52 Places To Visit In Bangalore (2023)> Things To Do, Tourist Places

52 Places To Visit In Bangalore– देश के दक्षिणी भाग में बहुत ही सुन्दर शहर है। बंगलौर, जोकि देश के सबसे बड़े शहरों की सूची में तीसरे नंबर पर आता है। पुराने समय में यह शहर (Bangalore) फूलों के नगर यानी Garden City के नाम से प्रसिद्ध था।

यह शहर हमेशा से ही विकास की दौड़ में आगे ही रहा है और पिछले कुछ वर्षों में ‘सिलिकॉन वैली’ के नाम से भी जाना जाने लगा है। यहाँ की बढ़ती हुई आईटी इंडस्ट्री ने इस शहर को यह नाम दिया है। इस शहर में बहुत से सुंदर घूमने लायक स्थल है जो बहुत से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है।

52 Places To Visit In Bangalore
Places To Visit In Bangalore

Table of Contents

बैंगलोर के झूमने योग्य स्थल 52 Places to Visit in Bangalore

52 Places To Visit In Bangalore इस शहर में आपको बहुत सी ऐसी सुन्दर स्थल मिलेंगे जो किसी को भी अपनी तरह आकर्षित करने का दावा रखते है। साथ ही यहाँ पर प्राकृतिक झीले, म्यूजियम एवं आर्ट गैलरी इत्यादि भी है और ये सभी दुनियाभर में मशहूर है।

कर्नाटक राज्य की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध बैंगलोर में विश्व भर से लाखों पर्यटक भ्रमण के उद्देश्य से आते है। कुछ जगहों पर इतिहास एवं आधुकनिकता का अच्छा मिश्रण देखने को मिल जाता है। यहाँ पर आकर सभी लोग अपने मित्रों एवं परिजनों के साथ मज़ा कर सकते है।

बैंगलोर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

बैंगलोर शहर को साल 1537 में कैम्पे गौड़ ने स्थापित किया था और अभी यह शहर देश के मुख्य पर्यटक शहर में आता है। यदि आप बैंगलोर में भ्रमण करने की योजना बना रहे है तो आपको इस शहर के मुख्य पर्यटन स्थान को अच्छे से जान लेना जरुरी हो जाता है।

बैंगलोर पैलेस (52 Places To Visit In Bangalore)

यह स्थान 45 हजार वर्ग फुट के विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ मशहूर पर्यटन क्षेत्र है जिसको साल 1878 में निर्मित किया गया था। इस महल की अद्वितीय वास्तुकला देखने में काफी अच्छी है। इस पैलेस में आप दक्षिण भारत के राजाओं की भव्यता के दर्शन करेंगे।

इतिहास में रूचि रखने वाले लोग यहाँ पर आना काफी पसंद करते है। यहाँ पर भारतीय पर्यटकों के लिए 230 रुपए एवं विदेशी पर्यटकों के लिए 460 रुपए शुल्क रखा गया है।

BangalorePalace-i

लालबाग़

यह बैंगलोर का सुन्दर एवं मुख्य बगीचा है। यह बगीचा 240 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और यहाँ पर आपको 1800 से भी अधिक प्रजाति के पौधे देखने को मिलेंगे। इनमें से कुछ फ़ारसी एवं अफगानी मूल के भी पौधे है। साथ ही यह बैंगलोर के पुराने उद्यान में से एक भी है। बैंगलोर आने वाले किसी भी पर्यटक को इस बग़ीचे में आना नहीं भूलना चाहिए।

laalbagh

कब्बन पार्क

यह शहर के आकर्षक पार्को में से एक है जोकि लोगो को बैंगलोर की शोरगुल से भरी जिंदगी से शांति प्रदान करने का मुख्य स्थान है। पार्क 300 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और यहाँ पर 5 हजार से भी ज्यादा पेड़ है। इसके अतिरिक्त यहाँ पर कब्बन पार्क म्यूजियम, अटारा काचेरी, शेषाद्रि अय्यर स्मारक एवं बैंगलोर मछलीघर भी है जोकि देश का सबसे बड़ा मछलीघर है।

Central-Library. Heritage, Building

इनोवेटिव फिल्म सिटी (52 Places To Visit In Bangalore)

बैंगलोर शहर से 38 किमी की दूरी पर अभिनव फिल्म सिटी मौजूद है और पुरे 58 एकड़ के भू-भाग में फैला रखा है। पार्क में पर्यटकों को मौज़ – मस्ती के अलावा वाइल्ड वेस्ट विंड, म्यूजियम एवं कार्टून सिटी इत्यादि का भी लुप्त मिलता है। यहाँ पर देखने के लिए 600 रुपए फ़ीस तय की गयी है और घूमने का समय प्रातः 10 बजे से साय 7 बजे तक है।

innovative-film-city-bangalore

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान

बैंगलोर शहर से 21 किमी की दूरी पर मौजूद यह सुन्दर पार्क 104 वर्ग किमी में बना है। इस स्थान पर लोगो को विभिन्न जंगली जानवर जैसे – सियार, लोमड़ी, हाथी, तेंदुआ, जंगली सूअर, हिरण, भालू, शेर एवं रॉयल बंगाल टाइगर इत्यादि देखने मिलेंगे। इसके अलावा यहाँ का शांतिमय एवं प्राकृतिक माहौल सभी के मन को आनंद देता है।

bannerghatta-biological-park

प्रसिद्ध झील उलसूर झील (52 Places To Visit In Bangalore)

बैंगलोर में सबसे बड़ी एवं सुंदर झील है करीब 50 हेक्टेयर में फैली हुई उलसूर झील, जोकि अपने शांतिमय एवं मनोहारी माहौल के लिए काफी लोकप्रिय है। प्रकृति के चाहने वालो के लिए यह जगह तो स्वर्ग जैसी ही है। इस झील को लेविन बेंटम बॉरिंग ने बनवाया था। यहाँ पर आकर लोग नाव की सवारी करने का लूप जरूर लेते है।

Ulsoor_lake

नन्दी हिल

यह बैंगलोर का एक सुन्दर हिल स्टेशन है जोकि बैंगलोर से करीबन 30 किमी दूर मौजूद है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग योगानन्देश्वर मंदिर में आकर आध्यात्मिक जिज्ञासा भी शांत करते है। प्रकृति की खूबसूरती से भरा यह स्थल लोगो को काफी आकर्षित करता है।

nandi hill

इस्कॉन मंदिर 52 Places To Visit In Bangalore

यह विश्व स्तर पर काफी लोकप्रिय आध्यात्मिक केंद्र है और हिंदुओं के आराध्य भगवान कृष्ण को समर्पित है। ये मंदिर बैंगलोर के राजा जी नगर क्षेत्र में बना हुआ है और यहाँ पर प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में लोग आते है। जो लोग भी धार्मिक यात्राओं को करने के शौकीन है उनको इस मंदिर में अवश्य जाना चाहिए।

iskon mandir

समर पैलेस

यह अपने समय के प्रसिद्ध राजा टीपू सुल्तान के रहने के जगह है और बैंगलोर महल में मौजूद है। ये महल इंडो-इस्लामिक वास्तु कला का अद्वितीय उदाहरण है। इतिहास में रूचि रखने वाले लोग यह स्थान काफी पसंद करते है। यहाँ पर भारतीय पर्यटकों को 15 रुपए एवं विदेशी पर्यटकों को 200 रुपए फ़ीस देनी है।

sumer palace

जवाहर लाल नेहरू तारामण्डल

यह बहुत प्रसिद्ध पर्यटक स्थान है जोकि जीवन की शुरुआत एवं ग्रह के विकास की कहानी बताता है। इसके अलावा अंतरिक्ष अभियान, ग्रहण के विषय में भी बताता है और गुरुत्वाकर्षण की कार्य पद्धति को लेकर विज्ञान की मजेदार जानकारी भी यह देता है। विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोग एक बार यहाँ जरूर आकर देखें।

javahar lal nehru taramandal

लुम्बिनी गार्डन 52 Places To Visit In Bangalore

यह एक सुन्दर बगीचा है, जोकि बैंगलोर की नागवाड़ा झील के किनारे स्थित है। लोग यहाँ के शांतिमय एवं सुन्दर माहौल ने कुछ समय बिताकर खुश होते है। इस जगह पर 12 हजार वर्ग फुट कृत्रिम समुद्र किनारा एवं बच्चों के लिए पुल भी है।

Lumbini-Gardens-Bangalore
चुंची फॉल्स

यह जगह बैंगलोर से 82 किमी की दूरी पर है जोकि 50 फ़ीट की ऊँचाई वाला झरना है। यह स्थान लोगो के लिए काफी मशहूर पर्यटन स्थल है। इस जगह पर घूमने के लिए आने को का सही समय मानसून का मौसम रहता है। इस स्थान का हरा भरा एवं महोहारी माहौल लोगो को रोमांचित कर देता है।

Chunchi Falls

बुल मंदिर 52 Places To Visit In Bangalore

यह बैंगलोर के पुराने मंदिरों में से एक है इसको नंदी के मंदिर के नाम से भी जानते है। यह मंदिर भगवान शिव के लिए बनाया गया है और मंदिर में नंदी की बड़ी सी मूर्ति भी है। शिव जी के वाहन का यह मंदिर हिन्दुओ के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है।

Bull Temple
शिव मंदिर

यह देश में शिव जी का प्रसिद्धतम मंदिर है जोकि भारी संख्या में श्रद्धालुओं से भरा रहता है। मंदिर में सफ़ेद संगमरमर से बने शिव जी की 65 फ़ीट ऊँची मूर्ति विराजमान है। इसके अतिरिक्त मंदिर में आपको भगवान गणेश की मूर्ति भी मिलेगी।

shivoham_temple

वन्डर ला वॉटर पार्क 52 Places To Visit In Bangalore

बच्चों एवं किशोरों के बीच काफी मशहूर यह पार्क देशभर में अपनी मजेदार सवारी एवं मजेदार वाटर पार्क के रूप में जाना जाता है। यह पार्क शहर के अंदर मौजूद है एवं पब्लिक ट्रांसफोर्ट के सभी साधन है। यहाँ पर मनोरंजन पार्क की सैर का लुप्त ले सकते है एवं पुरे दिन सवारी का मज़ा ले सकते है। गर्मी के दिनों में यहाँ का वाटरपार्क लोगो को शीतलता देता है। यहाँ पर हर व्यक्ति के लिए 870 रुपए प्रवेश फ़ीस रखा गया है और इसमें प्रवेश का समय 11 बजे से 6 बजे तक रहता है।

wonderla

डेस्टिनेशन स्नो सिटी

बैंगलोर में बर्फ का लूप लेने की इच्छा रखने वाले लोगो के लिए स्नो सिटी काफी मशहूर जगह है। आप यहाँ पर भरपूर मात्रा में मनोरंजन भी कर सकते है। स्नो सिटी में आपको एक थीम पार्क भी मिलेगा जो बच्चों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। साथ ही यहाँ पर बच्चों के झूले एवं स्लाइड भी स्थित है। सिटी के खुलने का समय प्रातः 10 बजे से साय 8 बजे तक है।

Snow-City-Bangalore

देवनाहल्ली किला 52 Places To Visit In Bangalore

यह किला बैंगलोर शहर से 35 किमी की दूरी पर मौजूद है और एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटक स्थल भी है। ये किला राजा टीपू सुलतान का जन्म स्थल भी है। यह जगह 20 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और इतिहास के चाहने वालो के बीच काफी प्रसिद्ध है। बैंगलोर की यात्रा के समय इस स्थान पर जरूर आयें।

Devanahalli_Fort
ओरियन मॉल

52 Places To Visit In Bangalore यह बैंगलोर का बड़ा मॉल है और मल्लेश्वर में मौजूद है। यहाँ पर आपको विभिन्न ब्रांडो के शोरूम भी देखने को मिलेंगे। बैंगलोर में खरीदारी करने के लिए यह मॉल बहुत ही अच्छा स्थान है। ये मॉल झील के तट पर है जहाँ से लोग अपने कपड़े एवं जूते इत्यादि की खरीद करते है। साथ ही मॉल में विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी भी देखने को मिलती है।

Orion-Mall-Bangalore

थोट्टीकल्लू फॉल्स

यह स्थान लोगो के लिए वीकेंड की छुट्टी बिताने का प्रसिद्ध स्थान है और बैंगलोर से 34 किमी की दुरी पर मौजूद है। लोग यहाँ पर शहर के शोरगुल से निजात पाने के लिए और शांति की तलाश में आते है। इस स्थान का सुन्दर दृश्य लोगो को काफी सम्मोहित करता है।

Thottikallu_Falls

बुगले रॉक पार्क

52 Places To Visit In Bangalore बुगले रॉक पार्क को बैंगलोर के सुंदरतम पर्यटन केंद्र में स्थान मिलता है जोकि बसपागुडी के एन आर कॉलोनी में स्थित है। पेड़ पौधों की हरियाली के आच्छादित ये स्थान लोगो को अपनी तरह काफी आकर्षित करता है। इस जगह पर एक प्रहरीदुर्ग भी मौजूद है जोकि शहर का मनोरम दृश्य भी देता है। बैंगलोर की यात्रा करने वाले लोगों को इस स्थान पर जरूर आना चाहिए।

