Vimarsh Portal MP-देश में कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद सभी सरकारों ने जीवन को सामान्य करने के लिए जरूरी कदम उठाये है। इसी प्रकार से मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने भी विमर्श वेबपोर्टल को तैयार करवाया है। Vimarsh Portal MP के माध्यम से आप स्कूल की किसी भी कक्षा के सभी विषयों की एनसीईआरटी किताबों को डाउनलोड करके पढ़ सकते है। इसके अतिरिक्त किसी भी विषय से सम्बंधित Question Bank एवं Blueprints को भी डाउनलोड कर सकते है। यह वेबपोर्टल विद्यार्थियों एवं अध्यापको के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
इस लेख में आपको मध्यप्रदेश राज्य के शिक्षा सम्बंधित सबसे प्रसिद्ध वेबपोर्टल की जानकारी मिलेगी। यदि आप एमपी राज्य में पढ़ाई करते है तो आपने अपने अध्यापक अथवा साथी छात्रों से विमर्श वेबपोर्टल के विषय में अवश्य सुना होगा। Vimarsh Portal MP के द्वारा एमपी राज्य की शिक्षा प्रणाली में बहुत सुधार देखने को मिला है। इस प्रकार से यह पोर्टल छात्रों के लिए बहुत हितकारी है अतः वेबपोर्टल के बारे में सही एवं प्रमाणित जानकारी होना आवश्यक हो जाता है।

एमपी शिक्षा पोर्टल रजिस्ट्रेशन
Vimarsh Portal MP
योजना का नाम | छात्र विमर्श पोर्टल |
सम्बंधित विभाग | राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान |
उद्देश्य | पाठ्यक्रम सम्बंधित सुचना देना |
लाभार्थी | विद्यार्थी एवं अध्यापक |
माध्यम | ऑनलाइन |
श्रेणी | सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.vimarsh.mp.gov.in/ |
Vimarsh Portal MP – छात्र विमर्श पोर्टल का उद्देश्य
कोरोना महामारी के समय बहुत से छात्रों को परेशानी से जूझना पड़ा था। बहुत से छात्र अपने आप अध्ययन एवं अन्य पाठ्य क्रियाकलापों को करने में असमर्थ थे। इस कारण से उन छात्रों का पढ़ाई की दृष्टि से पूरा समय बर्बाद हो गया। वर्तमान समय में डिजिटल युग के दौर में इन बच्चों की समस्या का समाधान घर पर ही मिल गया है। यह कोविड जैसी महामारी के बाद मुश्किल समय की बैकअप योजना की तरह है।
यह वेबपोर्टल राज्य के 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं के अध्ययनरत छात्रों के लिए एक बहुत सरल और कारगर साबित होगा। यह वेबपोर्टल के केवल उन अध्यायकों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को ही सहायता देता है जो मध्य प्रदेश राज्य के निवासी है।
विमर्श पोर्टल की पात्रता
- विमर्श वेबपोर्टल का उपयोग मध्य प्रदेश के विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी एवं शिक्षक कर सकते है।
- इन लोगों को मध्यप्रदेश का निवेश होना चाहिए।
आवश्यक प्रमाण पत्र
- उपयोगकर्ता का पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Vimarsh Portal MP के लाभ
- यह पोर्टल इसीलिए भी सुलभ है चूँकि यह शिक्षक को ऑनलाइन वीडियो बनाने एवं छात्रों को किसी भी सम्बंधित विषय पर एक पूर्ववत प्रोफाइल अपलोड करने देता है।
- इसमें उपयोगकर्ता छात्रों एवं अध्यापकों के लिए विभिन्न विकल्प मिलते है।
- विद्यालय के 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र परीक्षा प्रश्न पत्र, सैंपल पेपर एवं अन्य आवश्यक पाठ्य सामग्री पा सकते है जिससे वे नए अध्ययन करने के लिए संपर्क में रहे।
- छात्रों को अपने घर पर ही पढ़ाई से सम्बंधित किताब, वीडियो सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामग्री डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।
- विमर्श वेबपोर्टल विभिन्न प्रकार से शिक्षा के अवसर देता है, जैसे दिव्यांग छात्रों को NCERT कोर्स के ऑडियो प्रारूप मिल सकते है।
- वेबपोर्टल विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के बीच माध्यम का काम करेगा अतः कोई भी छात्र किसी भी प्रकार की समस्या को अध्यापक से ऑनलाइन पूछ सकता है।
- प्रदेश सरकार द्वारा पोर्टल के माध्यम से छात्रों के लिए विभिन्न ज्ञानवर्धक कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे।
- शिक्षक अपने सम्बंधित छात्रों के विभिन्न गतिविधियों जैसे परीक्षा परिणाम आदि की जानकारी ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।
- बच्चे अपने विषय की किताबों को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करके पढ़ सकते है।
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना
एमपी विमर्श पोर्टल पर RSMA लॉगिन प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने ब्राउज़र पर विमर्श पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.vimarsh.mp.gov.in/ को ओपन करें।
- आपको वेबसाइट के होम पेज पर दाई ओर “RMSA Login” विकल्प चुनना है।
- एक नए विंडो पेज में आपको लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड डालना होगा।
- इसके बाद मेनू के नीचे “Login” बटन को दबा दें।
विमर्श पोर्टल से NCERT बुक डाउनलोड करना
- सबसे पहले विमर्श वेबपोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें।
- वेबपेज पर के होम पेज पर मध्य में “व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पुस्तके डाउनलोड करने हेतु यहाँ क्लिक करें” विकल्प को चुन लें।
- आपको नयी विंडो मेनू में अपनी टेक्स्टबुक, कक्षा एवं ट्रेड इत्यादि को चुनना है।
- इसके बाद आपको इस मेनू के नीचे सम्बंधित विषय का नाम एवं “view” विकल्प मिल जायेगा।
- अब नीचे के पेज में आपको सम्बंधित विषय का पीडीऍफ़ प्रारूप मिलेगा इसको विकल्प से डाउनलोड कर लें।
विमर्श पोर्टल से प्रश्न बैंक निकलने की जानकारी
- सबसे पहले विमर्श वेबपोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें।
- अब वेबपोर्टल होम मेनू पर “Exam” विकल्प को चुन लें।
- आपको नयी मेनू प्राप्त होगी जिसमे अपनी कक्षा एवं विषय को चुन लें।
- इसके तुरंत बाद आपको इन विकल्पों के नीचे सम्बंधित विषयों की लिस्ट मिलेंगे।
- इस लिस्ट में से अपने विषय को ढूंढ कर आगे “Click to View” विकल्प को चुन लें।
- आपको नयी टैब में प्रश्न पत्र मिलेगा आपको इसे डाउनलोड करने सुरक्षित रखना है।
वेबपोर्टल पर 9वीं एवं 11वीं के परिणाम (Result) देखना
- सबसे पहले विमर्श पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें।
- आपको पोर्टल के होम पेज पर “परिणाम” विकल्प चुन लें।
- परीक्षा परिणाम का लिंक www.vimarsh.mp.gov.in हैं।
- आपको वार्षिक परीक्षा परिणाम मेनू में जिला ब्लॉक एवं स्कूल को चुनकर “Show” बटन दबाना है।
- आपको परीक्षा परिणाम की सूची मिलेगी जिसमें अपने परिणाम की स्थिति देख सकते है।
विमर्श वेबपोर्टल का अकादमिक मॉनिटरिंग सिस्टम
- मध्य प्रदेश से विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता रखने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के द्वारा यह सिस्टम बनाया गया है।
- इसका मुख्य काम है प्रदेश की शिक्षा निति में होने वाले बदलावों पर नगर रखना। इस सिस्टम के द्वारा स्कूलों की शिक्षा नीतियों में भी सुधार करना है।
- इस प्रकार से स्कूल विकास की ओर चरणबद्ध तरीके से बढ़ते जायेंगे।
- विमर्श वेबपोर्टल के अकादमिक मॉनिटरिंग सिस्टम से स्कूलों का निरीक्षण किया जायेगा।
- यह सिस्टम शिक्षा विभाग को समय पर स्कूल की जानकारी, रिपोर्ट देगा।
- जिसके माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को जाँचा जायेगा।
- रिपोर्ट से स्कूल की स्थिति की जानकारी मिलेगी। जिसके माध्यम से शिक्षा में सुधार होंगे।
- नयी तकनीकों से शिक्षा में सुधार होंगे।
सिस्टम से शैक्षिक गतिविधियों पर नजर रखने की प्रक्रिया –
- सभी विद्यालयों को अपने यहाँ की जरुरी सुविधाओं का जानकारी देनी होती है, जैसे कि शौचालय, पुस्तकालय, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला इत्यादि है अथवा नहीं।
- इन सभी आधारों के माध्यम से स्कूलों के निरीक्षण की एक ग्रेडिंग प्रणाली बनायीं जाती है। जिसमे सभी स्कूलों को एक ग्रेड दिया जाता है।
- अंत में जिलानुसार स्कूलों की ग्रेडिंग कर दी जाती है, यह ग्रेडिंग जिला स्तर पर सुनिश्चित होती है।
- सबसे पहले यह मॉनिटरिंग मासिक आधार पर ली जाती है इसमें प्रत्येक माह स्कूल के प्रधानाचार्य को विद्यालय के अकादमिक मॉनिटरिंग का प्रपत्र भरना होगा।
- सभी स्कूलों का अकादमिक मॉनिटरिंग होता है जिसके दौरान आने वाली समस्याओं को प्रधानाचार्य जिला एवं राज्य स्तर के अधिकारी से करवाते है।
Vimarsh Portal MP से सम्बंधित प्रश्न
विमर्श वेबपोर्टल क्या है?
एमपी राज्य से सभी स्कूल के छात्र एवं अध्यापक पोर्टल के माध्यम से अपने विषय की किताबे एवं प्रश्न बैंक डाउनलोड कर सकते है। इसके अतिरिक्त पोर्टल से प्रदेश के विद्यालयों का निरिक्षण करने ग्रेडिंग दी जायेगी।
विमर्श पोर्टल पर विषय का ब्लू प्रिंट कैसे निकालेंगे?
प्रदेश के नवी से बारहवीं कक्षा के विषयों के ब्लूप्रिंट वेबपोर्टल पर उपलब्ध है। वेबसाइट की होम मेनू पर “Exam” विकल्प चुनकर अपनी क्लास एवं विषय डाले। इसके बाद नए सूची में विषय का ब्लूप्रिंट को पीडीऍफ़ प्रारूप में प्राप्त करें।
विमर्श पोर्टल किनके लिए उपयोगी है?
यह एमपी राज्य के छात्रों एवम शिक्षकों के शिक्षण कार्यक्रम में सहायता देता है।
वेबपोर्टल पर अपना रिजल्ट कैसे देखें?
इसके लिए वेबसपोर्टल के होम पेज पर रिजल्ट के विकल्प का चुनाव करके अपनी कक्षा एवं जिला ब्लॉक डालें।