिन अमेरिका भी कहते है।

क्षेत्रीय भूगोल

ये महाद्वीप प्रशांत एवं अटलांटिक महासमुद्र के मध्य स्थित है और पनामा जलसंधि इनको उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से अलग करती है। महाद्वीप में हॉर्न अन्तरीप इसका सबसे दक्षिणी बिंदु है और सबसे बड़ा देश ब्राजील है। महाद्वीप उत्तर में 13 डिग्री उत्तरी अक्षांश से दक्षिण में 56 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और पूर्व में 35 डिग्री देशांतर से पश्चिम में 81 डिग्री पश्चिमी देशांतर तक फैला हुआ है। महाद्वीप के उत्तरी भाग से भूमध्य रेखा एवं दक्षिणी भाग से मकर रेखा होकर जाती है। महाद्वीप की उत्तर से दक्षिण तक करीबन 7,200 किमी तक विस्तार एवं पश्चिम से पूर्व की चौड़ाई 5,120 किमी है जिस कारण से ये विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के खास तथ्य (विश्व के सात महाद्वीप)

  • दक्षिणी अमेरिका में तीन प्रकार की प्रजाति अमेरिका इंडियन, अश्वेत एवं यूरोपियन पाई जाती है।
  • ‘मैस्टिजो’ प्रजाति अमेरिकन इंडियन एवं यूरोपियन प्रजाति के मेल से बनी है।
  • अश्वेत एवं यूरोपियन प्रजाति के मेल से ‘मुलेटो’ नामक प्रजाति बनी है।
  • अश्वेत एवं इंडियन प्रजाति के मेल से ‘जैम्बो’ प्रजाति बनी है।
  • यहाँ का इक्वाडोर दुनिया में सबसे ज्यादा केले का निर्यातक देश है।
  • महाद्वीप का सबसे जरुरी रेलमार्ग ‘ट्रांस-इंडियन रेलमार्ग’ है जोकि वालपराजो को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स से जोड़गी है।
  • महाद्वीप का सर्वाधिक शुष्क स्थान ‘अरिका’ है।
south america

यह भी पढ़ें :- भारत में यूनिवर्सिटी कितनी है |

अंटार्कटिका महाद्वीप (विश्व के सात महाद्वीप)

यह धरती का सर्वाधिक दक्षिणी महाद्वीप है और यही पर पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव स्थित है जोकि चारों तरफ से महासागर से घिरा हुआ है। यह अपने 140 लाख वर्ग किमी क्षेत्रफल के कारण विश्व का पाँचवा सर्वाधिक बड़ा महाद्वीप है। अंटार्कटिका का करीबन 98 प्रतिशत हिस्सा करीबन 1.6 किमी मोटाई की बर्फ से ढँका रहता है। इस कारण से यह दुनिया का सबसे ठण्डा एवं तेज़ हवाओं वाला स्थान है। महाद्वीप को एक रेगिस्तान भी मानते है चूँकि यहाँ पर एक साल में सिर्फ 200 मिमी (8 इंच) वर्षा ही हो पाती है। वैसे तो यहाँ पर कोई निवास नहीं करता है किन्तु पुरे वर्ष यहाँ पर करीबन 1 से 5 हजार तक लोग अलग-अलग अनुसन्धान केंद्र में काम करते है।

महाद्वीप पर सिर्फ शीतकुलित पौधे एवं जीव-जंतु ही मिलते है। इस ज़मीन से दुनियाभर को साल 1820 में रूस के यात्री मिखाइल पेत्रोविच लाजरेव एवं फैबियन गोटलिएब वान बेलिंगशोसन ने परिचित करवाया था। इसके लिए सबसे पहले अंटार्कटिका शब्द का प्रयोग साल 1890 में स्कॉटिश नक्शानवीस जॉन जॉर्ज बार्थोलोमयु द्वारा हुआ था। यूनानी में अंटार्कटिका शब्द का अर्थ ‘उत्तर का विपरीत’ है। साल 1959 में 12 देशों की अंटार्कटिका संधि पर हस्ताक्षर हुए थे और अभी तक 46 देशों के इस संधि पर हस्ताक्षर हो चुके है। इस संधि में महाद्वीप पर सैन्य एवं खनिज खनन की गतिविधियों पर प्रतिबन्ध लगाने के सहित वैज्ञानिक अनुसन्धान की अनुमति देती है।

अंटार्कटिका महाद्वीप के खास तथ्य

  • महाद्वीप पर कोई भी भाग तटीय नहीं है किन्तु सिर्फ 2 प्रतिशत भाग ही गर्मी के मौसम में बर्फरहित हो पाता है।
  • यह सक्रीय महाद्वीप के रूप में प्रसिद्ध है चूँकि महाद्वीप का आकार मौसम के हिसाब से बदलता रहता है।
  • विदा नामक खारे पानी झील की झील जोकि 19 मीटर मोटी बर्फ से आच्छादित रहती है।
  • माउन्ट विन्सन मासिफ महाद्वीप की सर्वाधिक ऊँची चोटी है।
  • पेन्गुइन नामक लोकप्रिय पक्षी इसी स्थान पर मिलता है।
  • यह महाद्वीप ‘विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप’ भी कहा जाता है।
Antarctica continent map

यूरोप महाद्वीप

यूरोप और एशिया वैसे तो एकदम अलग है फिर भी एक साथ इनको यूरेशिया कहा जाता है। यूरोप के उत्तर में यूराल पहाड़ के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन समुद्र, कॉकस पर्वतमाला एवं दक्षिण में काले समुद्र से होते है। हालाँकि यूरोप की सीमाएँ ज्यादातर काल्पनिक है। ब्रिटेन, आयरलैण्ड एवं आइसलैंड इत्यादि देश एक द्वीप होने पर भी यूरोप का भाग है और रूस को भी सांस्कृतिक दृष्टि से यूरोप ही माना जाता है। इस समय यूरोप के अधिकतर देशों के निवासी अन्य देशों की तुलना में ऊँचे जीवन स्तर का उपभोग करते है।

आकार के अनुसार यूरोप दुनिया का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है जिसका क्षेत्रफल 10,18,00,000 वर्ग किमी है। यह धरती की सतह से 2 प्रतिशत एवं अपने भूमि क्षेत्र का करीबन 6.8 प्रतिशत है। यूरोप में 50 देश है और वेटिकन सबसे छोटा देश है किन्तु रूस आकार एवं आबादी में सर्वाधिक बड़ा है।

यूरोप अपनी आबादी के अनुसार एशिया एवं अफ्रीका के बाद तीसरा स्थान रखता है। प्राचीन यूरोप मुख्य रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति की जन्मस्थली है और मध्य युग में यहाँ ईसाईयत का प्रचार हुआ। 16वीं सदी में विश्व के मामलों में यूरोप ने अच्छी भूमिका निभाई है। दोनों ही विश्व युद्ध का आरम्भ यूरोप से ही हुआ।

europe map

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (विश्व के सात महाद्वीप)

यह दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है जोकि ‘द्वीपीय महाद्वीप’ भी कहलाता है। इसे साल 1770 में जेम्स कुक ने खोजा था। यहाँ से मकर रेखा बीच से होकर जाती है और यह पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में आता है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कुल 23 देश है। महाद्वीप के अर्ध पूर्वी हिस्से पर अंग्रेजों का भी अधिपत्य रहा है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकास के लिए ऑस्ट्रेलिया काफी प्रसिद्ध रहा है। ऑस्ट्रेलिया के नाम को लैटिन भाषा के ऑस्ट्रेलिज़ शब्द से लिया गया है। यहाँ पर मानव के रहने का प्रारम्भ 42 से 48 हजार सालों पहले बताया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से जुड़े तथ्य

  • महाद्वीप के बीच से मकर वृत होकर जाता है।
  • पुरे महाद्वीप में फैला यह एकलौता देश है।
  • इसका नाम ‘प्यासी भूमि का देश’ भी है चूँकि यहाँ पानी की कमी है।
  • यहाँ पर ग्रेट डिवाइडिंग रेंग नामक पर्वत माला है।
  • सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया एवं सबसे छोटा देश नौरू है
  • सबसे लम्बी नदी मर्रे डार्लिंग है।
Australia

विश्व के सात महाद्वीप से जुड़े प्रश्न Seven Continents of the World FAQ

एशिया में कितने देश है?

एशिया महाद्वीप में कुल 50 देश हैं।

ऑस्ट्रेलिया में कितने देश है?

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में 14 देश हैं।

अफ्रीका का सबसे बड़ा देश कौन है?

अफ्रीका का सबसे बड़ा देश अल्जीरिया है।

Seven Continents Of The World?

एशिया, अंटार्कटिका, नार्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, ओशिनिया।

Leave a Comment

Join Telegram