भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन-भारतीय रेलवे एक लाख से अधिक कर्मचारियों को नौकरी देने वाला विश्व का चौथे नंबर का नियोक्ता है। देशभर में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या 7 से 8 हज़ार तक आंकी जाती है। इस प्रकार से भारतीय रेलवे देशभर में अपने रेल नेटवर्क के लिए बहुत सारे रेलवे स्टेशन की कड़ी रखता है। भारत के नागरिकों की सेवा में रेलवे हमेशा से ही अग्रणी रहा है। लगभग 2.30 करोड़ भारतीय हर दिन रेलवे के माध्यम से अपना सफर तय करते है। यही कारण है कि विश्व का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क भारत में ही है। रेल हज़ारों लोगों को लेकर लम्बी-लम्बी दूरी तय करने में समर्थ है। हम सभी के मन में यह प्रश्न आना स्वाभाविक है कि इतने बड़े रेलवे नेटवर्क में भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है।
भारत में बहुत से लोग रेलगाड़ी के माध्यम से अपना सफर तय करना पसंद करते है। भारत के लगभग प्रत्येक राज्य के पास बहुत अच्छे एवं बड़े रेलवे स्टेशन है। देशभर के करोड़ों यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे लगभग 13,452 से अधिक यात्री ट्रेने प्रतिदिन संचालित करता है। इस कारण से यात्रा करना सुविधाजनक एवं सरल हो गया है। इस लेख के माध्यम से आपको भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन की सूची एवं अन्य जानकारियाँ भी मिल रही है। इस लेख के अंतर्गत आपको जानकारी मिलेगी कि भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन-सा है और इसकी क्या विशेषताएँ है।

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
लेख का विषय | भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन लिस्ट |
उद्देश्य | देश के सबसे बड़े रेलवे की जानकारी देना |
लाभार्थी | सभी पाठक |
श्रेणी | शैक्षिक लेख |
आधिकारिक वेबसाइट | https://indianrailways.gov.in/ |
भारतीय रेल की जानकारी
भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन-भारतीय ट्रेने अपने देश की लाइफ लाइन की तरह होती है। यह भारत के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक ताने-बाने को चारो तरफ जोड़ने का काम करती है। एक वर्ष में भारतीय रेल से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या ऑस्ट्रेलिया से भी अधिक है। यही वजह है कि लोगों की माँग को पूरा करने के लिए रेलवे प्लेटफॉर्म्स को बड़ा बनाया है। भारतीय रेलवे का बड़ा होना सिर्फ इसका एक हिस्साभर है, जिसके कारण यह एक अनुकरणीय परिवहन माध्यम बन जाता है। रेलवे का इस्तेमाल सिर्फ यात्री लोग ही नहीं करते है बल्ली बड़े सामान भी रेलवे की सहायता से भेजे जाते है।
भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों का विवरण
1. हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन
हावड़ा रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल में हावड़ा एवं कोलकाता शहर का रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन हुगली नदी के किनारे पर स्थित है। स्टेशन के 2 काम्प्लेक्स में 23 प्लेटफार्म एवं 25 पटरियां है जिसके कारण यह एक विशिष्ट स्थान रखता है। जहाँ भारत की पहली रेल मुंबई शहर में चली थी तो दूसरी ट्रेन वर्ष 1854 में हावड़ा रेलवे स्टेशन से चली थी। काकोरी काण्ड से जुड़े प्रसिद्ध क्रान्तिकारी योगेश चन्द्र चटर्जी हावड़ा रेलवे स्टेशन पर ही गिरफ्तार हुए थे। यहाँ से प्रतिदिन लगभग 600 ट्रेने चलती है, साथ ही स्टेशन पर एक दिन में 200 लोकल एवं 100 से ज्यादा एक्सप्रेस रेल जाती है। यह भारत का एकमात्र रेलवे स्टेशन है जहाँ कुछ किराया देने के बाद अपना वाहन स्टेशन में ले जाने की सुविधा है। हावड़ा स्टेशन के नाम सबसे अधिक रेलवे प्लेटफॉर्म होने से साथ सबसे व्यस्त प्लेटफार्म होने का रिकॉर्ड है।
2. सियालदह जंक्शन रेलवे स्टेशन
सियालदल रेलवे स्टेशन देश में दूसरा रेलवे स्टेशन है जो कोलकाता शहर में स्थित है। यहाँ पर 21 प्लेटफार्म एवं 28 पटरियां मौजूद है जो इसको व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक बनती है। यह वर्ष 1869 में शुरू हुआ था, यह से ही कोलकाता की पहली हॉर्स ट्राम सेवा को अर्मेनियाई घाट तक शुरू किया था। पुरे स्टेशन को उत्तरी (13 प्लेटफार्म) एवं दक्षिणी (7 प्लेटफार्म) टर्मिनलों में बाँटा गया है। यहाँ पर यात्रियों को एक कार्यकारी लाउंज में गर्म स्नान की सुविधा भी मिलती है। साथ ही यात्री यहाँ पर भोजन एवं चाय-नास्ता ले सकते है और अपनी अगली ट्रेन क प्रतीक्षा कर सकते है।
3. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल
छत्रपति टर्मिनल देश का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन होने का गौरव रखता है। यह एक ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन है जिसको पुराने समय में विक्टोरिया टर्मिनल स्टेशन कहते थे। वर्ष 2004 में यूनेस्को ने स्टेशन को विश्व धरोहर बनाया है। इसमें कुल 18 पलटफोर्म है, जिनमे से 7 प्लेटफॉर्म्स को मुंबई के उपनगर के लिए एवं 11 प्लेटफॉर्म्स को मुंबई से लम्बी दुरी की रेलों के लिए रखा है। मुंबई शहर के व्यावसायिक एवं ऐतिहासिक समृद्धि में छत्रपति टर्मिनल का विशेष महत्त्व है। स्टेशन के बाहर विज्ञान, वाणिज्य, कृषि एवं अभियांत्रिकी से सम्बंधित कुछ मूर्तियाँ स्थित है।
4. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
देश की राजधानी दिल्ली में पहाड़गंज एवं अजमेरी गेट के बीच में स्थित नै दिल्ली रेलवे स्टेशन चौथा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। यह दिल्ली के मुख्य रेलवे स्टेशनो में है जो वर्षभर भारी भीड़-भाड़ का सामना करता है। यहाँ से प्रतिदिन 400 रेले आती-जाती है जिसमे लगभग 5 लाख यात्री सफर करते है। वर्ष 1926 में इसकी स्थापना की गयी थी। यह देश के बहुत से प्रमुख रेलवे स्टेशनो से जुड़ा है जिससे यात्रियों को बहुत सुविधा एवं लाभ होता है। वर्ष 2010 के दिल्ली कामनवेल्थ खेलों के लिए स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया था। इसी समय रिंग रोड को निर्मित करके यह नई दिल्ली से जुड़ गया था। स्टेशन पर से प्रत्येक दिन 2.13 लाख यात्रियों की आवाजाही का अनुमान लगाया जाता है। नई दिल्ली स्टेशन यात्री राजस्व के मामले में सर्वाधिक कमाई करता है।
5 . चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन
भारत के दक्षिणी भाग का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध है। इसको पुराने समय में मद्रास स्टेशन के नाम से जानते थे। वर्ष 1996 में मद्रास का नाम चेन्नई हो जाने से स्टेशन में मद्रास के स्थान पर चेन्नई हो गया। वर्ष 1873 में चेन्नई रेलवे स्टेशन को शुरू किया गया था। यहाँ पर प्लेटफार्म की संख्या कुल 17 और 17 ट्रैक है। यह स्टेशन देश के प्रमुख शहर कोलकाता, दिल्ली एवं मुंबई से सीधा जुड़ाव रखता है। एक अनुमान के अनुसार लगभग 5,50,000 यात्री नागरिक प्रतिदिन चेन्नई स्टेशन का इस्तेमाल करते है। यही कारण है कि यह अपने जोन का सबसे वव्यस्त रेलवे स्टेशन बन चुका है। यहाँ पर 17 प्लेटफॉर्म्स में से 15 लम्बी दुरी के लिए एवं 2 उपनगर के लिए प्रयुक्त होते है। यह दक्षिण भारत का सबसे लाभदायक रेलवे स्टेशन है।
6. कानपुर सेंट्रल स्टेशन
भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन
जैसा कि इसके नाम से पता चलता है यह उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर शहर का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यह देश का छठा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। वर्ष 1930 शुरू होने पर इसको कानपुर नार्थ बैरक स्टेशन कहा जाता था। वर्तमान समय में देश के पाँच केंद्रीय रेलवे स्टेशन होने के कारण इसका नाम “कानपुर सेंट्रल” हो गया। यहाँ पर 14 प्लेटफार्म है जो लगभग 2.3 मिलियन से अधिक यात्रियो की व्यस्तता रखते है। इस स्टेशन के पास देश में सबसे अधिक रेलवे कनेक्शन है चूँकि लगभग 1500 से अधिक स्टेशन इससे सीधा जुड़ाव रखते है। भारत की विभिन्न प्रमुख रेले जैसे तेजस, वन्दे, भारत, राजधानी एवं शताब्दी यहाँ पर कुछ देर रूकती है।
7. प्रयागराज जंक्शन
यह उत्तर प्रदेश राज्य के प्रयागराज शहर का प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जिसको कुछ समय पहले तक इलाहबाद रेलवे स्टेशन कहते थे। यह स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे जोन का मुख्यालय भी बनाया गया है जिसका स्टेशन कोड ALD है। स्टेशन में 10 प्लेटफार्म है जिन पर 400 से अधिक रेल प्रतिदिन आवाजाही करती है। जिसके कारण स्टेशन पर 2 लाख यात्री प्रतिदिन सेवा पाते है। यहाँ से हावड़ा, दिल्ली, मुंबई एवं अन्य मुख्य स्टेशनों का जुड़ाव सीधी रेखा में मिलता जाता है। इसके अतिरिक्त यह स्टेशन शहर के आसपास के क्षेत्रों में भी थोड़ी लम्बी दूरी के लिए प्रयुक्त होता है।
8. पटना जंक्शन
भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन
भारत के बिहार राज्य के पटना शहर में देश का आठवां सर्वाधिक बड़ा रेलवे स्टेशन है। इसको वर्ष 1862 में बांकीपुर शहर में बांकीपुर जंक्शन के नाम से स्थापित किया गया था। स्टेशन को भारतीय रेलवे के मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत रखा गया है जिसका स्टेशन कोड PNBE है। यह स्टेशन दिल्ली एवं कोलकाता रेलवे मार्ग के बीच में पड़ता है जो प्रतिदिन लगभग 4 लाख यात्रियों को सेवा देता है। यही वजह है कि यह स्टेशन बिहार राज्य का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन है। स्टेशन के अंतर्गत 10 प्लेटफार्म एवं 15 ट्रैक है। प्लेटफार्म को फुटओवर ब्रिज से जोड़ा गया है। स्टेशन में यात्रियों को निःशुल्क आरओ पानी, प्रतीक्षा कक्ष, वाहन पार्किंग, रिटायरिंग रूम्स, स्वचालित सीढ़ियाँ एवं आरक्षण खिड़की की सुविधा देता है।
9. अहमदाबाद जंक्शन
भारत के गुजरात राज्य के प्रमुख शहर अहमदाबाद में अहमदाबाद जंक्शन स्थित है, जिसका स्टेशन कोड ADI है। स्टेशन को उत्तर-मध्य रेलवे क्षेत्र का मुख्यालय बनाया गया है और यह पश्चिमी रेलवे नेटवर्क का भाग भी है। देश के दक्षिण से पूर्व की सभी रेल इस स्टेशन से होकर जाती है, इस कारण से यह विभिन्न प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। स्टेशन के 12 प्लेटफार्म में से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेनें गुजरती है।
हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन | कानपुर सेंट्रल स्टेशन |
सियालदह जंक्शन रेलवे स्टेशन | प्रयागराज जंक्शन |
छत्रपति शिवाजी टर्मिनल | पटना जंक्शन |
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन | अहमदाबाद जंक्शन |
चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन |
भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन
भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन से सम्बंधित प्रश्न
भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कहाँ है?
देश का सबसे बड़ा रेलवे सेशन पश्चिम बंगाल में हावड़ा रेलवे स्टेशन के नाम से है।
भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन-सा है?
मथुरा जंक्शन को देश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन के रूप में जानते है।
विश्व का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म कौन-सा है?
गोरखपुर जंक्शन में दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म है।
देश का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन कौन सा है?
मुंबई शहर का बोरी बन्दर सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है।