Important 50 अंतरराष्ट्रीय संगठन – मुख्यालय, स्थापना वर्ष | International Organizations And their Headquarters

अंतरराष्ट्रीय संगठन, विश्व में कुछ सदस्यों के बीच ऑफिसियल करारो से बनाई गयी संस्थाएं है। इनको अंतराष्ट्रीय संधियों की मान्यता मिली हुई है। इनसे जुड़े सदस्य देश संगठन के अस्तित्व को क़ानूनी मान्यता देते है। उनको इन देशों के निवासी इकाइयो की तरह नहीं देखा जाता है, जिनमे वे मौजूद है।

ये संगठन अपने सदस्य देशों के मध्य मजबूत एवं कारगर गठबंधन निर्मित करने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाते है। साथ ही इन सदस्य देशों में भागीदारी एवं समन्वय भी सरल करते है।

इस लेख के अंतर्गत आपको दुनियाभर में बने अंतरराष्ट्रीय संघठनो, इनके स्थापना वर्ष एवं मुख्यालयों की जानकारी दी जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय संगठन
International Organizations And their Headquarters

Table of Contents

अंतरराष्ट्रीय संगठन

इस प्रकार के संगठनों को अंतराष्ट्रीय एजेण्डा तैयार करने, राजनैतिक सम्बन्ध दृढ करने, विकास की पहल करने जैसे प्रयोजनों में सहायता करने के लिए गठित करते है। ये संगठन सामान्यतया इनके सदस्य राज्यों में निर्मित होते है किन्तु इनमे दूसरी संस्थाएँ जैसे दूसरे अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी सम्मिलित रहती है। देशों सहित इन संस्थाओं को भी पर्यवेक्षक की मान्यता मिल सकती है।

अंतरराष्ट्रीय संगठनों की लिस्ट

ब्रेटन वुड्स सिस्टमअंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
विश्व बैंकनाटो
संयुक्त राष्ट्रसार्क
संयुक्त राष्ट्र संघरेडक्रॉस
एशियाई विकास बैंकइंटरपोल

ब्रेटन वुड्स सिस्टम

ये सिस्टम विभिन्न राष्ट्रों के कई मुद्राओं के विनिमय दर के नियंत्रण करने की प्रथम प्रणाली थी। ब्रेटन वुड्स समझौते के अंतर्गत IMF एवं वर्ल्ड बैंक को ब्रेटन वुड्स संस्थानों की तरह नामांकित किया था। ये दोनों संगठन की स्थापना दिसम्बर 1945 में हुई थी। इसके बाद से ही अंतरराष्ट्रीय पूँजी वित्तपोषण एवं बिज़नेस से जुड़े कार्यों में जरुरी स्तम्भ का काम करते है।

breds and woods

विश्व बैंक

27 दिसम्बर 1945 में अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना हुई थी। ब्रेटन वुड्स सम्मलेन के दौरान इस योजना को स्वीकृति मिली थी। संगठन को ‘अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष’ के साथ में एक पूरक संस्था की तरह हुई थी। ये संगठन निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों की सरकारों को पैसे उधार देती है।

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक का मुख्यालय बनाया गया है। विश्व बैंक कुल 189 देशों एवं 5 घटक संगठनों की वैश्विक स्तर पर साझेदारी है।

world-bank

संयुक्त राष्ट्र

इस संगठन को अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने नाम दिया था। 21 अगस्त 1944 में संयुक्त राष्ट्र के प्रारूप को बनाने के लिए बड़े राष्ट्रों के प्रतिनिधियों के सम्मलेन को वॉशिंगटन के डंबार्टन ऑक्स बिल्डिंग में आयोजित किया था। ये सम्मेलन 7 अक्टूबर 1944 तक हुआ था।

4 फरवरी 1944 में याल्टा सिटी (क्रीमिया प्रदेश, यूएसएसआर) में विंस्टन चर्चिल (ब्रिटिश पीएम), स्टालिन (यूएसएसआर राष्ट्रपति), रूजवेल्ट (अमेरिकन राष्ट्रपति) ने एक शिखर सम्मलेन किया था। इसमें सुरक्षा परिषद में वोटिंग सिस्टम पर फैसला हुआ।

United-Nations-Logo

संयुक्त राष्ट्र संघ

24 अक्टूबर 1945 में यूएनओ को स्थापित किया गया था। उस समय यूएनओ के संस्थापक राष्ट्रों की संख्या 51 थी। 26 जून 1945 में इसके अधिकार-पत्र में पुरे 50 राष्ट्रों ने अपने सिग्नेचर किये थे। इसके बाद पोलैंड ने 51वें संस्थापक देश के रूप में हस्ताक्षर किये।

सूडान संयुक्त राष्ट्र का 193वां सदस्य देश बना है। इस संगठन का मुख्यालय न्यूयॉर्क (अमेरिका) में स्थित है जिसको 17 एकड़ जमीन पर 39 मंजिल की बिल्डिंग में बनाया गया है। यूएनओ का मुख्यालय 1952 में बना था। संगठन के काम करने की भाषा अंग्रेजी एवं फ्रेंच है।

एशियाई विकास बैंक

1966 में एशियाई बैंक की स्थापना हुई थी जिसका मुख्यालय मनीला (फिलीपींस) में है। यह संगठन 67 एशियाई एवं प्रशांत सदस्यों से निर्मित हुआ है। इनमे जापान के पास एशियाई विकास बैंक का 15.67 प्रतिशत भाग है। इसके बाद यूएसए 15.56 प्रतिशत, चीन 6.473 एवं भारत 6.473 प्रतिशत की भागीदारी रखते है।

एशियाई विकास बैंक को विभिन्न राष्ट्रों की जलवायु में बदलाव और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबन्धन करने में सहायता के लिए बुनियादी ढाँचे, चिकित्सा एवं सरकारी प्रशासन में निवेश का कार्य करना है।

asian-development-bank

विश्व व्यापार संगठन

ये एकमात्र ऐसा संगठन है जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमो से जुड़ा है। इसकी प्रमुख जिम्मेदारी निर्बाध वैश्विक व्यापार तैयार करना और इससे जुडी परेशानी, विवादों के हल ढूँढना है। जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर असर डाला जा सके। विश्व व्यापार संगठन के 164 सदस्य (यूरोपियन संघ के साथ) है एवं 23 पर्यवेक्षक देश जैसे ईरान, इराक, भूटान, लीबिया इत्यादि है।

vishva-vyapar-sangathan

जी-20

ये एक अनौपचारिक संगठन है और इसमें 19 देश एवं यूरोपियन संघ (EU) के साथ विश्व बैंक एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के ऑफिसर्स भी सम्मिलित है। इस संगठन का कोई एक मुख्यालय अथवा सचिवालय नहीं है। इसके सदस्यों में विश्व की सर्वाधिक उन्नत एवं विकसित होती अर्थव्यवस्थाएँ सम्मिलित है।

ये विश्व की जनसंख्या में दो तिहाई से ज्यादा, विश्व की जीडीपी का 85 प्रतिशत, वैश्विक स्तर के 80 प्रतिशत निवेश एवं विश्व स्तर के वाणिज्य का 75 प्रतिशत से ज्यादा प्रतिनिधित्व रखता है।

g20 organisation

जी-7

ये संगठन विश्व की सर्वाधिक सात उन्नत अर्थव्यवस्थाओं (IMF) का ग्रुप है। इसमें जापान, जर्मनी, यूके, कनाडा, यूएसए, फ्रांस, इटली जैसे कुल 7 देश है। इन सात सदस्य राष्ट्रों का समूह उन्नत एवं विकसित देशों का अनौपचारिक समूह है।

ये विश्व स्तर की आर्थिक नीतियों, वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा सम्बन्धी नीति इत्यादि मामलों में वार्ता करने के लिए साल में एक बार मीटिंग करते है। जी 7 का कोई लिखित संविधान अथवा स्थाई मुख्यालय नहीं है।

g7 union

जी-8

1975 में फ़्रांस ने जी-8 को स्थापित किया था। उस समय इसको जी-8 के नाम से स्थापित किया गया था। शुरू में इसके सदस्य फ्रांस, जापान, इटली, जर्मनी, यूके, अमेरिका, पश्चिमी जर्मनी थे और बाद में रूस और कनाडा भी इसके सदस्य हुए।

जी-15

ये एक अनौपचारिक मंच है जो विश्व व्यापार संगठन एवं 7 के ग्रुप को इनपुट देता है। इसको सितम्बर 1989 में बेलग्रेड (युगोस्लाविया) में स्थापित किया था। इसका लक्ष्य सदस्य देशों को समृद्ध करना है। इसका प्रसार 18 देशों में हो चुका है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)