Bugle-Rock-Park

चर्च स्ट्रीट

52 Places To Visit In Bangalore-यह स्थान काफी भीड़ से भरा रहने वाले स्थान में से एक है और यह सड़क लगभग 750 मीटर बड़ी है। इस गली में आपको विभिन्न गिफ्ट की शॉप, किताबों की शॉप, म्यूजिक शॉप, रेस्टोरेंट एवं कैफ़े मौजूद है। इनमें से कुछ एक तो इस शहर की पुरानी शॉप भी है। कुछ ऐसे स्थान भी है जहाँ पर कलाकार अपने हाथों से बनी पेंटिंग भी बेचते दिखते है।

church street

नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट

नेशनल गैलेरी ऑफ मॉडर्न आर्ट मणिक्यावेलु मेंशन 49 पैलेस रोड पर मौजूद है। 18 फरवरी 2009 से यह गैलरी सामान्य पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। यहाँ पर विभिन्न चित्रकलाएँ, मूर्तियां, ग्राफिक प्रिंट एवं देश के बहुत से फोटो भी मिलेंगे। यह देश के आधुनिक कलाओं के इतिहासिक विकास को दर्शाते है।

Gallery-of-Modern

कमर्सियल स्ट्रीट

ये स्थान शहर का प्राचीन एवं भीड़ से भरा स्थान है जोकि कपड़ों, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक एवं शूज के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस जगह पर बहुत से लोग खरीदारी करने के लिए आते है। ये जगह शहर में लोगो के लिए घूमने वाली जगहों में से यह है और यहाँ पर लोग हमेशा कुछ ना कुछ खरीदारी जरूर करते है।

commercial_street.j

आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल केंद्र

52 Places To Visit In Bangalore आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर का मुख्यालय बैंगलोर से 21 किमी दूर कनकपुरा रोड पंचगिरि में मौजूद है। इसको साल 1986 में स्थांपित किया गया था। इस स्थान पर प्रत्येक वर्ष 1.2 मिलियन व्यक्ति योग एवं ध्यान के कार्यक्रम का हिस्सा बनने आते है। यहाँ पर लोगो को ध्यान करने के लिए बहुत सी जगहे मिलती है। इस जगह पर श्रीश्री कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा नाम से आयुर्वेदिक कॉलेज भी बनाया गया है।

Bangalore ashram

बंगलुरु विधानसभा

यहाँ तो हर राज्य में विधानसभा मिल जाती है किन्तु बैंगलोर की विधानसभा काफी आकर्षक स्थान है एयर काफी मात्रा में लोग इसको देखने के लिए भी आते है। बैंगलोर का विधानसभा की बिल्डिंग इतनी सुन्दर एवं पुरानी कलाकृतियों पर विकसित की गयी है। यह जगह देखने में काफी खूबसूरत लगती है और यह दिन की अपेक्षा रात के समय में काफी सुंदर दिखती है। रात्रि के समय में इस जगह की लाइटिंग देखने वालो के मन को काफी मोहित करती है।

Karnataka-Assembly
जवाहर लाल नेहरू प्लैनेटियम

52 Places To Visit In Bangalore इस जगह पर दर्शक ब्रम्हाण्ड, तारों, सितारे से सम्बंधित ज्ञान प्राप्त करते है। इस तारा मण्डल में देश के दूसरे तारा मण्डल की तुलना में अधिक सुविधाएँ मौजूद है। इस तारामंडल की कल्पना देश की भूत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी में की थी। इस प्लैनेटियम का मुख्य उद्देश्य आपने वाले बच्चों को विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करना।

jawaharlal-nehru-planetarium-bangalore

देवरायनदुर्ग

यह कर्णाटक के जिले तुमकुर में मौजूद एक शांतिमय हिल स्टेशन है। यह स्थान बैंगलोर शहर से पुरे 100 किमी की दूरी पर मौजूद है। ये मन्दिर एक चट्टानी पहाड़ी के मध्य में मौजूद है और हरे भरे जंगलों से घिर रखा है। इस हिल स्टेशन को भी मंदिर कहा जाता है और पहाड़ की चोटी में मंदिरों की उच्च सांद्रता के नीचे है। यह के प्रसिद्ध मंदिर योगनरसिंह एवं भोग नरसिम्हा मंदिर है और ये दोनों ही 1204 मीटर ऊंचाई में मौजूद है।

devrayandurg

यह भी पढ़ें :- IPL Schedule 2023 – Timetable

सिद्धारा बेट्टा

52 Places To Visit In Bangalore यह बैंगलोर से 100 किमी की दूरी पर स्थित ऐसा स्थान है जोकि साहसिक गतिविधियों में रूचि रखने वाले लोगो के लिए प्रसिद्ध है। ये स्थान शहर के पास के मशहूर पर्यटन स्थल में से एक है और शहर से भारी संख्या में लोगो को अपनी तरह खींचता है। साथ ही यहाँ एक प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थान गंतव्य मधुगिरी के करीब मौजूद है।

इस स्थान की सबसे आकर्षक जगह चट्टानें, पहाड़ियाँ, मंदिर एवं गुफाएँ है। तुमकुर जिले की साइट प्रकृति के चाहने वालो के लिए एक सही स्थान है। यहाँ के ट्रैकिंग स्पॉट मित्रों एवं परिजनों के साथ मौज़ करने के लिए काफी उपयुक्त है।

siddharabetta1

स्कन्दगिरी

यह पहाड़ियों पर मौजूद कलावरा दुर्गा का निवास स्थल है जोकि बैंगलोर शहर से 62 किमी की दूरी पर स्थित है। शहर से 100 किमी की दूरी पर ट्रैकिंग साइट की खोज करने वाले लोगो के लिए यह जगह काफी सही रहती है। जिन लोगो को भी शहर से अधिक दूरी पर ना जाकर किसी शांत स्थान की जरुरत है वो यहाँ जरूर का सकते है। बैंगलोर हवाई अड्डे से सड़क के रास्ते से इस हिल स्टेशन तक आ सकते है और यहाँ पर बहुत से होटल एवं रिसोर्ट भी मिलेंगे।

Skandagiri
चिकबल्लपुर बैंगलोर के पर्यटन स्थल

52 Places To Visit In Bangalore यह स्कन्दगिरी एवं नंदी हिल्स के काफी नज़दीक है और 100 किमी के अंदर ही बैंगलोर में झूमने लायक जगहों से जोड़ा जाता है। हिल स्टेशन में बहुत शांत माहौल मिलेगा। यह जगह विश्राम एवं साहसिक एक्टिविटी के लिए बहुत उपयुक्त है। इस हिल स्टेशन का मुख्य आकर्षण कांडावरा झील है जोकि भारी संख्या में लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहाँ पर यात्रा के लिए आने पर हरे चरागाह एवं प्राकृतिक खूबसूरती का लुप्त ले सकते है।

chikballapur

रामनगर

रामनगर कर्नाटक में चट्टानी पर्वतों की ढलानों में मौजूद है और यह बैंगलोर से 50 किमी नीचे मौजूद है। पर्यटक यहाँ आसानी से पहुँच सकते है। यह जगह प्रसिद्ध फिल्म शोले के सेट के रूप में भी जानी जाती है। बहुत सी गतिविधियों के लिए यह जगह काफी अच्छा स्थान रहता है। यहाँ पहुँचने का सबसे सुगम तरीका KSR बैंगलोर से रामनगर के लिए ट्रेन ले सकते है।

ramanagaram

ग्रोवर का वाइनयार्ड

यह स्थान बैंगलोर से 45 किमी की दूरी पर रामनगर में स्थित है और इसको एक दिन की यात्रा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बैंगलोर शहर से 50 किमी की दूरी में यह स्थान मुख्य पर्यटन स्थल में आता है। यह स्थान मित्रों एवं परिजनों के साथ समय व्यतीत करने के लिए उपयुक्त है। यह एक पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है और एक रोमानी गेटवे के लिए भी उपयुक्त है।

vineyards

सावनदुर्ग बैंगलोर के पर्यटन स्थल

52 Places To Visit In Bangalore यह स्थान बैंगलोर से करीबन 60 किमी की दूरी पर स्थित हिल स्टेशन है। मगदी रोड से कुछ दूरी पर मौजूद ये एशिया महाद्वीप की सर्वाधिक बड़ी मोनोलिथ पहाड़ी से शुमार है। यह पहाड़ी सागरी तल से 1,226 मीटर ऊपर मौजूद है और दक्षिणी भारत में दक्कन के पठार का एक भाग है।

