उत्तर प्रदेश के जिन किसान नागरिको ने यूपी किसान कर्ज राहत योजना का आवेदन किया है तो वे योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते है। लाभार्थी सूची में केवल उन्हीं उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना के लाभार्थियों के नाम होंगे। सभी उम्मीदवार यूपी किसान ऋण मोचन योजना की आधिकारिक वेबसाइट में ऑनलाइन चेक कर सकते है। लाभार्थी को योजना में 1 लाख रूपये तक का ऋण चुकाने के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी।
इस लेख में आपको यूपी किसान कर्ज राहत योजना लाभार्थी सूची देखना और योजना की अन्य जानकारी विस्तारपूर्वक मिलेगी। लाभार्थी सूची से संबंधित जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़िए।

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना लाभार्थी सूची
योजना लाभार्थी सूची ऑनलाइन देखने की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है। सभी उम्मीदवार किसान यूपी किसान ऋण मोचन की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। जिन किसानों का नाम ‘लाभार्थी सूची’ में होगा सिर्फ उन्हीं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया की जानकारी नीचे विस्तारपूर्वक दी गई है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को जानने के लिए यूपी किसान पंजीकरण पोर्टल को ओपन करें।
UP Kisan Karj Rahat List
आर्टिकल का नाम | किसान कर्ज राहत योजना लाभार्थी सूची |
किसके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा |
उद्देश्य | कृषकों को कर्ज से मुक्ति दिलाना |
लाभार्थी | राज्य के सभी किसान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ |
यूपी किसान कर्ज राहत योजना क्या है ?
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लघु और सीमान्त किसानों के लिए ‘किसान कर्ज राहत योजना’ को शुरू किया है। इस योजना में किसानों का 1 लाख रूपये तक की ऋण माफ़ी मिल सकेगी । राज्य के सभी लघु एवं सीमांत किसान लाभार्थी हो सकते है। किसान नागरिकों की कर्ज से मुक्ति के लिए यह काफी फायदेमंद योजना है।
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना लाभार्थी सूची देखना
यूपी राज्य के वे किसान नागरिक जिन्होंने योजना में आवेदन किया है वो लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना ऑनलाइन नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकेंगे –
- सबसे पहले आपने किसान कर्ज राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ पर जाना है।
- आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।

- होम पेज पर आपको मेन्यू में “ऋण मोचन की स्थिति देखें” ऑप्शन को चुनना है।
- स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा।

- आपको फॉर्म में सबसे पहले खाते के प्रकार का चयन करना होगा।
- उसके बाद आपको बैंक, जिला, ब्रांच, का चयन करना होगा।
- उसके बाद आपको किसान क्रेडिट कार्ड संख्या दर्ज करनी होंगी।
- इसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको फॉर्म में दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
- उसके बाद आपको सबमिट करें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- सबमिट पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर लाभार्थी सूची खुल कर आ जाती है।
किसान कर्ज राहत योजना लाभार्थी सूची के लाभ एवं विशेषताएं
- योजना का लाभ सिर्फ राज्य के पात्र किसान ही मिलेगा।
- कृषको को ऋण से मुक्ति के लिए 1,00,000 रूपये तक वित्तीय सहायता मिलेगी।
- उत्तर प्रदेश राज्य के छोटे-सीमान्त किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।
- किसानों को ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा।
- सभी लाभार्थी किसान ऑनलाइन ‘लाभार्थी लिस्ट’ चेक कर सकेंगे।
किसान कर्ज राहत योजना की पात्रताएँ
योजना में निर्धारित की गयी सभी पात्रताएँ पूर्ण करने पर ही लाभार्थी होंगे और पात्रताएँ निम्न प्रकार है –
- उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी हो।
- जिन किसानों के अपने गांव के ऋण प्रदाता संस्थाओं से ऋण लिया है, वे पात्र होंगे।
- 31 मार्च 2016 तक अपने गाँव की ऋण देने वाली संस्थाओं से ऋण लेने वाले किसान।
- लघु किसान जिनकी कृषि योग्य भूमि 2 हेक्टेयर या इससे कम है।
- 1 हेक्टेयर या इससे कम कृषि योग्य भूमि वाले सीमान्त किसान।
किसान ऋण मोचन योजना में जरुरी दस्तावेज
किसान कर्ज राहत योजना/ किसान ऋण मोचन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न प्रकार है –
- आधार कार्ड
- भूमि संबंधित दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
किसान ऋण मोचन योजना के अंतर्गत ऋण देने वाले संस्थाएँ
योजना के अंतर्गत ऋण देने वाली संस्थाओं के नाम निम्न प्रकार है –
- अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक
- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
- सहकारी बैंक (अर्बन कोआपरेटिव बैंकों को छोड़कर)
किसान ऋण मोचन योजना की लॉगिन प्रक्रिया
उम्मीदवार किसान कर्ज राहत योजना के पोर्टल ‘www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in login’ के लिए नीचे बतायी गयी प्रक्रिया को फॉलो करेंगे –
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पेज खुल जाएगा।
- इसी पेज पर मेन्यू में आपको लॉग इन का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने किसान ऋण मोचन योजना लॉगिन फॉर्म खुलेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।

- फॉर्म में आपको सबसे पहले यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर साइन इन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपकी किसान ऋण मोचन लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
महत्वपूर्ण लिंक
यहाँ आपको UP Kisan Karj Rahat Yojana से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लिंक प्रदान हो रहें है जोकि निम्न प्रकार है –
लाभार्थी सूची | यहाँ क्लिक करें |
लॉगिन | यहाँ क्लिक करें |
यूपी किसान कर्ज राहत योजना लिस्ट 2023 से जुड़े प्रश्न-उत्तर
यूपी किसान कर्ज राहत योजना क्या है ?
किसान कर्ज राहत योजना के अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 1 लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
किसान कर्ज राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
किसान कर्ज राहत योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट www.up kisan karj rahat.upsdc.gov.in है।
यूपी किसान कर्ज राहत योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें ?
यूपी राज्य के सभी किसान ऑफिसियल वेबसाइट www.up kisan karj rahat.upsdc.gov.in पर जाकर किसान कर्ज राहत योजना लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है।
किसान कर्ज राहत योजना लाभार्थी योजना कब लॉन्च हुई थी ?
किसान कर्ज राहत योजना को 9 जुलाई वर्ष 2017 को लांच किया गया था।
किसान ऋण मोचन योजना से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
किसान ऋण मोचन योजना का हेल्पलाइन नंबर 0522-2235892, 0522-2235855 है।