saara.mp.gov.in SAARA App डाउनलोड किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट

saara.mp.gov.in – दोस्तों जैसा की हम सभी जानते है, हमारे देश में किसानों की हालत बहुत दयनीय है, और किसान आर्थिक रूप से कमजोर तथा आर्थिक तंगी का भी अधिक सामना करता है, परन्तु सरकार के द्वारा किसानो की स्थिति में सुधार लाने के निरंतर प्रयास किये जा रहें है, और सरकार के यह प्रयास सफल भी हो रहें है, इसी प्रकार से मध्यप्रदेश की सरकार के द्वारा किसानो के लिए अलग अलग प्रकार की योजनाओं को संचालित किया गया है।

saara.mp.gov.in SAARA App डाउनलोड किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट
किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट

ऐसी ही सरकार के द्वारा किसानो की सहायता के लिए SAARA App को बनाया गया है, SAARA App का लाभ सभी किसान बड़ी आसानी से उठा सकेंगे, अब किसानो की अपनी सहायता के लिए पटवारी के पास नहीं जाना पड़ेगा, अब सभी किसान अपनी फसल गिरदावरी रिपोर्ट खुद देख सकेंगे एप्प के माध्यम से आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बतायंगे SAARA App क्या है ? इसके क्या फायदे है, तथा डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है, यह सभी जानकारी को जानने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक देखें।

एमपी सारा एप्प क्या है ? ( SAARA App )

सारा एप्प सरकार के द्वारा किसानो के लिए लांच किया गया है, इस एप्प की सहायता से किसानो को बहुत अधिक लाभ प्राप्त होगा। SAARA App के माध्यम से सरकार के पास किसानो की गिरदावरी रिपोर्ट जमा रहेगी, और किसानो के द्वारा बोई गयी फसल की जानकारी अब पटवारी को नहीं रखनी होगी। अब किसान खुद अपने फ़ोन में एप्प को डाउनलोड करके रिपोर्ट देख सकते है। राज्य के इच्छुक लोग जो अपनी रिपोर्ट सरकार तक पहुँचाना चाहते है, वो खुद अपने एंड्राइड फ़ोन की सहायता से सरकार को रिपोर्ट भेज पाएंगे।

इसके साथ ही किसान अपने द्वारा बोई गयी फसल की जानकारी भी रख पाएंगे, और पटवारियों की मन मानी से बच पाएंगे। फसल गिरदावरी एक ऐसी प्रक्रिया जिसको हर साल किया जाना बहुत आवश्यक होता है, इस प्रक्रिया से किसानो की फसलों की जानकारी सरकार तक पहुंचायी जाती है। इस प्रक्रिया की सहायता से किसान को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई का लाभ सरकार के द्वारा प्राप्त होता है।

SAARA App : Highlights

आर्टिकल का नाम SAARA App किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट
एप्प का नाम SAARA App
विभाग राजस्व विभाग ( मध्यप्रदेश )
वर्ष 2022
योजना श्रेणी राज्य सरकारी योजना
योजना के लाभार्थी मध्यप्रदेश के सभी किसान
उद्देश्य किसानो को गिरदावरी रिपोर्ट एप्प के माध्यम से प्राप्त करवाना
आधिकारिक वेबसाइट saara.mp.gov.in
किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट

यह भी देखें >>>>वृद्धा पेंशन योजना मध्यप्रदेश

सारा एप्प मध्यप्रदेश का उद्देश्य

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा एप्प लांच करने का मुख्य उद्देश्य है, किसानो का सारा काम ऑनलाइन हो जायेगा, और कृषि भूमि का सारा डाटा सरकार के पास भी पारदर्शी रूप से पहुँच जायेगा। सरकार के द्वारा सभी राज्यों का गिरदावरी डाटा हर वर्ष एकत्रित किया जाता है, जिसकी वजह से उसमे बहुत गड़बड़ी देखने को मिलती है, इसके अलावा पटवारियों के द्वारा जब डाटा सरकार तक पहुँचाया जाता है, तो कागजातों में बहुत गलतियाँ होती है, जिसकी वजह से किसानो की फसल की गिरदावरी रिपोर्ट सही से नहीं बन पाती है।

जिसकी वजह से किसानो को सरकार की तरफ से मुनाफा प्राप्त नहीं हो पाता है, किसानो की इन सभी समस्याओं के निवारण के लिए सरकार के द्वारा saara app को लांच किया गया है, इसकी सहायता से किसान अपना कार्य खुद करा पाएंगे, और उनके कागजो में कोई गलती भी नहीं होगी, जिससे सरकार के द्वारा दिए जाने वाले मुनाफा उनको प्राप्त भी हो पायेगा, इस एप्प की सहायता से सरकार के पास सारा डाटा पारदर्शी रूप से जायेगा, और किसानो को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, और किसानो को उनके भुगतान की सही भरपाई प्राप्त होगी।

SAARA App लाभ तथा विषेशताएं

  • SAARA App के उपयोग से किसानो को किसी भी सरकारी कार्यालय में पटवारी के पास चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • एमपी सारा एप्प की सहायता से किसान अपनी गिरदावरी रिपोर्ट खुद दर्ज कर पाएंगे, और डाउनलोड भी कर पाएंगे।
  • राज्य के किसानो को उनके द्वारा बोई गयी फसल की जानकारी घर बैठे एंड्राइड फोन की सहयता से हो जाएगी।
  • कार्यों में पारदर्शिता आएगी, सरकार के पास कोई गलत डाटा नहीं जायेगा।
  • एप्प के द्वारा सरकार के पास कृषि भूमि की जानकारी जायगी, जिससे प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के लिए किसानो को उनकी भरपाई की जाएगी, अर्थात मुआवजा प्राप्त होगा।
  • सरकार के पास समय से किसानो की फसल की जानकारी न पहुंचने से होने वाले नुकसान में कमी आएगी।
  • एप्प का लाभ केवल किसान को ही दिया जाएगा, किसान अपनी कृषि भूमि सम्बंधित जानकारी के लिए ही एप्प को लॉगिन कर पायेगा।
  • पटवारियों द्वारा की जाने वाली आना कानि से किसानो को राहत मिलेगी, और किसानो का काम भी समय पर हो पायेगा।

एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट पात्रता एवं दस्तावेज़

एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए सरकार के द्वारा कुछ पात्रता और मापदंड निर्धारित किये गए है।

  • उम्मीदवार मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान श्रेणी से होना चाहिए।
  • आवेदक के पास गिरदावरी रिपोर्ट को जमा करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आवेदन की कृषि भूमि के दस्तावेज़
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मपबिले नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक का बैंक खाता संख्या

SAARA App डाउनलोड प्रक्रिया

अगर आप भी सारा एप्प डाउनलोड करना चाहते है, तो हमारे द्वारा दी गयी जानकारी को फॉलो करके आप SAARA App डाउनलोड कर सकते हो

  • सारा एप्प डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ।
  • अब आपको प्ले स्टोर के सर्च बार में जाना है।
  • आपको सर्च बॉक्स में टाइप करना है, MP SAARA App सर्च करना होगा।
  • अब आपके सामने सारा एप्प ओपन हो जायेगा।
  • अब आपको यहाँ से यह एप्प इनस्टॉल करना होगा। saara.mp.gov.in SAARA App डाउनलोड किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट
  • अब आपकी इंस्टालेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
  • अब जैसे ही आपका एप्प डाउनलोड हो जाता है।
  • आपको एप्प को ओपन करना है, और लॉगिन करना है।
  • इस प्रकार से आप एप्प को डाउनलोड कर सकते हो।

मध्यप्रदेश गिरदावरी रिपोर्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेनुए एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो गया है। saara.mp.gov.in SAARA App डाउनलोड किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट
  • अब आपको इस पेज पर फसल गिरदावरी के विकल्प पर क्लिक करना है। saara.mp.gov.in SAARA App डाउनलोड किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करोगे, तो आपके सामने एक न्यू पेज ओपन हो जाता है।
    1. गिरदावरी की स्थिति,
    2. गिरदावरी के आधार पर कुल गांव की संख्या,
    3. हल्कावार जिलेवर रिपोर्ट,
    4. फसल वार रिपोर्ट औ
    5. किसान द्वारा गिरदावरी रिपोर्ट।
  • यहाँ पर आप अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्प पर क्लिक कर सकते हो।
  • जैसे ही आप रिपोर्ट देखें के विकल्प पर क्लिक करते है, तो आपके सामने नया पेज ओपन हो जाता है,
  • आपको इस पेज में
    1. सीज़न
    2. जिला
    3. तहसील
    4. आरआई
    5. हल्का
    6. ग्राम
  • आदि जानकारी को सेलेक्ट करना है, और इसके बाद रिपोर्ट देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने गिरदावरी रिपोर्ट से सम्बंधित सभी जानकरी आ जाएगी।

इसे भी देखें >>>>मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

SAARA App पोर्टल लॉगिन प्रक्रिया
  • पोर्टल में लॉगिन करने के लिए आवेदक को स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेनुए एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आप वेबसाइट के होमपेज पर आ गए है, यहाँ पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। saara.mp.gov.in SAARA App डाउनलोड किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट
  • अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • अब यहाँ पर आपको अपना पासवर्ड, यूजर नाम और कैप्चा दर्ज करना है।
  • अब लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर लॉगिन कर सकते है।
  • इस प्रकार से आप गिरदावरी रिपोर्ट में लॉगिन कर सकते है।

गिरदावरी रिपोर्ट डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • गिरदावरी रिपोर्ट डैशबोर्ड देखने के लिए सबसे पहले आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेनुए एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको फसल गिरदावरी के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • और उसके बाद डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा। saara.mp.gov.in SAARA App डाउनलोड किसान फसल गिरदावरी रिपोर्ट
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • अब आप गिरदावरी डैशबोर्ड से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

SAARA App से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से है ?

उम्मीदवार मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक किसान श्रेणी से होना चाहिए।
आवेदक के पास गिरदावरी रिपोर्ट को जमा करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
उम्मीदवार का आधार कार्ड, पहचान पत्र, आवेदन की कृषि भूमि के दस्तावेज़, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदक का बैंक खाता संख्या

एमपी सारा एप्प क्या है ?

इस एप्प के माध्यम से सरकार के पास किसानो की गिरदावरी रिपोर्ट जमा रहेगी, और किसानो के द्वारा बोई गयी फसल की जानकारी अब पटवारी को नहीं रखनी होगी।

एमपी सारा एप्प का उद्देश्य क्या है ?

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा एप्प लांच करने का मुख्य उद्देश्य है, किसानो का सारा काम ऑनलाइन हो जायेगा, और कृषि भूमि का सारा डाटा सरकार के पास भी पारदर्शी रूप से पहुँच जायेगा।

एमपी सारा एप्प कैसे डाउनलोड करें ?

एमपी सारा एप्प डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम गूगल प्ले स्टोर पर जाएं, डाउनलोड करने की प्रक्रिया हमारे द्वारा ऊपर बताई गयी है।

Leave a Comment

Join Telegram