Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं ?

हमारे देश में शिक्षा को बहुत विशेष स्थान दिया गया है, और सभी अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देना चाहते है। सरकार ने भी देश के लिए शिक्षा मंत्रालय का गठन किया है।

जिसके प्रधान महोदय भारत के शिक्षा मंत्री है, इस पद का सृजन देश में शिक्षा से जुड़े मामलों एवं निर्णयों की जिम्मेदारी वहन करने के लिए किया गया है।

इसके बाद ही देश के नागरिक सभ्यता और तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होकर अपना और समाज का भविष्य तय करने योग्य बन सकेंगे।

शिक्षा मंत्रालय समय-समय पर विद्यार्थियों को दी जाने वाली शिक्षा के स्तर और प्रारूप को और अच्छा करने में संलग्न रहता है। आज लेख में भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी।

Bharat Ke Shiksha Mantri - भारत के शिक्षा मंत्री
Bharat Ke Shiksha Mantri – भारत के शिक्षा मंत्री

वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं ?

भारत में शिक्षा के क्षेत्र में जिम्मेदारी निभाने का कार्य शिक्षा मंत्री का ही होता है, ये देश में दी जाने वाली शिक्षा से जुड़े सभी कामो को शिक्षा मंत्रालय के माध्यम से निर्धारित करते है। शिक्षा मंत्रालय ही देश में शिक्षा को सुव्यवस्थित करने की भूमिका निभाता है।

कुछ समय पहले तक शिक्षा मंत्रालय का नाम ‘मानव संसाधन विकास मंत्रालय’ था। इस समय शिक्षा मंत्रालय शिक्षा मंत्री के अंतर्गत कार्य करता है, देश के छात्र पीएम छात्रवृति योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री डिटेल्स

लेख का विषयवर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं?
शिक्षा मंत्रीश्री धर्मेन्द्र प्रधान
जन्मतिथि26 जून 1959
जन्म स्थानजिला – तालचेर, उड़ीसा (भारत)
पिता का नामश्री देवेंद्र प्रधान
सम्बंधित पार्टीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
ईमेल आईडी[email protected]
दूरभाष नंबर+91-11-23782698/ 23782387

भारत के शिक्षा मंत्री

वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्रालय में शिक्षा मंत्री के पद पर श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी है। धर्मेंद्र प्रधानजी ने 7 जुलाई 2021 के दिन देश के 33वें केंद्रीय शिक्षा मंत्री की तरह से पदभार ग्रहण किया था।

नई शिक्षा नीति के मुताबिक देश के मानव संसाधन विकास मंत्री का नाम व्यापक शिक्षा मंत्री होगा। यद्यपि देश की नई शिक्षा नीति के घोषित होते समय शिक्षा मंत्री के पद पर डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मौजूद थे।

इनके शिक्षा मंत्री के पद को छोड़ने के बाद प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुछ फेरबदल भी किये जिसमे श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को भारत के शिक्षा मंत्री का पदभार सौपा गया।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी की जानकारी

समय देश के शिक्षा मंत्री का पद संभालने वाले श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का जन्म 26 जून 1959 के दिन दक्षिणी राज्य उड़ीसा के तलचर जिले में हुआ था।

इन्होने भुवनेश्वर शहर के उत्कल महाविद्यालय से मानव विज्ञान वर्ग से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है, अपने कॉलेज के दिनों में ही ये एबीवीपी छात्र संघठन के सक्रिय कार्यकर्त्ता भी रहे है।

ऐसे इनका जुड़ाव राजनीति से हुआ, और आगे चलकर तलचर कॉलेज संघ में प्रेसिडेंट भी रहे। 1998 में धर्मेद्र राजनीतिक पार्टी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का हिस्सा बन गए।

और कुछ समय बाद इनको उकलमडी गोपाबंधु प्रतिभा सम्मान भी मिला, धर्मेद्र प्रधान के पिताजी श्री देवेंद्र प्रधान भी अपने समय में अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में सक्रियता सदस्य थे।

2004 में धर्मेंद्र प्रधान जी ने देवगढ़ से ही लोकसभा सांसद के चुनाव जीता था,ये बिहार और मध्य प्रदेश से भी सांसद की भूमिका में काम कर चुके है। इनको भारत सरकार का प्रभाव एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में केंद्रीय मंत्री का पद मिला था।

जब पीएम नरेंद्र मोदी जी ने अपनी विस्तृत ‘उज्ज्वला गैस योजना’ की शुरुआत की तो इसका संचालन का पद भी धर्मेंद्र प्रधान जी को ही दिया था, यह स्कीम भी काफी सफल हुई है।

भारत के शिक्षा मन्त्रियों की लिस्ट

क्रमाँकनामकब सेकब तक
1मौलाना अबुल कलाम आज़ाद15 अगस्त 194722 जनवरी 1958
2डॉ. के. एल. श्रीमली (राज्य मंत्री)22 जनवरी 195831 अगस्त 1963
3हुमायूं कबीर01 सितम्बर 196321 नवम्बर 1963
4एम. सी. सी. छागला21 नवम्बर 196313 नवम्बर 1966
5फखरुद्दीन अली अहमद14 नवम्बर 196613 मार्च 1967
6डॉ. त्रिगुण सेन16 मार्च 196714 फरवरी 1969
7डा. वी. के आर. वी. राव14 फरवरी 196918 मार्च 1971
8सिद्धार्थ शंकर रे18 मार्च 197520 मार्च 1972
9प्रो. एस. नूरुल हसन (राज्य मंत्री)24 मार्च 197224 मार्च 1977
10प्रो. प्रताप चंद्र चंदर26 मार्च 197728 जुलाई 1979
11डॉ. करन सिंह30 जुलाई 197914 जनवरी 1980
12बी. शंकरंद14 जनवरी 198017 अक्टूबर 1980
13एस.बी. चव्हाण17 अक्टूबर 198008 अगस्त 1981
14शीला कौल (राज्य मंत्री)10 अगस्त 198131 दिसम्बर 1984
15के.सी. पंत31 दिसम्बर 198425 सितम्बर 1985
16पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री)25 सितम्बर 198525 जून 1988
17पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री)25 दिसम्बर 199409 फरवरी 1995
18पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री)17 जनवरी 199616 मई 1996
19पी. शिव शंकर25 जून 198802 दिसम्बर 1989
20वी.पी. सिंह (प्रधानमंत्री)02 दिसम्बर 198910 नवम्बर 1990
21राजमंगल पांडे21 नवम्बर 199021 जून 1991
22अर्जुन सिंह23 जून 199124 दिसम्बर 1994
23अर्जुन सिंह22 मई 200422 मई 2009
24माधवराव सिंधिया10 फरवरी 199517 जनवरी 1996
25अटल बिहारी वाजपेयी (प्रधानमंत्री)16 मई 199601 जून 1996
26एस. आर. बोम्मई05 जून 199619 मार्च 1998
27डॉ. मुरली मनोहर जोशी19 मार्च 199821 मई 2004
28श्री कपिल सिब्बल22 मई 200928 अक्टूबर 2012
29एम.एम. पल्लम राजू29 अक्टूबर 201225 मई 2014
30स्मृति ईरानी26 मई 201405 जुलाई 2016
31प्रकाश जावडेकर05 जुलाई 201630 मई 2019
32रमेश पोखरियाल ‘निशंक’30 मई 201907 जुलाई 2021
33श्री धर्मेंद्र प्रधान07 जुलाई 2021अभी जारी है

देश के शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारियाँ

  • देश की शिक्षा की व्यवस्था देना।
  • सभी नागरिको की शिक्षा सुनिश्चित करना और साक्षरता में वृद्धि के प्रयास करना।
  • शिक्षा से जुडी स्कीम को कार्यान्वित करना और देखरेख करना।
  • सरकार की संक्षिप्त शिक्षा तय करने वाली योजनाएँ बनाना।
  • देश में शिक्षा को और गुणवत्तावान करने के कार्य/ योजनाएँ लाना।

देश के शिक्षा मंत्री के कांटेक्ट डिटेल्स

  • दूरभाष नंबर (1) – +91-11-23782698
  • दूरभाष नंबर (2) – +91-11-23782387
  • फैक्स नंबर – +91-11-233832365
  • शिक्षा मंत्री ईमेल – [email protected]
  • स्वीकृति इनविटेशन – [email protected]

भारत के शिक्षा मंत्री से जुड़े प्रश्न

शिक्षा मंत्री की क्या जरूरत है?

देश के नागरिको की शिक्षा में गुणवत्ता सम्बंधित परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा मंत्रालय को एक प्रधान व्यक्ति के रूप में ‘शिक्षा मंत्री’ की बहुत जरुरत होती है।

शिक्षा मंत्री के क्या कार्य होते है?

शिक्षा मंत्री प्रदेश एवं केंद्र शासित प्रदेशों में शिक्षा तंत्र को व्यवस्था देते है। एक केंद्रीय मंत्री की तरह शिक्षा से जुडी नीतियों के निर्माण में अहम योगदान भी देते है।

शिक्षा मंत्री कैसे बनते है?

किसी राजनैतिक पार्टी से जुड़कर इस पद तक पहुँच सकते है। साथ ही अन्य प्रकार के पद सम्बंधित मापदण्ड एवं तन-मन से सक्रियता दिखाकर ही शिक्षा मंत्री जैसा पद मिल सकता है।

भारत में शिक्षा मंत्री को कौन चुनता है?

देश का शिक्षा मंत्रालय ही शिक्षा मंत्री को नियुक्त करने की प्रक्रिया करता है।

Leave a Comment

Join Telegram