मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची 2023 – NFSA Ration Card Patrata Parchi MP

Ration Card Patrata Parchi MP – समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची एक ऐसी सूची है जिसके माध्यम से मध्यप्रदेश के सभी राशन कार्ड धारक अपने कार्ड पर मिलने वाले सभी खाद्य पदार्थों की सूची को मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची में देख सकते हैं। जैसे की हर महीने कितने राशन का आवंटन हो रहा है, उसमे क्या क्या सामग्री मिल रही है इत्यादि। NFSA MP Ration Card Patrata Parchi2023 में परिवार के सभी पंजीकृत सदस्यों के नाम भी देख सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची बारे में विस्तार से बताएंगे। आप कैसे मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची को घर बैठे कैसे देखेंगे और अगर आपके घर में कोई नए सदस्य का आगमन होता है, तो आप उस सदस्य का नाम मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची में कैसे जोड़े और ऑनलाइन वेबसाइट से पात्रता पर्ची देखना है भी इस आर्टिकल में बताएंगे। ये सब जानने के लिए आगे पढ़ते रहें।

NFSA Ration Card Patrata Parchi MP
NFSA Ration Card Patrata Parchi MP

Table of Contents

एमपी राशन कार्ड पात्रता पर्ची मध्य प्रदेश क्या है?

प्रदेश के किसी भी नागरिक को पात्रता पर्ची देखना है तो राशन कार्ड पात्रता पर्ची बहुत ही उपयोगी है। एमपी के राशन कार्ड पात्रता पर्ची के माध्यम से आप को बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आप राशन पात्रता पर्ची एमपी को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। इसका लिंक हमने अपने आर्टिकल में दिया हुआ है। पात्रता पर्ची देखना है तो आप डायरेक्ट उस लिंक पर क्लिक करके वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं और वहां से राशन पात्रता पर्ची एमपी को देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची 2023 हाइलाइट्स

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको राशन पात्रता पर्ची एमपी से जुड़ी जानकारी प्रदान करने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम एमपी राशन कार्ड पात्रता पर्ची (NFSA MP)
राज्य का नाममध्य प्रदेश
विभाग फ़ूड ,सिविल सप्लाइज एंड कंस्यूमर अफेयर्स
डिपार्टमेंट /खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग
प्रक्रिया माध्यम ऑनलाइन माध्यम
वर्तमान वर्ष 2023
आधिकारिक वेबसाइट लिंक samagra.gov.in

आपको पात्रता पर्ची में मिलने वाली जानकारियाँ

  • आप समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची में उस परिवार की सभी जानकारी आ जाएगी। जैसे की जिला , जनपद , जिस स्कीम के अंतर्गत सुविधा मिल रही है उसका नाम और टोटल कितने सदस्य हैं , उनकी संख्या।
  • साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के नाम, उम्र, जेंडर, स्टेटस, आधार नंबर से जुड़े हैं या नहीं इत्यादि जानकारी भी इस NFSA MP Ration Card Patrata Parchi के माध्यम से देख सकते हैं।
  • दूसरे भाग में आप राशन कार्ड पर आवंटित हुए खाद्य पदार्थों की सूची तथा कितनी मात्रा में उपलब्ध हुआ है इत्यादि जानकारी भी अंकित होती है।
  • समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची में आपको ये भी जानकारी मिल जाएगी की किस माह में किसने कितना राशन लिया है और साथ ही किस दिनांक को लिया है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची : आवश्यक दिशा-निर्देश

मध्य प्रदेश की समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची में किसी नए नाम को जोड़ना हो तो समग्र परिवार आईडी के साथ अन्य दस्तावेज़ों की आवश्यकता भी पड़ती है। इनके बारे में हम आगे बताने जा रहे हैं। कृपया आवेदन करने से पहले आप इन्हे भी तैयार कर लें। इसके अलावा दिशा निर्देशों के बारे में भी हम यहाँ बता रहे हैं।

  1. अनुरोध/आवेदन करने के लिए एक सक्रिय मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
  2. अगर आप किसी तरह का परिवर्तन हेतु आवेदन करते हैं तो जानकारी देते हुए ध्यान से भरें।
  3. जब आप अनुरोध करते हैं तो आपको 6 अंको का ओटीपी आएगा। जिसे नियत स्थान पर भरकर आपको जानकारी को सत्यापित करना होगा।
  4. इनमे से किसी एक आईडी को संलग्न करें। इन दस्तावेज़ों में से जिस किसी को भी आप लगाएं उसका साइज 600 केबी से कम होना चाहिए।

मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची – जरुरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • 10वी की मार्कशीट
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया विकलांगता/ निःशक्तता का प्रमाण पत्र
  • आधिकारिक परिचय पत्र

मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची – ऑनलाइन देखना

अगर आप भी मध्य प्रदेश के नागरिक हैं और आप भी अपनी मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची देखना चाहते हैं तो आप हमारे आर्टिकल के माध्यम से देख सकते हैं। हम यहां आपको अपनी पात्रता पर्ची कैसे देखें , इस बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बस यहाँ बताये जा रहे कुछ सरल से स्टेप्स को फॉलो करना है और आप आसानी से अपनी पात्रता पर्ची में दिखाई जाने वाली सभी जानकारी आराम से देख सकते हैं।

  • Madhya Pradesh Ration Card Eligibility Slip Online के लिए सबसे पहले आपको खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल http://epos.mp.gov.in पर जाना होगा।

MP Rasan paatrta parchi online

  • क्लिक करते ही आप इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां आप देख सकते हैं की बांयी तरफ दिए हुए “रिपोर्ट्स ” के अंतर्गत कुछ विकल्प दिखाई दे रहे हैं।
  • अब यहां से आपको “RC Details” (राशन कार्ड डिटेल्स) पर क्लिक करना है। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।

Rasan paatrata parchi MP online

  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अगले पेज पर आप देख सकते हैं की यहाँ आपको माह , वर्ष और RC नंबर भरना है। यहां आपको जिस महीने या वर्ष की सूची देखनी हो आप वहां पर अंकित कर सकते हैं। या ड्राप डाउन मेनू से चुन सकते हैं। RC नंबर के स्थान पर आपको अपने समग्र परिवार आईडी डालनी है।

मध्य प्रदेश राशन पात्रता पर्ची online

  • अब अंत में “सबमिट” पर क्लिक कर देना है।
  • आपके सामने अब राशन कार्ड पात्रत्ता पर्ची खुल चुकी है। यहां अब आप पूरे परिवार की जानकारी देख सकते हैं।

MP राशन कार्ड पात्रता पर्ची online

  • साथ ही कितना राशन आवंटित हुआ है और क्या क्या सामग्री और कितने मात्र में मिली है इत्यादी जानकारी भी आपको यहाँ से मिल जाएगी।
  • इस तरह से आप ऑनलाइन घर बैठे ही राशन कार्ड पात्रता पर्ची देख सकते हैं। हालांकि अब नए नियमों के मुताबिक आपको पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की सुविधा नहीं दी गयी है। इसके लिए आपको अब ग्राम पंचायत या वार्ड अधिकारी के पास आवेदन करना होगा। जिसे उनके द्वारा डीएसओ /जीएसओ के पास भेजा जाएगा। अगर आपके आवेदन को स्वीकृत किया जाता है तो आपको राशन कार्ड पात्रता पर्ची मिल जाएगी अन्यथा किसी प्रकार की कोई कमी या त्रुटि रहने की अवस्था में आवेदन को निरस्त भी किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची – दूसरा ऑनलाइन तरीका

उपरोक्त बताए गए तरीके के अलावा आप एक अन्य तरीके राशन मित्र के electronic Ration Card Management System (e-RCMS) से भी मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची देख सकते हैं। पात्रता पर्ची को देखने की प्रक्रिया को हमने नीचे बताया है

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की राशन मित्र की ऑफिसियल वेबसाईट http://rationmitra.nic.in पर जाना है ।

MP Rasan Paatrata parchi aise dekhe

  • इसके बाद आपको वेबसाईट के होम पेज पर आपको “पात्रता पर्ची पब्लिक डोमैन से डाउनलोड करें(वर्तमान माह मे जारी)” का लिंक मिलगा उस पर क्लिक करें ।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा । पेज पर आने के बाद आपसे जिला ,फैमिली आईडी ,मेंबर आईडी , लोकल बॉडी , मोबाईल नंबर आदि की डीटेल मांगी जाएगी । डीटेल को सावधानी से भरें।

MP rasan Card paatrata parchi online

  • बटन पर क्लिक करते ही आपके परिवार पात्रता से संबंधित जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी। इस तरीके से भी आप मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

एमपी राशन कार्ड पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े mp?

अगर आपको परिवार में किसी नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ना है तो आप यहाँ बताये गए माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। नए सदस्य जैसे की कोई नयी बहु या घर में किसी बच्चे का नाम जोड़ना हो तो राशन कार्ड की पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े mp की जानकारी निम्न प्रकार से है –

  • नए सदस्यों को एमपी राशन कार्ड पात्रता पर्ची में जोड़ने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://samagra.gov.in पर जाएंगे।

एमपी राशन कार्ड पात्रता पर्ची ऐसे निकालें

  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • इसी पेज पर आप सदस्य पंजीकृत करें के लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ दिशा-निर्देश आ जाएंगे, यहाँ आपको नीचे अपनी Samagra Family ID दर्ज करनी होंगी, उसके बाद आपको Confirm Samagra Family ID करनी होगी।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची

  • इसके बाद आपको फॉर्म में दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Get Family Details के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके सामने आपकी परिवार आईडी सम्बन्धी विवरण खुल कर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको नीचे दिए गए Add Family Members में Add Member के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सत्यापन के लिए आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जायेगा, ओटीपी दर्ज करें।
  • उसके बाद आप परिवार के सदस्य के जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप नए सदस्य का नाम राशन कार्ड पात्रता पर्ची में जोड़ सकते है।

मध्यप्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

M-Ration Mitra एप क्या है?

मध्य प्रदेश राज्य के नैशनल इन्फॉर्मैटिक्स सेंटर भोपाल के द्वारा यह एप आपको राशन मित्र पोर्टल और आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली – ए.ई.पी.डी.एस की सभी सुविधाएं प्रदान करता है। एप के माध्यम से पात्रता पर्ची, राशन कार्ड की स्थिति, राशन कार्ड में नए सदस्य को जोड़ना, राशन कार्ड के लिए आवेदन इत्यादि सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। मध्य प्रदेश के electronic Ration Card Management System (e-RCMS) के तहत कार्य करने वाली यह एप यूजर को एक आसान व यूजर फ़्रेंडली इंटरफेस प्रदान करती है। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं । ration mitra app on google play store

एम राशन मित्र एप डाउनलोड करने का लिंक :- यहाँ क्लिक करें

PDS Transactions 2023

क्र संख्या विवरण
1 Total Cards
1,20,12,566
Availed Cards
38,94,254
2 Portability Cards
2,99,751
3 Total Shops
26,256
4 Active Shops
9,138
5 Portability Cards
2,98,957
6 Month Trans
79,33,746
7 Today’s Trans
8,85,491
8 PMGKAY Cards
20,56,200

NFSA MP Ration Card Patrata Parchi – जरुरी प्रश्न-उत्तर

मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची क्या है ?

राशन पात्रता पर्ची एमपी एक सूची है जिसमे हम हर महीने कितनी खाद्य सामग्री आवंटित हुई है देख सकते हैं। इसके साथ ही पात्रता सूची (patrata parchi) में परिवार के सभी पंजीकृत सदस्यों के नाम , उम्र व अन्य जानकारी आदि भी देखी जा सकती है।

राशन पात्रता पर्ची एमपी (patrata parchi) कैसे देख सकते हैं ?

इसके लिए आपको सबसे पहले फ़ूड, सिविल सप्लाइज एंड कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ आप आर सी डिटेल्स पर क्लिक करके पूछी हुई जानकारी भर दें। इसके लिए आपको जिस वर्ष और महीने की आप देखना चाहते हैं उन्हें चुने और उसके बाद आप अपनी समग्र परिवार आईडी को अंकित कर के सबमिट कर दें। अब आपके सामने जानकारी आ जाएगी।

मध्य प्रदेश की पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े mp?

इसके लिए आप हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं। आर्टिकल में पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े mp की प्रक्रिया विस्तार में बतायी गयी है। कृपया उसे स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आप राशन कार्ड की पात्रता सूची में नाम जोड़ सकते हैं।

राशन पात्रता पर्ची एमपी में नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए किस वेबसाइट पर जाएँ ?

मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची में नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आप Samagra.gov.in ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

यह भी देखें :-

1 thought on “मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची 2023 – NFSA Ration Card Patrata Parchi MP”

Leave a Comment

Join Telegram