1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन की स्थापना हुई थी। इस समय संगठन में कुल 189 सदस्य देश है। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है और संगठन वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के कार्य करता है। ये यूएन की एक विशिष्ठ एजेंसी भी है। महामंदी के समय में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा सहयोग के विखण्डन से IMF का विकास हुआ।

नाटो (NATO)

नाटो (नार्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गेनाईजेशन) को 4 अप्रैल 1949 के दिन स्थापित किया गया है। इस संगठन का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में है। स्थापना के समय सदस्यों की संख्या 12 थी। नाटो में परिषद, प्रतिरक्षा समिति, उप-परिषद एवं सैनिक समिति अंग है। संगठन में सबसे बड़ा अंग ‘परिषद’ है। नाटो के सदस्य देशों की लिस्ट में विश्व के ताकतवर देश शामिल है।

nato

सार्क

सार्क (साउथ एशीयन एसोसिएट फॉर रीजनल कोऑपरेशन) को 7 से 8 दिसम्बर 1985 में स्थापित किया गया था। नेपाल की राजधानी काठमांडू में संगठन का मुख्यालय है। इस संगठन के सदस्य देश श्रीलंका, पाकिस्तान, भारत, भूटान, मालद्वीप, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान है। 1985 में संगठन का पहला सम्मेलन ढांका (बांग्लादेश) में किया गया था।

saarc

आसियान

8 अगस्त 1967 में दक्षिण पूर्वी एशिया के देशों के संगठन की बैंकॉक (थाईलैंड) में स्थापना हुई थी। इस संगठन को पाँच देशों मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस ने मिलकर गठित किया था। इसका केंद्रीय सचिवालय जकार्ता (इंडोनेशिया) में है।

7 जनवरी 1984 में ब्रूनेई भी आसियान का सदस्य बन गया। इसके बाद जुलाई 1995 में वियतनाम भी आसियान का सदस्य देश हुआ। जुलाई 1997 में ही लाओ पीडीआर एवं म्यांमार, अप्रैल 1999 में कम्बोडिया भी इसके सदस्य हुए। इस समय आसियान के कुल सदस्यों की संख्या 10 हो चुकी है।

पेट्रोलियम उत्पादक देश का संगठन (OPEC)

ये पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन है जिसे 1960 में बगदाद में स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में है। संगठन के संस्थापक देश कुवैत, ईराक, वेनेजुएला, सऊदी अरब, ईरान है। 1994 में गैबोन एवं 2008 में इंडोनेशिया संगठन के सदस्य हुए। इसी प्रकार से समय-समय पर संगठन के सदस्यों की संख्या बढ़ती गयी।

opec

अरब लीग

अरब लीग 22 मार्च 1945 में स्थापित हुआ था जिसे ‘लीग ऑफ अरब’ भी कहते है। संगठन का मुख्यालय काहिरा (मिश्र) में है। अरब देशों के क्षेत्रीय संगठन का उद्देश्य वित्तीय विकास करना एवं परस्पर विवादों को भी समाप्त करना है। संगठन के प्रत्येक सदस्य का एक मत होता है। इसके संस्थापक देश यमन, मिश्र, जॉर्डन, लेबनान, सऊदी अरब, सीरिया, ईराक थे।

रेडक्रॉस

1863 स्विस व्यापारी मेंहेनरी डुनेड़ ने जेनेवा (स्विजरलैंड) में रेडक्रॉस को स्थापित किया था। इस संगठन को अभी तक 3 बार नोबल पुरस्कार मिल चुका है। ये युद्ध एवं त्रासदी के समय पर लोगो की सहायता करते है। हेनरी की जन्मतिथि 8 मई को रेडक्रॉस दिवस मनाते है।

राष्ट्रमण्डल

किसी समय ब्रिटेन की कॉलोनी रहे देशो का संगठन है जिसको 1926 में बनाया गया था। संगठन का मुख्यालय लंदन (ब्रिटेन) में है। भारत को भी 1949 में संगठन की सदस्यता मिली थी। इस समय 56 देश कामनवेल्थ के सदस्य है।

Commonwealth

ब्रिक्स

2009 में ब्राजील, चीन, इण्डिया, रूस ने ब्रिक्स को बनाया था। इसका पहला सम्मेलन 19 जून 2009 के दिन एकेट्रिनबेर्ग (रूस) में हुआ था। 2010 में सॉउथ अफ्रीका भी संगठन से जुड़ा था। ब्राजील में हुए सम्मेलन में ब्रिक्स विकास बैंक को बनाया था। शुरू में भारत को 6 सालों तक संगठन का अध्यक्ष बनाया है।

