बिहार राज्य फसल सहायता योजना रबी – Bihar Rajya Fasal Sahayta Yojana 2023

बिहार राज्य फसल सहायता योजना : बिहार की राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी किसानों के हित में इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सभी किसानों को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से बचाने और उसकी भरपाई करने का प्रयास किया है। Bihar Fasal Bima Yojana 2023 के माध्यम से सभी किसानों को उनकी फसलों का बीमा कराने का अवसर दिया जाएगा। जिस से अगर किसी आपदा के चलते फसल को होने वाले नुक्सान या उसके खराब होने पर किसान को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना होगा।

आज इस लेख के माध्यम से हम आप को इसी Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। इस योजना से सम्बन्धित जानकारी जैसे की – Bihar Fasal Bima Yojana 2023 Form, Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023 Online Apply, बिहार राज्य फसल सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन। Fasal Bima Bihar से लाभ, इसके लिए पात्रता इत्यादि के बारे में जानकारी देंगे।

Bihar Rajya Fasal Sahayta Yojana - बिहार राज्य फसल सहायता योजना

Table of Contents

बिहार राज्य फसल सहायता योजना

जैसे की अभी हमने बताया की Fasal Bima Bihar के माध्यम से किसानों को उनकी फसल खराब होने की दशा में फसल बीमा कवरेज मिलेगा। ये बीमा कवरेज या आर्थिक सहायता उन्हें प्राकृतिक आपदा के चलते उनकी फसल खराब होने पर ही मिलेगी। इसमें अगर उनकी फसल 20% तक खराब होती है तो उन्हें प्रति हेक्टेयर 7500 रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वहीँ अगर ये प्रतिशत 20% से ऊपर होता है तो इस स्थिति में राज्य सरकार द्वारा 10,000 रूपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से उन्हें बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा।

Fasal Bima Bihar के आवेदक किसानों के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए। Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023 के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों के बैंक खाते में डाली जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप को ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आप को बताते चलें की इस योजना में आवेदन करना स्वैच्छिक है। किसान अपने विवेक अनुसार इस में आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत इन सभी फसलों के खराब होने पर बिमा कवरेज प्रदान किया जाएगा – जैसे गेहूं, मक्का, चना, मसूर, अरहर, राई, सरसो, गन्ना, प्याज,आलू

Fasal Bima Bihar

बिहार राज्य फसल सहायता योजना – प्राकृतिक आपदाएं अगर बड़े पैमाने पर आती हैं तो ऐसी स्थिति में फसल नुकसान के दावों की सूचना दायर करने की जरूरत नहीं होती। लेकिन प्राकृतिक आग लगने, भू-स्खलन, ओलावृष्टि, अतिवृष्टि, बादल फटने, तथा बेमौसम वर्षा या सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण फसल कटाई के बाद हुए नुकसान की गणना बीमित खेत के आधार पर की जाती है। इस सबंध में जिसकी सूचना किसानों को बीमा कंपनी को देनी होती है।

कृपया ये सूचना अगर आप एक निश्चित अवधी के बाद या देर से देते हैं तो ऐसी में आप बीमा कवरेज के लिए क्लेम नहीं कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सुबह 9 से 6 बजे तक ही होगा।

Bihar Fasal Bima Yojana 2023 Highlights

योजना का नाम बिहार राज्य फसल सहायता योजना
राज्य का नाम बिहार
सम्बंधित विभाग सहकारिता विभाग , बिहार
उद्देश्य प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान की
भरपाई हेतु आर्थिक सहायता
योजना श्रेणी राज्य सरकार की श्रेणी
आवेदन मोड ऑनलाइन मोड , ऑफलाइन मोड
वित्तीय सहायता राशि 7500 – 10,000 रूपए तक की सहायता राशि
आधिकारिक वेबसाइट https://pacsonline.bih.nic.in/fsy/

बिहार राज्य फसल सहायता योजना से लाभ

  • बिहार राज्य फसल सहायता योजना के माध्यम से सभी किसानों को आर्थिक लाभ होगा।
  • किसानों द्वारा खेती में की गयी मेहनत किसी प्राकृतिक आपदा के कारन व्यर्थ नहीं होगी। इस के लिए उन्हें बीमा कवरेज मिलेगा।
  • जिन किसानों की फसल बर्फ़बारी , ओलावृष्टि , आंधी तूफ़ान , बारिश बाढ़ आदि जैसी समस्याओं के वजह से खराब होगी तो प्रति हेक्टेयर के हिसाब से उन किसानों को बीमा राशि या आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • यदि किसान की फसल 20 प्रतिशत तक खराब होती है तो उसे प्रति हेक्टेयर 7500 रूपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • अगर किसान की फसल 20 प्रतिशत से अधिक खराब होती है तो किसान को 10,000 रूपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से बीमा राशि प्रदान की जाएगी।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन: ऑनलाइन फॉर्म

बिहार राज्य फसल सहायता योजना का उद्देश्य

बिहार राज्य फसल सहायता योजना का उद्देश्य राज्य के सभी किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराब होने पर आर्थिक सहायता देना है। जिस से उनके नुक्सान की भरपाई हो सके। इस से न केवल किसानों को राहत होगी बल्कि आगे भी वो कृषि को जारी रखने के लिए हिम्मत रख पाएंगे।

ऐसा इसलिए क्यूंकि सामान्यतः फसल खराब होने की स्थिति में किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है जिस से उन्हे अपने व अपने परिवार का पेट भरने के लिए भी मुश्किल होती है। ऐसे में आगे की खेती की शुरुआत करने के लिए उनके पास पैसे नहीं होते। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा शुरू की गयी ये योजना बहुत ही कारगर साबित हो रही है। इस तरह से योजना का उद्देश्य –

  • किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या कीट और रोगों की वजह से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा Bihar Fasal Bima Yojana 2023 के अंतर्गत पात्र किसानों को फसल बीमा राशि दी जाएगी।
  • कृषि के क्षेत्र में ऋण का सतत प्रवाह को सुनिश्चित करना है ताकि कृषि प्रक्रिया में किसी प्रकार का कोई व्यवधान न आये।
  • Fasal Bima Bihar स्कीम के माध्यम से किसानों की आय को स्थायित्व प्रदान करने का प्रयास किया गया है जिस से उनकी कृषि प्रक्रिया बिना रुकावट जारी रह सके।
  • राज्य के किसानों को नई नई पद्धतियों के माध्यम से कृषि करने के लिए प्रोत्साहित करना।

बिहार फसल सहायता योजना 2023 – योजना में जरूरी पात्रता

अगर आप भी इस योजना (Fasal Bima Bihar) के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आप को इसके तहत निर्धारित की गयी कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना पड़ेगा। लेख में हम आपको योजना में आवेदन करने के लिए निर्धारित की गयी पात्रता शर्तों को बता रहे हैं। आवेदन पूर्व आप इन शर्तों को जान सकते हैं।

  • Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023 के अंतर्गत बिहार के स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाले किसान के पास सभी आवश्यक दस्तवेज पूरे होने चाहिए।
  • जिस किसान की फसल प्राकृतिक आपदा के चलते नष्ट हुई होगी वो ही किसान इस योजना के तहत आवेदन करने का पात्र होगा।

बिहार फसल सहायता योजना 2023 – जरुरी आवश्यक दस्तावेज

Bihar Fasal Bima Yojana 2023 के तहत आवेदन करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत पड़ सकती है।

  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो (बीमा लेने वाले किसान का )
  • आवेदक किसान का पहचान पत्र (आधार कार्ड , वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लइसेंस, पासपोर्ट में से कोई एक )
  • खेतों के डाक्यूमेंट्स या कागजात
  • पते का प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी में से कोई भी एक )
  • खेत में की गयी बुवाई का कोई सुबूत (पटवारी, सरपंच, प्रधान आदि से लिखवाकर प्रस्तुत कर सकते हैं। )
  • कैंसिल चेक (जिस खाते में धनराशि प्राप्त करना चाहते हैं, उस बैंक खाते का कैंसिल चेक )

अधिसूचित फसलें एवं फसलों के अनुसार निबंधन कराने की अंतिम तिथि

फसल निबंधन की अंतिम तिथि
गेहूँ26.02.2022
रबी मकई 26.02.2022
चना 31.01.2022
मसूर15.02.2022
अरहर 28 मार्च
राई-सरसों 31 दिसंबर
ईख 28.02.2022
प्याज 15.02.2022
आलू31.01.2022

बिहार फसल सहायता योजना 2023 – दस्तावेज से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

  • दस्तावेज हेतु तस्वीर 50 kb या उस से कम होनी चाहिए।
  • पहचान पत्र (भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त ) 400 kb से कम होना चाहिए और पीडीऍफ़ प्रारूप में ही होना चाहिए।
  • बैंक खाते की पासबुक के पहले पृष्ठ की प्रति लगानी होगी , ये भी 400 kb या उस से कम ही होनी चाहिए। साथ ही पीडीऍफ़ फॉर्म में ही होनी चाहिए।
  • आवासीय प्रमाण पत्र 400 kb से कम होना चाहिए और पीडीऍफ़ फॉर्मेट में ही होना चाहिए।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए कुछ कागजात जिनका स्व प्रमाणित होना आवश्यक है, उन्हें यहाँ दे रहे हैं।

रैयत किसानों के लिए ( वो किसान जिनकी स्वयं की जमीन हो )

  • भू स्वामित्व प्रमाण पत्र (Land Possesion Certificate )/ जमीन की रसीद (1 mb से कम होनी चाहिए )
  • स्व घोषणा प्रमाण पत्र (400 केबी से कम होना चाहिए )

गैर रैयत किसानों के लिए ( जिन किसानों द्वारा किसी और की जमीन पर खेती की जाती है )

  • स्व घोषणा प्रमाण पत्र (400 केबी से कम हो )

रैयत किसान और गैर रैयत किसान दोनों के लिए

  • भू स्वमित्व प्रमाण पत्र (Land Possesion Certificate ) / जमीन की रसीद (1 mb से कम होनी चाइये )
  • स्व घोषणा प्रमाण पत्र जोकि 400 केबी से कम होनी चाहिए।

आप की सुविधा के लिए हम यहाँ टेबल के माध्यम से ऊपर दिए तीनो ही स्व घोषणा प्रमाण पत्र का पीडीऍफ़ फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं।

रैयत किसानों के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
गैर रैयत किसानों के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
रैयत और गैर रैयत किसानों के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें

बिहार फसल सहायता योजना 2023 में पंजीकरण प्रक्रिया

आप को इस योजना (Bihar Fasal Bima Yojana 2023) में आवेदन करने के लिए पहले अपना बिहार राज्य फसल सहायता योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद योजना में आवेदन कर सकते हैं।

पंजीकरण की प्रक्रिया

Bihar Fasal Bima Yojana 2023 में आवेदन करने के लिए आप को अपना पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके आप अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत निर्धारित की गयी आधिकारिक वेबसाइट http://pacsonline.bih.nic.in/fsy पर जाएँ।
  • इसके बाद आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच चुके हैं।
  • यहाँ आप फसल सहायता योजना हेतु आवेदन का लिंक देख सकते हैं। आप को दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
fasal sahayata yojana bihar
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आप “कृषि विभाग में किसान निबंधन के लिए यहाँ क्लिक करें ” का लिंक देख सकते हैं। इस पर क्लिक कर दें।
बिहार फसल सहायता योजना
  • अब अगले पेज पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, कृषि विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (dbtagriculture.bihar.gov.in) पर पहुंच जाएंगे।
  • यहाँ आप को पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद ड्राप डाउन मेन्यू से पंजीकरण करें का विकल्प पर क्लिक करें।
बिहार फसल सहायता योजना
  • यहाँ आप को सत्यापन का प्रकार चुनना होगा। इस के बाद आप  DEMOGRAPHY + OTP का चुनाव करें। इसके बाद अगला भाग खुलेगा जहाँ आप को अपना आधार कार्ड और नाम डालने के बाद आप Authentication पर क्लिक कर दें।
राज्य फसल सहायता योजना
  • इसके बाद आप के सामने पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी। और इसके बाद अंत में कैप्चा कोड डालें। फिर Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप की पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। और आप की लॉगिन आईडी और पासवर्ड संबंधी जानकारी आप के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना – लॉगिन और आवेदन की प्रक्रिया

बिहार राज्य फसल सहायता योजना की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप की मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर आये हुए पासवर्ड और लॉगिन आईडी के साथ आप लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें।

