पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन ई-लेबर पोर्टल: Punjab Labour Card Apply Online,

श्रम विभाग, पंजाब ने राज्य के सभी श्रमिक वर्ग के लिए ई-लेबर पोर्टल लांच किया है। ई-लेबर पोर्टल का लाभ राज्य का कोई भी नागरिक ले सकते है। सभी लोग आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन कर सकते है। आवेदन करने के बाद सभी लाभार्थियों को पंजाब लेबर कार्ड मिलेंगे।

पंजाब सरकार ने राज्य के श्रमिक नागरिको को लेबर कार्ड के माध्यम से बहुत सी सुविधाएँ और सेवाएँ देने की शुरुआत कर दी है। पंजाब राज्य के नागरिक श्रमिक कार्ड आवेदन के पात्र होने पर इसकी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कर सकते है।

इस लेख में ई-लेबर पोर्टल की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, इसके लाभ एवं उद्देश्य, जरुरी दस्तावेजों और पोर्टल में श्रमिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी मिलेगी।

Punjab Labour Card Apply Online - पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन ई-लेबर पोर्टल
Punjab Labour Card Apply Online

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन

सरकार द्वारा पंजाब लेबर कार्ड की शुरुआत राज्य के श्रमिक वर्ग के अंतर्गत आने वाले नागरिको के लिए की गयी है। लेबर कार्ड के माध्यम से आप सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाओं का लाभ उठा सकते है लेकिन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आपको पंजाब लेबर कार्ड बनवाना होगा।

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन 2023

लेख का विषयपंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन
सम्बंधित विभागश्रम विभाग, पंजाब सरकार
उद्देश्य गवर्नमेंट स्कीम का लाभ श्रमिकों तक पहुँचाना
लाभार्थी राज्य के सभी श्रमिक
आधिकारिक वेबसाइट pblabour.gov.in

पंजाब लेबर कार्ड के उद्देश्य

श्रमिक विभाग, पंजाब ने ई-लेबर पोर्टल लॉन्च किया है, इस पोर्टल से लेबर कार्ड बनवा सकते है। लेबर कार्ड से श्रमिक श्रेणी के लोगो को सरकार द्वारा संचालित अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। किसी भी श्रमिक परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी। इस कार्ड को 5 साल की समय अवधि के लिए रजिस्टर्ड किया जा सकता है।

सभी पंजीकृत श्रमिक नागरिकों को लेबर कार्ड के माध्यम से केंद्रीय स्तर एवं राज्य स्तरीय श्रमिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। श्रमिक श्रेणी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। केंद्र सरकार की नरेगा योजना में पंजीकृत नागरिक नरेगा पोर्टल पर ऑनलाइन लाभार्थी लिस्ट चेक कर सकते है।

पंजाब लेबर कार्ड के लाभ

  1. ई-लेबर पोर्टल पर आप कॉमन आवेदन फॉर्म भरकर लेबर कार्ड का आवेदन कर सकते है।
  2. आवेदन को अब पोर्टल से घर बैठे ही कर सकते है।
  3. श्रमिक परिवार के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को फ्री साईकिल मिलेगी।
  4. कार्ड को केवल पंजाब राज्य के स्थायी नागरिक ही बनवा सकते है।
  5. लेबर कार्ड से सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं का लाभ उठा सकते है।

पंजाब लेबर कार्ड आवेदन हेतु योग्यता/ पात्रताएँ

  • आवेदनकर्ता स्थायी रूप से पंजाब राज्य का रहने वाला हो।
  • आवेदक का किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता हो।
  • केवल श्रमिक वर्ग के नागरिक ही लेबर कार्ड हेतु पात्र होंगे।

पंजाब लेबर कार्ड आवेदन हेतु प्रमुख दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
पंजाब लेबर कार्ड पर उपलब्ध योजनाएँ
  • अन्तयेष्टि सहायता योजना
  • शगुन योजना
  • वजीफा योजना
  • साईकिल योजना
  • मातृत्व लाभ योजना

पंजाब लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना

  • सबसे पहले पंजाब लेबर कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाता है।
  • होम पेज पर ही आपको Create New User का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें। ई-लेबर पोर्टल
  • क्लिक करते ही आपके सामने New User Registration Form खुल जाता है।
    ई-लेबर पोर्टल रजिस्ट्रेशन
  • सबसे पहले फॉर्म में यूजर टाइप सेक्लेक्ट करें, उसके बाद यूजर नेम-फर्स्ट नेम, मिडिल नेम और लास्ट नेम दर्ज़ करें।
  • फिर ईमेल दर्ज करने के बाद कंट्री सेलेक्ट करें और मोबाइल नंबर भी दर्ज करें।
  • फिर कैप्चा कोड दिए गए बॉक्स में दर्ज करके “submit” बटन क्लिक करें।
  • इस प्रकार पंजीकरण/ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाती है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद “लॉगिन” करें।
  • स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमे मांगी गयी सूचना दर्ज करके “Submit” बटन क्लिक करें।

ई लेबर पोर्टल में लॉगिन करना

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर खुलेगा।
  • होम पेज में “एक्सिस्टिंग इंडस्ट्री लॉगिन” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर “लॉगिन फॉर्म” खुलेगा।
  • यूजर नेम, पासवर्ड, मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन कर सकते है।
  • फिर कैप्चा कोड दर्जकर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • ऐसे लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
ऑफिस का पता
  • Labour Commissioner, Punjab,
  • Labour Bhawan Model Welfare Centre Phase 10, Sector 64,
  • Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab, 160062

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन से जुड़े प्रश्न

ई-लेबर पोर्टल क्या है?

यह पोर्टल पंजाब सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए लांच किया गया है। इस पोर्टल पर श्रमिकों के लिए सुविधाएँ प्रदान की गयी है जिसका लाभ राज्य का कोई भी श्रमिक उठा सकता है।

लेबर कार्ड क्या है?

राज्य सरकार श्रमिक और मजदूरी करने वाले नागरिकों को श्रमिक कार्ड की सुविधा देती है। इस कार्ड को नागरिक ऑनलाइन आवेदन करके बनवा सकते है। कार्ड से नागरिकों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ पहुँचेगा।

ई-लेबर पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?

पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। होम पेज पर एक्सिस्टिंग इंडस्ट्री लॉगिन पर क्लिक करें। अब लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा। यहाँ लॉगिन डिटेल्स भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें। इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

क्या अन्य राज्य के श्रमिक लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन कर सकते है ?

जी नहीं, केवल पंजाब राज्य में स्थायी रूप से रहने वाले श्रमिक लाभार्थी ही पंजाब लेबर कार्ड का रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

पंजाब लेबर कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

लेबर कार्ड से जुडी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 91-172-2211719 , + 91-172-2702486 है। इसके अलावा ईमेल आईडी [email protected] lcpboffice@nvshqupdate पर ईमेल भी कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram