Tense Chart in Hindi | टेन्स के प्रकार (TYPE OF TENSE)

Tense Chart in Hindi: Tenses जिसे हम हिंदी में काल भी कहते हैं स्कूल में आपने जरूर Tense के बारे में पढ़ा होगा, टेंस के बारे में प्रतियेक विद्यार्थी को जानना आवश्यक है, किसी भी भाषा को बोलने में Tense का उपयोग हमेशा ही किया जाता है, ऐसे में यदि आपको टेंस क्या है इसके बारे में नहीं पता है, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, इस लेख के माध्यम से हम आपको Tense की परिभाषा, इसके कितने प्रकार है इन सभी की जानकारी उदहारण के साथ बताने जा रहे हैं, जिसके लिए इस लेख को आप लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

Tense Chart in Hindi | टेन्स के प्रकार
Tense Chart in Hindi | टेन्स के प्रकार

Tense क्या होता है ?

जिस कार्य को करने पर कार्य के होने के समय का पता चलता है, तो उसे टेंस कहते हैं। टेंस तीन प्रकार के होते हैं, जिनके माध्यम से हम किसी भी क्रिया के काल का पता लगा सकते हैं की वह क्रिया किस काल में हो रही है इसके माध्यम का पता लगा सकते हैं।

टेंस के प्रकार

जैसा की हमने बताया टेंस तीन प्रकार के होते हैं।

  • Present Tense – (वर्तमान काल)
  • Past Tense (भूत काल)
  • Future Tense (भविष्य काल)

यह तीनों काल क्रिया के समय का पता लगाने में उपयोगी होती है, जिससे यह जानना आसान हो जाता है, की काम कब किया गया, काम कर लिया है या काम कब किया जाएगा इसका पता चलता है। इन तीनों कालों के अपने चार प्रकार और होते हैं, चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

Present Tense (वर्तमान काल) – क्रिया के जिस रूप में वर्तमान समय में मौजूद कोई स्थिति या किसी घटना के होने का पता चलता है उसे वर्तमान काल कहते हैं जैसा घूमना, चलना, लिखना आदि जिनके अंत में यह शब्द उपयोग होते हैं जैसे ता है, ती है, रहा है, रही है।

वर्तमान काल के चार प्रकार है जैसे

  • Present Indefinite Tense
  • Present Continuous Tense
  • Present Perfect Tense
  • Present Perfect Continuous Tense

Past Tense (भूत काल) – क्रिया के जिस रूप में उस कार्य का पता चलता है जो पहले हो चुका है, इन वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, गया था, गयी थी आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जैसे राम खेल रहा था, टीना घूमने गई थी आदि।

भूत काल के चार प्रकार है जैसे

  • Past Indefinite Tense
  • Past Continuous Tense
  • Past Perfect
  • Past Perfect Continuous Tense

Future Tense (भविष्य काल) – क्रिया के जिस रूप से उस कार्य का पता चलता है, जो भविष्य के आने वाले समय में होने वाला है उसे भविष्य काल कहते हैं। इन वाक्यों के अंत में रहा होगा, रही होगी, जाएगा, जाएगी आदि जैसे शब्दों का प्रयोग होता है जैसे रवि कल राम के साथ घूमने जाएग, सीमा फल खरीदने बाजार जाएगी।

भविष्य काल के चार प्रकार है जैसे

  • Future Indefinite Tense
  • Future Continuous Tense
  • Future Perfect
  • Future Perfect Continuous Tense

वर्तमान काल की पूरी जानकारी

Present Indefinite Tense (सामान्य वर्तमान काल)Present Indefinite Tense को Simple Present tense के नाम से भी जाना जाता है। सामान्य वर्तमान काल के वाक्यों में जो क्रिया है वह सामान्य स्थिति में होने वाली क्रिया है , इससे यह पता चलता है की जो कार्य अभी हो रहा है यह उसी को दर्शाता है, इन वाक्यों के अंत में ता है, ता हूँ, ता है, ती हूँ आदि का प्रयोग होता है।

Rule :- सामान्य वर्तमान काल को प्रयोग करने का एक रूल है, जो इस प्रकार है (subject + verb 1st form + s/es + object)

उदहारण –

  • Raju goes for a walk in the morning
    राजू सुबह टहलने जाता है।
  • Meenu sings the song
    मीनू गाना गाती है।
  • The sun rises in the East
    सूरज पूर्व से उगता है।
  • Reena comes from delhi
    रीना दिल्ली से आती है।

Present Continuous Tense (अपूर्ण वर्तमान काल) – अपूर्ण वर्तमान काल के वाक्य से हमे किसी भी कार्य के जारी रहने का पता चलता है, परन्तु उस कार्य के निश्चत समय का पता नहीं चलता, इन वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं का प्रयोग होता है।

Rule :- अपूर्ण वर्तमान काल को प्रयोग करने का एक रूल है, जो इस प्रकार है (subject + is/am/are + verb 4th form + object)

उद्धरण –

  • I am studying in the class
    मैं कक्षा में पढ़ रही हूँ।
  • I am going to Mumbai tomorrow
    मैं कल मुंबई जा रहा हूँ।
  • Juhi is not playing with her toys
    जूही अपने खिलौनों के साथ नहीं खेल रही है।
  • I am working on a project
    मैं एक परियोजना पर काम कर रहा हूँ।

Present Perfect Tense (पूर्ण वर्तमान काल) – पूर्ण वर्तमान काल में जो क्रिया है, वह वर्तमान स्थिति में पूर्ण हो चुका है, यह वाक्य हमे यह बताता है की कार्य पूर्ण हो चुका है। इस वाक्य के अंत में चुका है, या है, चुकी है शब्द का प्रयोग होता है।

Rule :- पूर्ण वर्तमान काल को प्रयोग करने का एक रूल है, जो इस प्रकार है (subject + has/have + verb 3rd form of verb + object)

उदहारण –

  • He has already finished the work
    उसने पहले ही काम पूरा कर लिया है।
  • He has come here
    वह यहाँ आया है।
  • Neelam has eaten the Mango
    नीलम आम खा चुकी है।
  • Jiya has written the letter
    जिया पत्र लिख चुकी है।

Present Perfect Continuous Tense (पूर्ण अपूर्ण वर्तमान काल) – इस काल में हमे किसी भी कार्य के समय का पता चलता है की यानी यह वाक्य किसी भी कार्य के सम्पूर्ण होने का समय बताता है। इन वाक्यों के अंत में रहा है, रही है शब्द प्रयोग होते हैं।

Rule :- पूर्ण अपूर्ण वर्तमान काल को प्रयोग करने का एक रूल है, जो इस प्रकार है (subject + has/have + been + verb 4th form + since + for + time)

उदहारण –

  • Suraj has been suffering from fever since last night
  • सूरज कल रात से बुखार से पीड़ित है।
  • They have been writting since morning
    वह सुबह से लिख रहें है।
  • Ruhi has been washing dishesh for half an hour
    रूही आधे घंटे से बर्तन धो रही है।
  • It has been raining since last night
    कल रात से बारिश हो रही है।

भूतकाल काल की पूरी जानकारी

(Past Indefinite Tense (सामान्य भूतकाल) – क्रिया के जिस रूप में काम के सामने रूप से बीते समय में पूरा होने का पता चलता है, उसे सामान्य भूत काल कहते हैं। सामान्य भूत काल में किसी भी कार्य के होने या करने का पता चलता है, इन वाक्यों के अंत में आ, या, था, ता शब्द का प्रयोग होता है।

Rule :- सामान्य भूत काल को प्रयोग करने का एक रूल है, जो इस प्रकार है (subject + was/were + verb 2nd form + object)

उदहारण –

  • Reena gave me a notebook yesterday
    रीना ने मुझे कल एक नोटबुक दी।
  • We heard a terrifying news last night
  • हमने कल रात एक भयानक खबर सुनी।
  • The train didn’t arrive on time yesterday
    कल रात ट्रैन समय पर नहीं पहुँची।
  • Sunita wrote a letter to her brother
    सुनीता ने अपने भाई को एक पत्र लिखा।

Past Continuous Tense (अपूर्ण भूत काल) – जिस क्रिया में यह पता चलता है की कार्य बीते समय में शुरू हुआ था लेकिन भूत काल में पूरा होना सुनिश्चित न हो यानी उस कार्य के चलते रहने का बोध हो उसे अपूर्ण भूत काल कहते हैं, इन वाक्यों के अंत में था, थी, थे आदि शब्दों का प्रयोग होता है।

Rule :- अपूर्ण भूत काल को प्रयोग करने का एक रूल है, जो इस प्रकार है (subject + was/were + verb 4th form + ing + object)

उदहारण –

  • I was studying yesterday
    मै कल पढ़ रहा था।
  • He was always mooching around
    वह हमेशा इधर-उधर घूमता रहता है।
  • Priya was going to school
    प्रिया विद्यालय जा रही थी।
  • Neelam was laughing
    नीलम हस रही थी।

Past Perfect Tense (पूर्ण भूत काल) – इस काल के वाक्यों में भूत काल में होने वाले किसी भी कार्य के समय से पहले पूर्ण हो जाने का पता चलता है। इन वाक्यों के अंत में चुका था, चुकी थी, हुई थी शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

Rule :- पूर्ण भूत काल को प्रयोग करने का एक रूल है, जो इस प्रकार है (subject + had + 3rd form of verb + object)

  • Ravi had walked two miles by lunch time
    दोपहर के भोजन के समय रवि दो मील चल चुका था।
  • Riya had eaten an apple
    रिया सेब खा चुकी है।
  • I had gone to Mumbai when he came to visit me
    मैं मुंबई गया था जब वह मुझसे मिलने आया था।
  • Teacher had come before i read my notes
    मेरे नोट्स पढ़ने से पहले ही टीचर आ चुके थे।

Past Perfect Continuous Tense (पूर्ण-अपूर्ण भूत काल) – इस काल में उपयोग होने वाक्यों से हमे पता चलता है की कोई कार्य भूत काल में निश्चित समय में शुरू हुआ था जो भूत काल में ही जारी था और भूत काल में ही समाप्त हो गया, इन वाक्यों के अंत में आपको रहा था, रही थी, रहे थे + समय का प्रयोग होता है।

Rule :- पूर्ण-अपूर्ण भूत काल को प्रयोग करने का एक रूल है, जो इस प्रकार है (subject + had + been + 4th form of verb + object + since/for +Time)

उदहारण –

  • Ram had not been studying in that school since 2006
  • राम उस विद्यालय में 2006 से नहीं पढ़ रहा था।
  • He had been studying for two hours when his brother came
    वह दो घंटे से पढ़ रहा था, जब उसका भाई आया।
  • They had been waiting for neeta on the station for one hour
    वह एक घंटे से स्टेशन पर नीता का इंतजार कर रहे थे।
  • Sohan had been working hard since yesterday
    सोहन कल से कड़ी मेहनत कर रहा था।

भविष्य काल की पूरी जानकारी

Future Indefinite Tense (सामान्य भविष्य काल) – जब किसी वाक्य से यह पता चलता है की कोई कार्य भविष्य में समान्य रूप से होगा तो वह सामान्य भविष्य काल होता है, यानी इन वाक्यों में जो क्रिया है वह भविष्य काल में होने वाला है यह दर्शाता है, इन वाक्यों के अंत में गा, गे, गी जैसे वाक्यों का प्रयोग होता है।