  • सबसे पहले आप Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। http://pacsonline.bih.nic.in
  • अब आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे, जहाँ आप को फसल सहायता योजना के लिए आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करें के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा जहां आप को लॉगिन का सेक्शन दिखेगा।
  • यहाँ आप को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें। इस के बाद आप को कैप्चा कोड डालना होगा। फिर अंत में लॉगिन पर क्लिक कर दें।
  • अगर आप पहली बार लॉगिन कर रहे हैं तो आप को पासवर्ड पाने के लिए यहाँ क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस के बाद आप को अगले पेज पर कृषि विभाग के किसान निबंधन संख्या को भरना होगा। इस के बाद Search के विकल्प पर क्लिक कर दें।
bihar rajya fasal yojana
  • अब आप की सभी जानकारी आ जाएगी और आप को नया पासवर्ड बनाने के लिए विकल्प आएगा। आप अपना पासवर्ड बना लें। और फिर से होम पेज पर आकर लॉगिन कर लें।
  • अब आप के सामने अगला पेज खुल जाएगा। यहाँ आप को अपने पहचान पत्र , आवासीय प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक से संबंधित जानकारी भरनी होगी। साथ ही आप अपनी तस्वीर भी अपलोड कर दें।
rajya fasal sahaayta yojana bihar
  • इस के बाद आवेदन के विकल्प पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आवेदन पत्र खुलेगा।
राज्य फसल सहायता योजना आवेदन फॉर्म
  • यहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद save के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर फसल सहायता योजना हेतु दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद अपलोड के विकल्प पर क्लीक कर आगे बढ़ जाएँ। अब आप के सामने आवेदन पत्र में भरी सभी जानकारी आ जाएगी जिसे आप को चेक करना होगा। इसके बाद Next के बटन पर क्लिक करें। और फिर “Get OTP For Finalize ” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आप दिए गए स्थान पर भर देंगे। और अंत में Submit के बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह से आप के आवेदन की प्रक्रिया पूरी होती है।

योग्य ग्राम पंचायत लिस्ट देखें की प्रक्रिया

  • इसके लिए आप को सबसे पहले बिहार सरकार द्वारा Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023 की आधिकारिक वेबसाइट http://pacsonline.bih.nic.in/fsy पर जाना होगा।
  • अब आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच चुके हैं।
  • यहाँ आप को सामने दिख रहे विकल्पों में से योग्य ग्राम पंचायतों की सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
bihar fasal sahayta yojana
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को पूछी गयी जानकारी जैसे की – सीजन , डिस्ट्रिक्ट और ब्लॉक का नाम भरना होगा।
fasal sahayata yojana
  • इस के बाद view के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप के सामने पूरी सूची खुल जाएगी जिसमे आप योग्य और अयोग्य ग्राम पंचायतों की सूची को देख सकते हैं।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर

बिहार राज्य फसल सहायता योजना ऑनलाइन कैसे करे?

बिहार राज्य फसल सहायता योजना में आवेदन करने के लिए आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आप अपना पंजीकरण करवाएं और फिर इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना में कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, खेतों के डाक्यूमेंट्स या कागजात, पते का प्रमाण पत्र, खेत में की गयी बुवाई का कोई सुबूत (पटवारी, सरपंच, प्रधान आदि से लिखवाकर प्रस्तुत कर सकते हैं), कैंसिल चेक आदि। अधिक जानने के लिए आप लेख को पढ़ें।
  • बिहार राज्य फसल सहायता योजना की वेबसाइट क्या है?

    Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023 की आधिकारिक वेबसाइट http://bih.nic.in है यहाँ योजना की जानकरी एवं आवेदन प्रक्रिया हो सकेगी।

    बिहार राज्य फसल सहायता योजना कब शुरू हुई?

    इस योजना (Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023) की शुरुआत 13 जनवरी 2016 में हुई थी।

    इस लेख के माध्यम से हमने आप को बिहार राज्य फसल सहायता योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है। अगर आप किसी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं या कुछ पूछना चाहते हों तो आप हमे पूछ सकते हैं। इस के लिए आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। हम आप के सभी प्रश्नों का उत्तर अवश्य देंगे।

    साथ ही अगर आप चाहें तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से भी अपने सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं। हम आप की सुविधा के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर लेख में उपलब्ध करा रहे हैं। इसी तरह की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

     हेल्प लाईन नंबर : (0612)-2200693, 1800-345-6290  

    Important Links

    Apply OnlineClick Here
    Applicant LoginClick Here
    Official NotificationClick Here
    Official WebsiteClick Here

    Leave a Comment

    Join Telegram