सावनदुर्ग को स्लेब चढ़ाई रास्तों की वजह से साहसिक गतिविधियों के लिए काफी प्रसिद्ध है। मोनोलिथ के दक्षिणी भाग में करीबन 12 अलग रास्ते है। यहाँ पर लोग कुछ ट्रैकिंग का लुप्त भी ले सकते है। यह पर छोटी झील के पास पिकनिक का भी मज़ा ले सकते है।

Savandurg
रामानगर

52 Places To Visit In Bangalore -पक्षियों को देखने का शौक रखने वाले लोगो के लिए यह स्थान काफी अच्छा रहेगा। आपको यहाँ पर भारतीय एवं मिस्र के गिद्ध जैसे दिखने वाले पक्षी मिलेंगे। इस जगह की एक और भी खूबी है कि इस स्थान पर हिंदी फिल्म शोले के बहुत से दृश्य शूट हुए है।

ramanagra

अंतरगंगे बैंगलोर के पर्यटन स्थल

यह बैंगलोर के पास ही एक अन्य हाईकिंग स्थल है और पुरे साल भर ताजे पानी के लिए भी जाना जाता है। यहाँ पर घूमने के लिए आने पर आप ताजे और ठन्डे पानी का मज़ा ले सकते है। इसके अलावा रात के समय गुफा में भी समय बीता सकते है।

Anthargange-Caves

मकालिदुर्ग

यह स्थान हाई किंग स्पॉट उन लोगो के लिए खास प्रसिद्ध है जोकि बचपन के क्रियाकलापों का मज़ा लेना चाहते है। यहाँ पर आपको एक रेल के पटरी के जाते हुए एक घास के मैदान में से जाना होता है। पहाड़ी की तली में एक सरोवर भी है जिसमे लोग ट्रैकिंग की थकावट को भी उतारते है।

Makalidurga

नारायणगिरी

यहाँ के जलमंगना गाँव से लगभग 3800 फुट की ऊँचाई में बहुत से लोग मंदिर के दर्शन के लिए आते है। यहाँ पर देखने के लिए एक प्राचीन किला भी है जोकि अब एक खण्डर की तरह हो चुका है। यह जाने पर मार्ग के विशालकाय पत्थर यात्रा को और भी रोमानी बनाने का काम करते है।

narayangiri

कब्बालदुर्गा

52 Places To Visit In Bangalore थोड़ी कठिन ट्रैकिंग करने की इच्छा रखने वाले लोगो के लिए ये स्थान काफी उचित है। इसके अलावा थोड़ा अधिक रोमांच की इच्छा रखने वाले लोग रात के समय में ट्रैकिंग भी करते है। यहाँ पर लोग कैम्पिंग का लुप्त लेते है और एक बोनफायर के इर्द-गिर्द बैठकर बातचीत करते है।

Rangaswamy-Betta-Bangalore

मधुगिरी बैंगलोर के पर्यटन स्थल

यह एक किला है जोकि इस कारण से प्रसिद्ध है कि इसको हैदर अली ने निर्मित किया था। इस स्थान के हरे- भरे स्थान पर ट्रैकिंग के भी मजे ले सकते है। इस किले को साय के समय के बाद चाँदनी में देखने का मज़ा भी ले सकते है।

Bangalore_Madhugiri
कनकपुरा

यह अर्कावती नदी के तट पर स्थित शहर है जोकि लोगो के वीकेंड बिताने का मुख्य स्थान है। यह जगह विभिन्न फ़्लोरा एवं फौना के घर के रूप में प्रसिद्ध है। इस जगह पर बहुत से सामान्य पशु भी देखने को मिलते है जैसे – कुत्ता, हिरण, जंगली कुत्ते, सूअर एवं बहुत सी चिड़ियाएँ इत्यादि।

PyramidValley

रंगा शंकारा बैंगलोर के पर्यटन स्थल

52 Places To Visit In Bangalore ड्रामा देखने का शौक रखने वाले लोगो के लिए ये स्थान काफी प्रसिधा है और यहाँ पर सजीव ड्रामे एवं थिएटर का मज़ा ले सकते है। ये स्थान जेपी नगर में मौजूद है और बैंगलोर शहर में सर्वाधिक पर्यटन किये जाने वाला स्थान भी है। यहाँ पर टिकट लेकर ड्रामे का लुप्त ले सकते है।

