एमपी ट्रेजरी पे स्लिप: IFMIS MP Treasury Pay Slip 2023 | Employee Salary Slip

एमपी ट्रेजरी पे स्लिप – सरकारी विभागों में सेवारत सभी कर्मचारी नागरिकों के लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मासिक रूप में दी जाने वाली वेतन से संबंधी पर्ची को ऑनलाइन रूप में कर्मचारियों के लिए उपलब्ध किया गया है। यह सरकारी विभागों में तैनात सभी कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने हेतु इस प्रक्रिया का गठन किया गया है। इसके लिए एमपी सरकार के द्वारा Employee Salary Slip हेतु पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

इस पोर्टल की मदद से सभी कर्मचारी व्यक्ति अपने वेतन से संबंधी विवरण को डाउनलोड कर सकते है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से IFMIS MP Treasury Pay Slip 2023 से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को साझा करेंगे। अतः सैलरी स्लिप डाउनलोड से संबंधी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

एमपी ट्रेजरी पे स्लिप: IFMIS MP Treasury Pay Slip
एमपी ट्रेजरी पे स्लिप: IFMIS MP Treasury Pay Slip

IFMIS MP Treasury Pay Slip 2023

एमपी ट्रेजरी पे स्लिप– को राज्य के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी ऑनलाइन मोड में देख सकते है। यह सभी कर्मचारी नागरिकों के लिए एक वैध दस्तावेज के रूप में कार्य करता है जिसमें मासिक वेतन से लेकर अन्य प्रकार के विवरण भी शामिल होते है। एमपी राज्य सरकार के द्वारा सैलरी स्लिप से संबंधी विवरण को ऑनलाइन रूप में नागरिकों तक उपलब्ध करवाने हेतु एक वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद से नागरिक अपने मासिक भुगतान से लेकर सभी प्रकार के विवरणों को देख सकते है। IFMIS MP Treasury Pay Slip 2023 वित्त विभाग का वह अहम् हिस्सा है जिसमें नागरिकों को वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली से संबंधी सेवाएं प्रदान की जाती है।

IFMIS MP portal क्या है ?

यह राज्य सभी कर्मचारी नागरिकों के लिए लॉन्च किया गया वह ऑनलाइन वेब पोर्टल है जिसके माध्यम से मासिक भुगतान एवं वित्त विभाग से संबंधी सभी सेवाओं को सरकारी विभागों में सेवारत कर्मचारियों तक पहुंचाया जाता है। इस पोर्टल कर्मचारियों को घर बैठे सुविधा प्रदान करने हेतु विभिन्न विभागों को इस पोर्टल के साथ जोड़ा गया है जिसमें नागरिक सभी सेवाओं को सरलता से लेने का लाभ प्राप्त कर सकते है।

IFMIS MP portal में कर्मचारी नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ अन्य विवरणों को भी पोर्टल में शामिल किया गया है। यह नागरिकों तक सुविधा पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रणाली है। वित्त विभाग से संबंधी सेवाओं को आसान बनाने के लिए एवं नागरिकों तक स्पष्टीकरण एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए वित्त विभाग का यह पोर्टल एक महत्वपूर्ण अंग है।

MP Employee Salary Slip

लेख का नाम एमपी ट्रेजरी पे स्लिप
राज्य  मध्य प्रदेश
वर्ष 2023
संबंधित विभाग  वित्त विभाग मध्य प्रदेश साशन
लाभार्थी  सरकारी विभागों में सेवारत राज्य के सभी कर्मचारी नागरिक
लाभ  ऑनलाइन पे-स्लिप/ वेतन पर्ची सरकारी कर्मचारी
सेवाएं ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.mptreasury.org 

यह भी देखें :- मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची

एमपी ट्रेजरी पे स्लिप ऑनलाइन के लाभ

  • FMIS MP Treasury Pay Slip ऑनलाइन के माध्यम से कर्मचारी व्यक्तियों को घर बैठे सेवा का लाभ प्राप्त होगा।
  • सरकारी विभागों के कर्मचारी नागरिक बिना कार्यालय का दौरा किये बिना अपने मासिक वेतन के रिकॉर्ड के विवरण को ऑनलाइन रूप में प्राप्त कर पाएंगे।
  • यह पोर्टल नागरिकों को एमपी ट्रेजरी पे स्लिप के अंतर्गत अन्य प्रकार की सेवा का लाभ भी प्रदान करता है।
  • इस ऑनलाइन सेवा के माध्यम से सरकारी कर्मचारी नागरिकों के समय का सदुपयोग होगा। वह बिना किसी समस्या के पोर्टल की सहायता से ऑनलाइन रूप में सैलरी स्लिप एवं अन्य लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • सैलरी स्लिप सभी कर्मचारी नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसकी सहायता से वह अन्य प्रकार की सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • एमपी ट्रेजरी पोर्टल की सहायता से कर्मचारी व्यक्ति बिना किसी समस्या के अपने द्वारा किये गए कार्य का सभी विवरण अब ऑनलाइन रूप में देख सकते है की उनके द्वारा कितने समय काम किया गया है।
  • इसके साथ ही यदि कर्मचारी नागरिक के द्वारा किसी प्रकार का कोई ऋण लिया गया है तो वह उसकी कटौती से संबंधित सभी प्रकार के विवरणों को भी देख सकते है।
  • इस सुविधा के माध्यम से अब नागरिक अपने खाते से संबंधी सभी प्रकार के लेन देन के विवरण को चेक किया जा सकता है।

MP Treasury पोर्टल में मौजूद सेवाएं

एमपी ट्रेजरी पोर्टल में नागरिकों की सुविधा के लिए वित्त विभाग से संबंधी सभी प्रकार की सेवाओं को उपलब्ध किया गया है। सभी नागरिक इस पोर्टल की मदद से नीचे दी गयी सभी प्रकार की सुविधा ले सकते है। यह सैलरी स्लिप के साथ बिल एवं चालान जैसी सेवाओं को भी MP Treasury पोर्टल में उपलब्ध किया गया है। एवं साथ ही पेंशन जैसी महत्वपूर्ण सेवा को भी इस पोर्टल में उपलब्ध किया गया है।

  1. रिपोर्ट्स
  2. बिल सर्च
  3. चालान सर्च
  4. पेंशन सर्च

इसके साथ ही कर्मचारी नागरिकों के लिए पोर्टल में निम्न सुविधाएँ उपलब्ध है जो इस प्रकार निम्नवत है। मुख्य रूप से कर्मचारी नागरिकों को ऑनलाइन रूप से सुविधा प्रदान करने हेतु यह सभी विवरण पोर्टल में उपलब्ध किये गए है उन्हें किसी की जानकारी के लिए अब संबंधित कार्यालयों में नहीं जाना होगा।

एमपी ट्रेजरी पे स्लिप

  • एम्प्लॉय पर्सनल डिटेल्स
  • DDO वाइज एम्प्लॉय डिटेल्स
  • एम्प्लॉय सैलरी डिटेल्स
  • प्रत्येक कर्मचारी के लिए जीपीएफ/डीपीएफ के आंशिक अंतिम निकासी विवरण की रिपोर्ट
  • कुल संख्या किसी विशेष महीने में वेतन पाने वाले कर्मचारियों की
  • एक कर्मचारी की अग्रिम और उसकी वसूली
  • 2 वर्ष के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सूची

यह भी देखें :- (SSSM ID) मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल : MP Samagra ID List ऑनलाइन डाउनलोड

IFMIS ID Login Process

यहाँ हमारे द्वारा पोर्टल में लॉगिन कैसे करें उसके बारे में जानकारी दी गयी है। लॉगिन आईडी के आधार पर सभी नागरिक पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का आसानी से प्राप्त कर सकते है।

  • IFMIS MP Treasury Pay Slip लॉगिन हेतु मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग की आधिकारिक वेबसाइट /www.mptreasury.gov.in में जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज में लॉगिन पेज खुल कर आएगा।
  • इस लॉगिन पेज में सभी विवरणों को दर्ज करें जैसे यूजर आईडी ,पासवर्ड ,एवं कैप्चा कोड आदि। IFMIS-ID-Login-Process
  • इसके बाद लॉगिन विकल्प में क्लिक करें।
  • इस प्रकार कर्मचारी व्यक्ति पोर्टल में लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे।

एमपी ट्रेजरी पे स्लिप ऐसे डाउनलोड करें ?

IFMIS MP Treasury Pay Slip 2023 Download करने के लिए सभी प्रक्रिया को साझा किया गया है की किस प्रकार कर्मचारी नागरिक कुछ आसान स्टेप्स के माध्यम से अपने वेतन पर्ची को ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते है।

  • Employee Salary Slip Download के लिए कर्मचारी व्यक्तियों को www.mptreasury.org की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज में नागरिक को My Area वाले सेक्शन में report विकल्प को चुनना है।
  • अब नए पेज में Web Reports के सेक्शन में Employee Reports में जाएँ। एमपी-ट्रेजरी-पे-स्लिप-डाउनलोड
  • इसके पश्चात  Employee Salary Slip के विकल्प का चयन करें।
  • अब अगले पेज में सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सभी विवरणों को भरें जैसे Employee Code, Salary for month ,Year आदि। एमपी-ट्रेजरी-पे-स्लिप
  • सभी विवरणों को भरने के पश्चात submit ऑप्शन में क्लिक करें।
  • submit ऑप्शन में क्लिक करते ही वेतन पर्ची से संबंधी सभी विवरण स्क्रीन में दिखाई देंगे।
  • अब इसको डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट लेकर आगे के लिए इसे सुरक्षित रखे।

यह भी देखें :- मध्यप्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

HELPDESK / GRIEVANCE  

  • ग्रीवेंस हेतु कर्मचारी नागरिकों को www.mptreasury.org पोर्टल में विजिट करना होगा।
  • पोर्टल में विजिट करने के पश्चात होम पेज में HELPDESK / GRIEVANCE के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब नए पेज में ग्रीवेंस के लिए दी गयी सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करें।HELPDESK-GRIEVANCE
  • जैसे नाम ,ईमेल ,Grievance Details आदि।
  • सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन में क्लिक करें।
  • इस प्रकार ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

MP Treasury Pay Slip Portal Details

मध्य प्रदेश सरकार का वित्त विभाग राज्य की सभी प्राप्तियों और व्यय की निगरानी करता है। विभाग बजट के आवंटन और निगरानी को भी देखता है।  विभिन्न योजनाओं के लिए धन की उपलब्धता तक पहुंच और इक्विटी, ऋण, डिबेंचर आदि में सरकारी निवेश की स्थिति की निगरानी करता है। एवं उचित वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करना और लेखापरीक्षा की निगरानी भी वित्त विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है। इसके अलावा, वित्त विभाग संस्थागत वित्त निदेशालय, स्थानीय निधि और लेखा परीक्षा निदेशालय जैसे छह निदेशालयों को नियंत्रित करने वाला प्रशासनिक विभाग है।

FMIS MP Treasury Pay Slip 2023

एमपी ट्रेजरी पे स्लिप की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

www.mptreasury.org एमपी ट्रेजरी पे स्लिप की आधिकारिक वेबसाइट है। इस पोर्टल की सहायता से कर्मचारी नागरिक सभी प्रकार के विवरणों को देख सकते है।

MP Treasury पे स्लिप पोर्टल के माध्यम से राज्य के कौन से नागरिक वेतन पर्ची को प्राप्त कर सकते है ?

सरकारी विभागों में तैनात सभी कर्मचारी एवं अधिकारी नागरिकों के लिए एमपी सरकार के द्वारा ऑनलाइन रूप में वेतन पर्ची सुविधा प्रदान की गयी है सभी कर्मचारी नागरिक इस पोर्टल की मदद से आसानी से प्राप्त कर सकते है।

FMIS MP Treasury Pay Slip हेतु कर्मचारी कोड को कहाँ से प्राप्त करें ?

सरकारी विभागों में सेवारत सभी कर्मचारी नागरिक कर्मचारी कोड को DDO के तहत प्राप्त कर सकते है। यह कोड सभी कर्मचारियों के लिए FMIS MP Treasury Pay Slip डाउनलोड करने के लिए एक महत्वपूर्ण कोड है।

FMIS का पूरा नाम क्या है ?

FMIS का पूरा नाम एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली जिसे इंग्लिश में INTEGRATED FINANCIAL MANAGEMENT INFORMATION SYSTEM के नाम से जाना जाता है।

MP Govt Employee Salary Slip के तहत नागरिकों को क्या सुविधा प्राप्त हुई है ?

कर्मचारी नागरिकों को MP Govt Employee Salary Slip के माध्यम से विभिन्न सुविधाएँ प्राप्त हुई है। अब नागरिक बिना किसी कार्यालय का दौरा किये हुए अपने सैलरी से संबंधी सभी रिकॉर्डों का विवरण ऑनलाइन रूप में प्राप्त कर सकते है। यह एक विशेष प्रकार की सुविधा कर्मचारी नागरिकों को एमपी सरकार के माध्यम से प्रदान की गयी है।

पोर्टल में सैलरी स्लिप हेतु किसी भी प्रकार की समस्या के लिए कर्मचारी व्यक्ति कहाँ संपर्क कर सकते है ?

एमपी सरकार के द्वारा सैलरी स्लिप से संबंधी समस्या के लिए कर्मचारियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर की सहायता से नागरिक अपने किसी भी प्रकार के समस्या के समाधान के लिए सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर –18004198244 

क्या अन्य राज्यों के कर्मचारी नागरिक भी इस पोर्टल में मिलने वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है ?

नहीं अन्य राज्यों के कर्मचारी नागरिकों के लिए पोर्टल में कोई सेवा उपलब्ध नहीं की गयी है इस पोर्टल का लाभ केवल राज्य के कर्मचारी व्यक्ति ले सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram