जन्म प्रमाण पत्र एक शिशु के जन्म के समय बनने वाला ऐसा सर्टिफिकेट है जो उसे आगे आने वाले समय पर एक कानूनी दस्तावेज़ के रूप में काम आता है। ये सर्टिफिकेट बच्चे की पढाई से लेकर नौकरी व अन्य सभी सरकारी कामों में उपयोग होता है। भारत के नागरिक होने के नाते हमारे लिए बर्थ सर्टिफ़िकेट (birth certificate) बनवाना आज के समय में अति आवश्यक है।
ऐसा इसलिए है क्यूंकि केंद्र सरकार देश हित में बहुत सी योजनाएं लाती है और अधिकतर योजनाओं में जन्म प्रमाण पत्र को भी आवश्यक दस्तावेज़ के रूप में रखा गया है। इसलिए अगर आप भी इन योजनाओ का लाभ लेना चाहते हैं तो ये आवश्यक है की आपके पास आपके जन्म का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। यहां हम जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाए, के बारे में बताएंगे। अगर आप जन्मप्रमाण पत्र बनवा चुके हैं और जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करना चाहते हैं तो आप यहां से जानकारी चेक कर सकते हैं।

वर्तमान में अस्पतालों में पैदा होने वाले सभी शिशुओं का बर्थ सर्टिफिकेट /जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल द्वारा ही बनाकर दे दिया जाता है। लेकिन अगर किसी बच्चे का जन्म घर पर या अस्पताल के अतिरिक्त कहीं हुआ हो तो ऐसा होता है की उसका जन्म प्रमाण पत्र न बन पाया हो। ऐसी स्थिति में बाद में भी इस प्रमाण पत्र को बनाया जा सकता है।
आज बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए आपको बस ऑनलाइन आवेदन करना है जिस के माध्यम से आप आराम से घर बैठे ही इस दस्तावेज़ को तैयार कर सकते हैं। यहाँ आपको हम अपने इस आर्टिकल में आज इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आप ये जान सकेंगे की बर्थ सर्टिफिकेट को बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है?
Birth Certificate Online 2023 Highlights
आर्टिकल का नाम | जन्म प्रमाण पत्र |
राज्य | सभी राज्यों में लागू |
विभाग | ऑफिस ऑफ़ रजिस्ट्रार जनरल एंड सेन्सस कमिश्नर |
उद्देश्य | व्यक्तियों का बर्थ सर्टिफिकेट बनाना |
लाभ | घर बैठे ही ऑनलाइन बिरथ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन |
लाभार्थी | देश के सभी नागरिक |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | Civil Registration System (crsorgi.gov.in) |
बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन का उद्देश्य
आज जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन भी बना सकते है। अगर किसी कारणवश किसी बच्चे का प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है तो अब उसके माता पिता घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से ही बच्चे का बर्थ सर्टिफ़िकेट (birth certificate) बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ये सर्टिफिकेट चूँकि बहुत ही आवश्यक होता है जो आगे जाकर लगभग हर जगह काम आता है इसलिए इसे बनाना बहुत आवश्यक है। इस सर्टिफिकेट को आयु प्रमाण पत्र के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन माध्यम से बनाने से काफी सुविधा हो गयी है। अब लगभग सभी लोग कम समय में भी आसानी से इसे बना सकते हैं।
Birth Certificate की आवश्यकता/लाभ
बर्थ सर्टिफिकेट आज के दौर में बहुत आवश्यक है। ये बच्चे के जन्म के वक्त अधिकांशतः अस्पताल द्वारा ही दे दिया जाता है। ये एक कानूनी दस्तावेज़ है जो शिशु के आने वाले जीवन में बहुत उपयोगी सिद्ध होता है। आगे हम अपने आर्टिकल में प्रमाण पत्र के उपयोगिता के बारे में ही बात करेंगे।
