राजस्थान में कितने जिले हैं 2023– राजस्थान भारत देश का क्षेत्रफल के अनुसार सर्वाधिक बड़ा राज्य है, जिसकी स्थापना 30 मार्च 1949 के दिन कई रियासतों को जोड़कर की गयी थी। राज्य की लगभग 1070 किमी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है, जो कि रेड क्लिप के नाम से जानी जाती है। देश के अन्य पांच राज्य गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, यूपी एवं हरियाणा अपनी सीमा राजस्थान के साथ साझा करते है। प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है। प्रदेश के लोग मुख्यतया हिंदी एवं राजस्थानी भाषा का उपयोग करते है। इस लेख में आपको राजस्थान के जिलों की संख्या (rajasthan me kitne jile hai 2023) नवीतम जानकारी मिल जाएगी।

राजस्थान में कितने जिले हैं 2023
Rajasthan Mein Kitne Jile Hain – राज्य की राजधानी जयपुर शहर है जो की अपने प्राचीन वैविध्य, कला, इतिहास एवं संस्कृति के लिए विश्वभर के लोगों के पर्यटन का केंद्र है।वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश की कुल जनसंख्या 6,85,48,437 और कुल साक्षरता दर 70 प्रतिशत है। पुराने समय में राजस्थान अपने राजपूतानी शान के लिए प्रसिद्ध था, देश की स्वतंत्रता के समय यहाँ पर 19 रियासते थी। इसके अतिरिक्त प्रदेश को अपनी शानदार वास्तुकला, हस्तशिल्प कला एवं गीत-संगीत के लिए प्रसिद्ध है। राजस्थान में कितने जिले हैं, इस प्रश्न के उत्तर के लिए नीचे दी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
राजस्थान राज्य सरकार की योजनाएं
rajasthan me kitne jile hai 2023
लेख का विषय | राजस्थान में कितने जिले हैं (rajasthan me kitne jile hai) |
उद्देश्य | राज्य के जिलों की संख्या एवं विवरण देना |
राज्य की राजधानी | जयपुर |
राजकीय फूल | रोहिरा |
राजकीय वृक्ष | खेजरी |
राजकीय पक्षी | भारतीय बस्टर्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान के सभी ज़िलों के नाम
राजस्थान में कितने जिले हैं 2023 – आप नीचे दी गयी जानकारी के अनुसार देख सकते है की में कितने जिले (rajasthan me kitne jile hai) है। वर्तमान समय के अनुसार राज्य के सभी जिलों के नाम नीचे दिए गए है।
new district in rajasthan 2023 – राज्य में 7 मंडलों में 33 जिले बनाये गए है। इन सभी जिलों के नाम इस प्रकार से है – श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, बारां, सवाई, माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, चूरू, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर, पाली, अजमेर, बूंदी, राजसमंद, टोंक, दौसा।
राज्य के प्रमुख ज़िलों का विवरण
- जयपुर जिला – यह शहर प्रदेश की राजधानी है जिसकों अपने विशेष रंग के किलो के कारण “पिंक सिटी” भी पुकारा जाने लगा है। जयपुर में 13 तहसीलें, 2180 गाँव है और इसका कुल क्षेत्रफल 3,42,239 किमी है। यह एक सूखी झील के मैदान में तीन पर्वतों के घिरा हुआ नगर है। राजस्थान की सभी प्रमुख चित्रकला की शुरुआत जयपुर में ही समझी जाती है। स्थानीय नागरिकों में प्रमुख आबादी हिन्दू और जैनों की है इसके बाद कुछ लोग इस्लाम, ईसाई एवं पारसी है। राज्य की एकमात्र मेट्रो रेल इसी शहर में सेवा देती है।
- जोधपुर जिला – यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा जिला है जिसको सूर्यनगरी के नाम से भी पुकारा जाता है। यह जिला अपने पर्यटन स्थलों के लिए विख्यात है जिसमे कई प्रसिद्ध किले, झीले एवं अन्य ऐतिहासिक स्थान सम्मिलित है। जिले के अंतर्गत 7 तहसील एवं 1838 गाँव आते है। उच्च शिक्षा की दृष्टि से यहाँ के आईआईटी एवं एम्स पुरे देश के छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
- अजमेर जिला – अजमेर शहर की स्थापना वर्ष 1113 में चौहान वंश के राजा अजयराज ने की थी। इस शहर का नाम अजयमेरू नाम पर बनाया गया है। यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। जिले की कुल जनसंख्या 2,58,305 है जिनकी साक्षरता दर 69.3 प्रतिशत है और इसका क्षेत्रफल 8481 वर्ग किमी आंका जाता है।
- उदयपुर जिला – मेवाड़ की राजधानी कहे जाने वाले नगर उदयपुर की स्थापना वर्ष 1559 में महाराणा उदयसिंह ने करी थी, इसलिए इस शहर को मेवाड़ नाम से भी जाना जाता है। यह शहर देश में पर्यटन का मुख्य केंद्र है अतः इसको “झीलों की नगरी” भी कहा जाता है। यहाँ झीलों एवं मरुभूमि का दुर्लभ मिलन देखने मिलता है, जिसकों और कही नहीं देखा जा सकता है।
- कोटा जिला – प्रदेश के महत्वपूर्ण जिलों में से एक कोटा चंबल नदी के किनारे पर स्थित है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 10,01,694 थी। यहाँ का जगमंदिर महल किशोर झील के मध्य बना है। वर्तमान में कोटा को “कोचिंग राजधानी” भी कहते है चूँकि प्रत्येक वर्ष यहाँ लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुँचते है।
राजस्थान से सम्बंधित कुछ प्रश्न
राज्य के कितने जिले किसी देश अथवा प्रदेश के साथ अपनी सीमा जोड़ते है?
प्रदेश में कुल 25 जिले अपनी सीमा किसी प्रदेश अथवा देश के साथ जोड़ते है।
देश के स्वतंत्रता के समय राज्य के ज़िलों की कितनी संख्या थी?
स्वतंत्रता के बाद राज्य निर्माण के शुरूआती समय में प्रदेश में कुल 25 जिले थे।
वर्तमान समय में प्रदेश में कितने उपखण्ड है?
राज्य में वर्तमान समय में 244 उपखण्ड है।
राज्य में कुल कितनी तहसील है?
राजस्थान में वर्तमान समय में 287 तहसील एवं 135 उपतहसील है।
प्रदेश में मंडलों की संख्या व नाम क्या है?
राज्य में कुल 7 मंडल है जिनके नाम इस प्रकार से है – अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर आदि है।