Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana | मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा संचालित की गई है इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जो गरीब रेखा के अंतर्गत अपना जीवन गुजार रही हैं।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के दौरान राज्य की महिलाओं को अपना खुद का लघु उद्योग शुरू करने के लिए 1 लाख तक का लोन प्रदान कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य में रहने वाली जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेरोजगार हैं उन्हें सरकार अपना रोजगार स्थपित करने के लिए मदद प्रदान करेगी। सरकार महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना चाहती है।

Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana
Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana | मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़

सक्षम सुरक्षा योजना के जरिए अब तक छत्तीसगढ़ राज्य की 1354 महिलाएं अपना खुद का उधोग स्थापित करने लिए सरकार द्वारा 8 करोड़ 4 लाख रूपए तक का लोन दिया जा चुका हैं।

और इस योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाएं भी लाभ प्राप्त कर सकती हैं। राज्य की 35 से 45 वर्ष महिलाओं की उम्र 35 से 45 वर्ष निर्धारित की गयी है।

आज इस आर्टिकल के लेख के माध्यम से हम आपको पूरी जानकरी देंगे की कैसे आप मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ में आवेदन कर सकते हैं। और योजना में आवेदन करने की क्या पात्रता हैं इन सब विषय में विस्तार पूर्वक बताएंगे।

Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana

सक्षम सुरक्षा योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से सन 2009-10 में की गई थी। सरकार राज्य की महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए और महिलाओं का खुद का रोजगर शुरू करने के लिए 1 लाख रूपए तक का ऋण देगी।

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास द्वारा किया जाता है। महिलाओं को Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana से मिलने वाला लोन सालाना 5% प्रतिशत ब्याज की दर से प्रदान किया जायेगा। महिलाएं चाहे तो 5 साल के अंदर ऋण का भुगतान कर सकती है। इस योजना के अंतर्गत यौन पीड़ित महिलाएं,अविवाहित महिला तथा स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाएं शामिल है।

योजना का नाम मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़
Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana

योजना शुरू की गई सन -2009-10 में
वर्ष 2023
राज्य छत्तीसगढ़
उद्देश्यमहिलाओं को रोजगार दिलाना
लाभ महिलाओं को खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए लोन
लाभार्थी राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही विधवा महिलाएं और
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाएं
लोन राशि 1 लाख रूपए
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
ऑफिसियल वेबसाइट CLICK HERE

सक्षम सुरक्षा योजना के उद्देश्य

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को रोजगार शुरु करने हेतु ऋण प्रदान करना है। ताकि महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर एक बेहतर आय प्राप्त कर सके।

महिलाओं को योजना के अंतर्गत स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार एक लाख रुपए तक का ऋण प्रदान कर रही है। इस ऋण राशि से वह अपने हुनर के आधार पर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में सक्षम हो पाएंगी।

महिलाएं Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana के अंतर्गत आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सफलता हासिल कर पायेगी। अक्सर आपने देखा होगा की महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित तो करना चाहती है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह व्यवसाय शुरू करने में असमर्थ रहती है।

योजना से मिलने वाली लोन राशि महिलायें लघु उद्योग स्थापित कर अपनी आय में वृद्धि कर सकती है।

योजना से जुड़ी पात्रता

  • केवल छत्तीसगढ़ मूल निवासी महिलाएं ही योजना में आवेदन करने हेतु पात्र है।
  • केवल 35 से 45 आयु वर्ष की महिलाओं को ऋण लेने हेतु पात्र माना जाएगा।
  • बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाली महिलाएं ही योजना के तहत ऋण प्राप्त कर सकती है।
  • इस योजना का लाभ विधवा,अविवाहित, एचआईवी पॉजिटिव, ट्रांसजेंडर, यौन पीड़ित और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ही मिलेगा।