- इसका इस्तेमाल लगभग सभी दस्तावेज़ों के साथ अनेक क्षेत्रों में होता है। जन्म प्रमाण पत्र से व्यक्ति की आयु, जन्मतिथि, जन्मस्थान इत्यादि जानकारियां मिलती हैं।
- बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल आज सरकारी योजनाओ के लाभ लेने के लिए इस्तेमाल होने वाले आवश्यक दस्तावेज़ों में से एक प्रमाण पत्र के तौर पर होता है। अगर आप के पास Birth Certificate नहीं है तो आप सरकार द्वार लायी गयी लाभकारी योजनाओं से वंचित रह जाएंगे।
- जन्म प्रमाण पत्र आपकी पहचान को साबित और स्थापित करता है।
- अन्य जरुरी दस्तावेज़ या पहचान पत्र जैसे की ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट इत्यादि बनाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है।
- इसका इस्तेमाल अगर कोई व्यक्ति कोर्ट मैरिज करता है तो वहां इसकी आवश्यकता पड़ती है।
- Birth Certificate का इस्तेमाल स्कूल में एडमिशन लेने के लिए भी होता है।
- कहीं नौकरी के लिए आवेदन करना हो तो वहां भी इसे एक आयु प्रमाण पत्र के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह एक वह महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके आधार पर नागरिक की व्यक्तिगत जानकारी के विवरण को दर्ज किया जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़
आपको जन्म प्रमाण पत्र बनाने हेतु कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों की जरुरत पड़ेगी। इसके बारे में हम आगे बता रहे हैं। कृपया आवेदन से पहले सभी जरुरी दस्तावेज़ों को तैयार कर लें।
- निर्धारित प्रोफोर्मा में माता-पिता द्वारा घोषणा।
- माता पिता का आधार कार्ड
- सेल्फ एड्रेस प्रूफ – सेल्फ अटेस्टेड कॉपी में से किसी एक की कॉपी लगा सकते हैं। सूची नीचे दी जा रही है।
- वोटर आईडी कार्ड
- बिजली /पानी /गैस / टेलीफोन बिल
- पासपोर्ट
- वैध राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- आधार कार्ड
देश के अलग अलग राज्यों में दस्तावेज़ों की सूची में जरुरत के अनुसार थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। अन्यथा आवश्यक दस्तावेज़ की सूची यहाँ बता दी गयी है।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं ?
अगर आपका भी बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बना है और आप भी इस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु आपको सबसे पहले ऑफिस ऑफ़ रजिस्ट्रार जनरल एंड सेन्सस कमिश्नर की आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। यहाँ आप देख सकते हैं कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र दोनों के लिए ही यहाँ से आवेदन हो सकता है।
- अब आपको होम पेज के दाहिने तरफ “यूजर लॉगिन” का विकल्प दिखेगा। आपको यहाँ से आवेदन करने के लिए लॉगिन करना होगा। अगर आप पहले से पंजीकृत हैं तो यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा और उसके बाद आप फॉर्म को भर सकते हैं।
- अगर आप के पास यूजर आईडी और पासवर्ड नहीं है तो आपको पहले पंजीकरण करवाना होगा।
- इसके लिए आप “लॉगिन” के नीचे दिए गए “general public sign up” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। यहाँ आप देख सकेंगे की साइन अप के लिए फॉर्म खुल गया है।
- इस फॉर्म में आपको मांगी गयी सभी जानकारी भरनी है। साथ ही यहाँ दिया गया नोट भी ध्यान देने योग्य है।
- नोट में बताया गया है की कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल के माध्यम से जन्म के 21 दिन के भीतर ही इस पर पंजीकरण व आवेदन कर सकता है। अगर इस से ज्यादा देर होती है तो फिर जन्म प्रमाण पत्र हेतु यहाँ आवेदन नहीं हो सकता।
- इसके बाद आपको पंजीकरण फॉर्म में, नाम, मान्य मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, घटना (जन्म) की तारीख, जन्म का स्थान आदि जानकारी को पूरा भरना होगा। यहाँ आपको राज्य, जिला और रजिस्ट्रेशन यूनिट भरने के बाद कैप्चा कोड भी एंटर करना होगा।
- अंत में सभी जानकारी भर लेने के बाद आप “रजिस्टर पर क्लिक कर दें”
- इस तरह से आप का पंजीकरण हो चुका है। अब आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करके बर्थ सर्टिफिकेट के लिए फॉर्म भर के आवेदन करना होगा।
जन्म प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया
- अब आप यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर कैप्चा कोड को एंटर करें।फिर लॉगिन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आप अगले पेज पर पहुंच जाएंगे।
- यहाँ आप सामने ऊपर दिख रहे विकल्पों में से “बर्थ” के विकल्प पर क्लिक करेंगे। क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ और विकल्प खुलेंगे यहाँ आपको दिए गए विकल्पों में से “add birth registration” पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा।
- यहाँ आप देख सकते हैं की आपके सामने आवेदन हेतु आवेदन पत्र खुल चुका है।
- इस फॉर्म पर आप सबसे पहले भाषा का ऑप्शन है। यहाँ से आप भाषा बदलना चाहें तो अपनी सुविधा अनुसार बदल सकते हैं।
- उसके बाद फॉर्म नंबर (अगर पहले भी अप्लाई कर चुके हैं तो) भरना है, साथ में रिपोर्ट डेट यानी की जिस दिन आप आवेदन कर रहे हैं उस दिन की डेट डालनी है।
- अब आप अगले सेक्शन में देखेंगे की बच्चे से सम्ब्नधित जानकारी देनी है।
- सबसे पहले आप बच्चे के जन्म की तिथि भरेंगे जिस दिन उसका जन्म हुआ हो।
- उसके बाद उसका जेंडर, लड़का है या लड़की।
- अगले में आपको बच्चे का नाम भरना है। पहले उसका फर्स्ट नाम, मिडिल और लास्ट नाम। इसके अलावा आपको बच्चे का आधार कार्ड नंबर (अगर है तो) भरना है। अगर आपने अभी तक बच्चे को नाम नहीं दिया है तो आप इस स्थान को खाली छोड़कर भी आगे बढ़ सकते हैं।
- इसके बाद के सेक्शन में आपको बच्चे का जन्मस्थान का चुनाव करना है।
- सबसे पहले आपको इसका चुनाव करना है की बच्चे का जन्म भारत में हुआ है या बाहर। उसके बाद आप जन्म स्थान में आपको घर या हॉस्पिटल में से चुनना होगा।
- अगर बच्चे का जन्म घर में हुआ है तो आपको बिल्डिंग का नाम, हाउस नंबर, गली का नाम, पोस्ट ऑफिस, जिला, राज्य, गाँव / शहर, पिन कोड इत्यादि विस्तार में पूरा पता भरना होगा।
- अगले सेक्शन में बच्चे के पिता से सम्बंधित जानकारी भरनी है। यहाँ आपको पिता का पूरा नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और ईमेल आईडी भरनी है।
- पिता सम्बन्धी जानकारी भरने के पश्चात आपको माता के बारे में जानकारी अंकित करनी है। इसके लिए भी आपको बच्चे की माता का पूरा नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड व ईमेल आईडी भरनी है।
- अब अगले सेक्शन में बच्चे के जन्म के वक्त माता पिता के पते से सम्ब्नधित जानकारी को भरना है। यहां आप वो पता भर सकते हैं जहां बच्चे का जन्म हुआ है। अगर बच्चे का जन्म स्थान वही है जो पहले भर चुके हैं तो आप उसी पते को यहाँ फिर से भर सकते हैं।
- इसके बाद आपसे परमानेंट पता / स्थायी पता पुछा जाएगा। आप अपना स्थायी पता भर दें। अगर ये पता भी बच्चे के जन्मस्थान वाला ही है तो आप वही फिर से पूरा भर दें।
- आखिरी के सेक्शन में आपको आवेदक की जानकारी भरनी है। आवेदक अर्थात जिस व्यक्ति ने ये जानकारी दी है और जो आवेदन कर रहा है। यहाँ आपको उस व्यक्ति का नाम दे देना है। उसके बाद पता और पिन कोड नंबर डाल देना है।
- अब आपको एक बार सभी जानकारी जो आपने अभी तक भरी है उसे एक बार फिर से चेक कर लेना है उसके बाद आप “सेव” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपके सामने अब अगला पेज खुल जाएगा। यहाँ आप देख सकते हैं की सांख्यिकीय जानकारी भरनी है।
- यहाँ आप देख सकते हैं कि माता पिता की जानकारी के अंतर्गत माता पिता के धर्म, उनकी शिक्षा दीक्षा, तथा उनके रोज़गार सम्बन्धी जानकारी भरनी है। ये जानकारी आपको हर बॉक्स में बने ड्राप डाउन मेन्यू में से चुनना होगा।
- अगले सेक्शन में आपको कुछ अन्य जानकारियां भरनी होंगी। जिनमे से कुछ वैकल्पिक भी हैं। जैसे की माता की उम्र शादी के वक्त और उनकी उम्र इस बच्चे के जन्म के वक्त इत्यादि।
- इसके बाद के सेक्शन में आपको रिपोर्टिंग फॉर्म को अपलोड करना होगा 8 एमबी के अंदर। उसके बाद आप रिमार्क में यस टाइप कर देंगे। और उसके बाद आप “सेव ” पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपकी भरी हुई जानकारी के हिसाब से एक फॉर्म खुल गया है। फॉर्म को आप एक बार अच्छी तरह से जांच लें। उसकी सारी जानकारी सही है तो आप कन्फर्म पर क्लिक कर दें।
- कन्फर्म में क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा, यहां आप देख सकते हैं की आपका प्रमाण पत्र तैयार हो गया है। अब आपको सामने दिए गए विकल्पों में से “जनरेट सर्टिफिकेट” पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपका जन्म प्रमाण पत्र आ जाएगा। अब आप इसे प्रिंट कर सकते हैं।
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने का ऑफलाइन माध्यम
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो हम उसका तरीका भी यहाँ बता रहे हैं। कृपया जानने के लिए पढ़ते रहिये।
- सबसे पहले आप सम्बंधित रजिस्ट्रार कार्यालय से जन्म पंजीकरण फॉर्म लें।
- पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र में पूछी गयी सारी जानकारी भर दें।
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र को गाँव के सरपंच पटवारी या नगर पार्षद से वेरीफाई करवाना होगा।
- उसके बाद जन सेवा केंद्र में आपको जाना होगा जहां आपके आवेदन पत्र को ऑनलाइन भर दिया जाएगा और आपको CIDR आईडी जनरेट कर दी जाएगी। आपके सभी जरुरी दस्तावेज़ भर दिए जाएंगे।
- आपको वहां से एक रसीद मिल जाएगी जो आपको सम्हाल के रखनी है और इसका उपयोग भविष्य में किया जाएगा।
- आपके आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज़ों की जांच के बाद तहसीलदार द्वारा आपका सर्टिफिकेट ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा जिसे आप जान सेवा केंद्र में जाकर ले सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए प्रोफ़ार्मा फॉर्म कहाँ से डाउनलोड करें ?
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अगर आप प्रोफ़ार्मा फॉर्म डाउनलोड करना चाहते हैं तो हम उसका तरीका भी यहाँ बता रहे हैं।
- सबसे पहले केंद्र सरकार की जन्म और मृत्यु की आधिकारीक वेबसाईट crsorgi.gov.in पर जाईए।
- वेबसाईट के होम पेज पर आपको Forms मेनू के अंदर “CRS” का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद इस तरह का प्रोफ़ार्मा फॉर्म पीडीएफ़ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा।
मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए प्रोफ़ार्मा फॉर्म कहाँ से डाउनलोड करें?
मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अगर आप प्रोफ़ार्मा फॉर्म डाउनलोड करना चाहते हैं तो हम उसका तरीका भी यहाँ बता रहे हैं।
- सबसे पहले केंद्र सरकार की जन्म और मृत्यु की आधिकारीक वेबसाईट crsorgi.gov.in पर जाईए।
- वेबसाईट के होम पेज पर आपको Forms मेनू के अंदर “CRS” का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद इस तरह का प्रोफ़ार्मा फॉर्म पीडीएफ़ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा ।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन 2023 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
बर्थ सर्टिफिकेट/जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या क्या लगता है ?
इस प्रमाण पत्र के लिए आपको जिन दस्तावेज़ों की जरुरत पड़ेगी उन्हें हम यहां बता रहे हैं।
निर्धारित प्रोफोर्मा में माता-पिता द्वारा घोषणा।
माता पिता का आधार कार्ड
सेल्फ एड्रेस प्रूफ – सेल्फ अटेस्टेड कॉपी में से किसी एक की कॉपी लगा सकते हैं। सूची नीचे दी जा रही है।
वोटर आईडी कार्ड
बिजली /पानी /गैस / टेलीफोन बिल
पासपोर्ट
वैध राशन कार्ड
बैंक खाता पासबुक
आधार कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र क्यों आवश्यक है ?
जन्म प्रमाण पत्र बनवाना आज के वक्त में बहुत आवश्यक है क्यूंकि इसका उपयोग एक कानूनी दस्तावेज़ के रूप में होता है। सरकार द्वारा देशहित में लायी गयी विभिन्न योजनाओं में बर्थ सर्टिफिकेट का उपयोग एक आवश्यक दस्तावेज़ के रूप में होता है।
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए क्या करना होगा ?
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस से सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करने होंगे। उसके बाद आपको ऑफिस ऑफ़ रजिस्ट्रार जनरल एंड सेन्सस कमिश्नर की आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल पर जाना होगा और इसके लिए आवेदन करना होगा। आप हमारे आर्टिकल के माध्यम से पंजीकरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है ?
बर्थ सर्टिफिकेट एक ऐसा प्रमाण पत्र है जिसमे आपकी जन्मतिथि, जन्मस्थान एवं आयु, आदि से सम्ब्नधित जानकारी होती है। इस प्रमाण पत्र को आप आयु प्रमाण पत्र तथा एक पहचान पत्र की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र कैसे और कहाँ से बनता है ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें जन्म प्रमाण पत्र अधिकांशतः बच्चे के जन्म के समय अस्पताल द्वारा ही बना दिया जाता है। लेकिन अगर किसी बच्चे का जन्म अस्पताल में न होकर किसी अन्य ऐसी जगह पर होता है जहाँ ये प्रमाण पत्र नहीं बनता तो ऐसे में आवेदक इसके लिए अब ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए हेल्पलाइन नंबर :
हमने यहाँ इस आर्टिकल में जन्म प्रमाण पत्र आवेदन सम्बन्धी सभी जानकारियां दे दी हैं। आप इसे पढ़कर बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको कुछ पूछना हो या आप कुछ और जानकारी चाहते हों तो आप यहाँ कमेंट सेक्शन में हमसे पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्नो का उत्तर अवश्य देंगे। इसके अतिरिक्त आप चाहें तो जन्म प्रमाण पत्र सम्बन्धी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी संपर्क कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं। आप हेल्पलाइन नंबर – 7289941939 कॉल करके भी अपनी समस्या का हल ले सकते हैं।
जैसे कि इस लेख में हमने आपको ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र 2023 बनवाने और इससे जुडी अन्य जानकारी प्रदान की है। यदि आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दिया जायेगा।
जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए संपर्क
किसी भी तरह के सुझाव/समस्या के लिए और सुधार के लिए, आप निम्न पते व ई-मेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं