(फॉर्म) मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन : MP Free Laptop Yojana

माननीय मुख्यमंत्री “श्री शिवराज सिंह चौहाण जी” के द्वारा एक योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है “मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना” जब देश digitization की और बढ़ रहा है तो क्यों ना शिक्षा को भी डिजिटल किया जाये। मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के 12 वीं में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000/- की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

यह राशि आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर भेजी जाएगी जिसके लिए आवेदक का बैंक खाता होना आवश्यक है जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। जिसके लिए स्टूडेंट का चयन एक मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। MP Free Laptop Yojana में छात्रों को प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन : MP Free Laptop Yojana
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन : MP Free Laptop Yojana

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन : MP Free Laptop

आगे हम आपको इस योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन के बारे में बताएँगे। जिसके लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा।

योजना का नाम मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना
योजना की शुरू होने की तारीख 25 सितंबर 2020
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
लाभार्थी मध्य प्रदेश के 12वीं के छात्र
योजना का उद्देश्यमेघावी छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु फ्री लैपटॉप प्रदान करना
हेल्पलाइन नंबर 0755-2600115
ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

यह भी देखें : मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना के लिए पात्रता क्या है

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का लाभ लेने वाले छात्रों को निम्न पात्रताएं पूर्ण करनी होगीं जो हमने नीचे पॉइंट वाइज़ आपको बतायी हैं।

  • विद्यार्थी को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है
  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के अंतर्गत विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹6,00,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 12 वीं में 85 % अंक के साथ पास होना अनिवार्य है।
  • SC (अनुसूचित जाति ) या ST (अनुसूचित जनजाति ) के विद्यार्थियों के लिए 12 वीं में 75% अंक के साथ पास होना अनिवार्य है।
  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी को ही मिलेगा ।

मध्य प्रदेश MP Free Laptop Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के लिये मांगे जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची निम्न प्रकार से है।

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • विद्यार्थी का निवास प्रमाण पत्र
  • विद्यार्थी का बैंक खाता विवरण
  • विद्यार्थी की 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार की वार्षिक – आय का आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना के लिए पात्रता के बारे में कैसे जाने

MP Free Laptop Yojana के पात्रता के बारे में जानने के पढ़ें पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप

  1. सबसे पहले आवेदक को अपनी पात्रता चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर लैपटॉप वितरण का ऑप्शन चुनें इसके बाद जो नया पेज खुलता हैं।
  3. वहां आपको पात्रता के लिंक पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद आपको “Check Your Eligibility” के लिंक पर क्लिक करना है।
  5. नए पेज पर आपको विद्यार्थी का 12वीं का रोल नंबर भरना है।
  6. इसके बाद “Get Details Of Meritorious Student” के लिंक पर क्लिक कर दें।
  7. अंत में इसके बाद आवेदक अपनी पात्रता के बारे में देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जाने स्टेप बाय स्टेप

  1. सबसे पहले मध्य प्रदेश की एजुकेशन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाना है।
  2. यहाँ आपको वेबसाइट के होमपेज पर लैपटॉप वितरण का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर आपको विद्यार्थी का 12वीं का रोल नंबर भरना है।
  4. इसके बाद Get Details Of Meritorious Student के लिंक पर क्लिक कर दें।
  5. इसके बाद आप फॉर्म में जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें
  6. सब्मिट बटन पे क्लिक करने के बाद आपकी ऑनलाइन की आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

MP Free Laptop Yojana के लिए ई-भुगतान स्थिति कैसे चेक करें

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना की ई-भुगतान की स्थिति के बारे में जाने स्टेप बाय स्टेप –

  1. आवेदक को ई-भुगतान स्थिति चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाना है।
  2. होम पेज पर लैपटॉप वितरण का ऑप्शन चुनें इसके बाद जो नया पेज खुलता हैं।
  3. वहां आपको ई-भुगतान स्थिति देखें के लिंक पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद आपको “View Your Payment Status” के लिंक पर क्लिक करना है।
  5. नए पेज पर आपको विद्यार्थी का 12वीं का रोल नंबर भरना है।
  6. इसके बाद “Get Details Of Meritorious Student” के लिंक पर क्लिक कर दें।
  7. अंत में इसके बाद ई-भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना के लिए शिकायत करने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना के शिकायत करने के बारे में जाने। यहां दिया गया है पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप

  1. सबसे पहले आवेदक को मध्य प्रदेश के एजुकेशनल पोर्ट की ऑफिसियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर लैपटॉप वितरण का ऑप्शन चुनें इसके बाद जो नया पेज खुलता हैं।
  3. वहां आपको शिकायत के लिंक पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद आपको Register A Grievance/ शिकायत दर्ज करेंके लिंक पर क्लिक करें ।
  5. नए पेज पर आपको विद्यार्थी का 12वीं का रोल नंबर , मोबाइल नंबर , शिकायत का प्रकार और विवरण भरना है।
  6. इसके बाद “Register Grievance” के बटन पर क्लिक कर दें।
  7. अंत में इसके बाद आपकी शिकायत पोर्टल पर दर्ज हो जायेगी।

यह भी देखें : MP E District Portal – मध्य प्रदेश आय, जाति & निवास प्रमाण पत्र

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना के लिए संपर्क कहाँ करें ?

Directorate of Public Instructions
Gautam Nagar, Bhopal
Help Line Number/ हेल्पलाइन नंबर: 0755-2600115
Email/ ईमेल: [email protected]

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना की ऑफिसियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in हैं

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना के लिए शिकायत कैसे करें ?

हमने मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना के शिकायत करने के बारे में पूरा प्रोसेस ऊपर इस आर्टिकल में दिया है आप पढ़ सकते हैं

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना के लिए पात्रता क्या है ?

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना के लिए पात्र छात्र/छात्रा को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है
और इसके साथ ही विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹6,00,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 12 वीं में 85 % अंक के साथ पास होना अनिवार्य है। और अधिक जानने के लिए ऊपर आर्टिकल में पढ़ें।

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि कितनी है ?

मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के 12 वीं में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000/- की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना की आरंभ कब और किसने किया ?

इस योजना का आरंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहाण जी ने 25 सितम्बर 2020 को किया।

मध्य प्रदेश लैपटॉप प्रदाय योजना के लिए संपर्क

अगर योजना से सम्बंधित और ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो आप मध्य प्रदेश के एजुकेशन पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर या ईमेल से संपर्क कर सकते हैं।

Directorate of Public Instructions
Gautam Nagar, Bhopal

Help Line Number/ हेल्पलाइन नंबर: 0755-2600115

Email/ ईमेल: [email protected]

आशा करते हैं हमने आपको इस योजना के बारे में जानने और समझने में मदद की होगी फिर आपको योजना के बारे में कुछ आंशका और प्रश्न रह गए हों तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। हमे आपके फीडबैक का इंतज़ार रहेगा। धन्यवाद।

Leave a Comment

Join Telegram