महात्मा गांधी पर 10 वाक्य :- महात्मा गांधी जैसे व्यक्तित्व के बारे में हमारे देश का हर नागरिक जानता है और हमारे देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोगों में दिलचस्पी बनी ही रहती है। इतने महान व्यक्तित्व के बारे में उत्सुकता होना स्वाभाविक है। तो आइये जानते हैं महात्मा गांधी के बारे में। उनके जीवन परिचय, व्यक्तित्व और राजनीति के बारे में हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं।

महात्मा गांधी पर 10 वाक्य (जीवन परिचय)
- हात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी था।
- महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को तत्कालीन ब्रिटिश इंडिया में हुआ था। आज यह स्थान गुजरात के पोरबन्दर इलाके में है।
- महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचन्द गांधी और माता का नाम पुतली बाई था।
- लगभग 13 वर्ष की आयु में महात्मा गांधी का विवाह कस्तूरबा गांधी से हुआ।
- महात्मा गांधी के चार पुत्र हुये जिनके नाम हरिलाल गांधी, मणिलाल गांधी, रामदास गांधी, और रामलाल गांधी हैं।
- प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही ग्रहण करने के बाद महात्मा गांधी वकालत की पढाई करने के लिये इंग्लैण्ड चले गये। वहां यूनिवर्सिटी कॉलेज लन्दन से उन्होंने कानून की पढाई की।
- वकालत की पढाई पूरी करने के बाद गांधीजी भारत वापिस आये और कुछ समय यहां बिताने के बाद ब्रिटिश सरकार के साथ हुये एक करार के तहत सन 1893 में दक्षिण अफ्रीका चले गये। दक्षिण अफ्रीका जाकर उन्होंने वकालत का पेशा अपनाते हुये दक्षिण अफ्रीका के नागरिक आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- महात्मा गांधी 1916 में वापिस भारत आ गये और यहां आकर उन्होंने चम्पारण सत्याग्रह, असहयोग आन्दोलन, अंग्रेजों भारत छोडो आदि अनेक महत्वपूर्ण जन आन्दोलनों की नींव रखी और भारत को अंग्रेजों से स्वतन्त्रता दिलाने में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- गांधीजी के द्वारा जीवन पर्यन्त सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाया गया और उन्होंने लोगों से भी इसे अपनाने की अपील की। उनका इन सिद्वान्तों की झलक उनके आन्दोलनों में भी दिखाई दी। उन्होंने शांतिपूर्वक सत्याग्रह पर जोर दिया।
- 30 जनवरी 1948 को भारत की आजादी के लगभग पांच महीने के बाद दिल्ली के बिडला भवन में प्रार्थना सभा में गांधीजी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह गोली नाथूराम गोडसे के द्वारा चलायी गयी थी। कट्टर हिंन्दुत्ववादी नाथूराम गोडसे और उसके साथियों पर इस हत्या के लिये मुकदमा चलाया गया और 14 नवम्बर 1949 को नाथूराम गोडसे और उसके मुख्य साथी नारायण आप्टे को फांसी की सजा दी गयी।
महात्मा गांधी पर 10 वाक्य (व्यक्तित्व)
- महात्मा गांधी अपने जीवन के शुआती वर्षों में काफी संकोची स्वभाव के व्यक्ति थे और एक औसत दर्जे के विधार्थी थे।
- सत्य और अहिंसा महात्मा गांधी के व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। वे आजीवन अहिंसा के पक्षधर रहे।
- गांधीजी के द्वारा असहयोग आंदोलन के तहत विदेशी वस्तुओ का त्याग कर दिया गया था, इसी कारण से वे सिर्फ भारतीय स्वदेशी वस्तुओं का ही प्रयोग करते थे।
- गांधीजी से अपने देश में उत्पादित होने वाले कपास से बने हुये स्वेदशी वस्त्रों को प्राथमिकता दी और आजीवन सूती धोती को वस्त्रों में प्राथमिकता दी।
- गांधी जी अपना कार्य स्वयं करने में विश्वास रखते थे। वह स्वयं भी प्रतिदिन सूत काता करते थे। सूत कातने के लिये वे चरखे का प्रयोग करते थे। यही चरखा बाद में उनके व्यक्तित्व और भारत की आजादी का प्रतीक बन गया था।
- दूसरों को कष्ट में देखकर महात्मा गांधाी को भी कष्ट होता था। चौरा चौरी काण्ड की भीषण घटना से उनका मन इतना व्यथित हुआ कि उन्होंने अपना असहयोग आन्दोलन वापिस ले लिया था।
- गांधीजी तर्क में विश्वास रखते थे और हर बात को तर्क के आधार पर परखने के बाद ही उसे स्वीकार और अस्वीकार करते थे।
- महात्मा गांधी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते थे और अपने आश्रम में भी सर्वप्रथम उठकर सुबह साफ सफाई किया करते थे। गांधीजी का कहना था कि साफ सफाई करना ईश्वर की भक्ति करने के बराबर ही है। गांधीजी के सम्मान मे ही हमारे देश में स्वच्छ भारत अभियान भी चलाया गया है।
- गांधीजी समाज में व्याप्त जातिवाद के पक्षधर नहीं थे। वे सभी धर्म, जाति और वर्गो के लोगों को बराबर समझते थे। वे छुआछूत को नहीं मानते थे और समाज के वंचित और पिछडे लोगों को गांधीजी के द्वारा ही सर्वप्रथम हरिजन कहा गया।
- गांधीजी के महान व्यक्तित्व की छाप उर्च्च वर्ग के लोगों के साथ साथ समाज के आम जनमानस पर भी दिखायी देती थी। उन्हें प्यार से बापू कहकर पुकारा जाता था। उनकी मृत्यु के बात उन्हें हमारे राष्ट्रपिता की उपाधि भी दी गयी है।
गांधीजी का पूरा नाम क्या था?
मोहनदास करम चन्द गांधी, महात्मा गांधी का पूरा नाम था।
महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ?
2 अक्टूबर 1869 को गांधीजी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।
गांधीजी के माता पिता का क्या नाम था?
महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचन्द गांधी और माता का नाम पुतली बाई था।
महात्मा गांधी को किसने मारा?
30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे के द्वारा गोली मारकर गांधी जी की हत्या कर दी गयी थी।
महात्मा गांधी ने कौन सा नारा दिया था?
अंग्रेजों भारत छोडो का नारा महात्मा गांधी के द्वारा 1942 में दिया गया जिसके कारण अंग्रेजों को भारत छोडकर जाना पडा। इसके अलावा महात्मा गांधी के द्वारा असहयोग आन्दोलन, दाण्डी नमक सत्याग्रह आन्दोलनों का भी नेतृत्व किया