यूरोपीय यूनियन

1 नवम्बर 1993 में 27 यूरोपियन महाद्वीपीय देशों से ये संगठन बना था। इस संगठन को राजनैतिक एवं वित्तीय एकीकरण के लिए ‘मोस्ट्रिच सन्धि’ से बनाया गया था। संगठन में यूरोपीय संसद, यूरोपीय कोर्ट एवं यूरोपीय केंद्रीय बैंक सम्मिलित है। ये सदस्य देशों में भीतरी मार्किट को चलाने का कार्य करते है। इससे सदस्यों के बीच वस्तु, पूँजी, सेवाएँ आसानी से प्रदत्त होती है।

european-union
european-union

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF)

आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के रिफरेन्स पर 1946 में यूनिसेफ को स्थापित किया गया था। इसके राहत कोष से अन्य राज्यों के आक्रमण के अधीन देशों के बच्चो को फायदा दे सके। ये एक अंतरराष्ट्रीय बाल कोष बनाता है इसका इस्तेमाल और प्राप्त संसाधनों की सीमा तक करते है।

uniswf

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)

यह यूनाइटेड नेशन का ग्लोबल विकास का कार्यक्रम है जो गरीबी दूर करने, आधारभूत ढाँचे का विकास करने एवं लोकतंत्र को प्रोत्साहन इत्यादि के कार्य करता है। ये यूनाइटेड नेशन का ग्लोबल विकास नेटवर्क है जिसका मुख्यालय न्यूयोर्क (यूएसए) में है। संघटन नागरिको के जीवन को अच्छा करने के लिए ज्ञान, अनुभव एवं संसाधन को जोड़ता है।

अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC)

संयुक्त राष्ट्र के विशिष्ट अभिकरण की स्थापना 25 मई 1955 में हुई थी। संगठन के मुख्य उद्देश्य उत्पादक निजी अथवा आंशिक उन्नति को प्रोत्साहन देना है। इसके सदस्यों की संख्या 185 है। निगम के संसाधन को सदस्यों के अंशदान एवं संचित आय से जुटाई जाती है। वर्ल्ड बैंक से भी निगम को उधार मिल जाता है।

अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA)

24 सितम्बर 1960 में आईडीए को IBRD की एक सहायक संस्था की तरह बनाया गया था। अगले ही साल 27 मार्च में इसको विशिष्ट अभिकरण का दर्ज़ा मिल गया। संगठन का मूल उद्देश्य अल्पविकसित राष्ट्रों को विकास के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना। संगठन का मुख्यालय वाशिंगटन (डीसी) में है और इसके सदस्य देशो की संख्या 173 है।

ida

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)

1943 में खेती के क्षेत्र से जुडी परेशानियों को हल करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय निकाय की आवश्यकता के कारण इसकी स्थापना हुई। इसके सदस्य राष्ट्र 194 है और संगठन का मुख्यालय रोम में है। इसका उद्देश्य पोषण एवं रहन-सहन, गाँवों को सुधारना, वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार करना है।

FAO

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)

FAO और संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1961 में ‘विश्व खाद्य कार्यक्रम’ की स्थापना की थी जिसका मुख्यालय रोम (इटली) में है। ये संयुक्त राष्ट्र संगठनों एवं एजेंसियों का ग्रुप है। इसका लक्ष्य निरंतर विकास को प्राप्त करना है। एक गैर-सरकारी संघठन होते हुए इसका उद्देश्य विश्व से भूख की परेशानी को समाप्त करना है।

wfp

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

विश्व के राष्ट्रों में स्वास्थ्य से जुडी परेशानियों को परस्पर सहयोग एवं स्वास्थ्य समझ को विकसित करके हल करने का कार्य करते है। इस समय इसके 194 सदस्य देश एवं 2 सम्बद्ध देश है। संघठन को 7 अप्रैल 1948 में बनाया गया था। इसका लक्ष्य विश्व के नागरिको की सेहत के स्तर को ऊँचा करना है।

who organisaiton

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)

ये विश्व के श्रमिक मानक बनाने और इसका अवलोकन करने की जिम्मेदारी रखता है। ये एकलौती ‘त्रिपक्षीय’ संयुक्त राष्ट्र संस्था है जोकि परस्पर सहयोग से नीति एवं कार्यक्रम को प्रारूप देता है। पहले विश्व युद्ध के बाद 1919 में राष्ट्र संघ को स्थापित किया गया जो श्रमिक हितो की रक्षा करता था। इस समय इसके सदस्य 187 है।

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन

ये यूनाइटेड नेशन की 15 विशिष्ठ एजेंसियो में से एक है जिसकी स्थापना 14 जुलाई 1967 में हुई थी। संघठन का मुख्यालय जेनेवा (स्विजरलैंड) में है। भारत भी इसका सदस्य है और संघठन ने 26 अप्रैल को ‘विश्व बौद्धिक दिवस’ चुना है। संघठन बौद्धिक सम्पदा (साहित्य, कला, फिल्म-फोटोग्राफ, ट्रेडमार्क्स इत्यादि) को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देता है।

विश्व मौसम विज्ञान संघठन

1951 से ही यूनाइटेड नेशन की विशिष्ठ एजेंसी है जोकि 1950 में स्थापित हुआ एक अंतर-सरकारी संघठन है। इसके 193 सदस्य राज्य एवं 6 सदस्य क्षेत्र है। संघठन दुनियाभर के लोगो को मौसम के बदलाव के बारे में जागरूक करता है। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विजरलैंड) में है।

अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संगठन

वैश्विक रेडियो एवं दूरसंचार के नियत एवं मानकीकरण के लिए इस संघठन को 17 मई 1865 में पेरिश में स्थापित किया गया था। इसके मुख्य कार्य रेडियो वर्णक्रम मानकीकरण, रेडियो वर्णक्रम नियतन, राष्ट्रों में परस्पर सम्बन्ध प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय फ़ोन कॉल की आज्ञा देना।

अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन

यह संघठन विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के मानकीकरण से जुड़ा है। एक गैर-सरकार संघठन होते हुए यह अलग-अलग राष्ट्रों में माल एवं सेवाओं की क्वालिटी के मापदण्ड तय करता है। ये करीबन 22,041 मानक पब्लिश कर चुका है। संघठन को 23 फरवरी 1947 में बनाया गया है और इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विजरलैंड) में है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद

यूनाइटेड नेशन ने मानवाधिकार आयोग को साल 1946 में स्थापित किया था। ये एक वित्तीय एवं सामाजिक परिषद की कार्यात्मक समिति थी। इसके कार्य प्रतिवेदन बनाना, अधिकारों के अंतरराष्ट्रीय बिल, स्वतंत्रता, स्त्री दशा एवं मानवाधिकार के मुद्दों के लिए अनुशंसाएं देना है। संघठन के कुल 47 देश सदस्य है।

UNHRC

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग

इसकी स्थापना 14 दिसंबर 1950 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा हुई थी। ये विश्वभर के शरणार्थियों को संरक्षण एवं समाधान के लिए वैश्विक कार्यवाही का नेतृत्व एवं तालमेल करता है। इसका मूल लक्ष्य शरणार्थियों के अधिकारों एवं कल्याण को सुनिश्चित करना है।

व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि

यह संघठन एक निकाय है जोकि 10 सितम्बर 1996 में अस्तित्व में आया था। संघठन राज्यों की पार्टियों के मध्य विमर्श एवं सहभागिता के लिए मंच देता है। इस संघठन का मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में है।

संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन

संघठन की स्थापना नवंबर 1966 में यूनाइटेड नेशन के सचिवालय के स्वयात्त अंग की तरह हुई थी। इसका मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में है। 2019 तक इसके सदस्य 170 थे। संघठन का मिशन इसके सदस्य देशों में समवेशी एवं निरंतर औद्योगिक विकास में उन्नति करना है।

UNIDO

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी

इस संघठन को 29 जुलाई 1957 में स्थापित किया गया था। ये संघठन विश्व में परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्वक प्रयोग के लिए प्रयास करता है। इसका मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में है। इसके महासचिव मिश्र मूल के मोहम्मद अलबरदेई है।

Flag_of_IAEA

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन

1948 में जेनेवा सम्मेलन के समय पर करार होने के बाद यूनाइटेड नेशन ने IMO को स्थापित किया था। ये संघठन मुख्य रूप से समुद्री जहाजों के प्रदूषण पर नियंत्रण का कार्य करता है। संघठन का संचालन सदस्यों की एक सभा करती है। इस समय संघठन के 174 सदस्य एवं 3 सहयोगी सदस्य है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल

यह एक स्वयंसेवी संस्था है जिसका लक्ष्य मानव मूल्यों, आजादी को बचाना एवं भेदभाव को समाप्त करना है। इसकी स्थापना ब्रिटेन में पीटर बेंसन ने जुलाई 1961 में की थी। संघठन का मुख्यालय लंदन में ही है। संघठन को 1977 में नोबल पुरस्कार मिल चुका है।

Amnesty

यूनेस्को

ये यूनाइटेड नेशन की विशिष्ट एजेंसी है जिसकी स्थापना 16 नवम्बर 1945 में विश्व में शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के सहयोग को बढ़ावा देने में हुई थी। इसका उद्देश्य निरक्षरता को समाप्त करके निःशुल्क शिक्षा देना है।

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन

18 अप्रैल 1948 में विभिन्न यूरोपीय देशों ने दूसरे विश्वयुद्ध के नुकसान के बाद संघठन को स्थापित किया था। इसका कार्य अर्थव्यवस्था एवं रोज़गार को मजबूती देना और वित्तीय स्थिति को बनाये रखने के लिए अर्थव्यवस्था का विकास करना है।

इंटरपोल

ये अंतरराष्ट्रीय अपराधिक पुलिस संघठन है जिसको ‘इंटरपोल’ भी कहते है। इसके विश्वभर में 7 क्षेत्रीय ब्यूरो है और अपने सभी 194 सदस्य देशों में इसके राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो है। इसका कार्य विश्व के देशों के कुख्यात अपराधियों को पकड़ना है।

अफ्रीकी संघ

ये 55 अफ़्रीकी देशों का एक यूनियन है जिसका उद्देश्य अफ्रीका महाद्वीप में राजनैतिक एवं वित्तीय सहयोग में वृद्धि करना है। इसकी स्थापना 25 मई 1963 में हुई थी। इसका प्रशासनिक केंद्र अदीस अबाबा (इथियोपिया) में है।

Flag_of_the_African_Union

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम

संघठन यूनाइटेड नेशन की पर्यावरण से सम्बंधित क्रियाकलापों पर नियंत्रण करता है। इसको जून 1972 में स्थापित किया गया था और इसका मुख्यालय नैरोबी (केन्या) में है। साथ ही अन्य 6 सदस्य देशों में भी ऑफिस है।

गुटनिरपेक्ष आंदोलन

सोवियत रूस से शीत युद्ध के बाद नए-नए स्वतंत्र हुए देशों को अमेरिका एवं सोवियत रूस से बचकर अपने हितो की रक्षा के लिए इस संघठन को तैयार किया गया। संघठन का स्थापना वर्ष 1961 है और इसका मुख्यालय जकार्ता में है।

दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ

यह दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों का एक स्थानीय संघठन है जो एशिया प्रशांत में औपनिवेशिक देशों के बीच तनाव को कम करके स्थितरता देने का प्रयास करता है। संघठन की स्थापना 8 अगस्त 1967 में बैंकॉक (थाईलैंड) में हुई थी। इस समय 10 सदस्य देश है।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय

1945 में यूनिटेड नेशन के चार्टर से इसकी स्थापना हुई थी और राष्ट्र संघ ने इसमें मध्यस्थता भी की थी। यह देशों के बीच में क़ानूनी विवादों को सुलझाने का कार्य करता है। संयुक्त राष्ट्र के अंगों वाम विशिष्ठ एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार सलाह भी देता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

ये यूनिटेड नेशन के 6 प्रमुख अंगों में शामिल है जोकि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। इसको साल 1945 में स्थापित किया गया था और इसके सदस्य देश 15 है।

शंघाई सहयोग संगठन

ये यूरेशिया का राजनैतिक, आर्थिक एवं सैन्य संघठन है जिसकी स्थापना 2001 में हुई थी। इस समय इसके सदस्य देश 8 है जिसमे भारत एवं पाकिस्तान भी है। स्थापना के समय इसके “शंघाई V” नाम दिया गया था जिसे बाद में बदला गया है।

अंतरराष्ट्रीय संगठन – मुख्यालय, स्थापना वर्ष से जुड़े प्रश्न

संयुक्त राष्ट्र संगठन का मुख्यालय कहाँ है?

इस समय संयुक्त राष्ट्र संघठन का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयोर्क शहर में है।

अंतरराष्ट्रीय संगठन कितने प्रकार के है?

अंतर-सरकारी संघठन, अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संघठन एवं बहुराष्ट्रीय उधम।

विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ है?

बैंकों के बैंक यानी विश्व बैंक का मुख्यालय अमेरिका के वॉशिंगटन (डीसी) में स्थित है।

एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहाँ है?

एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय फिलीपींस देश के मनीला शहर में है।

Leave a Comment

Join Telegram