समय के महत्व पर निबंध (Value of Time Essay in Hindi)

बड़े बूढ़े कह गए है कि समय किसी के लिए नहीं रुकता बल्कि लोग समय के लिए रुकते है। समय के महत्व को बताने के लिए यह पंक्तियाँ काफी है। किन्तु आज के समय में लोग ‘आज नहीं कल’ के फेर में पड़कर अपना बड़ा नुकसान कर लेते है। सभी मानव के जीवन में समय एक विशेष महत्व रखता है किन्तु इनमे से भी एक छात्र के जीवन में तो समय एक बहुमूल्य सम्पदा है। किसी भी छात्र को अपने समय को व्यर्थ के कामों अथवा रिक्त नहीं जाया करना चाहिए। कभी भी यह नहीं कहना चाहिए कि अभी तो मेरे पास इस कार्य के लिए बहुत टाइम है।

समय के महत्व पर निबंध (Value of Time Essay in Hindi)
समय के महत्व पर निबंध (Value of Time Essay in Hindi)

समय के महत्व पर निबंध – 1

प्रस्तावना

हम सभी इस बात से भली प्रकार से जागरूक है कि समय किसी के लिए नहीं रुका है। साथ ही एक बार गुजरा हुआ समय कभी वापिस भी नहीं आता है। ऐसी दशा में यही सर्वोत्तम है कि अपने काम को सही समय पर पूर्ण किया जाये। इसकी शुरुआत अपने जीवन के दैनिक कार्यों से करनी चाहिए अर्थात समय पर सोए-उठे, समय में पढ़ाई करें, समय में ही खेले, समय पर टीवी-कंप्यूटर देखे इत्यादि। हमेशा खुद को समय के साथ ही क्रियामान रखे। समय अपनी चाल से आकर चला भी जाता है लेकिन वो किसी भी व्यक्ति के लिए एक क्षण के लिए भी नहीं रुकता है। हालाँकि हम सभी को अपना समय बिना किसी कीमत चुकाए मिल गया है

छात्र जीवन में समय का मूल्य

एक छात्र के जीवन में तो समय सबसे ज्यादा मूल्यवान वस्तु होती है चूँकि यह समय मनुष्य के बनने का पडाव होता है। अन्य चीजों को सही एवं गलत समझने से पूर्व अपने समय के सही और गलत इस्तेमाल को समझना जरुरी है। एक छात्र को समय के अनुरूप अपने को अनुशासित कर लेना चाहिए। समय के साथ दैनिक जीवन जीने वाला छात्र ही अन्यो से कुछ हटकर करने की क़ाबलियत प्राप्त कर पाता है। अपने साथ ही आसपास के दूसरे लोगो को भी समय एक महत्व बताना चाहिए जिससे वे अपने और आपके समय को ख़राब न करें। जो भी छात्र जीवन में समय के महत्व को जानकार आचरण करना शुरू कर देते है वो निश्चित ही बड़ी सफलता पा लेते है। समय से चलने वाले व्यक्ति अपने काम को टालने का कार्य नहीं करते। वे पूरी लगन एवं कोशिश से कार्य को निश्चित समय में पूर्ण भी करते है।

हमारी जिंदगी में समय की महत्तता

कोई भी व्यक्ति एक महान हस्ती के रूप में जन्म नहीं लेता है यद्यपि वो ही महान बनते है जो अपने समय एवं कार्य को महत्व देते है। यही वजह है ऐसे लोग समाज में अपनी सफलता के लिए काफी प्रतिष्ठित होने लगते है। यदि कोई छात्र अपने जीवन में समय का महत्व समझ जाता है तो वह शतप्रतिशत कामयाबी पाकर नाम बनाता है।

इस बात को अच्छे से जान ले कि समय का सही प्रयोग समय हमें बेकार इंसान बनाकर रख देता है। इसके लिए सबसे पहले तो अपनी दिनचर्या का टाईमटेबल बना लेना है। इसको बनाने के साथ हमें इसके अनुसार चलने का पूरा प्रयास करना चाहिए। यदि हम समय को बर्बाद कर रहे है तो भविष्य में समय हमको जरूर बर्बाद कर देता है। हमेशा ध्यान रखे कि समय एवं मृत्यु किसी की प्रतीक्षा नहीं करते है। समय में सबको सिर्फ एकमात्र अवसर मिलता है।

उपसंहार

अधिकतर लोगो साथ तो ऐसा होता है कि वे सही समय पर कुछ समझते नहीं है और बात समझ आने पर उनका समय ही जा चुका होता है। यह उनके साथ होता है जो अपने समय को ख़राब करते रहते है। कुछ लोग समय पर कुछ करने के बजाय बातों या सोचने में ही अपना समय निकाल देते है। अपने समय को बिलकुल भी नष्ट नहीं करना चाहिए।

समय के महत्व पर निबंध (Value of Time Essay in Hindi)
समय के महत्व पर निबंध (Value of Time Essay in Hindi)

यह भी पढ़ें :- समय का सदुपयोग पर निबंध

समय के महत्व पर निबंध- 2

परिचय

मनुष्य की जिंदगी किसी सरिता की धारा के समान होती है। जैसे सरिता का बहाव किसी भी रूकावट को पार करता हुआ अपना मार्ग बनाकर अविरल चलता रहता है वैसे ही जिंदगी की गति भी सुख-दुखों से समानान्तर अपनी चाल से चलता रहता है। जिंदगी का मूल धर्म निरंतर बढ़ना है और इसी मैं आनंद की प्रतीति होती है। इसी मार्ग में निरंतर आगे बढ़ने में समय एक मददगार तत्व है। जो इस भागते हुए समय को पकड़ने की कला में प्रवीण होना चाहता है तो उसे समय के महत्व को अच्छे से समझना होगा। समय का सही इस्तेमाल करने के बाद ही कोई व्यक्ति सफलता के पायदानों पर चढ़ाता जाता है। किन्तु कुछ लोग इसको बर्बाद करके इसका तिरस्कार भी कर देते है तो भविष्य में उनको बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ता है। या कहे कि ‘जो समय को नष्ट करता है, समय उसको नष्ट कर देता है’।

समय एक मूल्यवान वस्तु

समय एक अनमोल वस्तु होने के साथ ही एक अमोल धन भी है। यु तो समय की कीमत धन से अधिक होती है चूँकि समय के एक भी क्षण को किसी भी कीमत पर नहीं प्राप्त कर सकते है। पैसे आपके पास है कल समाप्त हो गए किन्तु आपके पास फिर से पैसे प्राप्त करने के अवसर रहते है किन्तु एक बार बीत गया समय फिर से लौटकर लाना संभव नहीं है। इसी कारण से सभी का या दायित्व है कि अपने दिन के जरुरी कार्य को समय के साथ सुनिश्चित करके पूर्ण करने की आदत डाले। यदि स्कूल में कुछ समय बच जाता है तो इसको अन्य कलाओं अथवा विषय को याद करने में लगाना चाहिए। कभी भी अपने समय को बेकार के लोगो अथवा कामो में ना लगाए। किन्तु इसी समय में मनोरंजन के कार्य चाहिए चूँकि यह भी काफी जरुरी तत्व है मानव दिमाग के लिए।

आज के दिन के काम को भविष्य में ना टाले यही समय का सबसे बड़ा दुरूपयोग करना है। समय बहुत ताकतवर होता है और यह किसी व्यक्ति के हाथ या मर्जी पर नहीं नियंत्रित होता है। समय बिना किसी परेशानी के निरंतर गतिमान रहता है। जिस भी मानव के जीवन में कोई उद्देश्य है उसको समय के महत्व को आवश्य ही जान लेना चाहिए।

छात्रावास में समय का महत्व

इन दिनों समय काफी मूल्यवान होता है। जैसे किसान अपनी फसल को सही समय पर उगाता है वैसे ही विधार्थी भी इसी समय पर आने वाले जीवन की फसल तैयार करते है। इस वजह से समय का प्रयोग इस दौर में जानना जरुरी होता है। छात्र अपने जीवन की नींव को इसी समय मजबूती देते है। एक किताब बहुत से शब्दों से तैयार होती है उसी प्रकार से छात्र का जीवन भी बहुत से सेकेंडो के उपयोग के बनता है। प्रतिदिन अपनी पढ़ाई को पूर्ण ना करने वाले छात्र परीक्षा आने पर किसी पर्वत सामने खड़े होते है। फिर वे गलत तरीको से परीक्षा उत्तीर्ण करने के प्रयास असफल होकर बदनाम होते है।

उपसंहार

किन्तु समय का सही प्रयोग करने वाले के लिए सफलता दूर नहीं होती है। सभी का काम है कि अपने समय सही प्रयोग की जानकारी प्राप्त कर लें। यही मानव एवं राष्ट्र के विकास की कुंजी भी है। अपने कार्य को सर्वदा सही समय पर पूर्ण करने की आदत डालनी चाहिए।

10 lines on importance of time in hindi
10 lines on importance of time in hindi

समय के महत्व से जुड़े प्रश्न

समय का महत्व बताए?

समय पर कार्य करने पर व्यक्ति सफल एवं अनुशासित जीवन जीता है।

समय से कार्य करने पर क्या होगा?

जीवन के लक्ष्य पाने में आसानी होगी।

क्या चीज लौटकर नहीं आती?

बीता समय कभी वापस लौटकर नहीं आता।

Leave a Comment

Join Telegram