सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन लाभ व पात्रता

झारखंड सरकार ने प्रदेश की बेटियों में शिक्षा के विस्तार करने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की व्यवस्था की है। साल 2019 में प्रदेश के सीएम ने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की घोषणा की थी और 2022 में इसी योजना का नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि कर दिया गया। अब प्रदेश की लाभार्थी कन्याओं को इस योजना के अंतर्गत ही लाभ दिया जाएगा।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana लाभार्थी को कक्षा 8 से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा में आर्थिक मदद देने का काम करेगी। अभी प्रदेश के कुछ जिलों में योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है, जिसमे बहुत जल्दी ही विस्तार भी होना है। इस लेख के अंतर्गत आपको झारखंड सरकार की बेटियों के लिए महत्वपूर्ण योजना के उद्देश्य, लाभ, नियम-शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

Table of Contents

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का नया नाम रखकर 24 अगस्त 2022 के दिन मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान कर दी थी। यह योजना लाभार्थी कन्या को कक्षा 8 में एडमिशन मिलने पर 2,500 रुपए, कक्षा – 9 में एडमिशन पर 2,500 रुपए, कक्षा – 10 में एडमिशन पर 5,000 रुपए, कक्षा – 11 में एडमिशन पर 5,000 रुपए और कक्षा – 12 में एडमिशन पर 5,000 रुपए की राशि देगी।

इस प्रकार से योजना में लाभार्थी को सरकार पूरी 6 किस्तों में लाभ की राशि भुगतान करेगी। इसके अतिरिक्त लाभार्थी के 18 से 19 साल की उम्र होने पर भी एक बार में 20,000 रुपए की धनराशि भी मिलेगी। योजना की यह लाभराशि कन्या के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

इसे भी पढ़े : मेधावी पुत्र/पुत्री छात्रवृत्ति योजना झारखण्ड

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

योजना का नामसावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
सम्बंधित विभागमहिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग
उद्देश्यलड़कियों को आर्थिक मदद देना
लाभार्थीप्रदेश की कन्याएँ
माध्यमऑफलाइन
प्रोत्साहन राशि40,000 रुपए (6 किस्तों में)

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के उद्देश्य

सरकार यह योजना लाकर प्रदेश के वंचित समुदाय की छात्राओं की पढ़ाई को जारी रखना चाहती है। आज भी प्रदेश में बहुत सी ऐसी छात्राएं है जोकि पढ़ने की इच्छुक होने पर भी कमजोर आर्थिक दशा होने के कारण पढ़ नहीं पाती है। परन्तु अब सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलने से ये छात्राएँ भी कक्षा 8 से कक्षा 12 तक की शिक्षा को बिना रूकावट के पूर्ण कर सकेगी। इससे प्रदेश में विकास होगा और कम उम्र में शादी जैसी कुप्रथा भी समाप्त होगी। यह पोर्टल केंद्र सरकार की योजना ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ को भी बल देगी और प्रदेश में महिलाओं की उन्नति का विस्तार होगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ

  • साल 2019 में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस योजना को ‘मुख्यमंत्री सुकन्या योजना’ के नाम से शुरू किया था जिसको 2022 में नया नाम देकर अधिक लाभदायक बनाया गया है।
  • इसका अर्थ यह है कि अब योजना की लाभार्थियों को पुरानी योजना के अनुसार नहीं बल्कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा।
  • लाभार्थी को कक्षा 8 से कक्षा 12 की पढ़ाई में आर्थिक मदद देगी।
  • लाभार्थी के 18 वर्ष का होने पर सरकार 20,000 रुपए की एकमुश्त राशि भी देगी जिसको छात्रा की कॉलेज की पढ़ाई अथवा विवाह इत्यादि में खर्च किया जाएगा।
  • SECC – 2011 जनगणना में सम्मिलित 27 लाख परिवार और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारी परिवार यानी कि प्रदेश के 37 लाख परिवारों की छात्राओं को योजना से आर्थिक फायदा होगा।
  • लाभार्थी कन्या के बैंक खाते में डीबीटी ट्रांसफर के द्वारा प्राप्त होगी।
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की आवेदन प्रक्रिया को प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र में ऑफलाइन माध्यम से रखी गयी है।
  • लाभार्थी के माता-पिता की मृत्यु होने पर छात्रा के पालक अथवा अभिभावक के प्रमाण-पत्र ही मान्य होंगे।
  • इसके अतिरिक्त आवेदक छात्रा अपने विद्यालय, प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी और ज़िला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में भी जा सकती है।
  • सरकार ने ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी रखी है जिससे कि वंचित समाज की बेटियाँ अपने विद्यालय, प्रखंड, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और ज़िला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सके।
  • प्रदेश की छात्रों को Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana की मदद से शिक्षा से जोड़े रखने का कार्य होगा और उनका भविष्य भी अच्छा होगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में योग्यताएँ

  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ सिर्फ झारखंड राज्य की छात्राओं को मिलेगा।
  • SECC – 2011 जनगणना के अंतर्गत सम्मिलित एवं अंत्योदय कार्डधारक परिवार की बेटी ही स्कीम की लाभार्थी होंगी।
  • यदि स्कीम की लाभार्थी कन्या का विवाह 18 वर्ष से पहले होगा तो वो इस योजना में अपात्र हो जाएगी और 18 से 19 वर्ष में मिलने वाले 20,000 रुपए का लाभ भी नहीं मिलेगा।
  • उम्मीदवार कन्या के पास आधार कार्ड से जुड़ा बैंक खाता होना अनिवार्य है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में जरुरी प्रमाण पत्र

  • छात्रा का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • निवास प्रमाण पत्र (चूँकि यह योजना सिर्फ झारखंड के निवासियों के लिए है)
  • अंत्योदय कार्ड से आपकी विभिन्न जानकारी मिलेगी।
  • SECC – 2011 में शामिल होने के प्रमाण पत्र
  • विद्यालय में शिक्षा के प्रमाण पत्र
  • पारिवारिक आय के प्रमाण पत्र जिससे योजना में जरुरी आय की जानकारी मिले।
  • नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो
  • बैंक खाते की जानकारी। इससे स्कीम की लाभराशि बैंक खाते में जमा की जाएगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की आवेदन प्रक्रिया

  • Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लिए योग्य छात्रा को अपने नज़दीक के आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना है।
  • इस आवेदन पत्र में सभी जरुरी विवरण सही प्रकार से दर्ज़ करने है।
  • इसके बाद आपने सभी जरुरी प्रमाण-पत्रों को फॉर्म के साथ संलग्न कर देना है।
  • इस प्रकार से तैयार फॉर्म को आपने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं ज़िला समाज कल्याण पदाधिकारी के ऑफ़िस में जमा करना है।
  • इस प्रकार से आपकी योजना में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

यह भी पढ़ें :- झारखंड जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की क्रियान्वयन प्रक्रिया

  • योजना की उम्मीदवार बालिकाओ के आवेदन पत्र को बाल विकास परियोजना के कार्यालय में एकत्रित किया जाएगा।
  • विभाग की महिला अधिकारी इन सभी आवेदनों की जाँच करेगी।
  • सही प्रमाण पत्र वाले आवेदन पत्रों को ज़िला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में भेजा जायेगा।
  • अधिकारी के द्वारा समीक्षित होने वाले लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में RTGS/ NEFT के द्वारा लाभ राशि को पहुँचाया जायेगा।
  • झारखंड सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को विकसित करना चाहती है।

किशोरी समृद्धि योजना में प्रोत्साहन राशि के विवरण

योजना के अंतर्गत सरकार ने यह नियम तय किया है कि लाभार्थी को योजना की प्रोत्साहन राशि एकमुश्त ना मिलकर किस्तों में मिलेगी। इस योजना में मिलने वाली धनराशियों का विवरण निम्न प्रकार से है –

किस्त भुगतान का समय प्रोत्साहन राशि (रुपए)
पहली8वीं कक्षा में2,500
दूसरे9वी कक्षा में2,500
तीसरी10वीं कक्षा में5,000
चौथी11वीं कक्षा में5,000
पांचवी12वीं कक्षा में5,000
छठी18 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद20,000

जन्म प्रमाणपत्र की अनिवार्यता समाप्त

झारखंड के सीएम ने बैठक के माध्यम से यह निर्णय लिया है कि सावित्री बाई योजना में आवेदक के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य नहीं होगा। पहले समय तक अनाथ बालिकाओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी संलग्न करना जरुरी था। चूँकि सरकार प्रदेश की अधिक से अधिक बेटियों को योजना से लाभान्वित करना चाहती है तो इसकी अनिवार्यता की शर्त को समाप्त कर दिया गया है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की विशेषताएँ

  • किशोरी समृद्धि योजना की सभी लाभार्थियों को 2,500 से 40,000 रुपए तक की कैश राशि मिलती है।
  • जिन भी छात्राओं के माता-पिता सरकारी उपक्रम में नौकरी कर रहे है उनको किशोरी समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • यह योजना मुख्य रूप इस प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारों की बेटियों को लाभार्थी बनाएगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जुड़े प्रश्न

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना क्या है?

झारखंड सरकार प्रदेश में पढ़ने वाली छात्राओं को आर्थिक सहायता देने के लिए यह योजना लाई है। इस पोर्टल से कक्षा 8 से कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्राएँ बैंक खातों में लाभ राशि प्राप्त कर सकेगी।

झारखंड किशोरी समृद्धि योजना में कौन लाभार्थी है?

झारखंड राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कक्षा-8 से लेकर कक्षा- 12 में अध्ययन करने वाली छात्राएँ लाभार्थी होंगी।

झारखंड किशोरी समृद्धि योजना में कैसे आवेदन करना है?

सबसे पहले आपने योजना के आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है और इस फॉर्म में जरुरी जानकारी दर्ज़ करने के बाद आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय में जमा करना है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के क्या उद्देश्य है?

यह योजना प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की छात्राओं को शिक्षा में आर्थिक मदद देकर उत्साहित करना चाहते है। साथ ही इससे प्रदेश में महिला की स्थिति भी सुधरेगी और बाल विवाह की रोकथाम भी हो सकेगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से क्या लाभ होगा?

झारखंड के वंचित समाज के नागरिको की बेटियों के लिए ये योजना वरदान सिद्ध होगी और उनकी शैक्षिक योग्यता काफी विकसित होगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में बाल विवाह की समस्या का भी निदान होगा। प्रदेश की कम महिला साक्षरता दर भी अच्छी हो सकेगी।

Leave a Comment

Join Telegram