पश्चिम बंगाल देश में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उन्नति करने वाले राज्यों में से एक है। पिछले कई वर्षो से यह शिक्षा के क्षेत्र में काफी गति कर रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने Swami Vivekananda MCM Scholarship की शुरुआत की है। राज्य सरकार इस इस योजना से बहुत से लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। राज्य के नागरिकों में आर्थिक भिन्नताएँ काफी देखी जा रही है। इस प्रकार से पैसे की कमी के कारण बहुत से प्रतिभावान छात्र कुछ अच्छा करने से वंचित रह जाते है। कुछ बच्चे तो आर्थिक तंगी के कारण अपनी जरुरी शिक्षा को भी पूर्ण नहीं कर पाते है।
देश में रहने वाले निर्धन परिवार के बच्चों के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकारे बहुत प्रकार की छात्रवृति योजनाएँ लाकर इन छात्रों को शिक्षित होने में मदद करती है। इसी में से एक है ‘स्वामी विवेकानंद छात्रवृति योजना 2023″, जिसे पश्चिम बंगाल की सरकार चला रही है। इस छात्रवृति में चुने जाने वाले निर्धन छात्र बड़ी आसानी से अपनी शिक्षा को पूर्ण कर सकते है। इस लेख के अंतर्गत आपको योजना में जरुरी प्रमाण-पत्र, योग्यता एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
छात्रवृति का नाम | स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप |
सम्बंधित विभाग | स्वामी विवेकानन्द छात्रवृति ट्रस्ट, पश्चिम बंगाल |
लाभार्थी | प्रदेश के विद्यार्थी |
उद्देश्य | निर्धन छात्रों को छात्रवृति देना |
माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | svmcm.wbhed.gov.in |
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप में जरुरी प्रमाण-पत्र
- पते का प्रमाण-पत्र
- राशन कार्ड अथवा वोटर आईडी
- उच्च माध्यमिक शिक्षा का रिपोर्ट कार्ड
- बैंक खाता पासबुक के पहले पेज की कॉपी
- नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो
- पारिवारिक वार्षिक आय का प्रमाण-पत्र
- मूल निवास प्रमाण-पत्र
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको छात्रवृति की आधिकारिक वेबसाइट http://svmcm.wbhed.gov.in को ओपन करना है।
- वेबसाइट के होम पर आपने “Registration” विकल्प को चुनना है।
- इसके बाद आपने रजिस्ट्रेशन के सभी निर्देश को पढ़कर टिक करने के बाद “Proceed for Registration” बटन को दबाना है।
- इसके बाद अपने अपनी केटेगरी के अनुसार “Apply for fresh Applicant” बटन को दबाना है।
- आपको योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिल जायेगा।
- आवेदन फॉर्म में मांगे जा रहे सभी डिटेल्स को सही प्रकार से दर्ज़ कर दें।
- रजिस्ट्रेशन कर लेने वाले उम्मीदवार को एक 15 अंको की आवेदक आईडी तैयार मिलती है।
- वेबसाइट के होम पेज पर मिली हुई आवेदक आईडी एवं पासवर्ड के साथ लॉगिन करना है।
- इसके बाद प्रदर्शित हो रहे कॅप्टचा कोड को भर दें।
- बाकी के बचे हुए आवेदन पत्र को सही प्रकार से भर लें।
- अपने फोटो एवं सिग्नेचर की स्कैन कॉपी को अपलोड कर दें। आपके फोटो एवं सिग्नेचर की फाइल को जेपीजेई फॉर्म में होना चाहिए इसके अतिरिक्त फोटो एवं सिग्नेचर के साइज अधिकतम क्रमश 10 kb और 20 kb हो सकती है।
- इस प्रकार से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद “सब्मिट एप्लीकेशन” बटन को दबाना है।
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप की चयन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपके ऑनलाइन आवेदन के अनुसार छटनी की प्रक्रिया होगी।
- इसके बाद शुरू में मिले अंकों एवं आवेदक के आय मापदण्ड के अनुसार बड़े से छोटे क्रम में वर्गीकृत करते है।
- इसी के क्रम के अनुसार श्रेष्ठता सूची को तैयार किया जायेगा।
- विधार्थियों की श्रेष्ठता सूची को उनके द्वारा दिए जाने वाले प्रमाण-पत्रों के आधार पर तैयार किया जायेगा।
- इसके बाद चुने गए छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृति की राशि पहुँचा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें :- Ration Card List West Bengal 2023 डिजिटल राशन कार्ड लिस्ट वेस्ट बंगाल
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप के उद्देश्य
- प्रदेश के निर्धन वर्ग के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करके शिक्षित करना।
- छात्रवृति के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों को नौकरी देने के साथ प्रदेश की साक्षारता दर में भी वृद्धि करनी है।
- यह छात्रवृति प्रदेश के सभी निर्धन परिवार के विद्यार्थियों के लिए होगी।
सभी विद्यार्थी आवेदन करने से पहले ध्यान दें कि वर्तमान सरकार ने विवेकानंद छात्रवृति योजना की पात्रता नियम में कुछ परिवर्तन किये है। नए नियम के अंतर्गत प्रदेश के सभी छात्र जिन्होंने प्रदेश बोर्ड से परिक्षा में 60 प्रतिशत स ज्यादा अंक प्राप्त किये है। वे छात्रवृति में आवेदन करके लाभार्थी बन सकते है। इस संशोधन से पहले तक सिर्फ 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र ही छात्रवृति के लभरती बन सकते थे।
- प्रदेश की मुख्यमंत्री ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक और मदरसा बोर्ड के कम से कम 1700 छात्रों को वर्चुअली सम्मान देने का कार्य किया और लैपटॉप भी प्रदान किया।
- साथ ही छात्रों को अध्ययन में रूचि वृद्धि के लिए बंगाली साहित्य के प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तके भी दी।
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप में लाभार्थी बनने के लिए क्या करना होगा
सबसे पहले तो छात्रवृति के लिए तय की गयी पात्रताओं को पूर्ण करना होगा। सभी जरुरी पात्रताएँ पूर्ण करने के बाद आपको आवेदन में माँगे जा रहे सभी जरुरी प्रमाण-पत्र तैयार करने है। इसके बाद आपने छात्रवृति के लिए आवेदन करना है। इस आवेदन पत्र को चुनाव कमेटी के द्वारा एक सिलेक्शन प्रोसेस से गुजारा जायेगा। यदि आवेदक के द्वारा दी गयी सभी डिटेल्स सही पाई जाती है और उम्मीदवार छात्र इस स्कॉलरशिप की पात्रता रखता है तो उसे स्कॉलरशिप स्कीम में लाभार्थी बना दया जायेगा।
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप के लिए जरुरी योग्यताएँ
जो भी छात्र स्वामी विवेकानन्द छात्रवृति का आवेदन फॉर्म भरने की तैयारी कर रहे है उनको नीचे बताई जा रही योग्यताओं को पूर्ण करना है। छात्रवृति पाने के लिए आपके पास निम्न योग्यताएँ जरूर होनी चाहिए –
- वह छात्र पश्चिम बंगाल का निवासी हो।
- विधार्थी के परिवार की सलाना आय 2 लाख 50 हजार से ज्यादा नहीं हो।
- उम्मीदवार छात्र पश्चिम बंगाल के किसी भी विद्यालय अथवा कॉलेज से कक्षा 9 से 12 या फिर डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन में अध्ययन करता हो।
- विद्यार्थी को अपनी पिछली क्लास में 60 से ज्यादा अंक जरूर मिले हो।
- आवेदक छात्र के पास सभी जरुरी प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है।
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप में संशोधित योग्यता अंक
कक्षा | स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति पात्रताएँ (आवेदकों के लिए) | प्रतिशत |
