UP Vidhwa Pension List 2023 (नई सूची): यूपी विधवा पेंशन लिस्ट कैसे देखें

UP Vidhwa Pension सरकार के द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता करने हेतु विधवा पेंशन को शुरू किया गया है। योजना के अंतर्गत राज्य की जो विधवा महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती है।

उनको जीवन यापन करने के लिए प्रतिवर्ष 6000 हज़ार रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। समाज कल्याण विभाग के द्वारा राज्य में योजना का सुचारु रूप से संचालन किया जा रहा है।

जैसे की हम सभी जानते है, हमारे देश में ऐसे बहुत से परिवार है, जो आर्थिक तंगी या गरीबी का सामना कर रहें है। और जब महिलाओं के पति की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है, तो उनके पास आय का भी कोई साधन नहीं होता है।

UP Vidhwa Pension List 2023 (नई सूची): यूपी विधवा पेंशन लिस्ट कैसे देखें
UP Vidhwa Pension List : यूपी विधवा पेंशन लिस्ट कैसे देखें

जिसकी वजह से उनको गरीबी भुखमरी आदि का सामना करना पड़ता है, और दुसरो के ऊपर निर्भर रहना पड़ता है, इन्ही सब दिक्कतों को देखते हुए यूपी सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं के लिए विधवा पेंशन योजना को शुरू किया है।

यूपी विधवा पेंशन लिस्ट

यूपी सरकार के द्वारा वर्तमान में विधवा पेंशन लिस्ट ऑनलाइन जारी की जाती है। जिससे की राज्य की विधवा महिलाएं घर बैठे ही लिस्ट में अपना नाम देख सकें, उनको कही भी इधर उधर आने जाने की आवश्यकता न पड़ें।

उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा विधवा महिलाओं को सहारा देने के लिए योजना को शुरू किया गया है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 500 रूपये के हिसाब से हर तीन महीने में 1500 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इसी प्रकार से राज्य सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष 6000 हज़ार रूपये की सहायता करती है। उम्मीदवारों का सारा पैसा डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में आता है। लाभार्थी महिलाओं को पैसे लेने के लिए भी इधर उधर किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते है।

यदि पेंशन लिस्ट में लाभार्थियों का नाम होता है, तो ही उनको योजना का लाभ दिया जाता है। योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थी को समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

UP Vidhwa Pension मुख्य बिंदु

योजना का नाम UP Vidhwa Pension List 2023
सम्बंधित विभाग समाज कल्याण विभाग
लाभार्थी प्रदेश की सभी विधवा महिलाएं
वित्तीय राशि 500 रूपये
आवेदन स्थिति चालू है।
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट click here

UP Vidhwa Pension उद्देश्य

योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है, गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना। जिससे उनको किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे वो अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकें।

राज्य में कई ऐसी महिलाएं है, जिनके पति की किसी दुर्घटना या आकस्मिक मृत्यु हो जाने की वजह से वह घर चलाने में असमर्थ होती है। जिसकी वजह से उनको फाइनेंसियल बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

इन्ही सब दिक्कतों के निवारण के लिए राज्य सरकार ने विधवा पेंशन योजना की शुरुवात की है, योजना के माध्यम से उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

UP Vidhwa Pension के लाभ

  • जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में आएगा, उनको 500 रूपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • महिलाओं का सारा पैसा डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में आएगा।
  • यूपी में विधवा पेंशन योजना का सञ्चालन समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया जा रहा है।
  • पेंशन लिस्ट में नाम चेक करने के लिए महिलाओं को घर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है, राज्य की महिलाएं घर बैठे ही लिस्ट में नाम देख सकती है।
  • महिलाओं के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • महिलाएं घर बैठे ही पेंशन ट्रांसेक्शन की स्थिति देख सकती है।
  • राज्य की जो विधवा महिलाएं योजना में आवेदन करना चाहती है, वो घर बैठे ही ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकती है।
  • सरकार के द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बन सकें।

UP Vidhwa Pension पात्रता

  • आवेदक महिला विधवा होनी चाहिए।
  • लाभार्थी उत्तरप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु की निराश्रित विधवा महिलाएं ही योजना में आवेदन कर सकती है।
  • यदि महिला दूसरा विवाह कर लेती है, तो उसको योजना का पात्र नहीं समझा जाएगा।
  • उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  • विधवा महिला पहले से किसी दूसरी योजना का लाभ नहीं ले रही हो।
आवश्यक दस्तावेज़
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

यूपी विधवा पेंशन लिस्ट कैसे देखें

  • UP Vidhwa Pension योजना में आवेदन करने के लिए समाज कल्याण विभाग, उत्तरप्रदेश सरकार के एकीकृत समाजिक पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर निराश्रित महिला पेंशन के विकल्प पर क्लिक करें।UP Vidhwa Pension List 2023 (नई सूची): यूपी विधवा पेंशन लिस्ट कैसे देखें
  • नए पेज में आने के बाद वर्तमान वर्ष के पेंशन सूची के विकल्प पर क्लिक करें। UP Vidhwa Pension List 2023 (नई सूची): यूपी विधवा पेंशन लिस्ट कैसे देखें
  • आपके सामने सभी जिलों की सूची खुल जाएगी।
  • आप जिस जिले के स्थायी निवास है, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • उसके बाद अपने विकासखंड का चयन करें।
  • अब आपके सामने ग्राम पंचायत की सूची आ जाएगी।
  • अपने ग्राम पंचायत का चयन करें।
  • अंत में आप अपना नाम सूची में देख सकते है।

UP Vidhwa Pension लिस्ट से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

UP Vidhwa Pension का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है?

पेंशन योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया जा रहा है।

पेंशन लिस्ट में अपना नाम कैसे देख सकते है?

पेंशन लिस्ट में अपना नाम उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम से देख सकता है।

पेंशन लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया क्या है?

विधवा पेंशन लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया हमारे द्वारा ऊपर आर्टिकल में बताई गयी है।

पेंशन योजना में आवेदन की प्रक्रिया क्या है?

विधवा पेंशन योजना में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गयी है। महिलाएं घर बैठे ही आवेदन कर सकती है, उनको किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Comment

Join Telegram