Rangashankara

स्मैश

इस जगह को बैंगलोर शहर के बच्चे एवं बड़े सभी लोग काफी पसंद करते है चूँकि यह जगह मज़ा करके लिए काफी प्रसिद्ध है। ये स्थान मज़ा करने के लिए काफी मशहूर है चूँकि यहाँ खेलने एवं देखने के लिए काफी कुछ है जैसे – बोलिंग, गो-कार्टिंग, आर्केड खेल एवं अन्य। सभी लोग इन खेलों का काफी मज़ा लेते है।

smash

बनंथिमारी बेट्टा

यह स्थान बैंगलोर शहर से 3 किमी की दूरी पर मौजूद है। यह दो शब्दों से मिलकर निर्मित हुआ है जिसका अर्थ माता के नवजात को पालने से है। यहाँ मारी का अर्थ हिंसक देवी है। इस स्थान पर बहुत से लोग रात्रि के समय कैम्पिंग करने भी जाते है और बहुत से लोग ट्रैकिंग का भी लुप्त लेते है।

मंचनबेले डैम बैंगलोर के पर्यटन स्थल

52 Places To Visit In Bangalore यह अर्कावती नदी पर निर्मित हुआ डैम है जिसके आसपास पहाड़ी है जिससे इस स्थान की सुंदरता काफी बढ़ जाती है। घूमने वाले लोगो के बीच यह जगह भी काफी प्रसिद्ध है। सुबह एवं साय के समय पर इस स्थान का दृश्य काफी मनोरम हो जाता है।

Manchanabele-Dam

अवलाबेट्टा

यह बैंगलोर शहर से लगभग 90 किमी की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यदि आपको रोमांचक स्थानों पर सैर करने का शौक है तो आपको यहाँ पर जरूर आना चाहिए। यहाँ पर बहुत से लोग ट्रैकिंग का मज़ा लेते है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग ऊँची चोटी पर माता लक्ष्मी के मंदिर में दर्शन भी करते है। यहाँ के एक क़िले में जाकर बहुत से लोगो को शांति का अनुभव भी होता है।

Avalabetta

क्वैड बाइकिंग

बैंगलोर में आने वाले सभी लोग इसका मज़ा जरूर लेते है। बैंगलोर में कनकपुरा एवं नंदी हिल्स के समीप ही डर्टी मानिया नाम की कम्पनी इसका संचालन करती है। बैंगलोर के बहुत से लोग इसका जमा लेने को अक्सर यहाँ आते रहते है।

बड़ा बरगद का पेड़ बैंगलोर के पर्यटन स्थल

ये प्रसिद्ध पेड़ बैंगलोर शहर से 25 किमी की दूरी पर है। ये बरगद का पेड़ करीबन 400 वर्ष प्राचीन है जोकि करीबन 4 एकड़ में फैला हुआ है। यह पेड़ देखने में ऐसा लगता है कि एक पेड़ ना होकर अपने आप में ही कोई जंगल है। इसी वजह से बहुत से पर्यटकों के लिए यह पेड़ काफी आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

big banyan tree
हलासुरु सोमेश्वर मंदिर

52 Places To Visit In Bangalore ये मंदिर प्रदेश के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है जिसको चोल राजवंश के द्वारा निर्मित किया गया था। मंदिर की दीवारों पर आपको बहुत से देवी देवताओं के सुंदरतम नक्काशियां भी देखने को मिलती है। इस मंदिर को भगवान शिव जी को समर्पित करते हुए बनाया गया था। मंदिर में शिवरात्रि जैसा ही एक प्रसिद्ध त्यौहार भी मनाया जाता है।

sri-someshwara-temple

वेंकटप्पा आर्ट गैलरी

वेंकटप्पा आर्ट गैलरी कस्तूरबा रोड कब्बन पार्क में मौजूद है जिसमे लगभग 600 पेंटिंग मौजूद है। इन सभी पेंटिंग को बैंगलोर के प्रसिद्ध आर्टिस्ट के. वेंकटप्पा ने निर्मित किया है। इस आर्ट गैलरी में आने का समय प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक रखा गया है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि सोमवार के दिन यह गैलरी बंद रहती है।

Venkatappa Art Gallery

महाबोधि सोसाइटी

बैंगलोर के पर्यटन स्थल बैंगलोर के इस मंदिर को अभी सम्मिलित किया गया है और जगह एक पुस्तकालय एवं किताबों के स्टोर के रूप में भी जानी जाती है। लोग यहाँ पर धर्म से जुडी शिक्षा भी लेने के लिए आते है। इसके अलावा लोगो को बहुत से समय के लिए ध्यान करने की सुविधा भी मिल जाती है। यहाँ पर बौद्ध धर्म के विषय में भी काफी जानकारी मिल जाती है।

mahabodhi-meditation-center

मुथ्याला मदुवु

ये जगह बैंगलोर शहर से 40 किमी की दूरी पर मौजूद है जिसको पर्ल वैली के नाम से भी जानते है। यहाँ पर फ़्लोरा एअव्म फौना की विभिन्न प्रजाति देखने को मिलेगी। यह स्थल ट्रैकिंग के शौकीन लोगो के बीच भी काफी लोकप्रिय है और यहाँ के घने जंगल एवं पहाड़ भी काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ पर बहुत से बन्दर भी देखने को मिलेंगे।

कृष्णा राजन बाजार (बैंगलोर के पर्यटन स्थल)

यह मार्केट घूमने का स्थान है और फोटोग्राफ़ी का शौक रखने वाले लोगो के लिए काफी प्रसिद्ध है। बाजार में हरे फूल के साथ बहुत से मसाले, ताजा उपज एवं ताम्बे का सामान भी मिलता है। सुबह के समय में यह मार्केट लोगो को एक मनोहारी रंगीन अनुभव प्रदान करता है।

बैंगलोर एक्वेरियम

बैंगलोर के पर्यटन स्थल यह कब्बन पार्क में मौजूद है और बंगलोर शहर में घूमे जाने वाला सर्वाधिक लोकप्रिय स्थल भी है। ये जगह बैंगलोर के साथ देशभर में काफी प्रसिद्ध है। इसको देश का दूसरे नंबर का बड़ा मछलीघर कहा जाता है, जोकि लगभग तीन मंज़िल में फैल रखा है। इसमें पहले फ्लोर पर लगभग 14 टैंक है और दूसरे फ्लोर पर लगभग 69 टैंक है। इन टेंको में मछलियों की विभिन्न प्रजातियाँ मिलती है जिनमे प्रमुख है – एंजेल मछली, रेड टेल शार्क, गोल्डफिश इत्यादि।

बैंगलोर शहर से जुडी बातें 52 Places To Visit In Bangalore

  • यह देश के चौथे सबसे बड़े शहर के रूप में जाना जाता है।
  • यह शहर सागरीय तट से 3 हजार फ़ीट की ऊँचाई पर मौजूद है।
  • इस क्षेत्र का वातावरण काफी सामान्य एवं वातानुकूलित है।
  • शहर के आसपास के क्षेत्रों में घूमने का समय सितम्बर से मार्च के बीच में काफी अच्छा माना जाता है।

बैंगलोर के पर्यटन स्थल से जुड़े प्रश्न

बैंगलोर में एक दिन में घूमने के लिए कौन सी जगहे सही रहेगी?

अगर आप एक दिन में बैंगलोर को घूमने का मन बना रहे है तो आपके लिए सावनदुर्ग, चिकबल्लापुर एवं सिद्धारा बेट्टा इत्यादि जगहें उपयुक्त रहेगी।

बैंगलोर सिटी में कौन सी भाषा बोलते है?

वैसे तो यहाँ पर मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा बोलते है किन्तु इसके अतिरिक्त तमिल, तेलुगु, मलयालम एवं हिंदी भी बोली जाती है।

इस समय बैंगलोर शहर किस वजह से अधिक प्रसिद्ध है?

यह भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में प्रसिद्ध है चूँकि यहाँ पर देश के 50 प्रतिशत कम्पनियाँ कार्यरत है।

बैंगलोर शहर में घूमने के लिए आने पर साथ में क्या रखे?

बैंगलोर शहर का पर्यावरण काफी सामान्य ही रहता है तो कुछ अन्य चीज़े लाने की जरुरत नहीं रहती है। फिर भी आप अपने साथ बरसाती, छतरी एवं अन्य जरुरी चीजें रख सकते है।

दिल्ली से बैंगलोर पहुँचने में कितना समय लगेगा?

इन दोनों के बीच की दूरी करीबन 2365 किमी है जिसको तय करने में 33.30 घंटे लगते है।

Leave a Comment

Join Telegram