उच्चतर माध्यमिक स्तर | विद्यार्थी माध्यमिक परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण हो | 75% |
डिप्लोमा छात्र | प्रथम वर्ष के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए माध्यमिक कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण हो अथवा डिप्लोमा एक दूसरे साल में पास हो | 75% |
स्नातक से नीचे | उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षा या समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए | 75% (पांच में से सर्वश्रेष्ठ) |
स्नातकोत्तर | स्नातक स्तर पर विषयों में सम्मानजनक अंक | 53%, 55% |
कन्याश्री आवेदक (K-3 घटक) | विज्ञान, कला और वाणिज्य में पीजी करने के लिए स्वीकृत k-2 आईडी, आवेदक की एक वैध रसीद जरुरी है | 45% |
एम.फिल/नेट शोध छात्र | प्रदेश के सहायता प्राप्त संस्थान में कार्यक्रम एम.फिल या पीएच.डी. के लिए आवेदन किया जा सकता है | लागू नहीं |
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप नवीनीकरण में जरुरी प्रमाण-पत्र
- पिछली कक्षा की परीक्षा की अंक तालिका
- इससे अगली कक्षा में प्रवेश लेने की रसीद
- पहली जमा की हुई छात्रवृति की राशि को दिखाने वाले बैंक खाता पासबुक का पेज एवं पासबुक का पता
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप नवीनीकरण प्रक्रिया
यदि कोई छात्रवृति लाभार्थी छात्र अपनी स्कॉलरशिप के नवीनीकरण के लिए आवेदन करना चाहता है। तो उसे अगले उच्च वर्ग में पदोन्नत होने की तिथि से एक माह के अंदर ही प्राधिकरण को अपना आवेदन देना है। इसके लिए नीचे बताये जा रहे स्टेप्स को फॉलो करना है –
- सबसे पहले आप स्वामी विवेकानंद छात्रवृति की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें।
- वेबसाइट के होम पेज पर ‘नवीनीकरण आवेदन’ बटन को दबाना है।
- छात्रवृति की आधिकारिक वेबसाइट पर आगे के इस्तेमाल के किय लॉगिन प्रक्रिया को पूर्ण करें।
- अगले वेब पेज पर जरुरी जानकारी दर्ज़ करनी है।
- स्कोलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी जरुरी प्रमाण-पत्र अपलोड करें।
- इसके बाद सभी प्रकार से भरे गए आवेदन पत्र को वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
सभी आवेदन छात्र ध्यान रखें कि उनको पहले ही प्रयास में अपनी सभी परीक्षाएँ उत्तीर्ण करनी है।
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप की धनराशि
योजना के अंतर्गत लाभार्थी छात्रों को उनकी अलग-अलग कक्षाओं के अनुसार छात्रवृति दी जाएगी –
वर्ग | पाठ्यक्रम का स्तर | छात्रवृत्ति राशि (प्रति माह) |
विद्यालयी शिक्षा निदेशालय (DSE) | उच्च माध्यमिक | 1000 रुपए |
मदरसा शिक्षा निदेशालय (DME) | उच्च मदरसा | 1000 रुपए |
सार्वजनिक निर्देश निदेशालय (DPI) | कला में ग्रेजुएशन, कॉमर्स में ग्रेजुएशन, विज्ञान में ग्रेजुएशन अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में ग्रेजुएशन, कला में पोस्ट-ग्रेजुएशन,विज्ञान में पोस्ट-ग्रेजुएशन अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पोस्ट-ग्रेजुएशन गैर-नेट एमफिल/पीएच.डी. | 1000 रुपए, 1000 रुपए, 1500 रुपए, 1500 रुपए, 2000 रुपए, 2000 रुपए, 2500 रुपए, 2500 रुपए, 5000 – 8000 रुपये |
कॉलेज या विश्वविद्यालय स्तर पर तकनीकी शिक्षा | इंजीनियरिंग या अन्य व्यावसायिक कोर्सों में ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन | 5000 रुपए |
तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय | कनिष्ठ | 1500 रुपए |