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना से लाभ एवं विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को लोन का लाभ मिलेगा।
  • यह योजना छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
  • राज्य की महिलाओं को लघु उद्योग स्थपित करने के लिए एक लाख रूपए तक का लोन प्रदान किया जायेगा।
  • Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana के दौरान मिलने वाली लोन राशि में सन 2017 से कुछ बदलाव किया गया है पहले महिलाओं को 6.50% ब्याज दर पर लोन दिया जाता था लेकिन अब इसे घटाकर 5% कर दिया गया है।
  • योजना से मिले लोन का भुगतान महिलाएं सालाना ब्याज दर पर 5 वर्षों के अंदर कर सकती हैं।
  • अपना लघु उद्योग शुरू करने से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जिससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी।
  • सक्षम योजना का संचालन महिला कोष के द्वारा सन 2009-10 में किया गया।
  • छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को लोन सिर्फ स्वयं के रोजगार को शुरू करने के लिए दिया जाएगा।
  • Mukhyamantri Saksham Suraksha Yojana के अंतर्गत राज्य की वह महिलाएं आवेदन कर सकते हैं जो अविवाहित, विधवा, तलाक़शुदा, यौन उत्पीड़ित, ट्रांसजेंडर और एचआईवी पॉजिटिव महिला हो और उनकी आयु 35 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक है।
  • छत्तीसगढ़ सक्षम सुरक्षा योजना की की शुरुआत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई है।

सक्षम सुरक्षा योजना से जुड़े जरुरी दस्तावेज

  1. विधवा महिलाओं के लिए पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  2. आवेदक महिला का आधार कार्ड
  3. BPL राशन कार्ड
  4. स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  5. जन्म प्रमाण पत्र
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. आय प्रमाण पत्र
  8. पैन कार्ड
  9. बैंक पासबुक
  10. महिला की एक पासपोर्ट साईज फोटो
  11. परिवार राशन कार्ड
  12. आवेदिका का मोबाईल नम्बर
  13. एच आइवी पाँजिटिव महिला चिकित्सक प्रमाण पत्र

Saksham Suraksha Yojana में आवेदन कैसे करें?

  • आवेदक महिला को सबसे पहले अपने नजदीकी किसी बाल विकास विभाग या आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  • कार्यालय से सक्षम सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • फिर आपको फॉर्म पढ़कर कर पूछी गई डिटेल्स को भरना है।
  • सारी डिटेल्स भरने के बाद आप आप फॉर्म में मांगे गए डाक्यूमेंट्स के साथ अपना फॉर्म अटैच करें।
  • अब आपको अपना फॉर्म संबंधित विभाग या आंगनबाड़ी केंद्र में ही जमा करना होगा।
  • उसके बाद कार्यालय द्वारा आपकी फॉर्म की जाँच की जाएगी अगर जांच सफलतापूर्वक होने के बाद आवेदक महिला को लोन राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस तरह से सभी महिलाएं लोन लेने के आवेदन कर सकती हैं।

वित्तीय वर्ष के अनुसार भुगतान लोन राशि की सूचि

क्रम
संख्या
साल महिलाओं की संख्याकुल लोन राशि
1 2009-201067 से ज्याद महिलाएं45 लाख 30 हजार रुपए।
2 2010-2011162 महिलाएं90 लाख रुपए
3 2011-2012190 महिलाएं9 लाख 95 हजार रुपए
4 2012-2013230 महिलाएंएक करोड़ 31 लाख 45 हजार रुपए
5 2013-2014168 महिलाएं90 लाख 15 हजार रुपए
6 2014-2015191 महिलाएं1 करोड़ 20 लाख 70 हजार रुपए
7 2015-2016346 महिलाएं2‌ करोड़ 16 लाख 45 हजार रुपए
8 20221354 महिलाएं8 करोड़ 4 लाख रुपए

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना क्या हैं?

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को एक लाख रूपए तक लोन दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना कब शुरू की गई है?

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना सन -2009-10 में शुरू की गई है।

कितनी महिलाओं को अभी तक सक्षम योजना के अंतर्गत लोन दिया जा चुका है?

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के अंतर्गत तकरीबन 1300 से अधिक महिलाओं को लोन दिया गया हैं।

सक्षम सुरक्षा योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?

आवेदन प्रक्रिया ऊपर आर्टिकल को आपको बताई गई है।

Leave a Comment

Join Telegram