UP Agriculture Kisan Registration Online 2023– यूपी किसान पंजीकरण, upagriculture.com

UP Agriculture Kisan Registration किसानों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रकार की कई कृषि योजनाएं शुरू की जाती है। इन सभी योजनाओं का लाभ एक ही पोर्टल के माध्यम किसानों तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से upagriculture.com पोर्टल को लॉन्च किया गया है। अब राज्य के सभी किसान नागरिक पोर्टल में पंजीकरण कर सभी कृषि योजनाओं से मिलने वाले लाभ को प्राप्त कर सकते है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से UP Agriculture Kisan Registration Online 2023 से संबंधित सभी जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः कृषि योजनाओं से संबंधी सभी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

UP Agriculture Kisan Registration Online – यूपी किसान पंजीकरण, upagriculture.com
UP Agriculture Kisan Registration Online – यूपी किसान पंजीकरण, upagriculture.com

Table of Contents

एग्रीकल्चर पोर्टल क्या है ?

उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर पोर्टल एक वेब पोर्टल है। जिसमें किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित सभी कृषि योजनाओं का लाभ उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर प्रदान किया जायेगा। UP Agriculture Kisan Registration पोर्टल में किसान नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से मिलने वाली सभी सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए विभिन्न योजनाओं को पोर्टल में एकत्रित किया गया है। जिससे किसान नागरिक सभी योजनाओं की जानकारी बिना किसी समस्या के ऑनलाइन रूप में प्राप्त कर पाएंगे। यह कृषि से संबंधी योजनाओं को आसान एवं सरल स्पष्ट बनाने के लिए पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

यह भी देखें :- (caneup.in) यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर

Agriculture Kisan Registration Online 2023 UP

लेख का नाम UP Agriculture Kisan Registration Online
राज्य का नाम उत्तर प्रदेश
विभाग का नाम कृषि विभाग उत्तर प्रदेश
लाभार्थी राज्य के किसान वर्ग के सभी नागरिक
लाभ सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन रूप में
उद्देश्य पंजीकृत सभी किसान नागरिकों को कृषि से संबंधी
योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध करवाना
वर्ष 2023
रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन
पोर्टल का नाम पारदर्शी किसान सेवा योजना
आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com

उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर किसान पंजीकरण का क्या उद्देश्य है ?

Agriculture Kisan Registration Online का मुख्य उद्देश्य है उन सभी किसान वर्ग के नागरिकों तक राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की कृषि योजनाओं का लाभ प्रदान करना। कई बार किसान नागरिकों को सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी प्राप्त नहीं होती है। जिससे उन्हें योजना से मिलने वाले लाभ प्राप्त नहीं होते है। किसान वर्ग के नागरिकों को सभी कृषि योजनाओं का समय से लाभ पहुंचाने के लिए एग्रीकल्चर पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

पोर्टल में पंजीकृत सभी किसान नागरिकों को कई योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं को प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह किसान नागरिकों को कृषि क्षेत्र में सहायता प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा विशेष प्रकार की पहल शुरू की गयी है।

कृषि कार्य हेतु किसानों को दी जाने वाली सहायता

यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल के माध्यम से किसान वर्ग के नागरिकों को कृषि कार्य के प्रयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के उपकरणों में अनुदान दिया जाता है। यह किसान वर्ग के सभी नागरिकों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पोर्टल की स्थापना करके एक अवसर प्रदान किया गया है। उपकरणों एवं अन्य प्रकार की सुविधाओं में दिए जाने वाली सब्सिडी का विवरण कुछ इस प्रकार निम्नवत है।

क्र संख्या उपकरण के नाम अनुदान
स्प्रिंकल सेट की खरीद हेतु 90%
2कृषि रक्षा रसायन उपकरण हेतु 50% 
3माइक्रो न्यूट्रिएंट की खरीद पर 50% 
4बखारी के लिए 50% 
5तेहलीन बीजों 50% 
6संकर धान33 से 40 रूपये/किलो व दलहनी बीजों के लिए 40 से 45 रूपये/किलो
7कृषि यंत्रों/उपकरणों130 रूपये प्रति किलो
8जिप्सम20 से 50%
9जिंक सुल्फेट75% 
102-3 हार्सपावर के सोलरपम्प50%
115 हार्सपावर के सोलरपम्प के लिए 40% 
12अन्य क्षेत्रों के किसानों को 50% 
13कस्टम हायरिंग केंद्र40% 
14गेहूँ बीज की चयनित प्रजातियों2 रूपये से 14 रूपये प्रति किलो
15बुंदेलखंड के किसानो के लिए तिल के बीज पर90%

