भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से जानिए

वर्तमान समय में भारत देश के सभी राज्यों में 744 ज़िले हैं। यह सभी ज़िले क्षेत्रफल के अनुसार बड़े एवं छोटे है। किसी भी ज़िले की शासन व्यवस्था एवं राजकोष को सही प्रकार से कार्यान्वित करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी अर्थात डीएम को सौपी जाती है।

भारत में कही पर कुछ गांवों को जोड़कर एवं अन्य स्थानों में बड़े भूक्षेत्र से जिले को बनाया जाता है। देश का प्रत्येक जिला कई ताल्लुक, तहसील एवं प्रखंडों को मिलकर तैयार होता है।

इसी प्रकार से बहुत से ज़िलों को जोड़कर एक राज्य (प्रदेश) का निर्माण होता है। ज्यादातर जिलों को एक जिला मुख्यालय दिया जाता है, इसका नाम ज़िले के नाम पर ही रखा जाता है।

kshetrphal aur jansankhya men desh ke sabse bade jile - भारत का सबसे बड़ा जिला
kshetrphal aur jansankhya men desh ke sabse bade jile

सबसे पहले जिला क्या होता है

भारतीय राज्य अथवा केंद्र शासित राज्य का प्रशासनिक भाग ही जिला कहलाता है। एक ज़िले को कई उपभागों अथवा ताल्लुकों में विभाजित किया जाता है।

एक उप-आयुक्त अथवा जिला अधिकारी का कार्य प्रशासन और अधीक्षक के प्रभारी के रूप में होता है। पुलिस अधीक्षक अथवा पुलिस उपायुक्त (आईपीएस) अधिकारी विधि-विधान पर नियंत्रण रखता है।

राज्य सिविल सेवा का अधिकारी निगम उप-आयुक्त को ज़िले के जीवन-पर्यावरण की व्यवस्था करनी होती है।

भारत का सबसे बड़ा जिला

लेख का विषयभारत के सबसे बड़े जिले
उद्देश्यसामान्य ज्ञान में वृद्धि
श्रेणीशैक्षिक लेख
आधिकारिक वेबसाइटwww.india.gov.in

क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा जिला

देशभर में गुजरात राज्य का कच्छ जिला 45,674 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ भारत का सबसे बड़ा जिला है। ज़िले के अंतर्गत 10 उपभाग है जिसमे कच्छी, सिन्धी और गुजराती भाषा का मुख्यतया प्रयोग होता है।

जिले की राजधानी भौगोलिक रूप से केंद्र पर स्थित भुज को बनाया गया है। कच्छ जिले में 10 तहसील, 939 गांव एवं 6 नगर पालिकाएँ आते है। अपने क्षेत्रफल के आधार पर यह जिला देश के दो राज्य हरियाणा एवं केरल से भी बड़ा है। भारत में जिले की ही तरह से बड़े रेलवे स्टेशन भी जानने लायक है।

विशाल आकार होने के साथ कच्छ एक द्वीप है चूँकि यह पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में कच्छ की खाड़ी एवं उत्तर और उत्तर-पूर्व में कच्छ के रण के घिरा हुआ है।kshetrphal aur jansankhya men bharat ke sabse bade jilekacch - kacch

जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा जिला

भारत के महाराष्ट्र राज्य का ठाणे जिला 1,10,54,131 (2011 जनगणना) जनसंख्या के साथ भारत का सर्वाधिक बड़ा जिला है। यह राज्य के 36 जिलों में से एक है जिसका पूर्वी भाग पहाड़ी है।

यहाँ पर मुख्यतया जनजातीय समुदायों के निवासी रहते है। पश्चिमी भाग में पहाडियोब ने नदी घाटी को निर्मित किया है। यहाँ घाटियाँ तटीय क्षेत्रों से मिल गयी है, जहाँ उगने वाले चावल एवं फलों में घोलवाद प्रसिद्ध है।

भारत का पहला परमाणु विद्युत केंद्र तारापुर में निर्मित किया गया था। ठाणे मुंबई का एक प्रमुख उपनगर है और मुंबई महानगरीय क्षेत्र में स्थित है। ठाणे मुंबई के उत्तरी छोर पर, दक्षिण-पश्चिम में उल्हास नदी के किनारे पर स्थित है।

वर्ष 1853 में ठाणे एवं मुंबई के मध्य देश की प्रथम रेल की शुरुआत हुई थी। ठाणे नगर पालिका क्षेत्र में वसई, कल्याण, मुरबाड, भिवंडी, शहपुर, वाडा, जव्हार, मोखाडा, पालघर, दहानु, तालसरी, उल्हासनगर, अम्बरनाथ, विक्रमगड आदि तहसील सम्मिलित है। kshetrphal aur jansankhya men bharat ke sabse bade jilethaane - thaane

किसी ज़िले के नाम बदलने की प्रक्रिया

  • जिले का नाम बदलने की माँग सम्बंधित जिले की जनता एवं जन प्रतिनिधियों को करनी होती है।
  • नाम बदलने का पहला प्रस्ताव प्रदेश कैबिनेट में स्वीकृति के लिए राज्य विधानसभा की ओर से राज्यपाल के पास पहुँचता है।
  • राज्यपाल के माध्यम से नाम परिवर्तन की अधिसूचना गृह मंत्रालय को भेजी जाती है।
  • गृह मंत्रालय इसकी स्वीकृति एवं अस्वीकृति के विषय में विचार करते है।
  • राज्य सरकार के द्वारा ज़िले के नाम बदलने की अधिसूचना प्रकाशित होती है।
  • शासन के गजट की एक प्रति सरकारी डाक से उक्त जिले के डीएम तक पहुँचाई जाती है।
  • डीएम के माध्यम से नए नाम की सूचना अपने अधीनस्थ विभागों के विभागध्यक्ष को पत्र से दी जाती है।
  • इसके तुरंत बाद ही सभी विभाग वर्तमान कागजों पर नाम को बदलना शुरू कर देते है।

भारत का सबसे बड़ा जिला से जुड़े प्रश्न

क्षेत्रफल के अनुसार वर्तमान समय में देश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

भारत में गुजरात राज्य का कच्छ जिला 45,674 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ सर्वाधिक बड़ा जिला है। इसका क्षेत्रफल भारत के दो राज्यों केरल और हरियाणा से भी अधिक है।

इस समय भारत के किस जिले की जनसंख्या सबसे अधिक है?

भारत में महाराष्ट्र राज्य के ठाणे ज़िले की जनसंख्या 1.11 करोड़ है और यह देश में किसी भी जिले की सबसे अधिक जनसंख्या है।

किसी भी जिले का नाम क्यों परिवर्तित किया जाता है?

देश में किसी भी जिले के नाम बदलने के लिए राजनीतिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक एवं सामाजिक कारण होते है।

भारत में क्षेत्रफल में दूसरे स्थान पर कौन-सा जिला आता है?

केंद्र शासित लद्दाख राज्य मे स्थित लेह जिला 45,110 वर्ग किमी के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।

Leave a Comment

Join Telegram