श्री अन्न योजना 2023: किसानों को मोटा अनाज की खेती पर मिलेगा प्रोत्साहन

श्री अन्न योजना के तहत देश में मोटे अनाज का अधिक उत्पादन किया जाएगा, इससे किसानो की आय में बढ़ोतरी होगी क्यूंकि मोटे अनाज की बाजार में कीमत बहुत अधिक है, इसी वजह से सरकार ने इस योजना को शुरू किया है

भारत देश मोटे अनाज का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है, इसी वजह से इस योजना का नाम अन्न योजना रखा गया है, देश में किसानो को मोटे अनाज की उत्पत्ति करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, और देश में मोटे अनाज की बुवाई के लिए लोगों को जागरूक बनाया जाएगा।

देश में मोटे अनाज की खपत और पैदावार बढ़ाने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है, भारत में मोटे अनाज की अच्छी पैदावार के लिए ICMR में भारत सरकार के द्वारा विश्व स्तर का केंद्र बनाया जाएगा।

श्री अन्न योजना 2023: किसानों को मोटा अनाज की खेती पर मिलेगा प्रोत्साहन
श्री अन्न योजना 2023: किसानों को मोटा अनाज की खेती पर मिलेगा प्रोत्साहन

प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल राशन कार्ड धारको के परिवार को केंद्र सरकार के द्वारा तीन महीने तक मुफ्त राशन दिया जाएगा, खाद्य सामग्री में प्रतिमाह 5 किलो राशन केंद्र सरकार के द्वारा दिया जायेगा।

श्री अन्न योजना 2023

भारत देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के द्वारा 2023 के बजट में योजना की घोषणा की गयी है। योजना के माध्यम से देश में किसानो की आय स्तर को बढ़ाया जाएगा, और किसानो को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

केंद्र सरकार के द्वारा मोटे अनाज के लिए किसानो को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी, ताकि देश में मोटे अनाज की उपज अच्छी हो और किसानो को अधिक मुनाफा हो सकें।

आज के समय से पहले 12वीं सदी में लोग मोटे अनाज के उत्पादन में अधिक सहयोग देते थे, लेकिन बदलते समय के साथ सब भूल गए है। मोटे अनाज में सबसे अधिक पोषक तत्व पाए जाते है इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा योजना को शुरू किया गया है।

LATEST UPDATE – हिमाचल प्रदेश राज्य को अन्न योजना की पहली क़िस्त जारी।

श्री अन्न योजना के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री जी के द्वारा हिमाचल प्रदेश को पहली क़िस्त जारी की गयी है, दी जाने वाली पहली क़िस्त की राशि 6.50 करोड़ रूपये है। केंद्र सरकार द्वारा जारी इस राशि की सहायता से राज्य में अन्न योजना से जुड़े कार्यक्रम किये जायेंगे और साथ में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजना किया जायेगा।

राज्य सरकार के द्वारा किसानो के लिए किसान सम्मेलन मेले का आयोजन भी किया जाएगा। सरकार द्वारा जानकारी दी गयी है, की अगर हिमाचल में और भी राशि की जरूरत पड़ती है तो केंद्र सरकार के द्वारा दी जाएगी, ताकि राज्य में किसानो को मोटे अनाज के लिए प्रोत्साहित किया जा सकें।

श्री अन्न योजना का अवलोकन

योजना श्री अन्न योजना 2023
योजना की शुरुवात श्रीमती निर्मला सीतारमण
लाभार्थी भारत के सभी किसान
उद्देश्य किसानो को मोटे अनाज के लिए जागरूक करना और आय में वृद्धि करना
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लांच की जाएगी

श्री अन्न योजना उद्देश्य

केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य है, देश के किसानो को मोटे अनाज के लिए प्रोत्साहित करना और मोटा अनाज खाने हेतु उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना।

किसानो के द्वारा मोटे अनाज की बुवाई से देश में मोटे अनाज की कमी भी नहीं होगी, तथा किसानो को मुनाफा भी अधिक प्राप्त होगा क्यूंकि मोटे अनाज की बाजार कीमत बहुत अधिक होती है।

क्या होता है ? मोटा अनाज जानिए

मोटे अनाज के अंतर्गत – बाजरा, कुट्टू, सामा, चीनी राखी, कोदो, रागी, जई, कुटकी, ज्वार,कंगना इत्यादि अनाज शामिल है, इन्ही सब अनाजों को मोटा अनाज कहाँ जाता है। बढ़ते समय के साथ साथ भारत देश में मोटे अनाज की खपत भी कम होती चली जा रही है।

हर वर्ष सिर्फ गेहूं और चावल की खपत में इजाफा होता है, मोटे अनाज की सबसे अधिक खपत सर्दियों में होती है। मोटा अनाज खाने में स्वादिष्ट होता है, और साथ में इसमें पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाता है।

वित्त मंत्री की इस नयी योजना से किसानो को बहुत अधिक लाभ प्राप्त होगा, देश के मोटे अनाज को नयी पहचान मिल पायेगी।

अन्न योजना के लाभ

  • देश में मोटे अनाज को फिर से उगाया जाएगा।
  • योजना के तहत राज्य में किसानो को मोटा अनाज उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • केंद्र सरकार के द्वारा किसानो को वित्तीय सहायता दी जा रही है।
  • देश के किसानो को मोटे अनाज का उत्पादन करने के लिए कृषि सम्बन्धी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
  • किसानो की आय दोगुनी होगी, और उनको अधिक मुनाफा प्राप्त होगा।
  • मोटे अनाज में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है, मोटे अनाज की बुवाई से देश के हर घर में मोटा अनाज का सेवन किया जाएगा।
  • किसानो के साथ साथ आम जनता को भी लाभ प्राप्त होगा, क्यूंकि मोटे अनाज से उनको भरपूर मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त हो सकेंगे।
  • देश में मोटे अनाज के उत्पादन के लिए किसानो को सम्मिलित किया जायेगा, और किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और लोगो में जागरूकता फैलाई जाएगी।

श्री अन्न योजना दस्तावेज

केंद्र सरकार के द्वारा अभी सिर्फ योजना की घोषणा की गयी है, योजना से संबंधित कोई भी सार्वजानिक दस्तावेज, पात्रता या आधिकारिक वेबसाइट लांच नहीं की गयी है।

जैसे ही केंद्र सरकार के द्वारा योजना से सम्बंधित कोई जानकारी दी जाएगी, हम अपने लेख के माध्यम से आप तक जानकरी को पहुंचा देंगे, तब तक हमारे लेख को समय समय पर पढ़ते रहें ताकि आपको योजना से सम्बंधित जानकारी मिलती रहें।

श्री अन्न योजना से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

श्री अन्न योजना क्या है ?

अन्न योजना के तहत भारत के किसानो को मोटे अनाज के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और देश में मोटे अनाज की उपज बढ़ायी जाएगी।

श्री अन्न योजना की घोषणा किसने करी है ?

अन्न योजना की घोषणा देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने की है।

श्री अन्न योजना कहाँ से सम्बंधित है ?

अन्न योजना भारत देश के किसानो से सम्बन्धित है

श्री अन्न योजना के तहत हिमाचल प्रदेश को कितनी धनराशि दी गयी है ?

श्री अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा पहली क़िस्त हिमाचल प्रदेश को 6.50 करोड़ रूपये की धनराशि दी गई है।

Leave a Comment

Join Telegram