UP Agriculture Kisan Registration Online के लाभ

  • किसानों को पोर्टल की मदद से सभी कृषि योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
  • पोर्टल में किसानों के लिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध की गयी है जिसमे वह पंजीकृत हो के सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • किसी भी कृषि योजना की जानकारी के लिए किसानों को यहाँ वहां जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • पंजीकृत सभी किसानों के लिए पोर्टल में एक सुविधा यह प्रदान की गयी है जिन योजनाओं से किसानों को वित्तीय सहायता राशि का लाभ वितरण किया जायेगा वह किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जायेगा।
  • योजना से संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या हेतु सरकार के द्वारा पोर्टल में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गए है।

Uttar Pradesh Agriculture Portal में किसानों के लिए उपलब्ध सेवाएं

किसान वर्ग के नागरिकों की मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल में विभिन्न सेवाएं शामिल की गयी है। पोर्टल में मौजूद सभी सेवाओं का विवरण नीचे सूची में दर्शाया गया है।

क्र संख्यामौजूद सेवाओं का नाम क्र संख्यामौजूद सेवाओं का नाम
1किसान पंजीकरण सुविधा10कहाँ किस को क्या लाभ मिला
2लाभार्थियों की सूची11 कृषकों हेतु सुविधाएँ एवं अनुदान
3 किसान सहायता12योजनाओं में लाभ वित्तरण
4 सूखा राहत की प्रगति13किसने क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन
5 अन्य सूचनाएँ14यंत्र पर अनुदान हेतु टोकन निकालें
6पंजीकरण की रिपोर्ट15 प्रधनमंत्री कृषि सिंचाई योजना
7अनुदान खाते में भेजने की प्रगति जाने16 पंजीकरण ग्राफ
8 अपना पंजीकरण नंबर जाने17सफलता की कहानी
9 सुझाव एवं शिकायत18विकास अजेंडा की प्रगति

UP Agriculture Kisan Registration Online Kaise Karen?

राज्य के जो भी किसान नागरिक एग्रीकल्चर पोर्टल में पंजीकरण करना चाहते है वह नीचे दिए दिशा-निर्देशों का पालन कर आसानी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

  • यूपी एग्रीकल्चर किसान रजिस्ट्रेशन के लिए upagriculture.com ऑफिसियल वेबसाइट में जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको पंजीकरण करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक में क्लिक करने के पश्चात आवेदक किसान नागरिक के स्क्रीन में नया पेज खुल जायेगा। यूपी-एग्रीकल्चर-किसान-रजिस्ट्रेशन
  • नए पेज में आवेदक किसान नागरिक को कृषि ,उद्यान एवं गन्ना विभाग हेतु आवेदन करने के लिंक दिखाई देंगे।
  • अब किसान नागरिकों को अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प में क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात अगले पेज में आवेदक नागरिक को क्या आप कृषि विभाग की इस साइट पर पहले से पंजीकृत है के विकल्प में नहीं के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • अब नए पेज में आवेदक व्यक्ति को पोर्टल में पंजीकृत होने के लिए पंजीकरण फॉर्म प्राप्त होगा।
  • पंजीकरण फॉर्म में व्यक्ति को पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करना है।
  • फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • इसके बाद submit के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • इस प्रकार पोर्टल में पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूर्ण।

यूपी एग्रीकल्चर किसान पंजीकरण से संबंधित प्रश्न उत्तर

Agriculture Kisan पोर्टल को किसके द्वारा लॉन्च किया गया है ?

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा कृषि विभाग से संबंधित सभी सेवाओं को आसान बनाने के लिए Agriculture Kisan पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

यूपी एग्रीकल्चर किसान पंजीकरण से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर किसान पंजीकरण से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

राज्य के किसान नागरिकों को इस पोर्टल के तहत क्या लाभ प्राप्त होंगे ?

पोर्टल के तहत राज्य के किसान नागरिकों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त करने का मौका मिलेगा। यह पोर्टल किसानों तक सभी कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायता प्रदान करती है।

यूपी एग्रीकल्चर किसान पंजीकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

किसानों को पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं को प्राप्त करने के लिए अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो उनके लिए सहायता नंबर जारी किये गए है किसी भी समस्या हेतु नागरिक दिए गए इन पर सम्पर्क कर अपने समस्या के समाधान को प्राप्त कर सकते है। 7235090578, 7235090583

UP Agriculture पोर्टल में मौजूद सेवाओं का लाभ अन्य राज्य के किसान नागरिक भी प्राप्त कर सकते है?

नहीं केवल उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी किसान नागरिक ही UP Agriculture पोर्टल में मौजूद सेवाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे।

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि हमने आपसे इस लेख में यूपी एग्रीकल्चर किसान पंजीकरण 2023 से संबंधित समस्त जानकारी साझा की है, यदि आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी। किसान पंजीकरण से जुडी या अन्य जानकारी के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर 7235090578, 7235090583 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram