(DBT Agriculture) बिहार किसान रजिस्ट्रेशन: ऑनलाइन फॉर्म, Farmer Registration

बिहार सरकार ने राज्य के किसान भाइयों के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, कृषि विभाग, बिहार सरकार आधिकारिक पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान भाइयों तक सरकार द्वारा संचालित कृषि संबंधित योजनाओं की सूचना पहुँचाई जाती है। DBT Agriculture Portal पर उपलब्ध समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसान भाइयों का dbtagriculture.bihar.gov.in पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।

यहाँ हम आपको बताएँगे कि बिहार किसान रजिस्ट्रेशन क्या है ? बिहार किसान रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया क्या है ? पंजीकरण करने के लिए किन-किन दस्तावेजों/ डाक्यूमेंट्स की जरूरत होती है ? (DBT Agriculture Bihar Kisan Registration) बिहार किसान रजिस्ट्रेशन और इन सभी से जुड़ी अनेक सूचनाएं हम आपको आगे दी गयी जानकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएँगे।

(DBT Agriculture) बिहार किसान रजिस्ट्रेशन: ऑनलाइन फॉर्म, Farmer Registration
(DBT Agriculture) बिहार किसान रजिस्ट्रेशन: ऑनलाइन फॉर्म, Farmer Registration

यदि आप भी बिहार राज्य के निवासी और कृषक है तो आप भी अपना बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2023 कर सकते है। Farmer Registration करने के लिए आपको DBT Agriculture Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसकी प्रोसेस हम आपको इस लेख में दी गयी जानकारी के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताएँगे। Bihar Kisan Registration 2023 से जुड़ी अधिक सूचना प्राप्त करने के लिए इस लेख से अंत तक जुड़े रहिये।

Table of Contents

(DBT Agriculture) बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2023

राज्य के किसान भाइयों के लिए बिहार सरकार ने DBT Agriculture Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर सरकार ने किसानों नागरिकों को लाभ प्रदान करने के लिए बहुत-सी सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है। किसान भाइयों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो किसान पोर्टल पर पंजीकृत होंगे केवल वही पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं जैसे – कृषि इनपुट अनुदान योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यांत्रिकरण योजना, जल-जीवन हरियाली योजना, आदि से मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते है। बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2023 करने की प्रक्रिया आगे दी गयी जानकारी के माध्यम से आपको बता दी जाएगी।

इसे भी पढ़े : अब राज्य के नागरिक बिहार ज़मीन लगान रसीद ऑनलाइन माध्यम से निकाल सकते है।

Bihar Farmer Registration 2023 Highlights

यदि आप बिहार किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से देख सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम बिहार किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म
साल 2023
पोर्टल का नाम DBT Agriculture Portal
विभाग कृषि विभाग, बिहार सरकार
राज्य का नाम बिहार
लाभार्थी राज्य के सभी किसान भाई
आवेदन मोड ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in

रजिस्ट्रेशन बिहार किसान हेतु निर्धारित पात्रता

आवेदकों को DBT Agriculture Portal पर पंजीकरण करने के लिए कुछ पात्रता और शर्तों को पूरा करना होगा जिनके बारे में आप नीचे दी गयी सूचना को पढ़कर जान सकते है। बिहार किसान पंजीकरण करने हेतु पात्रता निम्न प्रकार है –

  • आवेदनकर्ता स्थायी रूप से बिहार राज्य का रहने वाला होना अनिवार्य है।
  • केवल बिहार राज्य के किसान भाई ही पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते है।
  • पंजीकरण करने के आधार पर किसान नागरिक कृषि से संबंधी जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ पोर्टल के तहत प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
  • पोर्टल में उपलब्ध किसी भी कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान नागरिक का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • किसान नागरिकों को पोर्टल में पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण करने के अनुसार ही उन्हें सभी कृषि योजनाओं का लाभ मिलेगा।
किसान पंजीकरण (बिहार) हेतु आवश्यक दस्तावेज़

आवेदकों को बिहार किसान पंजीकरण करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता होती है। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप किसान पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। किसान पंजीकरण (बिहार) हेतु आवश्यक दस्तावेजों के बारे में आप नीचे दी गयी जानकारी के माध्यम से पता करते है। ये दस्तावेज़ निम्न प्रकार है –

  • आवेदन का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमि के दस्तावेज़
  • मोबाइल नंबर
  • फ़िंगर प्रिंट
  • ईमेल आई डी
  • बैंक खाता विवरण

पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं की लिस्ट

कृषको के लिए डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं उपलब्ध है जिनका संचालन बिहार कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है। हम आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स के जरिये कुछ योजनाओं के नाम बताने जा रहें है। ये निम्न प्रकार है –

  • कृषि इनपुट अनुदान योजना
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
  • कृषि यांत्रिकरण योजना
  • जल-जीवन हरियाली योजना
बिहार किसान पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको बिहार किसान रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण सूचना प्रदान कर रहें है। ये जानकारी निम्न प्रकार है –

  1. आधार ऑथेंटिकेशन के लिए आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
  2. आवेदक किसान का बैंक खाता भी आधार से लिंक होना चाहिए।
  3. एक मोबाइल नंबर, एक आधार और एक बैंक अकाउंट नंबर से केवल एक ही पंजीकरण कर सकते है।
  4. कृषि विभाग की समस्त अनुदान योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार संख्या अनिवार्य है।

डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल स्टैटिक्स

पंजीकृत किसान 1,67,56,016
कृषि इनपुट अनुदान योजना (2020-21)15,85,948
बीज अनुदान योजना 14,08,855   
कृषि यांत्रिकरण योजना 2,39,438
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 1,19,00,520

बिहार किसान ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें ?

राज्य के वे सभी इच्छुक उम्मीदवार किसान जो कृषि विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करने के इच्छुक है वे आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। यहां हम आपको (DBT Agriculture) बिहार किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –

  • उम्मीदवार सबसे पहले पंजीकरण करने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, कृषि विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएँ। जिसका यूआरएल आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देख सकते है।
    बिहार किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म
  • उसके बाद आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाता है।
  • होम पेज पर आपको मेन्यू में उपलब्ध पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी, जिसमें आपको पंजीकरण के बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको ऑथेंटिकेशन टाइप सेलेक्ट करना होगा। माना आपने Demography + OTP सेलेक्ट किया है। आपके सामने आधार नंबर भरने का ऑप्शन आ जाएगा। Farmer Registration bihar
  • उसके बाद आधार नंबर भरे और वह नाम दर्ज करने जो आधार कार्ड में अंकित है।
  • अब authentication के बटन पर क्लिक कर दें। जैसा की ऊपर दी गयी इमेज में दिखाया गया है।
  • उसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ओटीपी आएगा।
  • आपको ओटीपी दर्ज करना होगा। और उसके बाद वेलिडेट ओटीपी पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण पर क्लिक करें आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाता है।
  • फॉर्म में साड़ी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • आपका सफलतापूर्वक पंजीकरण हो जाएगा और पंजीकरण संख्या आपको उपलब्ध करा दी जाएगी।

पंजीकरण जानने की प्रक्रिया

आवेदकों को पंजीकरण जानने के लिए नीचे दी गयी प्रोसेस को अपनाना होगा। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से अपने पंजीकरण संबंधित डिटेल्स चेक कर सकते है। यह प्रोसेस हम आपको कुछ सिंपल से स्टेप्स द्वारा बता रहें है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है

  • पंजीकरण जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाता है।
  • होम पेज पर आपको मेन्यू में पंजीकरण के ऑप्शन पर जाएँ, आपके सामने एक लिस्ट खुल जाएगी।
  • इस लिस्ट में आपको पंजीकरण जाने के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण खोजने के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
  • जिसमें आपको रिकॉर्ड खोजने का प्रकार चुनना होगा।
  • उसके बाद संबंधित संख्या दर्ज करें और सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
  • सर्च पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका पंजीकरण विवरण आ जाता है।
  • इस प्रकार आपकी पंजीकरण जानने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

वे इच्छुक उम्मीदवार जो DBT Agriculture Portal पर Bihar Farmer Login करना चाहते है वे सभी हमारे द्वारा बताई गयी प्रोसेस को फॉलो कर सकते है। लॉगिन करने की प्रोसेस हमने आपको नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम बताई है। आप इन स्टेप्स के जरिये आसानी से लोगों कर सकते है। ये प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

  • लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, कृषि विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाता है।
  • होम पेज पर आपको मेन्यू में लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन करने के लिए कई ऑप्शन आ जायेंगे। आपको लॉगिन टाइप सेलेक्ट करें।
  • लॉगिन टाइप सेलेक्ट करते ही आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल कर आ जाता है।
  • आपको फॉर्म में लॉगिन डिटेल्स भरकर कैप्चा कोड भरना होगा।
  • और उसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
पावती प्रिंट कैसे निकालें ?

वे लाभार्थी जो पावती का प्रिंट लेना चाहते है वे नीचे दिए गयी प्रक्रिया को अपना सकते है। यहाँ हमने आपको पावती प्रिंट निकालनी की प्रक्रिया बहुत ही आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताई है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –

  • पावती प्रिंट निकालने के लिए सबसे पहले dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाता है।
  • होम पेज पर मेन्यू में उपलब्ध पंजीकरण के ऑप्शन पर जाएँ, एक लिस्ट खुलेगी, उसमें पावती प्रिंट करें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जिसमें आपको दो ऑप्शन दिए गए होंगे जैसे –
    • पंजीकरण पावती
    • आवेदन पावती
  • इनमें से आपको किसी भी एक ऑप्शन के सामने टिक करना होगा।
  • फिर उसके बाद डाटा सेलेक्ट करके आई डी दर्ज करें।
  • अब आपको Show Records के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आपके सामने पंजीकरण डिटेल्स आ जाएगी आप इसका प्रिंट निकाल सकते है।

किसान पंजीकरण विवरण संशोधन करने की प्रक्रिया

यदि आवेदकों को अपने किसान पंजीकरण में किसी प्रकार का कोई भी संशोधन करने है तो वह नीचे दी गयी प्रक्रिया को अपना सकते है और आसानी से अपने किसान पंजीकरण में संशोधन कर सकते है। किसान पंजीकरण विवरण संशोधन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

  1. बिहार किसान पंजीकरण में संशोधन करने के लिए कृषि विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएँ।
  2. उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  3. इसी पेज पर विवरण संशोधन का विकल्प मिलेगा, उस पर जाएँ।
  4. आपके सामने तीन ऑप्शन आएँगे आप विवरण संशोधन (किसान पंजीकरण) के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  5. क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको ऑथेंटिकेशन टाइप सेलेक्ट करना है।
  6. अब आपको सभी आवश्यक डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
  7. और उसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  8. आपकी किसान पंजीकरण विवरण संशोधन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

पंजीकरण सुधार की जांच कैसे करें ?

आवेदक नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके पंजीकरण सुधार की जांच कर सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –

  1. उम्मीदवार पंजीकरण सुधार की जांच करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएँ।
  2. आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  3. होने पेज पर मेन्यू में उपलब्ध विवरण संशोधन के ऑप्शन पर जाएँ,एक लिस्ट खुलेगी उसमें पंजीकरण की जाँच के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  4. उसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमें पंजीकरण संख्या दर्ज करने का ऑप्शन आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से दिखाया गया है।
    बिहार किसान रजिस्ट्रेशन
  5. अब 13 अंकों की पंजीकरण संख्या दर्ज करें और सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
  6. उसके बाद आपके सामने पंजीकरण संबंधित समस्त जानकारी आ जाएगी आप चेक कर सकते है।
  7. इस प्रकार आपकी पंजीकरण सुधार की जांच करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
लाभान्वित किसान सूची कैसे देखें ?

वे लाभार्थी जो लाभान्वित किसानों की सूची देखना चाहते है हम उनको लाभान्वित किसान की सूची चेक करने की प्रक्रिया कुछ सिंपल से स्टेप्स के माध्यम से बता रहें है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –

  • लाभान्वित किसान सूची देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in में प्रवेश करना होगा।
  • जिसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाता है।
  • यहाँ आपको मेन्यू में लाभान्वित किसान सूची के ऑप्शन पर जाना है, जिसके बाद एक सूची खुलेगी उसमें आपको लाभान्वित किसान सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाता है जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म बिहार
  • आपको इस फॉर्म में ज़िला, प्रखंड, पंचायत और योजना सेलेक्ट करनी होगी।
  • उसके बाद आपको View Records के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर लाभान्वित किसानों की सूची आ जाती है।

उपयोग पुस्तिका डाउनलोड एवं प्रिंट प्रोसेस

उम्मीदवार ध्यान दें यदि आप उपयोग पुस्तिका डाउनलोड करना चाहते है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से आसानी से उपयोग पुस्तिका डाउनलोड कर सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –

  1. उपयोग पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण कृषि विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in में प्रवेश करें।
  2. उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुल जाएगा।
  3. जिसमें आपको होम पेज पर ही मेन्यू में उपलब्ध उपयोग पुस्तिका का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  4. जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी, जिसमें आपको अपनी उपयोग पुस्तिका के विकल्प का चयन करना है।
  5. जैसे ही आप विकल्प का चयन करते है आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में उपयोग पुस्तिका खुल जाती है।
  6. उसके बाद आप ऊपर दिए गए सेव के चिन्ह पर क्लिक करके सेव कर सकते है।
  7. इसके बाद आप इस उपयोग पुस्तिका का प्रिंट निकालने के लिए ऊपर दिए गए प्रिंट के चिन्ह पर क्लिक करके प्रिंट निकाल सकते है।
आधार लिंक बैंक खाते की जाँच करने की प्रक्रिया

वे इच्छुक उम्मीदवार जो आधार लिंक बैंक खाते की जाँच करना चाहते है वे नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपना सकते है। यहाँ हमने आपको बहुत सी आसान से स्टेप्स के जरिये बताई है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –

  • आधार लिंक बैंक खाते की जाँच करने के लिए आप इस dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाता है।
  • होम पेज पर मेन्यू में सम्पर्क करें के टैब पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक लिस्ट ओपन होगी, उसमे आधार लिंक बैंक खाते की जाँच करें पर क्लिक करें।
  • आपके सामने नया पेज खुल जायेगा, जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म
  • यहाँ आपको आधार आईडी या वर्चुअल आईडी नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद सिक्योरिटी कोड/कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • फिर आप Send OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद ओटीपी दर्ज करें।
  • और उसके बाद Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
  • आप इस तरह आधार लिंक बैंक खाते की जाँच कर सकते है।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2023 से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

किसान पंजीकरण कैसे करें ?

आप बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर आप ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।

बिहार कृषक पंजीकरण करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ होने अनिवार्य है ?

पोर्टल पर किसान का पंजीकरण करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों/ डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है जैसे – आवेदन का आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
ईमेल आई डी
बैंक खाता विवरण, आदि

किसान रजिस्ट्रेशन बिहार की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Bihar किसान रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?

बिहार कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए होम पेज पर उपलब्ध लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें। लॉगिन करने हेतु कई ऑप्शन आपके सामने आ जायेंगे। लॉगिन टाइप चुने उसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म ओपन होगा। उसमें लॉगिन डिटेल्स भरें और लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें। आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

क्या केवल बिहार राज्य के किसान ही डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते है ?

जी हाँ, डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल पर केवल बिहार राज्य के किसान ही पंजीकरण कर सकते है।

बिहार पंजीकरण रशीद प्रिंट कैसे निकाले ?

पावती/रशीद निकालने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। होम पेज ओपन होगा। होम पेज पर ही मेन्यू में पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करें। आपके सामने तीन ऑप्शन आएंगे। पावती प्रिंट निकालें पर क्लिक कर दें। आपके सामने रसीद निकालने का टाइप चुने। उसके बाद डाटा सेलेक्ट करें और रजिस्ट्रेशन आई डी दर्ज करें और शो रिकार्ड्स पर क्लिक कर दें। आपके सामने पावती खुल कर आ जाएगी। इसके बाद आप इसका प्रिंट निकाल सकते है।

क्या पंजीकरण करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन आवश्यक है ?

जी हाँ, किसान पंजीकरण करने के लिए आवेदक किसान का आधार ऑथेंटिकेशन किया जाना अनिवार्य है।

किसान पंजीकरण कैसे जाने ?

सबसे पहल ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। होम पेज पर मेन्यू में पंजीकरण पर क्लिक करें। आपके सामने तीन ऑप्शन आएंगे। पंजीकरण जाने पर क्लिक करें। आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जाएगा। पंजीकरण जानने का टाइप सेलेक्ट करें। उसके बाद संबंधित संख्या दर्ज करके सबमिट पर क्लिक कर दें। आपके सामने आपकी पंजीकरण की डिटेल्स आ जाएंगी। इस प्रकार आपकी यह प्रोसेस पूरी हो जाती है।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

यदि आपको बिहार कृषक पंजीकरण से किसी प्रकार की शिकायत है या आपको पंजीकरण करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस 0612-2233555 हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या को दूर कर सकते है।

किसान पंजीकरण की अंतिम तिथि क्या है ?

अभी तक किसान पंजीकरण की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसा की इस लेख के माध्यम से हमने आपको बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2022 और इससे संबंधित अनेक जानकारी प्रदान की है। यदि आप इन जानकारियों के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। इस टॉपिक से जुड़ी समस्या या शिकायत के लिए आप इस 0612-2233555 नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा इस लेख में दी गयी सूचनाओं के माध्यम से अपना बिहार किसान पंजीकरण करने में सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram