प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 | (PMMSY) PM Matsya Sampada, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 10 सितम्बर 2020 को एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 को मंजूरी दी गयी थी। जैसा की हम सभी जानते है देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम् योगदान होता है। सरकार के द्वारा कृषको की आवश्यकता अनुरूप विभिन्न प्रकार की योजनाओं को भी संचालित किया जाता है। उन्हीं में से एक PM Matsya Sampada Yojana है। अभी तक संचालित की गयी सभी योजनाओं में से यह एक सबसे महत्वपर्ण कृषि योजना है। भारत में जलीय कृषि तथा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए PMMSY की शुरुवात की गयी है। इस स्कीम को नीली क्रांति (blue revolution) भी कहा जाता है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
(PMMSY) PM Matsya Sampada Yojana

मछली उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु मोदी जी के द्वारा यह योजना शुरू की गयी है, जिससे मत्स्य पालन में वृद्धि हो सकें और मत्स्य पालने वालो की आय में भी वृद्धि हो सके। पीएमएमएसवाई के तहत अब मत्स्य पालन करने वाले कृषकों के जीवन में सुधार होगा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बतायंगे की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 क्या है और इस योजना का लाभ आप किस प्रकार से उठा सकते है तथा इस योजना को प्रारम्भ करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य क्या है ? यह सभी जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गये इस लेख को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है ?

PMMSY के अंतर्गत सरकार जलीय कृषि और मत्स्य पालनकर्ताओं को बढ़ावा देना चाहती है। जिससे जलीय क्षेत्र में व्यवसाय की संख्या बढ़ सकें।
मतस्य पालन क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगो को 3 लाख रूपये का ऋण भी दिया जायेगा। योजना के तहत 210000 करोड़ रूपये का फण्ड बनाया गया है, जिससे जलीय किसानो के इंफ्रास्टक्टर को बेहतर बनाया जायेगा। और जिससे जलीय क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। योजना के अंतर्गत मछली की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दिया जाएगा और मछली पालने वाले लोगों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

क्यूँकि बहुत से क्षेत्रों में मछली की मांग बहुत अधिक है और ऐसे में इस क्षेत्र को और अधिक विकसित किया जाएगा और जलीय कृषियों को भी लाभ दिया जायेगा तथा सरकार को भी लाभ प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को आरम्भ करने से मछली पालनकर्ताओं के लिए रोजगार में भी वृद्धि हो सकेगी। सरकार द्वारा पीएमएमएसवाई के लिए 20,050 करोड़ रूपये की धनराशि निर्धारित की गयी है। 2021 से 2025 तक सरकार का लक्ष्य है, की मत्स्य पालनकर्ताओं में वृद्धि हो सकें और उनकी आय में भी वृद्धि की जा सकें।

  • PMMSY के तहत 2025 तक 700000 टन मछली उत्पादन में वृद्धि की जाएगी। जिससे मछुवारो और जलीय कृषियों की आय में वृद्धि होगी और आय दोगुनी होगी।
  • पीएमएमएसवाई के माध्यम से 55 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

यह भी देखें >>>>> प्रधानमंत्री आवास योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से सम्बंधित मुख्य बिंदु

योजना का नाम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023
योजना का प्रारम्भ भारत के प्रधानमंत्री जी के द्वारा
योजना प्रारम्भ की तिथि 10 सितम्बर 2020
योजना के लाभार्थी देश के मत्स्य पालनकर्ता और जलीय कृषि
योजना का उद्देश्य मत्स्य पालनकर्ताओं की आय में वृद्धि
योजना की समय सीमा 2021 – 2025
निर्धारित बजट 20,050 करोड़
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://pmmsy.dof.gov.in/
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 | (PMMSY) PM Matsya Sampada,
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

PM Matsya Sampada Yojana के उद्देश्य

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को प्रारम्भ करने का मुख्य उद्देश्य सरकार का यह है, की हमारे देश में मत्स्य पालने वालो की संख्या बहुत कम है जिसकी वजह से जलीय कृषियों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इन्ही सब बातों को देखते हुए भारत सरकार ने PM Matsya Sampada Yojana की शुरुवात की है, योजना से मिलने वाले लाभ से मत्स्य पालनकर्ता आत्मनिर्भर बन पाएंगे और सशक्त भी बन पाएंगे। हमारे देश के कई राज्यों में मछली की बहुत ज्यादा मांग है। और ऐसी स्थिति में अगर मत्स्य पालन वालों की संख्या कम होगी तो मत्स्य पालन वालों का जीवन मुश्किल हो जायेगा। और मत्स्य पालन में बढ़ोतरी से रोज़गार भी मिलेगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभ

  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में बागवानी खेती को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस योजना के तहत पानी और भूमि के निर्माण के साथ साथ मछली में सुधार भी आएगा, जिससे मछुवारों की आय में वृद्धि हो सकेगी।
  • 55 लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
  • जलीय क्षेत्र में जलीय व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।
  • मछली उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
  • पीएमएमएसवाई से मछुवारों को अधिक लाभ मिलेगा।
  • सरकार के द्वारा मत्स्य मछुवारों को मत्स्य पालन की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
  • मछली का विशेष रूप से ध्यान रखा जायेगा, तथा मछली की गुणवत्ता पर भी ध्यान रखा जायेगा।
  • मछुवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा।
  • सरकार के द्वारा योजना के लिए 20,050 करोड़ रूपये की धनराशि निर्धारित की गयी है।
  • PM Matsya Sampada Yojana की धनराशी का उपयोग सरकार के द्वारा 2021 से 2025 तक किया जायेगा।
  • मत्स्य सम्पदा योजना में आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते है।
  • योजना के तहत मछुवारों को ऋण भी दिया जायेगा, जिससे वो अपने काम में और बढ़ोतरी कर सकेंगे।
  • 11 हज़ार करोड़ रुपए मत्स्य पालन और 9 हज़ार करोड़ रूपये इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए किये जायेंगे।

यह भी देखें >>>>नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थी
  • फिशर
  • मछली किसान
  • मछली श्रमिक और मछली विक्रेता
  • मत्स्य विकास निगम
  • उधमी और निजी फर्म
  • मत्स्य पालन संघ
  • स्वंय सहायता समूह (SHG) संयुक्त देहता समूह (JLGs )

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना हेतु पात्रता

  • आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • पीएमएमएसवाई के अंतर्गत मत्स्य पालनकर्ता तथा किसान ही आवेदन कर सकते है।
  • प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों को भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हो।

PM Matsya Sampada Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • आपको इस होमपेज पर Application Of The Year 2022 के विकल्प पर क्लिक करना है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 | (PMMSY) PM Matsya Sampada, ऑनलाइन आवेदन फॉर्मप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 | (PMMSY) PM Matsya Sampada, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार से आपका मत्स्य सम्पदा योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा गाइडलाइन्स देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप मत्स्य सम्पदा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज ओपन हो जायेगा।
  • होमपेज में आने के बाद गाइडलाइन्स के विकल्प पर क्लिक करें। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 | (PMMSY) PM Matsya Sampada, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
  • जैसे ही आप गाइडलाइन्स के विकल्प पर क्लिक करते है, तो आपके सामने एक पीडीएफ ओपन हो जाएगी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 | (PMMSY) PM Matsya Sampada, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
  • इस तरह से आप प्रधान मंत्री मतस्य योजना की गाइडलाइन्स देख सकते हो।
  • इच्छुक लोग पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को किसने प्रारम्भ करा है ?

प्रधानमंत्री सम्पदा योजना को केंद्र सरकार के द्वारा 10 सितम्बर 2019 को प्रारम्भ किया गया था।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का दूसरा नाम क्या है ?

प्रधानमंत्री मत्सय योजना को नीली क्रांति भी कहा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए कितने का बजट बनाया गया है ?

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए 20,050 करोड़ का बजट बनाया गया है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में आवेदन किस प्रकार से किया जा सकता है ?

प्रधानमंत्री मत्स्य योजना में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Comment

Join Telegram