उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान 2023 कैसे चेक करें, UP Ganna Payment, Status देखें

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू किया गया है। जैसा की हम सभी जानते है, हमारे देश के किसान सबसे अधिक मेहनत करते है।

परन्तु किसानो को उनकी मेहनत के सही दाम प्राप्त नहीं हो पाते है। राज्य के किसान गन्ने की खेती के लिए बहुत अधिक परिश्र्म करते है, उसके बाद गन्ने की फसल प्राप्त करते है।

उसके बाद सभी किसान यह उम्मीद करते है, की उसको गन्ने की कीमत अच्छी प्राप्त हो सके। इसके लिए यूपी मुख्यमंत्री जी ने चीनी मिल और गन्ना किसानो के बीच पारदर्शिता लाने के लिए एक वेब पोर्टल भी लांच किया है।

इस नयी पहल के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी की जाएगी। यूपी के किसानो को सबसे बड़ी दिक्कत गन्ने की समय पर पेमेंट का आना ना है। इन्ही समस्या के निपटान के लिए यूपी सरकार ने गन्ने की खरीद के 14 दिन बाद चीनी मिल के द्वारा खाते में पैसे भेजने हेतु नियम बनाये है।

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान 2023 कैसे चेक करें, UP Ganna Payment देखें, Status
उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान : UP Ganna Payment Status

यूपी सरकार ने अपने राज्य के गन्ना उत्पादित किसानो के लिए e – Ganna App का लांच भी किया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को बहुत अधिक लाभ प्राप्त होगा। अगर आप भी यूपी के स्थायी निवासी है।

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात के दौरान उन्हें गन्ने की फसल में हुए नुकसान को बताया, और बकाया गन्ने के मूल्य को बढ़ाने के लिए तथा MSP कानून सम्बंधित चर्चा की है।

उसके बाद मुख्यमंत्री जी के द्वारा मंत्री मंडल में एक बैठक रखी गयी, जिसमे गन्ना भुगतान बढ़ाने का ऐलान किया गया है। उत्तरप्रदेश में 2020 में 112 चीनी मिल का संचालन किया गया था।

यूपी राज्य का कुल गन्ना क्षेत्रफल 26.80 लाख हेक्टेयर है। जिसमे से 811 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गन्ने की उत्पादकता होती है। इसलिए सरकार ने यूपी गन्ना भुगतान में पारदर्शिता को लाने के लिए पोर्टल लांच किया है।

इस पर गन्ना पेराई, उत्पादन, चीनी आदि से सम्बंधित जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। पोर्टल की सहायता से किसानो को अपनी फसल को बेचते हुए किसी भी प्रकार की कोई धोखाधड़ी नहीं होगी।

इस पोर्टल पर किसान अपने गन्ने भुगतान की स्थिति भी चेक कर सकते है। राज्य के जो किसान ऑनलाइन अपनी फसल बेचना चाहते है, उनके लिए पोर्टल काफी लाभदायक होगा।

वेबसाइट के माध्यम से किसानों के गन्ने फसल में किसी भी प्रकार का कोई विलम्भ नहीं किया जाएगा, किसानो को उनकी फसल के सही दाम जल्द से जल्द उपलब्ध करवाए जायेंगे।

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान मुख्य बिंदु

योजना का नाम उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान
शुभारम्भ यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सम्बंधित विभाग चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग
लाभार्थी राज्य के गन्ना उत्पादक किसान
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान उद्देश्य

चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग का मुख्य उद्देश्य है, गन्ना पेराई, गन्ना उत्पादन, चीनी की जानकारी को एकत्रित करना, और समय समय पर किसानो तक पहुँचाना है।

इसके साथ में उपज और आकलन की स्थिति के अनुसार समय समय पर दिशा निर्देश जारी करना है। और इसके साथ ही किसानों की आय दोगुनी करना है, क्यूंकि किसान गन्ने की खेती के लिए बहुत अधिक मेहनत करता है।

जिसके साथ में वो अपेक्षा भी करता है, की उसको उचित दाम प्राप्त हो। इसके लिए ही पारदर्शिता हेतु सरकार ने यह पोर्टल जारी किया है।

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान मुख्य तथ्य

  • राज्य में लगभग 49 लाख गन्ना किसान पोर्टल पर रजिस्टर्ड है, जिसमे से सिर्फ 33 लाख गन्ना किसान ही फसल उगाते है।
  • विभाग के सम्बंधित क्षेत्र में आने वाले गन्ना किसानों को कीटनाशक, कृषि निवेश उर्वरक और मशीन उपलब्ध करवाई जाती है, यह कार्य इसी विभाग का होता है।
  • आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से कार्य में पारदर्शिता लायी जाएगी।
  • यूपी किसानों के द्वारा 28 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने का उत्पादन किया जाता है।
  • गन्ना विकास समिति के अंतर्गत कुल 169 सहकारी गन्ना विकास समिति व शुगर मिल शामिल है।
  • राज्य के गन्ना उत्पादक किसानो को सरकारी व निजी मीलों से लगभग 12 हज़ार करोड़ रूपये की राशि का भुगतान किया जाएगा।
  • यूपी सरकार ने चीनी मीलों के द्वारा ख़रीदे जाने वाले गन्ने का दाम 350 रूपये प्रति क्विंटल किया है। जिसमे से विगत वर्ष से 25 रूपये बढ़ाये गए है।
  • यूपी की 119 चीनी मीलों में लगभग 1119 लाख गन्ने का उपयोग करके 127 लाख टन चीनी का उत्पादन किया जाता है।
  • इस भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का कोई धोका नही होगा, किसानो का सारा पैसा डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में आएगा।

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान कैसे देखें

  • उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान देखने के लिए गन्ना विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर किसान भाई अपने आँकड़े देखने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करेंउत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान 2023 कैसे चेक करें, UP Ganna Payment देखें, Status
  • अब स्क्रीन पर नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज में कैप्चा दर्ज करें, और अपने जिले, मील आदि का चुनाव करें। उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान 2023 कैसे चेक करें, UP Ganna Payment देखें, Status
  • किसान के पास एक फार्मर कोड होगा, उसको दर्ज करें।
  • अंत में सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद किसान अपने गन्ने के भुगतान की स्थिति देख सकता है।

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान कैसे चेक कर सकते है?

यूपी गन्ना भुगतान को ऑनलाइन के माध्यम से चेक कर सकते है।

यूपी गन्ना भुगतान किस विभाग से सम्बंधित है?

गन्ना विकास विभाग चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग से सम्बंधित है।

यूपी भुगतान के लिए सरकार ने क्या सुविधा दी है ?

गन्ना भुगतान के लिए राज्य सरकार ने एक पोर्टल लांच किया है, जिसके उपयोग से कार्य में पारदर्शिता आएगा और किसानो को सही दाम प्राप्त हो सकेंगे।

यूपी भुगतान चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

भुगतान चेक की ऑफिसियल वेबसाइट – caneup.in है।

Leave a Comment

Join Telegram