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय | मेडिकल स्ट्रीम / डिप्लोमा कोर्सों में ग्रेजुएशन | 5000 रुपए या क्रमशः 1500 रुपए |
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप नवीनीकरण में अकादमिक बिंदु
- उच्च माध्यमिक कक्षा से ग्रेजुएशन लेवल तक कम से कम 60 प्रतिशत अंक आये हो।
- पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल पर कम से कम 50 प्रतिशत अंक आये हो।
स्कॉलरशिप पोर्टल की लॉगिन प्रक्रिया
- जो भी उम्मीदवार स्वामी विवेकानन्द छात्रवृति वेबपोर्टल में लॉगिन होना चाहता है उसको आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
- पोर्टल के होम पेज पर अपने आवेदक लॉगिन विकल्प को चुनना है।
- अब आपने लॉगिन बॉक्स में अपनी आवेदक आईडी एवं पासवर्ड को दर्ज़ करना है।
- ये सभी विवरण दर्ज़ कर लेने के बाद आपने “Submit” बटन को दबाना है।
- इसके बाद पोर्टल पर आपकी प्रोफाइल लोग इन हो जाएगी।
पोर्टल के जरुरी डाउनलोड विकल्प
- सर्वप्रथम आपको स्वामी विवेकानंद छात्रवृति की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
- इसके बाद आपने वेबसाइट के होम पेज पर “डाउनलोड” विकल्प को चुनना है।
- विकल्प चुनने पर आपके सामने आय प्रमाण-पत्र, उपयोगकर्ता पुस्तिका एवं गैर-नेट के लिए उपयोगकर्ता पुस्तिका के विकल्प आएंगे।
- आपको अपनी जरुरत के अनुसार विकल्प को चुनना है।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक pdf फाइल खुलेगी।
- दिख रही पीडीएफ फाइल पर आपने “डाउनलोड” बटन को क्लिक करना है।
- इसके बाद आपकी पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप के लाभ एवं विशेषताएँ
- यह छात्रवृति योजना पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
- योजना के लाभार्थी छात्र को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- समाज में कमजोर वर्ग एक विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
- योजना के अंतर्गत सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को लाभार्थी बनाया जायेगा, जिसमें कक्षा 9 से 12, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र सम्मिलत है।
- योजना के लाभार्थी छात्रों को अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा सुनिश्चित होगी।
- राज्य के निर्धन परिवार के छात्रों की पढ़ाई का बोझ परिवार पर कम हो जायेगा।
- आने वाले समय में राज्य की साक्षरता में भी सुधार आएगा।
- राज्य के छात्रों को अच्छे रोज़गार के सृजन में सहायता मिलेगी।
स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप से सम्बंधित प्रश्न
स्वामी विवेकानन्द छात्रवृति क्या है?
पश्चिम बंगाल राज्य की सरकार द्वारा प्रदेश के निर्धन परिवार के विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहायता देने के लिए इस योजना में लाभार्थी बनाकर छात्रवृति दी जाती है। इस छात्रवृति योजना में तय योग्यता रखने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते है।
स्कॉलरशिप के लिए कैसे आवेदन करें?
आप योजना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस लेख में आपको विस्तृत प्रक्रिया भी बताई है।
किसी प्रकार की समस्या एवं शंका होने पर हेल्पलाइन नंबर क्या है?
अगर किसी छात्र को छात्रवृति योजना में कोई समस्या है तो वह योजना के हेल्पलाइन नंबर 1800-102-8014 पर कॉल कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप चाहे तो ईमेल आईडी helpdesk.svmcm-wb@gov.in पर मेल भेजकर अपनी बात पहुँचा सकते है।