श्रमिक नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए सरकार के द्वारा समय समय पर कई तरह की योजनाएँ संचालित की जाती है। इन सभी योजनाओं का लाभ सरलता से प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा UPBOCW पोर्टल को लॉन्च किया गया है।
यूपी श्रम विभाग के द्वारा इस पोर्टल का संचालन किया गया है। पोर्टल में श्रमिक श्रेणी की सभी योजनाएं उपलब्ध है ,श्रमिक नागरिक अब आसानी से सभी श्रम योजनाओं का लाभ उठा सकते है।
इन सभी सुविधाओं का लाभ श्रमिक नागरिक पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद ही ले सकते है।

योजना का लाभ सिर्फ श्रमिक और उसके परिवार को दिया जायेगा, पोर्टल में पंजीकृत होने के पश्चात श्रमिक व्यक्ति को लेबर कार्ड दिया जायेगा जिसके आधार पर वह योजनाओं का लाभ उठाने में सहायक होंगे।
आर्टिकल में UPBOCW से जुड़ी सभी जानकारी को विस्तार रूप से साझा किया गया है।
जैसे यूपी श्रम विभाग पंजीकरण, श्रमिक कार्ड डाउनलोड, आवेदन करने के बाद श्रमिक कार्ड का स्टेटस आदि जानकारी आप आगे जान पाएंगे।
UPBOCW Shramik Panjikaran
UPBOCW का पूरा नाम – उत्तरप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड है। राज्य के जो श्रमिक भवन निर्माण, बिल्डिंग निर्माण अस्थायी, असंगठित रोजगार में काम करते है, और अत्यधिक असुविधाओ की वजह से उनकी हालत दयनीय है।
श्रमिकों की सुरक्षा,कल्याण और श्रमिकों को अन्य सेवाओं देने के लिए तथा श्रमिकों की सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए और श्रमिकों को रोजगार देने के लिए यूपी राज्य ने कल्याण बोर्ड पोर्टल को लांच किया है।
ऑनलाइन पोर्टल पर उत्तरप्रदेश के 18 से 60 साल के श्रमिक नागरिक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे, और यूपी श्रमिक कार्ड प्राप्त करके सुविधाएँ प्राप्त कर पाएँगे।
श्रमिक पंजीयन कार्ड उत्तर प्रदेश 2023 हाइलाइट्स
आर्टिकल का नाम | श्रमिक पंजीयन कार्ड, उत्तर प्रदेश |
विभाग | श्रम विभाग उत्तर प्रदेश |
राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
पोर्टल का नाम | उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड |
लाभार्थी | यूपी का श्रमिक वर्ग |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड |
साल | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.upbocw.in |
श्रमिक पंजीयन का उद्देश्य क्या है ?
राज्य के सभी श्रमिक जो सन्ननिर्माण और भवन निर्माण के क्षेत्र में श्रमिकों का कार्य करते है, और बहुत अधिक गरीब घर से सम्बन्ध रखते है।
इन परिस्तिथियों में श्रमिकों की स्थिति में सुधार करने और उनको आर्थिक सहायता देने के विचार से कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है, विभिन्न योजनाओं से राज्य के श्रमिकों को लाभान्वित किया जाएगा, तथा कल्याण बोर्ड के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी दी जाएगी।
यूपीबीओसीडब्लू पोर्टल पर रजिस्टर्ड सभी श्रमिक श्रेणी के नागरिको को श्रमिक विभाग की सभी योजना का लाभ दिया जायेगा।
जिन श्रमिकों को बार बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, और साइबर कैफ़े में जाकर बार बार पैसे खर्च करने पड़ते थे, अब ऐसा कुछ भी नहीं होगा, सभी श्रमिक पोर्टल की सहायता से घर बैठे आवेदन कर पाएंगे।
UPBOCW से संबंधित आँकड़े और डाटा :-
क्रम संख्या | पोर्टल से संबंधित आँकड़े | आँकड़े |
1 | कुल सक्रिय श्रमिक | 112.02 लाख |
2 | कुल आधार सत्यापित श्रमिक | 85.22 लाख |
3 | पंजीकृत श्रमिक 2021-22 | 47.42 लाख |
4 | कुल नवीनीकृत श्रमिक 2021-22 | 13.70 लाख |
5 | कुल स्वीकृत योजना 2021-22 | 77.52 लाख |
6 | कुल ट्रांसफर की गई धनराशि | ₹955.71/- करोड़ |
UPBOCW पोर्टल में रजिस्ट्रेशन लाभार्थी की लिस्ट
यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश श्रम विभाग के अंतर्गत आने वाले वाले लाभार्थियों की जानकारी देने जा रहें है। यह सभी श्रमिक श्रम विभाग में पंजीकरण के पात्र बनेंगे।
राज मिस्त्री | बिल्डिंग का काम करने वाले | छप्पर छानने वाले श्रमिक | लेखाकार का काम करने वाले | इलेक्ट्रिक वाले लोग |
बाँध प्रबंधक, भवन निर्माण के अधीन काम करने वाले | चट्टान तोड़ने वाले श्रमिक | खिड़की ग्रिल एवं दरवाजे की गढ़ाई और स्थापना करने वाले | पत्थर तोड़ने वाले श्रमिक | सीमेंट, पत्थर ढोने का काम करने वाले |
प्लम्बर | चूना बनाने का काम करने वाले | निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले श्रमिक | कुंवा खोदने वाले | हथोड़ा चलाने वाले श्रमिक |
मोची | पुताई करने वाले | सड़क निर्माण करने वाले | कारपेंटर का काम करने वाले |
श्रमिक पंजीयन के लाभ
- पोर्टल UPBOCW 2023 के माध्यम से राज्य का श्रमिक वर्ग खुद पंजीकरण कर सकता है।
- श्रमिक पोर्टल पर पंजीकृत नागरिकों को श्रम कार्ड प्रदान जारी किये जाएंगे।
- श्रमिक कार्ड की सहायता से श्रमिकों को सरकार की सभी योजनाओ का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
- पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक पीएम गरीब कल्याण योजना, मुख्यमंत्री अभुदय योजना आदि का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- श्रमिक अभुदय योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों को उनकी शिक्षा पूरी करने के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ फ्री कोचिंग की सुविधा भी दी जाती है।
- UPBOCW 2023 का लाभ प्राप्त कर असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को रोजगार प्रदान कर बेरोजगारी की समस्या को खत्म किया जाएगा।
- कन्या विवाह योजना में पंजीकृत होने पर श्रमिक की बेटी के विवाह के लिए उसको 50,000 से 60,000 हज़ार की राशि दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश श्रम पोर्टल में उपलब्ध योजनाएँ
यूपी सरकार ने कल्याण बोर्ड पोर्टल पर राज्य के श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की है, सभी योजनाओ की लिस्ट यहाँ नीचे दी गयी है।
- चिकित्सा सुविधा योजना
- सौर ऊर्जा योजना
- मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
- शिशु हितलाभ योजना
- निर्माण कारागार बालिका मदद योजना
- अक्षमता पेंशन योजना
- मातृत्व हितलाभ योजना
- कन्या विवाह योजना
- संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
- आवास सहायता योजना
- पेंशन सहायता योजना
- निर्माण कामगार अन्ते यष्टि योजना
यूपी श्रमिक कार्ड पात्रता
सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गयी है, पात्रता निम्न है।
- यूपी राज्य के श्रमिकवर्ग के लोग ही इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।
- श्रमिक कार्ड में आवेदन करने के लिए श्रमिक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- श्रमिक कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर बनाया जाएगा।
- 90 दिन तक श्रमिक श्रेणी के कार्य करने वाले श्रमिक ही पंजीकरण करवा सकते है।
उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी, दस्तावेजों की सूची यहाँ नीचे दी गयी है।
- श्रमिक नागरिक का आधार कार्ड
- वोटर ID कार्ड
- राशन कार्ड
- परिवार के सदस्य का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
यूपी श्रम विभाग में पंजीकरण की प्रक्रिया
- यूपी श्रम विभाग में पंजीकरण करने हेतु श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जाएं।
- होम पेज में श्रमिक पंजीयन आवेदन करें में क्लिक करें।
- अब प्राप्त आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
- जैसे – नाम, आधार नंबर आदि सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आवेदन / संसोधन के विकल्प पर क्लिक करें।
- पंजीकृत मोबाइल में प्राप्त ओटीपी संख्या को वेरिफाई करके सबमिट में क्लिक करें।
- अगले स्टेप्स में प्राप्त पंजीकरण फॉर्म में सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें एवं मांगे गए दस्तावेजों जैसे -श्रमिक नागरिक का आधार कार्ड, वोटर ID कार्ड, राशन कार्ड ,परिवार के सदस्य का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक को फॉर्म के साथ अपलोड करें।
- अंत में भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सबमिट में क्लिक करें इस प्रकार से आवेदन प्रक्रिया सफल हो जाएगी।
श्रमिक पंजीकरण आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया
- श्रमिक पंजीकरण आवेदन स्थिति देखने हेतु आवेदक श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में श्रमिक के सेक्शन में पंजीयन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको पंजीयन संख्या या आवेदन संख्या में से किसी एक का चयन करके उसे दर्ज करना है।
- और साथ में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब स्थिति चेक के विकल्प पर क्लिक करें।
- जिसके बाद आपके सामने आवेदन स्थिति की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
श्रमिक पंजीयन मोबाइल एप्प डाउनलोड प्रक्रिया
- आवेदक अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से एप्प डाउनलोड कर सकता है।
- आवेदक को अपने मोबाइल में गूगल स्टोर ओपन करना होगा।
- सर्च बार में upcobw एप्प का नाम दर्ज करें।
- और एप्प डाउनलोड कर लॉगिन करें।
- एप्प की सहायता से पोर्टल पर मौजूद सभी सेवाओं का आनंद लें।
उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर
UPBOCW की फुलफॉर्म क्या है?
UPBOCW का पूरा नाम – The Building and Other Construction Workers Welfare Board – उत्तरप्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड है।
क्या इस पोर्टल पर अन्य राज्य के श्रमिक रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
नहीं पोर्टल पर सिर्फ यूपी राज्य के श्रमिक वर्ग के लोग ही आवेदन कर सकते है।
श्रमिक के आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें ?
श्रमिक के आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट में चेक कर सकते है।
UPBOCW की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
आधिकारिक वेबसाइट – https://upbocw.in/ है।
हेल्पलाइन नंबर
श्रमिक पंजीयन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान कर दी है, इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।
उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण से जुडी अधिक जानकारी के लिए आप इस 18001805412 हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।