राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023: ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण, Sampark Portal

राजस्थान सरकार ने राज्य के नागरिकों की समस्याओं के निवारण और समस्याओं को कम करने के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल का शुभारंभ करके एक पहल शुरू की है। इस पोर्टल पर राज्य का कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कर सकते है। इस पोर्टल को पारदर्शिता लाने और शिकायतों के आंकड़ों को कम करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

यदि आप भी राजस्थान राज्य के निवासी है और आपको किसी प्रकार की समस्या है या आप कोई शिकायत दर्ज करना चाहते है तो आप आधिकारिक पोर्टल sampark.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।

यहां हम आपको बताएँगे कि राजस्थान संपर्क पोर्टल क्या है और आप राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कैसे कर सकते है ? शिकायत की स्थिति कैसे देखें और इससे संबंधित अनेक सूचनाएँ हम आपको इस लेख में उपलब्ध कराएँगे।

राजस्थान संपर्क पोर्टल ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण rajasthan sampark portal
राजस्थान संपर्क पोर्टल ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023

Sampark Portal राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा शुरू किया गया है। संपर्क पोर्टल को आईटी और संचार विभाग के लागू किया गया है। संपर्क पोर्टल पर राज्य का कोई भी नागरिक यदि किसी भी सरकारी कार्यालय से विरुद्ध शिकायत दर्ज करना चाहते है, तो वह नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ही राजस्थान संपर्क पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत पंजीकरण कर सकते है।

शिकायत दर्ज होने के पश्चात नागरिकों के सभी प्रश्नों और चिंताओं को इसके माध्यम से संबंधित विभाग तक पहुँचाया जाएगा। इस पोर्टल का लाभ राज्य का प्रत्येक नागरिक उठा सकता है। संपर्क पोर्टल को नागरिकों की समस्या समाधान के लिए एकल बिंदु के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

Rj Sampark Portal 2023 Highlights

आर्टिकल का नाम राजस्थान संपर्क पोर्टल
साल 2023
राज्य का नाम राजस्थान
पोर्टल का नाम सम्पर्क पोर्टल
उद्देश्य समस्याओं एवं शिकायत का निवारण करना
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट लिंक sampark.rajasthan.gov.in

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के लाभ

क्या आप जानते है राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के क्या लाभ है ? हम आपको Rajasthan Sampark Portal के Benefit बताने जा रहें है। जिनके विषय में आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़कर सूचना प्राप्त कर सकते है। ये निम्न प्रकार है –

  • अब नागरिकों को समस्या या शिकायत दर्ज करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है, आप पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते है।
  • सरकार ने राज्य नागरिकों को शिकायत दर्ज करने व उसकी सूचना प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की गई है।
  • कोई भी नागरिक सिटी जन कॉल सेंटर 181 पर कॉल करके अपनी समस्या निःशुल्क दर्ज करा सकते है।
  • स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए सर्कार द्वारा नेटिव एप्लीकेशन डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की गई है।
Rajasthan Sampark Portal Statics
Registered 77.52 lakhs
Disposed 76.07 lakhs
Disposal98.13 %

इसे भी जानें : राजस्थान जन सूचना पोर्टल

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कैसे करें ?

राजस्थान राज्य के ऐसे नागरिक जो किसी भी सरकारी कार्यालय के खिलाफ या अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना शिकायत पंजीकरण कर सकते है। यहाँ हम आपको संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बता रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से Grievance Register कर सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –

  • संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल के लिंक sampark.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें।
    संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण
  • अब वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल कर आ जाएगा।
  • होम पेज पर ही आपको LODGE YOUR GRIEVANCE/शिकायत दर्ज करें का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। जैसा की नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। शिकायत पंजीकरण सम्पर्क पोर्टल राजस्थान
  • इसके बाद अगले पेज में आपको Register Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर शिकायत पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। rajasthan sampark portal shikayat panjikaran online
  • फॉर्म में आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Send OTP to Verify के बटन पर क्लिक देना है। sampark portal online shikayat panjikaran
  • उसके बाद आपके सामने ओटीपी भरने के ऑप्शन आएगा, OTP भरें और Verify क्र बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको फॉर्म में अन्य जानकारी जैसे – शिकायत कर्ता का नाम और शिकायत का विवरण दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको दस्तावेज़ अप लोड करने होंगे। जो केवल (पीडीएफ / जेपीजी / जेपीईजी / विनरार / विनज़िप / एमपी3 / एमपी4 प्रारूप, अधिकतम सीमा 25 एमबी) में हो।
  • इसके बाद यदि आपको शिकायत पंजीकरण के लिए मदद की जरूरत है तो (हाँ) विकल्प का चयन करें यदि जरूरत नहीं है तो (नहीं) विकल्प का चयन करें।
  • अब आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

सम्पर्क पोर्टल शिकायत की स्थिति कैसे देखें ?

वे लाभार्थी जिन्होंने संपर्क पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज की है और अब वह अपने द्वारा दर्ज की गई शिकायत की स्थिति देखना चाहते है तो नीचे दी गयी प्रोसेस को फॉलो कर सकते है। सम्पर्क पोर्टल शिकायत की स्थिति चेक करने की प्रोसेस निम्न प्रकार है –

  1. शिकायत की स्थिति चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल sampark.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
  2. उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  3. यहाँ आपको VIEW GRIEVANCE STATUS/शिकायत की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  4. क्लिक करते ही ग्रीवांस स्टेटस चेक करने के लिए फॉर्म आ जाएगा। आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है rajasthan sampark portal
  5. आप दो प्रकार से अपनी शिकायत की स्थिति चेक कर सकते है जैसे –
    1. Grievance ID
    2. Mobile no.
  6. आप इनमें से किसी भी एक विकल्प का चयन कर सकते है। माना आपने ग्रीवांस आईडी का चयन किया है।
  7. अब आपको अपनी Grievance ID दर्ज करके कैप्चा कोड भरना होगा।
  8. उसके बाद आपको View के बटन पर क्लिक कर देना है।
  9. क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपकी शिकायत की स्थिति/ग्रीवांस स्टेटस दिखा दिया जाएगा।
  10. इस तरह से आपकी शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया

यहाँ हम आपको पोर्टल पर फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बता रहे है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना फीडबैक दर्ज कर सकते है। ये प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

  • Feedback/Suggestion देने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल sampark.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल कर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको मेन्यू में Feedback का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक दो विकल्प आएँगे जैसे –
    • Feedback & Suggestion
    • Suggestion Status
  • आपको Feedback & Suggestion के ऑप्शन पर जाकर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर फॉर्म खुल कर आ जाएगा। जिसमें आपको Feedback/Suggestion में से किसी एक विकल्प का चयन करना है। माना आपने Feedback का चयन किया है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होंगी जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। राजस्थान संपर्क पोर्टल ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद यदि आप कोई दस्तावेज़ अटैच करना चाहते तो दस्तावेज़ अटैच करें। लेकिन ध्यान रहें फाइल का साइज 7 mb हो।
  • इसके बाद आपको फॉर्म दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
  • और इसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट करते ही आपका फीडबैक दर्ज हो जाएगा और इस तरह आपकी यह प्रक्रिया भी पूरी हो जाती है।

राजस्थान संपर्क पोर्टल एप्प को कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको राजस्थान सम्पर्क ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहे है। राजस्थान संपर्क पोर्टल ऐप को कैसे डाउनलोड करें ? जानिए नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –

  • ऐप डाउनलोड करने के लिए आप को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sampark.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आप को होम पेज पर get app के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
rajasathan sampark portal app
  • अब आप को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और send app link पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक लिंक आएगा जिसे आप को फॉलो करना होगा।
  • अब आप आसानी से यहाँ दिए गए इंस्टाल के विकल्प पर क्लिक कर दें और ऐप को डाउनलोड कर लें।
  • इस तरह से आप की राजस्थान संपर्क पोर्टल ऐप को डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी होती है।

Rajasthan Sampark Portal से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

शिकायत पंजीकरण राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sampark.rajasthan.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। इस वेबसाइट पर जाकर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

संपर्क पोर्टल का लाभ कौन उठा सकते है ?

राजस्थान राज्य के सभी नागरिक संपर्क पोर्टल का लाभ उठा सकते है।

Rajasthan Sampark Portal से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

आप किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस 181 हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है और यह सुविधा निःशुल्क है।

फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है ?

सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। होम पेज खुलेगा। यहां आपको मेन्यू में फीडबैक का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक। आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे आपको फीडबैक/सजेशन पर क्लिक करने है। उसके बाद आपकी स्क्रीन पर फॉर्म खुल जाएगा। आपको फॉर्म भरकर सबमिट पर क्लिक कर देना है आपका फीडबैक दर्ज हो जायेगा।

रिमाइंडर कैसे भेजें ?

शिकायत का पुनर्स्मरण के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा। इसी पेज पर आपको शिकायत का पुनर्स्मरण पर क्लिक करना होगा। आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा। फॉर्म भरकर व्यू पर क्लिक कर दें। आपकी स्क्रीन पर सम्पूर्ण विवरण आ जाएगा।

Suggestion Status चेक करने की प्रक्रिया क्या है ?

सजेशन स्टेटस चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा। यहां आपको फीडबैक के ऑप्शन पर जाना होगा जिसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएँगे आपको सजेशन स्टेटस पर क्लिक कर देना है। सजेशन स्टेटस चेक करने के लिए फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा। सजेशन आईडी या ईमेल आईडी ब्रेन और कैप्चा कोड भरकर व्यू पर क्लिक कर दें। आपकी स्क्रीन पर सजेशन स्टेटस आ जाएगा।

1 thought on “राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023: ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण, Sampark Portal”

Leave a Comment

Join Telegram