Rule :- सामान्य भविष्य काल को प्रयोग करने का एक रूल है, जो इस प्रकार है (subject + will/shall + verb 1st form + object)

उदहारण –

  • This girl will give us money tomorrow
    यह लड़की हमें कल पैसे देगी।
  • Rita will sing a song
    रीता गाना गाएगी।
  • I shall go for the preparation when I receive the call letter
    कॉल लेटर मिलने पर मै तैयारी के लिए जाऊँगा।
  • I will write a letter
    मैं पत्र लिखूँगा।

Future Continuous Tense (अपूर्ण भविष्य काल) – इस काल के वाक्यों से कार्य के होने का पता चलता है यानी भविष्य में कार्य जारी रहेगा किंतु पूर्ण नहीं होगा। इन वाक्यों के अंत में गा, गे, गी शब्दों का प्रयोग होता है।

Rule :- अपूर्ण भविष्य काल को प्रयोग करने का एक रूल है, जो इस प्रकार है (subject + will/shall + verb 4th form + object)

उदहारण –

  • I shall be earning when I am 21
    जब मै 21 वर्ष का हो जाऊँगा तब मैं कमाऊँगा।
  • Rajesh and his friends will be playing cricket
    राजेश और उसके दोस्त क्रिकेट खेल रहे होंगे।
  • We shall not be throwing a ball
    हम बॉल नहीं फेक रहे होंगे।
  • I will be writting a letter
    मैं पत्र लिख रहा हूँगा।

Future Perfect (पूर्ण भविष्य काल) – इस काल के वाक्य में जो क्रिया है उससे हमे भविष्य के किसी कार्य के होने का पता चलता है, इन वाक्यों के अंत में चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे का प्रयोग होता है।

Rule :- पूर्ण भविष्य काल को प्रयोग करने का एक रूल है, जो इस प्रकार है (subject + will/shall + have + 3rd form of verb + object)

उदहारण –

  • We shall have completed our syllabus by next month
    हम अगले महीने तक अपना पाठ्यक्रम पूरा कर लेंगे।
  • Tina will have learned her lesson
    टीना अपना सबक सीख चुकी होगी।
  • I shall have done this work by tomorrow
    मै यह काम कल तक खत्म कर चुका होता।
  • Rita will have eaten an apple
    रीता एक सेब खा चुकी होगी।

Future Perfect Continuous Tense (पूर्ण-अपूर्ण भूत काल) – इस वाक्य में यह पता चलता है की भविष्य में कोई कार्य रहेगा या भविष्य में कार्य कुछ समय तक चलता रहेगा किंतु पूरा नहीं होगा। इन वाक्यों के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे आदि का प्रयोग होता है।

Rule :- पूर्ण भविष्य काल को प्रयोग करने का एक रूल है, जो इस प्रकार है (subject + will/shall + have + 3rd form of verb + object)

उदहारण –

  • Sarita will have been reading for 2 hours
    सरीता 2 घंटे से पढ़ रही होगी।
  • Ram will have been listening the song for 1 hours
    राम 1 घंटे से गाना सुन रहा है।
  • I will have been writting letters since the next morning
    मैं अगली सुबह से पत्र लिख रहा हूँगा।
  • Riya will have been eating apples since evening
    शाम से रिया सेब खा रही होगी।

Tense Chart से जुड़े प्रश्न/उत्तर

Recently, he has started working on a new project वाक्य का प्रकार क्या है ?

रूल्स के अनुसार यह Present Perfect का वाक्य है।

Future Indefinite Tense का रूल क्या है ?

Future Indefinite Tense का रूल subject + will/shall + have + 3rd form of verb + object है।

Present Perfect Tense क्या है ?

Present Perfect Tense subject + has/have + verb 3rd form of verb + object है।

Tendulkar had been playing for eleven years when his toe got injured वाक्य का प्रकार क्या है ?

रूल्स के अनुसार यह Past Perfect Continuous का वाक्य है।

Leave a Comment

Join Telegram