जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें | Birth Certificate Correction

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार – आजकल कई महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए सरकारी दस्तावेजों की जरूरत होती है। ऐसे ही जन्म प्रमाण भी एक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है। भारत सरकार के द्वारा जारी किये नए नियम के अनुसार अब 1 अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे नागरिक जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग एकल दस्तावेज के रूप में कर सकते है। बहुत से सरकारी कार्यों या योजनाओं का लाभ लेने में जन्म प्रमाण-पत्र चाहिए। ऐसे में हर किसी के पास अपना जन्म प्रमाण पत्र होना बेहद ही आवश्यक होता है।

लेकिन अगर जन्म प्रमाण पत्र मे कोई त्रुटि हो रखी है. जैसे – जन्म तिथि, माता-पिता का नाम या पता तो अपने बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार कर सकते हैं। सुधार के लिए सभी को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा मिलती है। जन्म प्रमाण पत्र में सुधार की पूरी जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे। नया जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कर सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें | Birth Certificate Correction
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें | Birth Certificate Correction

जन्म प्रमाण पत्र में ऑनलाइन सुधार करना

बच्चे के जन्म के समय जन्म प्रमाण पत्र उसके प्रथम पहचान के रूप में बनने वाला सरकारी दस्तावेज है। इसमें बच्चे का नाम, लिंग, माता-पिता का नाम आदि जानकारी दर्ज होती है। ये व्यक्ति को भारत के नागरिक होने का प्रमाण देता है, ऐसे में प्रमाण पत्र में कोई गलती होने से सरकारी कामकाज या योजनाओं का लाभ लेने में समस्या होती है। जन्म प्रमाण पत्र की त्रुटि को ऑनलाइन ऑफिसियल वेबसाइट से या ऑफलाइन ग्रामीण नागरिक ग्राम पंचायत और शहरी नागरिक नगर निगम से सुधार सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार मुख्यबिंदु

आर्टिकल का नाम जन्म प्रमाण पत्र सुधार ऑनलाइन
श्रेणी जन्म प्रमाण पत्र
प्रमाण पत्र में सुधार मोड ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों
लाभार्थी देश के सभी नागरिक
उद्देश्य जन्म प्रमाण पत्र में सुधार की जानकारी प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें | Birth Certificate Correction
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें | Birth Certificate Correction

जन्म प्रमाण पत्र करेक्शन के उद्देश्य

  • नागरिकों को सरकार द्वारा सभी सेवाओं का लाभ प्रदान करने की सुविधा देना है।
  • किसी भी सरकारी कार्य के लिए जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग नागरिक बिना किसी समस्या के कर सकें। जैसे स्कूल में एडमिशन, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना, दस्तावेज बनाना आदि में किया जाता है।
  • त्रुटि हो जाती है, तो उसे ऑनलाइन या ऑफलाइन संबंधित विभाग में जाकर सही करवा सकते हैं।
  • जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन कर बहुत सी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

जन्म प्रमाण पत्र करेक्शन में जरुरी दस्तावेज

  • आवेदन पत्र
  • माता-पिता का पहचान पत्र
  • बच्चे के जन्म का प्रमाण यानी हॉस्पिटल की रसीद
  • शपथ पत्र (यदि बच्चे के जन्म के एक साल बाद पंजीकरण किया जा रहा है)

जन्म प्रमाण पत्र के लाभ

  • आधार कार्ड बनवाने हेतु
  • आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए
  • स्कूल में एडमिशन हेतु
  • राशन कार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए
  • वोटर आईडी कार्ड में नाम जोड़ने के लिए
  • विवाह हेतु आय प्रमाण पत्र
  • माता-पिता की पहचान का प्रमाण
  • विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
  • सरकारी नौकरी में भर्ती हेतु आयु मानक की पहचान के लिए
  • पासपोर्ट के लिए आवेदन हेतु
  • संपत्ति के अधिकारों का निपटान
  • भामाशाह कार्ड में नाम दर्ज करवाने
  • बीमा पॉलिसी का लाभ लेने के लिए
  • ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन हेतु

जन्म प्रमाण पत्र सुधार से जुडी मुख्य जानकारियां

  • बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन के लिए ओरिजिनल जन्म प्रमाण पत्र रखने वाले नागरिक ही पात्र होंगे।
  • ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से संशोधन का आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑफलाइन सुधार के लिए फॉर्म भरने पर एफिडेविट बनवाना, फॉर्म के साथ शपथ पत्र अटैच करना और जज के हस्ताक्षर करवाना जरुरी है।
  • अपडेट होने वाला बर्थ सर्टिफिकेट वैध हो तभी प्रमाण पत्र अपडेट होगा।
  • जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग पहचान के रूप में कर सकते है।
  • ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र संशोधित करने पर इससे संबंधित विज्ञप्ति अखबार में देनी होगी।
  • अपडेट जन्म प्रमाण पत्र लगभग 15 दिनों में संशोधित होकर आ जाएगा।

बर्थ सर्टिफिकेट में लिखित जानकारी

  • शिशु का नाम
  • शिशु का लिंग
  • माता-पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • जन्म का दिन
  • पूरा पता

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार की ऑनलाइन प्रक्रिया करना

स्टेप – 1

  • सबसे पहले बर्थ और डेथ रजिस्ट्रेशन की ऑफिसियल वेबसाइट http://crsorgi.gov.in पर जाए।
  • होम पेज पर यूज़र लॉगिन का पेज मे अपनी यूज़र आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें। Birth-certificate-correction

स्टेप – 2

  • अगले पेज में जन्म प्रमाण पत्र संशोधन के लिए “Birth” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में सबसे नीचे “Search-Birth Register” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नए पेज में सभी जानकारी – Year of Registration, Date of Birth, Name of the Child, Gender, Registration Number आदिदर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें। Birth-certificate-correction-form

स्टेप – 3

  • जिसके बाद आपकी डिटेल्स खुलकर आ जाएगी, जैसे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, सर्टिफिकेट आदि।
  • यहाँ करेक्शन के लिए आप Addition/ Correction के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक पॉपअप मेन्यू “OK” करके अपनी आईडी का पासवर्ड भरकर “सबमिट” कर दे। Correction-in-birth-certificate

स्टेप – 4

  • बर्थ रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जो भी करेक्शन या कोई जानकारी अपडेट करनी है, उसे अपडेट करके “Save” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक स्टैटिस्टिकल इनफार्मेशन पेज आएगा, जिसमे यदि कोई जानकारी अपडेट या करेक्ट करनी हो उसे सही करके “सेव” कर दें।
  • सारी जानकारी दर्ज़ करने के बाद एक फॉर्म आएगा, यहाँ सभी जानकारी पूरी तरह से पढ़कर “Confirm” ऑप्शन क्लिक करें।
  • अब लीगल इनफार्मेशन के पेज पर “Generate Certificate” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर जन्म प्रमाण पत्र का अपडेट किया हुआ फॉर्मेट आएगा, जिसे “Print” ऑप्शन से प्रिंटआउट करना है।
  • इस तरह जन्म प्रमाण पत्र करेक्शन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। Update-birth-certificate

जन्म प्रमाण पत्र में ऑफलाइन सुधार प्रक्रिया

  • ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र की त्रुटि में सुधार के लिए ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र के नागरिक शहरी क्षेत्रीय नागरिकों को नगर निगम या नगर पंचायत में जाना है।
  • अपने साथ सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को अवश्य लेकर जाए।
  • यहाँ से जन्म प्रमाण पत्र सुधार के लिए बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन फॉर्म ले।
  • यहाँ करेक्शन फॉर्म मौजूद ना हो तो एक सफ़ेद कागज़ पर भी एप्लीकेशन लिख सकते हैं।
  • इसके बाद आपको नौटरी के माध्यम से अपने जन्म प्रमाण पत्र में माता-पिता का नाम, जन्म तिथि से संबंधित जो संशोधन करवाने हैं, उसके लिए एफिडेविट तैयार करना होगा।
  • एफिडेविट बनने के बाद फॉर्म में माँगे गए सभी दस्तावेज अटैच कर दे।
  • इस फॉर्म पर जज के हस्ताक्षर होने आवश्यक है, जिसके साथ फॉर्म के शपथ पत्र भी अटैच कर दे।
  • इसके बाद फॉर्म को जिस विभाग से प्राप्त किया है वहाँ जमा करवा दे।
  • फॉर्म के संबंधित प्राधिकारी फॉर्म अप्रूवड करने के बाद जन्म प्रमाण पत्र में सुधार काअखबार में विज्ञापन देना है।
  • विज्ञापन प्रारूप ऐसे है जैसे – मैं, XYZ, ने निवास किया, मेरा नाम एबीसी के रूप में बदल दिया गया है, और अब एबीसी के रूप में जाना जाएगा। मैंने इस आशय का एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया है, जिस पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • इसके बाद इससे संबंधित विज्ञप्ति को राज्य के किसी राजपत्र में प्रकाशित करें।

जन्म प्रमाण पत्र सुधार का महत्व

  • जन्म का प्रमाण का महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होता है, यह जीवनभर उपयोग में आता है। इसके अंतर्गत शिशु के पैदा होने की तारीख व दिन दर्ज किया गया होता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र से नागरिक भारत सरकार की बहुत सी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
  • बच्चों के स्कूल या संस्थान में एडमिशन करवाने, सभी तरह के सरकारी दस्तावेजों को बनवाने, कानूनी रूप से अनुमत विवाह करने का दावा करने जैसे बहुत से महत्त्वपूर्ण कार्यों में उपयोग होता है।
  • सभी तरह के आवश्यक कार्य करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र में किसी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार से जुड़े प्रश्न

बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट crsorgi.gov.in है।

बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार के लिए ऑफलाइन आवेदन हेतु कहाँ जाना होगा ?

बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार के लिए ऑफलाइन आवेदन हेतु आवेदक यदि ग्रामीण क्षेत्र से है, तो वह ग्राम पंचायत और शहरी नागरिक नगर निगम से अपने जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र में कौन-कौन सी जानकारी संशोधित करवा सकते हैं ?

जन्म प्रमाण पत्र में आप अपने नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम आदि जानकारी संशोधित करवा सकते हैं।

संशोधित जन्म प्रमाण पत्र कितने समय में बनकर आ जाएगा ?

सुधार करने के आवेदन के बाद संशोधित जन्म प्रमाण पत्र 15 दिनों में अपडेट होकर आ जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram